सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं है शनि जयंती; करियर व प्रेम जीवन में बढ़ेंगी समस्याएं!

न्याय के देवता के नाम से विख्यात शनि देव लोगों को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं इसलिए इन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है। शनि का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं और इसका मुख्य कारण है कि शनि देव जिस राशि में बैठे होते हैं, उसे ज्यादातर नकारात्मक परिणाम ही देते हैं। लेकिन, शनि जयंती का दिन भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शुभ होता है, लेकिन इस बार की शनि जयंती कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ साबित होगी। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको जानकारी प्रदान करेगा कि आख़िर क्यों है इस बार की शनि जयंती अशुभ और किन राशियों को मिलेंगे नकारात्मक परिणाम? तो आइए शुरुआत करते हैं इस लेख की। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

शनि जयंती 2024: क्यों है अशुभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती 6 जून 2024, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। बता दें कि इस बार की शनि जयंती पर शनि और राहु की युति से द्वादश योग का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में, 1 जून 2024 को मेष राशि में मंगल देव गोचर करेंगे और ऐसे में, मंगल की दृष्टि शनि पर पड़ेगी जो कि विपरीत परिस्थितियों का निर्माण करेगी। इसके परिणामस्वरूप, विश्व में अनेक तरह की नकारात्मक घटनाएं घटित होंगी। साथ ही, इस वजह से शनि जयंती 2024 कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं कही जाएगी। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि जयंती पर ये 5 राशियां हो जाएं सावधान, चारों तरफ से आ सकती हैं मुसीबतें

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए शनि जयंती अशुभ रहने की संभावना है। इस समय आपको हर फैसला बहुत ही सावधानी के साथ लेना होगा, विशेष कर पैसों के लेन-देन से जुड़ा निर्णय। हालांकि, अगर संभव हो, तो आपको धन से संबंधित फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निवेश के मामलों में भी आपको बेहद सतर्क रहना होगा। इस अवधि में यदि आप कोई ऑपरेशन कराने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल के लिए इसे टालना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। साथ ही, संभव हो, तो मेष राशि के जातक वाहन चलाने से बचें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि जयंती को शुभ नहीं कहा जा सकता है। यह अवधि कर्क राशि के लोगों के लिए मुश्किल रह सकती है क्योंकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं  का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि कर्क राशि वालों पर शनि की ढैया भी चल रही है और ऐसे में, इस राशि के लोगों का मन नकारात्मकता विचारों से भरा रह सकता है। साथ ही, परिवार से संबंधित कोई फैसला लेने में आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि वह नाज़ुक रह सकती है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

सिंह राशि

सिंह राशि का नाम भी उन राशियों में शामिल हैं जिनके लिए शनि जयंती अशुभ रहेगी। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अभी ऐसा करने से बचना चाहिए, अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। शनि के दुष्प्रभावों की वजह से इस अवधि में किसी भी तरह का फैसला न लें। सिंह राशि के जो जातक नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें इस दिशा में कदम बढ़ाने से बचना चाहिए। वहीं, पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं बनी रह सकती हैं और साथी की सेहत भी नाज़ुक रहने की आशंका है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भी शनि देव शुभ परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। ऐसे में, इस अवधि में यह लोग प्रॉपर्टी में पैसा निवेश करने से बचें क्योंकि यह समय आर्थिक जीवन के लिए कमज़ोर रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इन जातकों को अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो आप उन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें, अन्यथा यह आप पर भारी पड़ सकती है। परिवार में आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आप दुखी रह सकते हैं। आपको तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि जयंती अशुभ रहने का अनुमान है। इस जातकों के लिए इस समय को प्रतिकूल कहा जाएगा क्योंकि आपको मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। साथ ही, सिरदर्द, माइग्रेन आदि की वजह से आप सही फैसला लेने में समर्थ नहीं होंगे। इस दौरान आपका मन बैचेन रह सकता है। ऐसे में, आपको क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. तभी आप अनेक तरह की बाधाओं से बच सकेंगे। इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना आपके लिए समझदारी का काम होगा।

शनि जयंती पर इन उपायों से मिलेगी शनि कृपा

कौवे को रोटी खिलाएं: शनि जयंती के दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। 

कपूर से मिलेगा आशीर्वाद: जिन जातकों की कुंडली में शनि या राहु अशुभ होते हैं, उन्हें शनि जयंती पर एक काले रंग के कपड़े में कपूर रखकर अपने घर की छत के दरवाज़े पर टांगना चाहिए।       

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. 2024 में शनि जयंती कब है?

उत्तर 1. इस साल शनि जयंती 06 जून 2024, गुरुवार के दिन है। 

प्रश्न 2. शनि जयंती के दिन क्या न करें?

उत्तर 2. इस दिन किसी का अपमान करने या अपशब्द कहने से बचना चाहिए।

प्रश्न 3. शनि 2024 में किस राशि में है?

उत्तर 3. वर्तमान समय में शनि अपनी राशि कुंभ में है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.