टैरो साप्ताहिक राशिफल (02 जून से 08 जून, 2024): इस सप्ताह कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 जून से 08 जून 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साल 2024 के छठे महीने जून का यह पहला सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 जून से 08 जून 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि जून का यह पहला सप्ताह यानी कि 02 जून से 08 जून 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 जून से 08 जून, 2024: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

करियर: सिक्स ऑफ कप्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: जस्टिस

मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि अपने रिश्ते में स्पष्टता और सफलता प्राप्त समय होगा। आप दोनों अपने रिश्ते में जिन चुनौतियों से गुजर रहे हैं, उन पर काबू पाने के लिए आपको अपने साथी के साथ ईमानदारी से और खुलकर संवाद करने की आवश्यकता हो सकती है। यह एक कठिन समय हो सकता है लेकिन अगर आप सावधानी से मुद्दों को संभालेंगे तो आप इससे उबर सकते हैं। सिंगल जातकों को किसी रिश्ते में बंधने से पहले अच्छी तरह से आत्ममंथन करने की जरूरत हो सकती है।

वित्तीय रीडिंग में थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) संकेत दे रहा है कि इस अवधि आपको आर्थिक जीवन में स्थिरता पाना मुश्किल लग सकता है। आशंका है कि धन की कमी का सामना करना पड़े और वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंचने में देरी हो। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि आर्थिक जीवन में योजना बनाकर आगे बढ़े और अपने वित्तीय पर नियमित आधार पर उन पर नज़र रखें।

करियर के मोर्चे पर आपको इस सप्ताह सिक्स ऑफ कप्स (रिवर्सड) कार्ड प्राप्त हुआ है, जो संकेत दे रहा है कि इस अवधि आप कार्यक्षेत्र में ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। आप अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपनी वर्तमान कंपनी को छोड़कर नया विकल्प की खोज कर सकते हैं। आशंका है कि इस अवधि आप नौकरी बदलने को लेकर गंभीर हो सकते हैं या अपने करियर के बारे में विचार कर सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर जस्टिस कार्ड संकेत दे रहा है कि इस अवधि अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें। खानपान पर ध्यान दें, किसी भी चीज़ की अति न करें अन्यथा समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली फूल: ड्रैगन फूल

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

प्रेम जीवन में जून के पहले सप्ताह में आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड प्राप्त हुआ है, जो संकेत दे रहा है कि इस अवधि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर नई परियोजनाओं पर एक साथ काम करेंगे और भविष्य के लिए एक साथ योजना बनाएंगे, जिससे आप दोनों के बीच विश्वास और अधिक गहरा होगा। आप इस समय का पूरा आनंद लेंगे। कुल मिलाकर आप एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में या कहीं अन्य जगह किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है।

वित्तीय रीडिंग में आपको टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड प्राप्त हुआ है और इसके परिणामस्वरूप इस अवधि आपको ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जो आपके लिए सही न हो। इसके अलावा, हो सकता है कि आपको किसी का साथ या समर्थन न मिले। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्तमान में जो वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, उसे अनदेखा न करें और उस पर काम करें।

करियर में वृषभ राशि के जातकों को ऐट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड प्राप्त हुआ है, जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान करियर और अपने काम पर होगा। यह कार्ड सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस अवधि आप नई उपलब्धियों और सफलता के लिए करियर बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं और तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में नाइन ऑफ स्वोर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में कुछ दर्द व अन्य समस्या आपको परेशान कर सकती है या आपको कुछ चोटें लग सकती हैं, जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में, खुद का अधिक से अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली फूल: सफेद लिली

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन 

करियर: ऐस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में द मून कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इस अवधि आप बेचैन हो सकते हैं और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। बातचीत की कमी के कारण गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की और सावधानी से निभाने की आवश्यकता हो सकती है।

आर्थिक जीवन में द मैजिशियन कार्ड संकेत दे रहा है कि आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि आपको आर्थिक जीवन में योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है। यह कार्ड आपको उत्पन्न होने वाले किसी भी वित्तीय अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

करियर के लिए ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड बता रहा है कि इस अवधि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य को लोगों में बांटकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में सफल हो सकते हैं। आपको इस अवधि अपने काम के लिए सराहना प्राप्त हो सकती है और पुरस्कृत किया जा सकता है। इस सप्ताह आपके लिए नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में ऐस ऑफ़ कप्स एक उत्कृष्ट कार्ड है। यह इस बात का संकेत है कि आप पिछली बीमारी से उभर रहे हैं। यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, तो अब वे अपने आप ठीक हो जाएंगे और आप राहत की सांस ले सकते हैं।

भाग्यशाली फूल: आर्किड

कर्क राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो संकेत दे रहा है कि इस अवधि आप दोनों के बीच बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा। आप और आपका साथी एक ही साथ काम कर रहे हैं और एक-दूसरे के लक्ष्यों का समर्थन कर रहे हैं। आप एक-दूसरे के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आएंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी या सगाई हो सकती है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो द सन कार्ड प्राप्त हुआ है, जो बता रहा है कि इस अवधि आपको सफलता प्राप्त होगी। आप निवेश करने में सक्षम होंगे और आर्थिक जीवन में समृद्धि प्राप्त करेंगे। ऐसे में, आपको अपनी वर्तमान स्थिति के लिए आर्थिक रूप से सुरक्षित और आभारी महसूस करना चाहिए। यह अवधि आपके धन संबंधी मामलों के लिए एक अच्छा समय है।

जब करियर और पेशेवर प्रयासों की बात आती है, तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स आपको विकास और सफलता के नए अवसरों का संकेत देता है। यह कार्ड पदोन्नति, नई नौकरी की पेशकश या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के अवसर का संकेत दे सकता है।

स्वास्थ्य में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड उत्कृष्ट स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करती है जो स्वस्थ भोजन, लगातार व्यायाम और प्रचुर मात्रा में अवकाश और आराम से आती है।

भाग्यशाली फूल: डेज़ी

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स 

नाइट ऑफ़ पेंटाकल्स प्रेम जीवन के लिए अच्छा कार्ड प्रतीत हो रहा है। आपका रिश्ता बहुत शानदार रहेगा और बेहतर समझदारी देखने को मिलेगी। आप दूसरों के लिए उदाहरण बनकर उभरेंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति आज्ञाकारी और वफादार होंगे। यदि आप सिंगल है तो आपकी मुलाकात अपने सपनों के राजकुमार से हो सकती है।

वित्तीय रीडिंग में आठ पेंटाकल्स कार्ड संकेत दे रहा है कि यदि आप वित्तीय संघर्ष से गुजर रहे हैं तो जल्द ही आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। आप इस अवधि अपना पूरा ध्यान अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार लाने में लगाएंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का जल्द ही अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आपको जल्द ही बोनस या वेतन वृद्धि मिल सकती है।

करियर को लेकर एट ऑफ स्वॉर्ड्स इंगित कर रहा है कि इस सप्ताह आप अपनी वर्तमान परिस्थितियों में फंसा हुआ या प्रतिबंधित महसूस कर सकते हैं। आप एक बेवजह के कार्य में फंस सकते हैं और यह बात मानते हैं कि आपके विकल्प सीमित हैं और आपके पास कोई रास्ता नहीं है। हालांकि, यदि आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आप इन कार्यों से बच सकते हैं। आपको सिर्फ स्वयं में विश्वास रखना होगा।

स्वास्थ्य रीडिंग में फोर ऑफ पेंटाकल्स शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संकेत दे रहा है लेकिन मानसिक रूप से आप नकारात्मक विचारों और बहुत सारे मानसिक आघात से ग्रस्त हो सकते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में, आपको खुलकर अफनी बात को बोलनी चाहिए और किसी पेशेवर की मदद लेनी चाहिए।

भाग्यशाली फूल: सूरजमुखी का फूल

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

करियर: द डेविल

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो  टेन ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आप दोनों को अपने रिश्ते से एक ब्रेक लेना चाहिए। आपको अपने रिश्तों में खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों से कुछ समय निकालने और एक साथ समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें इस अवधि ऐसा प्रतीत हो सकता है कि रिश्ते में बंधना एक बोझ है और आप अभी इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं।

फोर ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) रोजगार की हानि, लड़खड़ाती कंपनी के बंद होने या यहां तक कि दिवालियापन का प्रतिनिधित्व कर सकता है। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपने लापरवाह व्यवहार के चलते अच्छे और महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। ऐसे में यह अवधि आपके लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती है।

करियर में द डेविल दर्शाता है कि आपका करियर बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ रहा है और आप एक ही जगह पर अटके हुए महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आप कार्यक्षेत्र में प्रयास करने या सुधार करने के इच्छुक भी न हों क्योंकि आप पूरी तरह निराश महसूस कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की दिशा में काम करने या यहां तक कि एक लक्ष्य निर्धारित करने का उत्साह भी धीरे-धीरे खो सकते हैं। 

स्वास्थ्य रीडिंग में सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) इस बात का संकेत है कि आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे पटरी पर वापस आ रहा है। आप किसी दुर्घटना या दीर्घकालिक बीमारी से उबर सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा।

भाग्यशाली फूल: पेटुनिया

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

करियर:  थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) इंगित करता है कि आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है और अब आप धीरे-धीरे इस मुश्किल घड़ी से बाहर आ रहे हैं। आप जीवन के उज्जवल पक्ष को देखना शुरू कर रहे हैं और सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आप एक सबक लेकर जीवन को अपने तरीके से जीने के लिए खुद को मजबूत कर रहे हैं।

आर्थिक जीवन के लिए क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड वित्तीय स्वतंत्रता और प्रचुरता की ओर इशारा कर रहा है। आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और आपको इसमें सफलता अवश्य मिलेगी। यह एक शक्तिशाली कार्ड है जो प्रचुरता, सफलता और समृद्धि को दर्शाता है और आप इस सप्ताह वित्तीय को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत हो सकते हैं क्योंकि आपको अपने निवेश अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा।

यदि आप विदेश में नौकरी करते हैं तो थ्री ऑफ वैंड्स करियर की सफलता की ओर इशारा करता है। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि आप इस सप्ताह नई नौकरी के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आपके सामने कई नए अवसर आएंगे।

सिक्स ऑफ कप्स पुराने दोस्तों से मिलने और उनके साथ दिल खोलकर बातचीत करके भावनात्मक बोझ को दूर करने का संकेत देता है। इसके अलावा, यह भी संकेत दे रहा है कि यदि आप अस्वस्थ हैं तो आपके परिवार और दोस्तों के प्यार से आप फिर से स्वस्थ हो जाएंगे।

भाग्यशाली फूल: पैन्सी

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ़ वैंड्स

करियर: किंग ऑफ़ कप्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ़्ता आपकी इच्छाओं को पूरा करने के साथ-साथ भावनात्मक स्थिरता प्रदान करने वाला होगा। हालांकि, इन जातकों के रिश्ते का भविष्य इस बात पर निर्भर कर सकता है कि आप भावनात्मक रूप से पार्टनर के साथ कितने सहज हैं और कितने वफादार हैं।

नाइट ऑफ वैंड्स कहता है कि आर्थिक जीवन में आपको जल्द ही अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा जिससे आप प्रसन्नता से भर जाएंगे। यह कार्ड कह रहा है कि यह समय किसी यात्रा पर जाने के लिए अनुकूल रहेगा और आप यात्रा करते समय अपने लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं

किंग ऑफ कप्स को आपके करियर के लिए शानदार कार्ड कहा जाएगा क्योंकि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा बुजुर्ग आपकी सहायता या आपका मार्गदर्शन कर सकता है। साथ ही, नौकरी में चल रहे किसी विवाद या मामले को संभालने में आप अपनी बुद्धि का उपयोग करेंगे।

किंग ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस अवधि आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और आप फिट महसूस करेंगे। हालांकि, फिर भी यह कार्ड आपको स्वस्थ जीवन पाने की इच्छा एक नियमित दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।

भाग्यशाली फूल: क्वीन ऑफ फॉरेस्ट

धनु राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेंपरेंस 

करियर: द स्टार 

स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन

पेज ऑफ स्वोर्ड्स कार्ड संकेत कर रहा है कि आप इस अवधि ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती करेंगे तथा किसी गंभीर रिश्ते की तलाश में रहने के बजाय नए दोस्त बनाएंगे।

वित्तीय रीडिंग में टेंपरेंस एक अच्छा संकेत है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से आरामदायक महसूस करेंगे और आपका सप्ताह आरामदायक रहेगा। आपका ध्यान अधिक से अधिक धन अर्जित करने पर होगा और आप आसानी से ऐसा करने में सक्षम होंगे। आप निवेश करेंगे, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

करियर रीडिंग में द स्टार इंगित करता है कि इस सप्ताह आप तेजी से प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे। यदि आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे तो, इस अवधि आपको अपनी योग्यता साबित करने और वह पाने का सही अवसर मिलेगा जिसके आप हकदार हैं। यह एक ऐसा कार्ड है जो आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

द हैंग्ड मैन इंगित करता है कि इस अवधि अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए आपको बाहर जाना और दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहिए। आपको बाहर निकलने और लोगों से मिलने के लिए खुद को प्रेरित करना होगा।

भाग्यशाली फूल: गेंदा

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द एम्पेरर

करियर: एट ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स  (रिवर्सड)

फोर ऑफ कप्स बता रहा है कि मकर राशि के जातक अभी तक अपने पिछले रिश्ते को लेकर शौक मन रहे हैं और आप उस रिश्ते के टूटने के दुख से बाहर नहीं आ पाए हैं। आप यह महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत कुछ है और आप उसी में खुश रहना चाहते हैं। आपको आगे किसी रिलेशनशिप में आने के लिए विचार करना चाहिए।

मकर राशि के आर्थिक जीवन की बात करें तो द एम्पेरर कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति का नियंत्रण आपके हाथ में रहेगा और आप इसे अच्छे से संभालने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से मज़बूत होने की वजह से आपके भीतर अहंकार पैदा हो सकता है और इस सप्ताह आपके साथ ऐसा होने की संभावना है। इस अवधि में आप धन से जुड़े मामलों में तार्किक होकर फैसले लेते हुए नज़र आएंगे और बेकार की चीज़ों पर पैसा ख़र्च करने से बचेंगे।

आपके करियर की बात करें तो एट ऑफ वैंड्स आपके करियर को लेकर दर्शाता है आप जो भी काम करेंगे उसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ करेंगे। इस सप्ताह आपकी पहली प्राथमिकता आपका काम होगा और करियर को लेकर आप कोई दीर्घकालिक योजना का निर्माण कर सकते हैं जिन्हें पूरा करने में सक्षम होगा।

हेल्थ रीडिंग में फाइव ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) आपके स्वास्थ्य के लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस सप्ताह तनाव या किसी रोग से बाहर निकलने में सफल रहेंगे जिसका आप सामना कर रहे थे। साथ ही, अब आपको किसी सही इंसान का साथ मिलने से आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत में तेज़ी से सुधार देखने को मिलेगा।

भाग्यशाली फूल: हाइड्रेंजिया

कुंभ राशि  

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: नाइन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस कार्ड संकेत देती है कि इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे और ये बातचीत आप दोनों को एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझने और बेहतर संवाद करने में मदद करेगी। ऐसे में, आप दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे और एक मजबूत रिश्ता स्थापित करेंगे।

आर्थिक जीवन की बात करें नाइन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि आप इस अवधि स्थिरता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है और आपने अपने लिए इतना धन अर्जित कर लिया है कि अब आप जो हासिल कर चुके हैं उससे सहज और खुश रह सकते हैं। आपने आर्थिक रूप से जो हासिल किया है उस पर आपको गर्व महसूस होगा।

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ कप्स एक अत्यंत सकारात्मक कार्ड है और यह दर्शाता है कि आपका करियर ठीक उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसा आप चाहते थे। यह ऐसा समय हो सकता है जब सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है और आप सफलता की ऊंची उड़ान भर रहे हैं। यह आपके करियर के लिए बहुत अच्छा समय है और आपको इस अवधि पूरी तरह संतुष्टि प्राप्त होगी।

पेज ऑफ कप्स अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है और दर्शाता है कि इस सप्ताह आप दोस्तों और परिवार से घिरे रहेंगे और उन सभी लोगों का प्यार और देखभाल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा।

भाग्यशाली फूल: कार्नेशन्स

मीन राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द लवर

मीन राशि के जातक इस समय ये समझने में असफल हो रहे हैं कि आपके रिश्ते में क्या गलत हो रहा है। आप और आपका पार्टनर अपनी पसंद या नापसंद के बारे में खुलकर बात करते हैं जो कहीं न कहीं आप दोनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। ऐसे में, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा और बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आप कुछ हद तक स्वार्थी हो सकते हैं।

मीन राशि के जातक जून के पहले सप्ताह में आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट होंगे। इस दौरान आप वित्तीय स्थिरता हासिल करने में सफल रहेंगे और साथ ही, आप बिना किसी गलत रास्ते को अपनाएं धन कमाएंगे। इस सप्ताह में आपको अपनी मेहनत का फल मज़बूत वित्तीय स्थिति के रूप में मिलेगा।

करियर रीडिंग में टू ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि करियर के लिहाज़ से, इस सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। इस दौरान आप करियर में उत्कृष्टता हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे और प्रगति के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। इस अवधि आपका अच्छी जगह पर स्थानांतरण हो सकता है या आप नौकरी बदल सकते हैं। ये परिवर्तन निश्चित रूप से आपके लिए अच्छा साबित होगा इसलिए इस सप्ताह आने वाले परिवर्तनों का विरोध न करें।

मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिहाज़ से द लवर कार्ड संकेत दे रहा है कि आप जिन स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए इस सप्ताह आपको सही समर्थन मिलेगा। सही दवा और सहायता से आप कुछ ही समय में अपना स्वास्थ्य पुनः प्राप्त कर लेंगे और फिट महसूस करेंगे।

भाग्यशाली फूल: गुलाब

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. टैरो कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर 1.  टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं जो मेजर आर्काना और माइनर आर्काना में कहलाते हैं।

प्रश्न 2. टैरो का मतलब क्या होता है?

उत्तर 2. टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है।

प्रश्न 3. टैरो कार्ड कहां से आते हैं?

उत्तर 3. टैरो डेक का आविष्कार इटली में हुआ था।

प्रश्न 4. टैरो रीडिंग कब शुरू हुई?

उत्तर 4.  टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.