शुक्र का सिंह राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह शुक्र गोचर का यह विशेष ब्लॉग आपके लिए लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको “शुक्र का सिंह राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। हम यह भली-भांति जानते हैं कि शुक्र प्रेम, सौंदर्य और विलासिता के ग्रह हैं। अब यह अग्नि तत्व की राशि में गोचर करने जा रहे हैं, लेकिन यहाँ पर शुक्र की स्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में, अग्नि तत्व के प्रभाव से शुक्र ग्रह की सौम्यता काफ़ी हद तक प्रभावित रहेगी। हालांकि, शुक्र के कई शुभ गुण यहाँ कमज़ोर पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
बता दें कि सिंह राशि के स्वामी सूर्य और शुक्र के बीच संबंध अनुकूल नहीं माने जाते हैं। हालांकि, कुंडली में शुक्र कभी भी सूर्य से 47° से दूर नहीं जाते हैं। इन सभी बातों के बावजूद शुक्र और सिंह राशि में कई तरह की समानताएं देखने को मिलती हैं। इन दोनों का संबंध राजसी जीवन, विलासिता, रचनात्मकता, कला, आर्टिस्ट और स्टेज परफॉरमेंस से होता है, इसलिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र ग्रह और सिंह राशि के ज्योतिषीय महत्व के बारे में।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
वैदिक ज्योतिसज में शुक्र को संगीत और कला का ग्रह माना जाता है। राशि चक्र में वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं जबकि सभी 27 नक्षत्रों में इन्हें भरणी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पर आधिपत्य प्राप्त हैं।
मुंडेन ज्योतिष में शुक्र ग्रह
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला और शांति का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र देव महिलाओं, प्रेम, वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध, विवाह, फिल्म, नृत्य, ड्रामा, संगीत और एक्टर आदि का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, शुक्र कला, संगीत, बॉलरूम और डांस हॉल, मनोरंजन, सुख-सुविधाओं, आनंद, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फैशन डिज़ाइन, सार्वजानिक उत्सव, जुए, ग्लैमर, होटल, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, खेल, रुचि और रेस्तरां से जुड़ा होता है। इसके अलावा, शुक्र डॉक्टर, मेडिसिन, कास्मेटिक, सिल्क इंडस्ट्री, सोशल और मनोरंजन जगत से संबंध रखता है।
मुंडेन ज्योतिष में सिंह राशि
मुंडेन ज्योतिष में सिंह राशि बच्चे, जन्म दर और कला से जुड़ी शिक्षा का प्रतिनिधित्व करती है। यह देश के भीतर मनोरंजन, आनंद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी कारक मानी जाती है। बता दें कि सिंह राशि थिएटर, सिनेमा हॉल, कम्युनिटी पार्क्स, एक्टर-एक्टर्स, कला और रचनात्मक गतिविधियों, खेल, सट्टा, शेयर बाजार, नैतिक-अनैतिकता कार्य, स्कैंडल, अपराध और समाज के उच्च वर्ग में होने वाले समारोह का भी प्रतिनिधित्व करती है।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं
शुक्र देव 04 जुलाई 2026 की शाम 07 बजकर 04 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपको अपनी प्रतिभाओं या क्षमताओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।
- इस दौरान लोग अपनी छवि और व्यक्तित्व को लेकर अधिक सजग रहेंगे।
- जिन जातकों का संबंध टैलेंट सेक्टर, एचआर, फैशन, क्रिएटिव क्षेत्र, डिजिटल मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर, मीडिया, फिल्म, टेलीविजन, मनोरंजन और एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री से है, उन्हें इस अवधि में कुछ सुनहरे अवसर मिलने के साथ-साथ प्रगति देखने को मिलेगी।
- ऐसे लोग जिनका संबंध फोटोग्राफी, पेंटिंग, एडिटिंग और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से है, उन्हें शुक्र का यह गोचर करियर में कुछ नए अवसर दे सकता है।
- इस अवधि में लोगों की इच्छाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- हालांकि, शुक्र का सिंह राशि में गोचर रिश्ते में अहंकार, अधिकार जताने की भावना और ईर्ष्या को भी बढ़ा सकता है। आपके लिए खुद की तुलना दूसरों से करना रिश्तों में तनाव पैदा करने का काम कर सकता है।
- साथ ही, शुक्र का यह गोचर कुछ समय के लिए अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की क्षमता को सीमित कर सकता है, जिससे रिश्ते में गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर की अवधि में कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के राजनीति में आने या राजनीतिक बयान देने की संभावना बढ़ सकती है, जिससे वे लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
- शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मकता में वृद्धि होने के साथ-साथ नए आइडिया आ सकते हैं।
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान फर्टिलिटी रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
- मनोरंजन जगत, फैशन इंडस्ट्री और टूर एंड ट्रैवल इंडस्ट्री प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।
- इस दौरान बड़ी संख्या में लोग किसी रिश्ते की तलाश में डेटिंग साइट्स पर अधिक सक्रिय हो सकते हैं।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
- फिल्म से जुड़े क्षेत्रों में वृद्धि नज़र आ सकती है।
- एंटरटेनमेंट, शेयर मार्केट और इससे जुड़े क्षेत्र जैसे टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग, फिल्म निर्माण, मल्टीप्लेक्स सिनेमा, म्यूजिक लेबल्स और डिजिटल गेमिंग सेक्टर को लाभ मिल सकता है। डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग और उपभोक्ताओं के खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से ओटीटी स्ट्रीमिंग भी अच्छी कमाई कर सकता है।
- सरकार की निवेश संबंधित नीतियों और गवर्नमेंट मनी बॉन्ड्स में वृद्धि हो सकती है।
- शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी आने की संभावना है।
- वैश्विक फर्टिलिटी सर्विसेज मार्केट में भी उछाल आ सकता है।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम
सामान्य रूप से, शुक्र का गोचर सभी भावों में शुभ फल देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र का सिंह राशि में गोचर विभिन्न राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली में दूसरे भाव का संबंध धन, परिवार और वाणी से होता है जबकि विवाह और पार्टनरशिप का भाव होता है। अब शुक्र देव आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और यह भाव सीखने, प्रेम और संतान का होता है। जो छात्र डिजाइन, कला, कविता, रचनात्मकता या इससे जुड़ें अन्य क्षेत्रों की पढ़ाई कर रहे है, उन्हें इस दौरान आपको नए आइडिया आ सकते हैं।
यह समय क्रिएटिव और आर्टिस्ट लोगों के लिए शानदार रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं, इस राशि के जो शादीशुदा लोग अपने परिवार को बढ़ाना चाहते चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, रिश्ते में अहंकार को लेकर आने से बचें, अन्यथा आप दोनों के बीच अनावश्यक तनाव जन्म ले सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र महाराज आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में चौथे भाव का संबंध माता, घरेलू जीवन, घर, वाहन और संपत्ति से होता है। ऐसे में, शुक्र का सिंह राशि में गोचर का चौथे भाव में होना आपके लिए सुख-सुविधाएं लेकर आ सकता है। साथ ही, पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी।
यह समय नया वाहन खरीदने की दृष्टि से अच्छा कहा जाएगा। इस अवधि में माता के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे, परंतु आपको उनकी सेहत पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है जो आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं और कुंडली में इस भाव का संबंध परिवार, बचत और संचार कौशल से होता है। धन से जुड़े मामलों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर का समय शानदार रहेगा। इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि होगी।
अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार रहेगा। वह जातक जो रिसर्च की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर इस कार्य से जुड़े हैं, उनके लिए यह अवधि मददगार साबित होगी। जिन लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति है, उन्हें भी लाभ मिल सकता है। यह गोचर आपके व्यक्तित्व विकास, मानसिक संतुलन और पारिवारिक सुख-शांति के लिए भी सकारात्मक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र महाराज तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पहले भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके लिए शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप जीवन का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे और साथ ही, आपके नए दोस्त बन सकते हैं। शुक्र का यह गोचर सिंह राशि में होने से आप मूड प्रसन्न और अच्छा रहेगा। पेशेवर जीवन में भी आप तरक्की करेंगे और धन का प्रवाह सुगम रहेगा। पेशेवर जीवन में आप कुछ प्रभावशाली संबंध बनाएंगे।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में ग्यारहवें भाव में संबंध आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक संपर्कों से होता है। ऐसे में, शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपको आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि के अनेक अवसर प्रदान कर सकता है। अगर आप आर्थिक योजनाओं में बदलाव करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान दान-पुण्य करना या फिर जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव योगकारक ग्रह माने गए हैं जो पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, अब यह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जिसका संबंध दीर्घायु, अप्रत्याशित घटनाओं और गुप्त रहस्य से होता है। यह समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है और साथ ही, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। ऐसे में, आपको शारीरिक सफ़ाई बनाए रखनी होगी।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर की अवधि में आपको यूरिन इंफेक्शन या इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती है। साथ ही, आपको अपने अज्ञात शत्रुओं या ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। शुक्र का आठवें भाव में गोचर आपको अनैतिक कार्यों या गलत संबंधों की तरफ आकर्षित कर सकता है। ऐसे में, आपको किसी भी प्रकार के लालच से बचना होगा, अन्यथा आपको लंबे समय तक हानि या फिर बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि में शुक्र ग्रह उच्च अवस्था में होते हैं। लेकिन जब इनका गोचर सिंह राशि में होगा, यब यह आपको नकारात्मक परिणाम देने का काम कर सकते हैं। बता दें कि शुक्र ग्रह का संबंध तीसरे और आठवें भाव से होता है और अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में छठे भाव का जुड़ाव शत्रु, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और मामा से होता है। शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र गोचर के दौरान आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, हार्मोन असंतुलन या आंखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। साथ ही, आपके बारे में अफवाहें फ़ैल सकती हैं या फिर आप पर आरोप लगाए जा सकते हैं जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या फिर अनैतिक संबंधों से बचें, अन्यथा आपके लिए अनेक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
शुक्र गोचर की अवधि को बिना किसी समस्या के पार करने के लिए आपको धैर्य रखना होगा और बेकार के विवाद में पड़ने से बचना होगा। इसके अलावा, शुक्र का यह गोचर आपके बारहवें भाव को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में, आप यात्राओं पर धन खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय
- माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें।
- आप अपने सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा करें।
- शुक्रवार के दिन मंदिर में देशी घी का दीपक जलाएं।
- व्यक्तिगत साफ-सफ़ाई का ध्यान रखें।
- घर और उसके आसपास के वातावरण को सुंदर बनाए रखें।
- जीवन में मौजूद महिलाओं का सम्मान करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शुक्र देव 04 जुलाई 2026 को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे।
फैशन, एंटरटेनमेंट, मीडिया, टूरिज्म और शिक्षा क्षेत्र में अच्छी प्रगति और विकास देखने को मिल सकता है।
शुक्र गोचर की अवधि में नियमित रूप से माँ लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।