साल 2024 में शनि देव करेंगे अपनी चाल में परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सावधान

शनि गोचर 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा गया है जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यह एक ऐसे ग्रह हैं जिनके नाम से भी इंसान भयभीत हो जाता है क्योंकि अगर यह किसी से नाराज़ हो जाते हैं, तो इन्हें उस इंसान को राजा से रंक बनाने में देर नहीं लगती है। इसी प्रकार, जब यह किसी से प्रसन्न हो जाते हैं, तो जीवन में उस इंसान को हर तरह के सुख प्रदान करते हैं। ऐसे में, शनि ग्रह की राशि, स्थिति या चाल में बदलाव लोगों को प्रभावित करती है। अब वर्ष 2024 में शनि देव की दशा में कई बार बदलाव आएंगे जिसका शुभ-अशुभ असर कुछ राशियों पर दिखाई देगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी    

एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको उन राशियों के बारे में बताएगा जिन राशियों के लिए वर्ष 2024 में होने वाले शनि के गोचर भाग्यशाली रहेंगे और किन राशियों की मुश्किलें बढ़ाएंगे। तो आइए सबसे पहले जानते हैं शनि का गोचर साल 2024 में कब-कब होगा। 

इस साल कब-कब करेंगे शनि अपनी चाल में बदलाव?

नवग्रहों में शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है जिन्हें अपना एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग 30 वर्षों का समय लगता है क्योंकि यह एक राशि में तक़रीबन 2.5 वर्ष तक रहते हैं। ऐसे में, वर्ष 2024 में शनि महाराज की चाल एवं स्थिति में कुल 3 बार बदलाव होगा और इसमें सबसे पहली बार शनि 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद, वह 18 मार्च 2024 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे और फिर शनि महाराज 29 जून से लेकर 15 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किन राशियों को मिलेंगे शनि गोचर के दौरान अच्छे-बुरे परिणाम। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

साल 2024 में इन राशियों पर बरसेगी शनि महाराज की कृपा

मेष राशि

राशि चक्र की पहली राशि मेष पर शनि देव मेहरबान रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप, वह आपके धन-धान्य में वृद्धि करवाएंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान अच्छा खासा लाभ मिलेगा। इस साल होने वाले शनि के गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। आपकी वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिसकी वजह से आप खुश नज़र आएंगे। इस दौरान आपको अचानक से पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।

मेष साप्ताहिक राशिफल

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

वृषभ राशि

जैसे कि वृषभ राशि वालों के लिए शनि आपके भाग्‍य और कर्म भाव के स्‍वामी हैं। ऐसे में, शनि देव के गोचर आपको कई सुनहरे अवसर प्रदान करेंगे। इस दौरान इन जातकों की हार भी जीत में बदल सकती है। इसके विपरीत, जो लोग नौकरी या व्यापार करते हैं, तो अपने काम का पूरा नियंत्रण आपके हाथ में होगा। करियर या व्यापार के क्षेत्र में आपके विदेश जाने के योग बनेंगे। धन का प्रवाह अच्छा होने की वजह से आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए साल 2024 में होने वाले शनि के गोचर अच्छे कहे जाएंगे क्योंकि इस दौरान यह आपको करियर के क्षेत्र में अपार सफलता दिलाने का काम करेंगे। मई महीने के बाद इन जातकों को करियर में अपने भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी धन-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। अगर आपको किसी काम के लिए लोन चाहिए था, तो वह आपको मिल जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, शनि देव अपने गोचर की अवधि में आपकी नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण करवा सकते हैं। जो जातक अपना काम मेहनत और लगन के साथ करते हैं, उनकी वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। लेकिन, आपको मन लगाकर काम करना होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम

शनि के गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किल

मिथुन राशि

शनि का गोचर वर्ष 2024 में मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किल प्रतीत हो रहा है क्योंकि आशंका है कि इस दौरान आपको भाग्‍य का साथ न मिले। साथ ही, इन जातकों को कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है और ऐसे में, आपको थकान महसूस हो सकती हैं। लेकिन, मई 2024 के बाद आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हो सकती है। संभव है कि आपको घर-परिवार में होने वाले किसी शुभ एवं मांगलिक कामों में काफ़ी धन खर्च करना पड़ें। साथ ही, आपको पिता की सेहत के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको उनके स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके उनके साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि का नाम भी उन राशियों में आता है जिनके लिए शनि का गोचर थोड़ा कठिन रह सकता है। संभव है कि इन जातकों को भाग्य का साथ न मिले और इसके परिणामस्वरूप, कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों में कमी आने की आशंका है। इसी क्रम में, कर्क राशि वालों को पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। वहीं,  करियर के क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है। साथ ही, प्रेम जीवन में आपका पार्टनर के साथ मतभेद या बहस होने की संभावना है जिनसे आपको बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, मई, 2024 के बाद का समय आपके लिए राहत लेकर आएगा, परन्तु फिर भी नौकरी बदलने जैसे विचार मन में बने रह सकते हैं। पार्टनर के साथ भी प्रेमपूर्वक व्यवहार करना होगा क्योंकि इस दौरान उनके साथ मतभेद होने की प्रबल संभावना है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.