साप्ताहिक राशिफल (29 जनवरी से 04 फरवरी, 2024): इस सप्ताह इन राशियों का करियर चढ़ेगा परवान!

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी 2024: एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसमें आपको साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी, 2024 की जानकारी प्राप्त होगी। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि जनवरी महीने का यह अंतिम सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको एवरेज या फिर एवरेज से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकता है। बृहस्पति की चंद्रमा पर दृष्टि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकती है।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगी। चंद्रमा का छठे भाव में गोचर आपके भीतर की ऊर्जा और उत्साह को काफ़ी अच्छा बनाए रखेगा। हालांकि, चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव भी रहेगा। अतः जोश में होश खोने के बजाय धैर्य के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय सामान्य तौर पर काफ़ी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बात रोजगार की हो अथवा निजी जीवन की, लगभग सभी मामलों में सप्ताह की यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता या तनाव रह सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य भी थोड़ा नाज़ुक रह सकता है।

उपाय: लालच व स्वार्थ से बचना ही उपाय की तरह काम करेगा। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। मेहनत के अनुरूप फल न मिलने के कारण अथवा किसी अन्य कारण से मन में चिंताएं बनी रह सकती हैं। इस अवधि में कोई भी नया प्रयोग करने से बचें।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। यदि आपने मित्रों या शुभचिंतकों पर निर्भर रहने की बजाय आत्मनिर्भरता का रास्ता अपनाया तो यह अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम भी दे सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय सामान्य तौर पर अनुकूल प्रतीत हो रहा है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामले हों या फिर किसी भी तरीके के प्रतिस्पर्धात्मक कार्य लगभग हर क्षेत्र में इस अवधि में आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपको एवरेज या फिर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस समय अपने आत्मविश्वास को मेंटेन करने की स्थिति में आप रोजगार संबंधी कामों में अच्छा कर सकेंगे। हालांकि, जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा प्रयत्न करने पड़ सकते हैं।

उपाय: यदि घरेलू स्तर पर दूध या दूध के उत्पादों का व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह इससे बेचने से बचें। यह उपाय तब ही करें जब संभव हो। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। आपका कॉन्फिडेंस आपको हर मामले में सफलता दिलाने में मददगार बनेगा। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक जीवन के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि कमज़ोर रहेगी। अतः इस अवधि में जो जैसा चल रहा है उसको वैसे ही आगे ले जाने की कोशिश करें। कोई नया प्रयोग करने से बचें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपको मिले-जुले या फिर एवरेज से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकता है। पंचम भाव में स्थित चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि विद्यार्थीगणों को काफ़ी अच्छे परिणाम देगी। निजी जीवन में भी अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा।  लेकिन, चंद्रमा नीच का रहेगा और ऐसे में, किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। साथ ही, किसी से भी बातचीत करते समय सावधानीपूर्वक शब्दों का चयन करें। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम काफ़ी अच्छे मिल सकेंगे।

उपाय: तामसिक चीज़ों पर जैसे मांस-मदिरा आदि से दूर रहे एवं अपना चरित्र उच्च बनाए रखें। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कुछ विशेष परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर अच्छा माना जाता है, लेकिन राहु-केतु के प्रभाव के चलते आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। बेकार की यात्राओं से बचना भी समझदारी का काम होगा। इस तरह की कुछ सावधानियां को अपनाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय थोड़ा कमज़ोर रहेगा। हालांकि, देवगुरु बृहस्पति सब कुछ संभालने की कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी इस अवधि में किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेने से बचेंगे। जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा चलने दें। यथासंभव घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए थोड़ा कमज़ोर रहेगा। विशेषकर प्रेम संबंधों में अपनी सीमाओं रहकर काम करेंगे, तो परिणाम बेहतर प्राप्त होंगे।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करें।

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। यदि आपका काम दूर के स्थान से संबंधित है अथवा यात्राओं से जुड़ा है तो यह दिन आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। चंद्रमा पर राहु-केतु के प्रभाव के चलते आपको आर्थिक और पारिवारिक जीवन में रिस्क लेने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित खानपान अच्छे स्वास्थ्य को मेंटेन करने में सहायक बनेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। इस समय की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए कमज़ोर है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। साथ ही, स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करनी है। घर-परिवार के सदस्यों, विशेषकर माता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे।

उपाय:  मां या मां समान स्त्रियों की सेवा करना और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से, विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। लाभ मिलने की संभावनाओं में थोड़ा विलंब हो सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य भी कमज़ोर रह सकता है।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको एवरेज से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि राहु-केतु का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि आपको प्रत्येक कार्य को सावधानी पूर्वक करना है। यथासंभव उन्माद को अपने से दूर रखना है। साथ ही, किसी भी मामले में जरूरत से ज्यादा संदेह करने से बचें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामले में आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रुचिकर भोजन करने का अवसर भी मिल सकता है।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर रह सकता है। इस अवधि में सावधानी पूर्वक की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। हालांकि, किसी खबर पर अमल करने से पहले इसकी पुष्टि कर लेना समझदारी का काम होगा।

उपाय: पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। बड़े भाइयों और मित्रों का अच्छा सपोर्ट भी इस समय आपको मिल सकता है।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि कमज़ोर है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचना है। यथासंभव यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा और बेकार के खर्चों से भी बचना समझदारी का काम होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस अवधि में कोई अच्छी डील मिल सकती है अथवा अच्छे लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। क्रिएटिव काम करने वाले लोगों को भी इस समय कुछ विशेष परिणाम मिल सकते हैं।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए थोड़ा कमज़ोर रहेगा इसलिए आर्थिक और पारिवारिक मामले में सावधानीपूर्वक निर्वाह करना होगा। इस समय आपको अपनी बातचीत का तरीका सभ्य और सौम्य रखना होगा।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आप अपने कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे और उनसे अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा के दृष्टिकोण से भी यह दिन अच्छा कहा जाएगा।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। वैसे चंद्रमा का लाभ भाव में गोचर आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ करवाने का संकेत कर रहा है। लेकिन, राहु-केतु के प्रभाव के चलते उपलब्धियों में कुछ अड़चने भी देखने को मिल सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय थोड़ा कमज़ोर रहेगा। अतः इस अवधि में बेकार की भागदौड़ से बचना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना बहुत जरूरी हो तो यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, प्रथम भाव में चंद्रमा का गोचर सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देता है लेकिन चंद्रमा नीच का रहेगा। अतः शांत चित्त होकर निर्णय लेना समझदारी का काम होगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा।

उपाय: माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भाग्य भाव में बैठे चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि को बढ़ा सकती है। पिता और पिता से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। यदि आपने राहु-केतु के प्रभाव से बचते हुए अपने पुराने अनुभवों के आधार पर एक्सपर्ट एडवाइस लेते हुए कामों को अंजाम देंगे, तो अच्छी सफलता प्राप्ति होगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि किसी कारण से पिछले दिनों किए गए कार्य अपना फल-प्रतिफल उस अवधि में नहीं दे पाए थे तो अब आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर आर्थिक मामलों के लिए भी अवधि सकारात्मक रहेगी।

सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए कमज़ोर है। अत: इस अवधि में धैर्यपूर्वक काम करने की जरूरत रहेगी। हालांकि, कुछ काम अप्रत्याशित रूप से संपन्न भी हो सकते हैं, लेकिन किसी भी कार्य को करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा और सारा संसाधन खर्च कर देना उचित नहीं होगा। अच्छे समय की प्रतीक्षा करें, यह आपके लिए समझदारी का काम होगा।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको कमज़ोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अत: इस दिन किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। विशेषकर व्यापार-व्यवसाय से जुड़े मामलों में धैर्यपूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। लेकिन, इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। यदि मन में बेचैनी है तो अपने आराध्य की शरण में जाएं, राहत मिलेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा और जोश भरने का काम करेगा। साथ ही, कामों के संपन्न होने से अच्छा लाभ भी मिल सकेगा।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए एवरेज या एवरेज से बेहतर रहेगा। यद्यपि लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन लाभ भाव में नीच का चंद्रमा प्राप्तियों के मार्ग में छोटी-मोटी अड़चने भी दे सकता है। 

उपाय: श्रद्धापूर्वक बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। लेकिन विवाहित होने की स्थिति में जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की कोशिश भी करनी होगी।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि कमज़ोर रहेगी। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय आपको तुलनात्मक रूप से राहत देने का काम करेगा। यदि पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से काम करेंगे तो कामों के बनने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। इस समय आप किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। कामों में सफलता मिलने की अच्छी उम्मीदें हैं, लेकिन नीच के चंद्रमा के चलते किसी काम की शुरुआत करने से पहले एक अच्छी योजना बना जरूर लें।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से विशेषकर 29 जनवरी का दिन आपको अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। मामला कोर्ट-कचहरी से जुड़ा हो या फिर किसी भी तरीके के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों से जुड़ा उन सभी में आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी की दोपहर 2:30 तक की अवधि आपको एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। राहु-केतु के प्रभाव को देखते हुए आपको सोच-विचार कर काम करने की सलाह हम देना चाहेंगे। इस बात की कोशिश करें कि संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियां न होने पाए।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 फरवरी के बीच का समय कमज़ोर है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। हालांकि, अप्रत्याशित रूप से कुछ काम बन भी सकते हैं, लेकिन फिर भी इस अवधि को हम थोड़ी रिस्क वाली अवधि कहना चाहेंगे।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 4 फरवरी का दिन आपके लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। यद्यपि मन में कुछ परेशानियों के भाव रह सकते हैं लेकिन फिर भी संबंधों को महत्व देना समझदारी मानी जाएगी।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.