साप्ताहिक राशिफल: 13 से 19 जुलाई, 2026

जुलाई के इस सप्ताह में मनाए जाएंगे जगन्नाथ यात्रा और कर्क संक्रांति जैसे त्योहार, जानें सही तिथियां

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए हर बार की तरह साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग लेकर हाज़िर है जिसके अंतर्गत आपको आने वाले अगले सात दिनों की जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि जुलाई का यह सप्ताह (13 से 19 जुलाई 2026) बेहद ख़ास रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

जैसे-जैसे हम जुलाई के माह में आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे ग्रहों की चाल और स्थिति में होने वाला बदलाव आपके जीवन के भिन्न-भिन्न पहलुओं को प्रभावित करेगा जैसे करियर, प्रेम और व्यापार आदि। ऐसे में, आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि जुलाई का यह हफ़्ता आपके जीवन को अच्छे या बुरे किस तरह से प्रभावित करेंगे? क्या मेहनत रंग लाएगी या करना पड़ेगा इंतज़ार? 

चाहे आप करियर में सुधार की आस लगाए हुए हों या लव लाइफ में स्पष्टता चाहते हों, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग आपको जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किए गए इस ब्लॉग में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों और चंद्रमा की स्थिति का गहराई से विश्लेषण तैयार किया गया है। 

इस ब्लॉग में आपको साप्ताहिक राशिफल के साथ-साथ यह जानकारी भी प्राप्त होगी। 

  • सप्ताह के व्रत-त्योहारों की सूची
  • ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव की तिथि
  • सप्ताह का पंचांग 
  • शुभ मुहूर्त   

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हर सप्ताह का ज्योतिषीय दृष्टि से अपना एक अलग महत्व होता है क्योंकि ग्रहों की स्थिति लगातार हमारे जीवन की घटनाओं को प्रभावित करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह का आगाज़ मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि अर्थात 13 जुलाई 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र यानी कि 19 जुलाई 2026 को हो जाएगी। इस सप्ताह में कई ग्रहों की चाल और स्थिति में बदलाव होगा इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह विशेष रहेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

व्रत और त्योहार का सिर्फ़ धार्मिक महत्व ही नहीं होता है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लेकर आते हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह (13 से 19 जुलाई 2026) के दौरान कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे। 

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार
14 जुलाई 2026मंगलवारआषाढ़ अमावस्या
16 जुलाई 2026गुरुवारजगन्नाथ रथ यात्रा
16 जुलाई 2026गुरुवारकर्क संक्रांति


आषाढ़ अमावस्या: आषाढ़ अमावस्या को सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। यह तिथि पितृ तर्पण और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन पितृ शांति की पूजा और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग में आषाढ़ अमावस्या हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आती है। इस दिन व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिकता बढ़ती है इसलिए यह समय ध्यान, साधना और आत्म-विश्लेषण के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस साल रथ यात्रा का आरंभ 16 जुलाई 2026 से होगा। जगन्नाथ रथ यात्रा उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को समर्पित होती है। यह यात्रा श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा की सबसे ख़ास बात होती है कि भगवान अपने रथों पर विराजमान होकर मंदिर से बाहर आकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु दुनियाभर से जगन्नाथ मंदिर आते हैं। 

कर्क संक्रांति: कर्क संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष मायने रखता है जो भगवान सूर्य को समर्पित होता है। जब सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तब कर्क संक्रांति मनाई जाती है। इस साल कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी और इसी दिन से सूर्य देव दक्षिणायन हो जाते हैं। इस अवसर पर भक्तजन स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, जातक के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

जुलाई 2026 के इस सप्ताह 13 से 19 जुलाई 2026 के दौरांन कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। ऐसे में, वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी। हालांकि, इस हफ्ते में एक बड़े ग्रह का गोचर होने जा रहा है जिसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं। 

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को राजा का पद प्राप्त है जो 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 26 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास और अधिकार का कारक माना जाता है इसलिए इनका गोचर जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। कर्क राशि जल तत्व की राशि है और ऐसे में, जब उग्र सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तब जातक में भावनात्मक संवेदनशीलता भी बढ़ती है। इस समय आपको तर्क और भावनाओं के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

अगर इस सप्ताह आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर होगा। बता दें कि 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच कोई बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है इसलिए इस पूरे सप्ताह बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलने की संभावना है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (13 से 19 जुलाई 2026) के शुभ मुहूर्त 

वैदिक ज्योतिष में शुभ तिथि और मुहूर्त को विशेष महत्व दिया है क्योंकि इस समय को सभी तरह के शुभ एवं मांगलिक कार्य करने के लिए अनुकूल माना जाता है। यह मुहूर्त ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं, ताकि कार्यों से शुभ और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें।

अगर आप इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण या शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से सही मुहूर्त का चयन करना आवश्यक हो जाता है। इस सप्ताह (13 से 19 जुलाई 2026) के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं।    

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच विवाह मुहूर्त

जुलाई के इस सप्ताह में कोई विवाह मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। 

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
15 जुलाई 202606:15 से 08:35, 10:52 से 17:47

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच उपनयन मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
15 जुलाई 202613:09 से 17:47
16 जुलाई 202606:11 से  08:31, 10:48 से 17:43
18 जुलाई 202606:06 से 10:40, 12:57 से 18:30

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच विद्यारंभ मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
13 जुलाई 2026, सोमवारसुबह 05:44 से 08:31, दोपहर 10:05 से शाम 03:39
15 जुलाई 2026, बुधवारसुबह 05:46 से 08:33, दोपहर 10:07 से शाम 03:41
17 जुलाई 2026, शुक्रवारसुबह 05:48 से 08:35, दोपहर 10:09 से शाम 03:43


नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 


13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
बुधवार, 15 जुलाई 2026 05:32:47 से 21:47:53
रविवार, 19 जुलाई 202605:34:53 से 29:34:52

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
बुधवार, 15 जुलाई 2026 11:53:40 से 21:47:53

13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच अन्नप्राशन मुहूर्त

दिनांकमुहूर्त का समय 
बुधवार, 15 जुलाई 2026 12:21 से 13:09

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

13 जुलाई 2026: हैरिसन फोर्ड, सयानी गुप्ता, गिल्हर्मे ओको, फाफ डु प्लेसिस, बारबरा डेविस

14 जुलाई 2026: मैक्सिम कनुन्निकोव, सर्गेई इग्नाशेविच, चंद्र भानु गुप्ता 

15 जुलाई 2026: चार्ल्स मिलर, मीरा, टेलर किन्नी

16 जुलाई 2026: कैटरीना कैफ, आमना शरीफ, सुरवीन चावला

17 जुलाई 2026: रवि किशन, एंजेला मर्केल, जेसन क्लार्क

18 जुलाई 2026: मनन वोहरा, स्मृति मंधाना, कार्लोस ब्रैथवेट

19 जुलाई 2026: मालविका, झू झू, रजत टोकस

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

 आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में,….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह ऐसी कई संभावना बनेंगी, जब आपको रोमांस के लिए ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 केतु देव आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में,….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप किसी कार्य में अपने प्रियतम से हार सकते है, जिससे….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे और….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन तो अच्छा रहेगा। परंतु सप्ताह के मध्य….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके बार-बार खाने की आदत, आपको परेशानी…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया यूँ बदलाव, ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में उपस्थित होंगे….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपनी ओर से, अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में शनि ग्रह बैठे होंगे और ऐसे में, इस….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

 इस हफ्ते आपको अपने प्रेम जीवन में, सकारात्मक बदलाव देखने ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हैं, उन्हें फ़ोन या अन्य संवाद …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेमी जातकों के सभी व्यक्तिगत संबंध, संवेदनशील और….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

हमारी सेहत ही जीवन की असली पूँजी है, इस बात को आप इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप सामान्य से, कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में राहु ग्रह उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, ये सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से, ये सप्ताह थोड़ा मुश्किल रहेगा। हालांकि …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में स्थित होंगे और इसके….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

ये सप्ताह आपके प्रेम और रोमांस में वृद्धि लेकर आएगा। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में,…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों में आपको इस पूरे ही सप्ताह रोमांस और प्रेम की काफी ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जुलाई के इस सप्ताह में कौन से बड़े पर्व पड़ेंगे?

इस सप्ताह में आषाढ़ अमावस्या, कर्क संक्रांति जैसे पर्व मनाए जाएंगे।

2. क्या इस सप्ताह में कोई ग्रहण लगेगा?

नहीं, 13 से 19 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

3. क्या इस सप्ताह में कोई बैंक अवकाश पड़ेगा?

नहीं, इस हफ़्ते में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा।