साप्ताहिक राशिफल (08 जनवरी से 14 जनवरी, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह के लिए?

साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी, 2024 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि जनवरी महीने का यह दूसरा सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 तक के बीच की अवधि में परिणाम कुछ कमज़ोर रहेंगे। अत: प्रत्येक कार्य में धैर्य की आवश्यकता बनी रहेगी और स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच समस्याओं के धीरे-धीरे कम होने से आप राहत का अनुभव कर सकेंगे। पिता अथवा किसी वरिष्ठ की मदद से आपको यह समय फायदा दिलाने का काम करेगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य आपके काम गति पकड़ेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको थोड़ी बहुत चिंताएं तो देगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आने से आप प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर समझौतावादी विचार रखने की स्थिति में दांपत्य जीवन का आनंद लिया जा सकेगा। रोजमर्रा के कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय कुछ हद तक कमज़ोर रहेगा। अतः व्यर्थ के किसी काम में अपनी ऊर्जा को बर्बाद न करें। कही-सुनी बातों की बजाय तथ्यों पर यकीन करना समझदारी का काम होगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 तक की अवधि के दौरान कठिनाइयां धीरे-धीरे करके कम होने लगेंगी और आप नए उत्साह के साथ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ने लगेंगे। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको कार्यों में सफलता दिलाने का काम करेगा तथा उचित आचरण अपने की स्थिति में सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकेगी।

उपाय: श्रद्धापूर्वक बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि अनुकूल रहेगी। हालांकि, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में रिस्क नहीं लेंगे तो परिणाम और भी अच्छे रह सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी और निजी संबंधों में भी अनुकूलता के योग बने रहेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य समय कमज़ोर रहेगा। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा। विशेषकर आर्थिक मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है, लेकिन मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।

उपाय: किसी धर्मस्थल पर चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। हालांकि, मौसम के अनुरूप स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। शिक्षा और प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय अच्छे परिणाम दे सकता है। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ सकारात्मक फीडबैक मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। आप रोजमर्रा के कामों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस अवधि में स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए प्रत्येक कार्य को धैर्य पूर्वक करने की सलाह आपको दी जाती है।

उपाय: मांस-मदिरा आदि से दूरी बनाए रखें। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में परिणाम कुछ कमज़ोर रह सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। घर-गृहस्थी का माहौल कमज़ोर रहने की आशंका है अथवा घर में रहने के मौके कम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। विशेषकर मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस अवधि में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लव लाइफ से संबंधित मामले में भी सकारात्मक का ग्राफ बेहतर रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष परिणाम मिल सकते हैं। विदेश से संबंध रखने वाले लोगों को भी कुछ उल्लेखनीय परिणाम मिल सकते हैं। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको अनुकूल परिणाम ही देना चाहेगा। हालांकि, किसी प्रियजन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं लेकिन परेशान होने जैसी कोई बात नहीं होगी।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी, लेकिन यात्राओं के दौरान सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रहेगा। इस समय आप अपने घर-परिवार को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। विशेषकर विद्यार्थी अथवा युवा वर्ग इस अवधि में अनुकूलता का आनंद ले सकेंगे। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि, मन में किसी बात को लेकर चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन अच्छे परिणामों के मिलने से आप प्रसन्न रह सकेंगे।

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाएं और वहां जाकर उनका आशीर्वाद लें। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की समय अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ एक्स्ट्रा टास्क दिए जा सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। कहीं से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है और आपकी ऊर्जा आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य आप किसी बात को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं अथवा आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है।

जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको काफ़ी हद तक राहत देने का काम कर सकता है। हालांकि, अभी आपका मन पूरी तरह से चिंता मुक्त नहीं हो पाएगा लेकिन राहत मिलने के योग बनेंगे।

उपाय: मंदिर जाकर भगवान के चरणों में दंडवत प्रणाम करना शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में मन में आध्यात्मिक के भाव मजबूत हो सकते हैं तथा किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से कामों में सफलता मिल सकेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय आपको एवरेज या मिले-जुले परिणाम दे सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिल सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी के दिन आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार का माहौल चिंता देने का काम कर सकता है।

उपाय: मां या मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करें तथा उनका आशीर्वाद लें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की समय अवधि में परिणाम कुछ कमज़ोर रह सकते हैं। घर से दूर रहना पड़ सकता है तथा आर्थिक मोर्चे पर भी कुछ कठिनाई का अनुभव हो सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। कोई सरप्राइज भी मन को प्रसन्न करने का काम कर सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। सावधानी पूर्वक किया गया निर्वाह सफलता और प्रसन्नता दे सकेगा। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। हालांकि, इस अवधि में कॉन्फिडेंस थोड़ा कमज़ोर रह सकता है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में परिणाम काफ़ी हद तक फेवर के रह सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। निजी संबंधों में भी अच्छी अनुकूलता प्रतीत हो रही है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय कुछ कमज़ोर रह सकता है। रोजमर्रा के कामों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य परिणाम धीरे-धीरे करके काफ़ी अच्छे होने लग जाएंगे। विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन का अच्छा आनंद मिल सकेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मन में किसी बात को लेकर डर या संदेह रह सकता है, लेकिन निष्ठापूर्वक किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में परिणाम काफ़ी हद तक अनुकूल रहेंगे। हालांकि, कार्यालय का माहौल थोड़ा अव्यवस्थित रह सकता है, लेकिन फिर भी कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। नौकरीपेशा लोग विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में अच्छी अनुकूलता के योग बन रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। बेकार की भागदौड़ तथा बेकार के खर्चे देखने को मिल सकते हैं। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको राहत देने का काम करेगा। हालांकि, मन में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं, लेकिन परिणाम आपके फेवर में आने की अच्छी संभावनाएं हैं।

उपाय: माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी की रात 9:10 के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। प्रियजन के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 9 जनवरी की रात 9:10 से लेकर 11 जनवरी की रात 11:05 के बीच का समय आपके कामों में सफलता दिलाने का काम कर सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में इज़ाफा करवाने का काम भी यह अवधि कर सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 11 जनवरी की रात 11:05 से लेकर 13 जनवरी की रात 11:35 के मध्य परिणाम काफ़ी हद तक आपके फेवर में रहने चाहिए। विशेषकर आर्थिक मामलों में अच्छी अनुकूलता मिलने की संभावनाएं हैं। जबकि सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 14 जनवरी का दिन आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है अथवा किसी प्रियजन से बिछड़ने का गम भी रह सकता है।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.