शनि चलेंगे वक्री चाल, किसी की सेहत होगी बेहतर, तो किसी का इलाज पर होगा खर्चा

मनुष्‍य के जीवन में शनि ग्रह का बहुत महत्‍व है। हमारे जीवन के लगभग हर पहलू पर शनि देव का प्रभाव देखने को मिलता है। जब भी शनि वक्री या मार्गी होते हैं, तो इससे सभी लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। इस बार जून के माह में शनि का वक्री होना भी लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा।

अब 29 जून को शनि ग्रह रात्रि को 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री अवस्‍था में आएंगे। शनि के वक्री होने पर सभी राशियों के स्‍वास्‍थ्‍य पर इसका असर पड़ेगा। इस ब्‍लॉग में हम आपको बता रहे हैं कि शनि के वक्री होने पर किन राशियों के लोगों की सेहत में गिरावट आने की आशंका है और किन राशियों की सेहत में सुधार आ सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन राशियों का स्‍वास्‍थ्‍य रहेगा अच्‍छा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब वह आपके ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस समय आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। आप उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य का आनंद लेंगे। हालांकि, आपको सर्दी-खांसी हो सकती है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

इन राशियों की सेहत में आएगी गिरावट

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि आपके ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस समय शनि आपके बारहवें भाव में वक्री हो रहे हैं। सेहत की बात करें, तो शनि के कारण आपको इस समय पैरों में दर्द और अकड़न की शिकायत हो सकती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव राशि स्वामी होने के साथ-साथ लग्न भाव और दूसरे भाव के स्वामी भी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान आपकी आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी होने की भी आशंका है।

 मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि आपके पहले और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब शनि आपके पहले भाव में वक्री हो रहे हैं। आपको इस समय अपनी सेहत पर ध्‍यान देने की ज़रूरत है। कुंभ राशि के लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शनि देव दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होने से आपको सर्दी-खांसी हो सकती है। इसकी वजह आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि ग्रह आपके तीसरे भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब शनि आपके चौथे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। इसकी वजह से आपके पैरों में सूजन भी आ सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए शनि आठवें और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब शनि आपके नौवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। मिथुन राशि के लोगों को पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव आपके सातवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी इम्‍युनिटी पॉवर कमज़ोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि पांचवें भाव और छठे भाव के स्वामी हैं। अब शनि कुंभ राशि में आपके छठे भाव में वक्री हो रहे हैं। इस समय आपको अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए दवाइयां लेनी पड़ सकती हैं। आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

तुला राशि

तुला राशि के लिए शनि देव आपके चौथे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। अब शनि आपके पांचवें भाव में ही वक्री हो रहे हैं। आपको अपने बच्‍चों की सेहत पर बहुत खर्चा करना पड़ सकता है। इस वजह से आप थोड़ा परेशान रहने वाले हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शनि महाराज छठे और सातवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो अभी आपको घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि ग्रह नौवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों को आंखों में जलन और इंफेक्‍शन होने की आशंका है। आपको अपनी आंखों का ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न. शनि कुंभ राशि में कब तक वक्री रहेंगे?

उत्तर. 15 नवंबर 2024 तक शनि कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।

प्रश्‍न. शनि के वक्री होने पर क्‍या होता है?

उत्तर. वक्री होने पर शनि उल्‍टे चलते हुए प्रतीत होते हैं।

प्रश्‍न. शनि के वक्री होने पर क्‍या करें?

उत्तर. इस समय हनुमान जी की पूजा करना फलदायी रहता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.