वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं। इस ब्लॉग में हम आपको वृश्चिक राशि में शुक्र के अस्त होने बारे में बताने जा रहे हैं।

अब 26 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में अस्त होने जा रहे हैं। इसका राशियों समेत, स्टॉक मार्केट और देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब शुक्र ग्रह सूर्य के लगभग 8 डिग्री के अंदर आ जाता है, तब इसकी कोमल और सुंदर ऊर्जा सूर्य के तेज से ढक जाती है। चूंकि, शुक्र प्रेम, संबंधों, सौंदर्य, सुख और भौतिक सुख-साधनों का कारक है इसलिए इसका अस्त होना इन क्षेत्रों के लिए तनावपूर्ण या अधिक कठोर हो सकता है।
लोगों को स्नेह दिखाने में दिक्कत आ सकती है, उनके आत्म-सम्मान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है या फिर उन्हें मान्यता प्राप्त करने और लगाव की गहरी लालसा हो सकती है। सूर्य की गर्मी शुक्र की इच्छाओं को तीव्र कर सकती है जिससे भावनात्मक स्तर पर बेचैनी या समर्थन पाने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है।
हालांकि, शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने से आंतरिक विकास के अवसर भी प्राप्त होते हैं जिससे हमें अपने मूल्यों को ठीक करने, प्यार और सौंदर्य क्या है, यह समझने और दूसरों से मान्यता लेने के बजाय खुद से प्यार करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: विशेषताएं
शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने पर प्रेम, सौंदर्य और स्नेह का कारक शुक्र सूर्य की उग्र ऊर्जा से मिल जाता है जिससे भावनात्मक स्तर पर उग्रता और आंतरिक बदलाव का माहौल बनता है। इस स्थिति में इच्छाएं गहरी होती चली जाती हैं और रिश्ते जुनून एवं नियंत्रण के बीच संघर्ष करने लगते हैं। वृश्चिक राशि का जल तत्व का प्रभाव शुक्र की अंतरंगता की लालसा को बढ़ा देता है लेकिन सूर्य की गर्मी भ्रम को दूर कर सकती है, प्यार में छिपे इरादों या जो घाव भरे नहीं हैं, उन्हें उजागर कर सकती है।
जिनकी कुंडली में शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त होता है, उन्हें अत्यधिक आकर्षण, दूसरों पर हावी होने की तीव्र इच्छा या भावनात्मक संवेदनशीलता देखी जा सकती है। इससे उन्हें उन चीज़ों का सामना करने के लिए प्रेरणा मिल सकती है जिन्हें वे अपने रिश्तों में असल में महत्व देते हैं।
इससे अपने स्नेह को व्यक्त करने या संतुलन बनाए रखने में चुनौतियां आ सकती हैं। यह चरण गहराई से सब कुछ ठीक करने, अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने और ईमानदारी एवं आत्म-जागरूकता से प्यार को फिर से जीवित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: इन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के लिए शुक्र उनके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब वह इस राशि के आठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान आपको परिवार में समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं और आपको धन की हानि होने की भी आशंका है। आप कर्ज में दब सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको सफलता पाने के औसत अवसर ही मिल पाएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।
व्यवसाय के क्षेत्र में शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने पर उन्हें औसत मुनाफा होने के संकेत हैं। आपको कभी-कभी बिज़नेस में नुकसान भी हो सकता है। वित्तीय स्तर पर आपको अपने परिवार पर अधिक खर्चा करना पड़ सकता है और इस वजह आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र देव हैं और अब वह आपके छठे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। आपको अपने बच्चों के साथ समस्याएं हो सकती हैं और आप उनके विकास या प्रगति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त होने के दौरान आप करियर में पीछे रह सकते हैं या आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आपके बॉस आपके ऊपर दबाव डाल सकते हैं।
वित्तीय स्तर पर इस समय होने वाले आर्थिक नुकसान को संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। धन को संभालने को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस समय आपको कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
सिंह राशि
सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके चौथे भाव में अस्त होंगे। परिवार में मुश्किलें देखनी पड़ सकती हैं और आपको तनाव होने का भी डर है।
करियर के क्षेत्र में आपको प्रमोशन जैसे सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन इस समय यह संभव हो पाना मुश्किल लग रहा है। आप निराश महसूस कर सकते हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त के दौरान आपको औसत मुनाफा ही मिल पाएगा और कभी-कभी आपको धन की हानि भी हो सकती है। इसे लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। धन के मामले में आप धीमी गति से अच्छा पैसा कमा सकते हैं और अपने परिवार पर खर्च कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के तीसरे भाव में शुक्र ग्रह अस्त होने जा रहे हैं। इस राशि के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र के अस्त होने के दौरान आप अपना साहस और दृढ़ संकल्प खो सकते हैं। इसका आपके निजी विकास पर असर पड़ सकता है। करियर की बात करें, तो आप अनुपयुक्त कारणों से नौकरी बदल सकते हैं लेकिन संभव है कि यह निर्णय आपके लिए सही न हो।
बिज़नेस के क्षेत्र में आपको औसत लाभ ही मिल पाएगा और आपको कभी-कभी पैसों का नुकसान भी हो सकता है। अगर आप आउटसोर्सिंग का बिज़नेस करते हैं, तो आपको अधिक नुकसान होने की आशंका है। आर्थिक स्तर पर आपको पैसों की तंगी हो सकती है जिससे आप चिंता में आ सकते हैं। ऐसे में आपको योजना बनाकर चलने की जरूरत है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
तुला राशि के पहले और आठवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और अब वह दूसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस समय परिवार के सदस्यों के बीच असहमति हो सकती है जिससे आपके लिए भी खुश रह पाना मुश्किल हो सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अगर आप पहले से तैयारी नहीं करते हैं, तो आपको धन की हानि होने के संकेत हैं। इससे आपको कंपनी में उच्च पद पर बने रहने में दिक्कत हो सकती है।
करियर में कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इससे आप अपने सहकर्मियों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और आपको अपने उच्च अधिकारियों से भी सराहना न मिल पाने के संकेत हैं। वित्तीय स्तर पर आप लापरवाह हो सकते हैं जिससे आपको अचानक पैसों का नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके पहले भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों और सहयोगियों का समर्थन खो सकते हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त के दौरान आपको आकस्मिक खर्चे उठाने पड़ सकते हैं।
करियर में अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट हैं, तो आप बेहतर अवसरों और प्रगति के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आप खुद को बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपकी बिज़नेस में रुचि कम हो सकती है जिससे आप पर्याप्त धन कमाने से पीछे रह सकते हैं और अपने शत्रुओं से मुकाबला करने में असमर्थ हो सकते हैं। आर्थिक जीवन में आपको अचानक धन की हानि होने के संकेत हैं जिसकी वजह से आपकी स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि
मीन राशि के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और अब वह आपके नौवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। आपके परिवार को मुश्किल समय देखना पड़ सकता है। आप इस समयावधि में तनाव में रह सकते हैं। करियर के मामले में आप प्रमोशन मिलने जैसे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन इस समय आपके लिए इसे प्राप्त कर पाना मुश्किल हो सकता है। इससे आप निराश हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त के दौरान आपको औसत लाभ होगा और कभी-कभी आपको धन की हानि भी हो सकता है। इसे लेकर आप चिंता में आ सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आप ज्यादा पैसा कमाने से पीछे सकते हैं। इसके बजाय आपकी आमदनी औसत रह सकती है।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मकर राशि
मकर राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र अस्त हो रहे हैं और अब वह आपके पांचवे और दसवें भाव के स्वामी हैं। आपको अपने कार्यों में कुछ हद तक सफलता मिल सकती है और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आप अपने काम के प्रति अधिक सजग रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त के दौरान आप करियर में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे और अच्छी तरह से काम कर पाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप सट्टे और शेयर बाज़ार में सफल हो सकते हैं और इस समयावधि में बड़ी धनराशि कमा सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आप अधिक पैसा कमा सकते हैं और कभी-कभी आपकी आय भी अधिक हो सकती है एवं आप इस तरह ज्यादा पैसों की बचत कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: उपाय
- शुक्र ग्रह को शुक्रवार का दिन समर्पित है इसलिए इस दिन व्रत एवं विशेष पूजा करें।।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श करने के बाद शुक्र से संबंधित रत्न जैसे कि डायमंड या सफेद पुखराज पहनें। चांदी या सफेद सोने के आभूषण पहनें।
- अपने सौंदर्य पर ध्यान दें, आसपास की जगहों को सुंदर एवं साफ रखें और उन्हें सुख-सुविधाओं से भरपूर एवं सुंदर बनाएं।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: विश्व पर प्रभाव
26 नवंबर, 2025 को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के नज़दीक शुक्र के वृश्चिक राशि में होने से भावनात्मक ज्ञतर पर अत्यधित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और सरकार एवं अन्य संस्थाओं के छिपे हुए एजेंडे सामने आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वृश्चिक राशि में शुक्र के अस्त होने का भारत और देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र एवं इसके संघर्ष
- शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने की वजह से बैंकिंग क्षेत्र में अचानक नुकसान होने का डर है।
- पॉवर, नियंत्रण, छिपे हुए संसाधन, कर्ज, पैतृक संपत्ति, टैक्स और छिपे हुए वित्तीय मामले वृश्चिक राशि से संबंधित हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र के अस्त होने पर वैश्विक स्तर पर यह संदेश मिल सकता है कि धन से संबंधित मामलों, समझौते और अधिग्रहण एवंसंदेश मिल सकता है कि धन से संबंधित मामलों, समझौते और अधिग्रहण एवं साझा अर्थव्यवस्था या व्यावसायिक लेनदेन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
- निवेश की प्रक्रियाओं, पार्टनरशिप वाले बिज़नेस, संसाधनों के एकत्रीकरण या छिपे हुए दायित्वों में खामियां सामूहिक वित्तीय प्रणाली में बदलाव ला सकती है।
उपचार, पुनर्जन्म और नवीनीकरण के अवसर
- दुनियाभर के लोगों को उन चीज़ों को छोड़ने में दिक्कत हो सकती है, जो अब उपयोगी नहीं हैं। पुराने घावों को भरने और खुद में बदलाव लाने में संघर्ष करना पड़ सकता है।
- गहराई में जाकर चीज़ों को समझने से हम सामूहिक रूप से ज्यादा ईमानदारी, सहयोग और रचनात्मक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
- स्वतंत्रता और बदलाव की जरूरत को स्वीकार करते हुए संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। पहचानें कि कब आपकी तीव्रता नियंत्रण या डर में बदल रही है।
वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त: स्टॉक मार्केट रिपोर्ट
शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने का स्टॉक मार्केट पर गहरा असर पड़ेगा लेकिन यह पूरी तरह से नकारात्मक नहीं होगा। कई शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट भविष्यवाणी से जानते हैं कि वृश्चिक राशि में शुक्र अस्त होने का स्टॉक मार्केट पर क्या असर देखने को मिलेगा।
- शुक्र के वृश्चिक राशि में अस्त होने पर स्टॉक मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिलेगा और महीने के तीसरे सप्ताह में शुक्र के प्रभाव से एल एंड टी, पीएसी, फाइनेंस सेक्टर, ओरिएंट, एनटीपीसी, नेरोलेक, विप्रो, नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड, ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- इस अवसर का लाभ उठाना समझदारी होगी। हालांकि, महीने के आखिर में शनि ग्रह के मार्गी होने पर बाज़ार में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
- टाटा, रिलायंस, बैंकिंग क्षेत्र, हिंदुस्तान जिंक, कोल इंडिया, केमिकलों, सिपला, जुबिलेंट फूडवर्क्स, नेस्ले, ऑटो, स्टील, पॉवर, सिपना, विप्रो, बजाज फिनसर्व और अन्य प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लगभग 28 दिन।
26 नवंबर, 2025 को वृश्चिक राशि में गोचर करते ही शुक्र अस्त हो जाएंगे।
नहीं, शुक्र के लिए वृश्चिक तटस्थ राशि है।