Raksha bandhan 2021: रक्षाबंधन पर महासंयोग, राशिनुसार जानें कौन सा उपहार देना होगा फलदायी

रक्षा बंधन का पर्व इस साल 22 अगस्त 2021-रविवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। हिन्दू धर्म का यह बेहद ख़ास त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बता दें कि इस बार रक्षा बंधन श्रावण पूर्णिमा पर धनिष्ठ नक्षत्र में मनाया जाएगा।  

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

सिर्फ इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रक्षा बंधन पर इस साल एक महासंयोग भी बनने जा रहा है, जो इस ख़ास पर्व के महत्व को कई गुना बढ़ाने वाला है। दरअसल राखी पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा जिसके कारण बहनें पूरे दिन अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि भद्रा काल में रक्षा बंधन वर्जित माना गया है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा प्रातः छह बजकर 16 मिनट तक है, इसके बाद पूरे दिनभर शुभ मुहूर्त रहने वाला है। बताते हैं कि भद्रा में रक्षा बंधन से अनिष्ठ होता है। इस दौरान कुंभ राशि में गुरु की चाल वक्री रहेगी और इसके अलावा चंद्रमा भी मौजूद रहेगा। 

रक्षाबंधन 2021-शुभ मुहूर्त 

राखी बांधने का मुहूर्त : 06:14:56 से 17:33:39 तक

अवधि : 11 घंटे 18 मिनट

रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:41:57 से 16:18:03 तक

जानकारी: यहाँ दिया गया मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है। अपने शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

रक्षाबंधन पर शुभ योगों का संयोग 

गुरु और चंद्रमा की उपस्थिति के चलते रक्षा बंधन पर गजकेसरी योग बनने जा रहा है साथ ही इस दिन शोभन, अमृत योग भी हैं। पूर्णिमा तिथि शाम पांच बजकर 31 मिनट तक रहेगी। शोभन योग प्रातः 10.38 बजे तक रहेगा, अमृत योग सुबह 5.45 से शाम 5.32 तक रहेगा। जो की इस राखी के पर्व को और भी शुभ फल दायी बनाये रखेगा । 

गजकेसरी योग का महत्व: इस दिन विशेष कर गजकेसरी योग के होने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। गज केसरी योग से राजसी सुख और समाज में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है और इस योग में किया  गया कोई  भी शुभ कार्य शुभ फल को  प्राप्त कराता है। 

कब बनता है गजकेसरी योग? कुंडली में जब चंद्रमा और गुरु बीच में एक दूसरे की तरफ दृष्टि कर बैठे हों तो गज केसरी योग बनता है। 

इन दो राशि वालों को मिलेगा विशेष शुभ फल 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा,  धैर्यशीलता में बढ़ोत्तरी भी रहेगी। हालांकि नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा।  

कुम्भ राशि  

कुम्भ राशि में गुरु और चद्र्मा की युति होने से आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा व भाई बहनों का आपस में अच्छा संयोग बना रहेगा।  धार्मिक जगहों पर भी आज के दिन आप घूमने जा सकते हैं जो आपके लिए अच्छा फलदायी साबित होगा।  

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

रक्षा बंधन पूजा विधि: Raksha Bandhan Puja Vidhi 

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। लेकिन राखी बांधने से पहले और राखी बांधते वक्त भाई और बहन को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं, हिन्दू धर्म के अनुसार रक्षाबंधन के दिन होने वाली पूजा विधि। 

  • राखी बांधने से पहले बहन और भाई दोनों उपवास रखें। 
  • भाई को राखी बांधने से पहले बहन थाली सजाएं।
  • थाली में राखी, रोली, दिया, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रखें। 
  • राखी बांधते वक्त सबसे पहले भाई को माथे पर तिलक लगाएं।
  • उसके बाद भाई पर अक्षत छीटें।
  • बहनें अपने भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधें। 
  • राखी बांधने के बाद बहन भाई की आरती उतारें।
  • अगर भाई बड़ा है तो उसके पैर छूकर भाई से आशीर्वाद लें। 
  • फिर भाई को मिठाई खिलाएं।
  • बहन के राखी बांधने के बाद भाई अपनी सामर्थ्य अनुसार बहन को उपहार दें।  
  • राखी बांधते वक्त बहनें मंत्र का जाप करें। 

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

रक्षाबंधन पर तिलक और अक्षत का महत्व

भाई के माथे पर तिलक लगाने का धार्मिक महत्व

हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है, कि रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई को राखी बांधने के बाद उसके माथे पर कुमकुम, केसर या चंदन का तिलक लगाती हैं। कुछ लोग तिलक में अक्षत का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, की राखी बांधते वक्त बहनें भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाती हैं। दरअसल तिलक लगाने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दो कारण माने जाते हैं। 

धार्मिक कारण : हिन्दू धर्म में तिलक को प्यार, सम्मान,पराक्रम और विजय का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना गया है, कि जब भी कोई शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जाता है, तो उसके काम के पूरा होने की कामना करते हुए, घर की महिलाएं पुरुषों का तिलक करती है। इसलिए भाई को रक्षा सूत्र बांधते वक्त बहनों का भाई को तिलक करना बेहद शुभ माना गया है। 

वैज्ञानिक कारण: तिलक हमेशा माथे के बीच में लगाते हैं, और इस स्थान को छठी इंद्री या अग्नि चक्र का स्थान भी कहा जाता है। यही कारण है, कि वैज्ञानिक लिहाज से तिलक लगाने पर व्यक्ति के याददाश्त और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, निर्णय लेने की क्षमता प्रबल होती है, बौद्धिक और तार्किक क्षमता बढ़ती है, साथ ही साथ बल और बुद्धि में भी वृद्धि होती है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कुल मिलाकर कहें, तो तिलक करने से होने वाले सभी लाभ एक भाई को उसकी बहन की रक्षा करने के लिए ज़रूरी हैं। और यही कारण है, कि बहन के द्वारा भाई के माथे पर तिलक लगाना बेहद ख़ास है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनको अपनी  रक्षा करने के लिए तैयार करती है। 

तिलक में अक्षत का क्या है महत्व 

आपने देखा होगा तिलक बनाते वक्त अक्सर उसमें अक्षत यानी चावल के दाने भी डाले जाते हैं। दरअसल चावल हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं को चढ़ाये जाने वाला सबसे पवित्र अन्न माना जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है, कि तिलक के साथ अगर कच्चे चावल को मिलाकर माथे पर लगाते हैं, तो व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होते है, और बुरी शक्तियां भी उससे दूर रहती हैं।  

आज के दिन अपनी राशि के अनुसार बहनों को करें ये वस्तु  गिफ्ट

  • मेष राशि: लाल, गुलाबी या पीले रंग की साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।   
  • वृष राशि: आप चांदी का बर्तन या सिक्का दे सकते हैं।
  • मिथुन राशि: इलेक्ट्रिकल वस्तु जैसे फ़ोन या गाड़ी। 
  • कर्क राशि: गिफ्ट के रूप में  पैसा दे सकते हैं।   
  • सिंह राशि:  लाल रंग से जुड़ी कोई भी वस्तु दे सकते हैं। 
  • कन्या राशि: सफेद, हरा, गुलाबी फूलों का गुलदस्ता दे सकते हैं।  
  • तुला राशि: सोने की रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।  
  • वृश्चिक राशि: लाल, गुलाबी या पीली रंग की कोई वस्तु दे सकते हैं।  
  • धनु राशि: अपने हाथ से बना हुआ भोजन खिलाएं।  
  • मकर राशि: धार्मिक किताब गिफ्ट करें। 
  • कुंभ राशि: उनकी पसंद की कोई वस्तु गिफ्ट करें।  
  • मीन राशि: आप गिफ्ट के तौर पर उन्हें चांदी का सिक्का दें।  

रक्षा बंधन 2021 रोचक कथा : (Raksha bandhan 2021 katha)

रक्षाबंधन का त्यौहार प्राचीन काल से ही मनाया जा रहा है। रामायण से लेकर महाभारत  काल तक में रक्षाबंधन के त्यौहार का उल्लेख देखने को मिलता है। तो आइये जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी कुछ प्रसिद्ध और पौराणिक कथाएँ। 

रक्षाबंधन से जुड़ी द्रौपदी और श्री कृष्ण की कथा :

महाभारत काल में भी रक्षाबंधन के त्यौहार से जुड़ा एक अनूठा प्रसंग है। जिसके अनुसार जब भगवान श्री कृष्ण ने शिशुपाल का वध किया था। तब उनकी उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग श्री कृष्ण का बहता रक्त रोकने के लिए वस्त्र की तलाश करने लगे। तभी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर श्री कृष्ण की उंगली पर बांधा था । ऐसा माना जाता है, कि तभी से श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है,कि द्रौपदी के इस त्याग और स्नेह का कर्ज भगवान कृष्ण ने द्रौपदी के चीर हरण के वक्त उनके सम्मान की रक्षा करके निभाया था और तभी से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।

रक्षाबंधन से जुड़ी संतोषी माता की कथा :

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार की बात है। भगवान गणेश के दोनों पुत्र शुभ और लाभ इस बात से बेहद दुखी थे, की उनकी कोई बहन नहीं है। जिसके बाद दोनों भाइयों ने भगवान गणेश से बहन मांगी। जिसके बाद गणेश जी ने दोनों बेटों की इच्छा पूरी करने का मन बनाया। और फिर भगवान गणेश की दोनों पत्नियों रिद्धि और सिद्धि की दिव्य ज्योति से माता संतोषी का अवतार हुआ। और तभी से शुभ और लाभ माता संतोषी को बहन के रूप में पाकर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने लगें। 

रक्षाबंधन से जुड़ी सिकंदर और पोरस की कथा :

रक्षाबंधन के त्यौहार से जुड़ी एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, सम्राट सिकंदर की पत्नी ने अपने पति के शत्रु पुरुवास यानि राजा पोरस को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अपना मुंह बोला भाई बनाया था। और फिर युद्ध के दौरान सिकंदर को न मारने का वचन ले लिया था। जिसके बाद पोरस ने सिकंदर की पत्नी को दिए वचन को निभाने के लिए युद्ध में सिकंदर को जीवनदान दिया था। ऐसा कहा जाता है, कि युद्ध के दौरान पोरस को सिकंदर पर हमला करने का कई मौकै मिला था, लेकिन राखी का वचन निभाने के लिए पोरस के हाथ रुक गए। जिसके बाद सिकंदर ने पोरस को बंदी बना लिया। हालांकि बाद में सिकंदर ने पोरस के इस उदार स्वभाव के चलते उसका सारा साम्राज्य लौटा दिया था।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.