मासिक राशिफल मई 2024: सिंह राशि वालों के लिए अच्छे या बुरे कैसे परिणाम लेकर आएगा ये महीना?

सिंह मासिक राशिफल मई 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है सिंह राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मई 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मई 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि सिंह राशि के लिए मई 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मई के महीने को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मई 2024 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य का गोचर इस महीने 14 मई तक आपके भाग्य भाव में होगा और इसके बाद सूर्य आपके दशम भाव में पहुंच जाएंगे। ऐसे में, महीने के पहले पक्ष में सूर्य औसत और बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। मंगल का गोचर इस पूरे महीने आपके अष्टम भाव में रहने वाला है। सामान्य तौर पर इसे अच्छा नहीं माना गया है। बुध का गोचर 10 मई तक आपके अष्टम भाव और इसके बाद आपके भाग्य भाव में रहेगा। इसके परिणामस्वरूप, 10 मई तक बुध औसत और बाद में कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 

बृहस्पति आपके दशम भाव में पहुंच रहे हैं जो कि इस माह ज्यादातर अस्त भी रहेंगे। अत: बृहस्पति से अनुकूलता की अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शुक्र ग्रह के गोचर की बात करें, तो शुक्र इस महीने अस्त रहेंगे, लेकिन महीने की शुरुआत से लेकर 19 मई तक आपके भाग्य भाव में और इसके बाद दशम भाव में रहेंगे। 19 मई तक शुक्र अच्छे और बाद में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह आपके सप्तम भाव में बृहस्पति के नक्षत्र में रहेंगे। अत: शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु का गोचर आपके अष्टम भाव में बुध के नक्षत्र में रहेगा जो अनुकूलता देने में पीछे रह सकता है। वहीं, केतु का गोचर दूसरे भाव में चंद्रमा के नक्षत्र में रहेगा। केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात सिंह राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल अप्रैल 2024: सिंह राशि वालों का भविष्यफल

मई 2024 में सिंह राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में मई का महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र 19 मई तक भाग्य भाव में रहेंगे जो आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर ऐसे लोग जिनका काम भागदौड़ या यात्राओं से जुड़ा है, उन्हें काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय को लेकर की गई यात्राएं भी फायदेमंद रह सकती हैं। 19 मई के बाद शुक्र अपनी राशि के दशम भाव में रहेंगे और यह कार्य-व्यवहार में अच्छी अनुकूलता देना चाहेंगे। वैसे तो सामान्य तौर पर दशम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन अपनी राशि में होने के कारण शुक्र आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। ऐसे में, हम कह सकते हैं कि व्यापार-व्यवसाय और नौकरी से संबंधित मामलों में मई का महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं, मई का दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत शानदार परिणाम दे सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मई 2024 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक जीवन में मई का महीना औसत या औसत से थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। आपके लाभ तथा धन भाव का स्वामी बुध 10 मई तक नीच अवस्था में रहेगा जो कि खराब बात है। लेकिन, अष्टम भाव में होने के कारण बीच-बीच में अप्रत्याशित रूप से धन की प्राप्ति भी होगी। वहीं, 10 मई के बाद बुध ग्रह नवम भाव में चले जाएंगे। इस भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। अतः आमदनी के दृष्टिकोण से स्थितियां कुछ कमज़ोर रह सकती हैं। इन सबके बीच सकारात्मक बात यह होगी कि धन का कारक बृहस्पति आपके धन भाव को देखेगा। अतः जरूरत पड़ने पर धन की व्यवस्था हो जाएगी और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण में रहेगी। भले ही आमदनी की दृष्टिकोण से महीना बहुत अच्छा नहीं है लेकिन बचत और व्यर्थ के खर्चों के लिहाज से महीना सकारात्मक रह सकता है। 

मई 2024 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से, यह महीना तुलनात्मक रूप से काफ़ी अच्छा रहेगा। हालांकि, आपके प्रथम भाव पर लंबे समय से शनि की दृष्टि बनी हुई है और लंबे समय तक रहने वाली है। बृहस्पति की सकारात्मक दृष्टि अब प्रथम भाव से हट चुकी है। लेकिन, लग्न या राशि के स्वामी का उच्च का होना महीने के पहले हिस्से में स्वास्थ्य की रक्षा करेगा जबकि महीने के दूसरे हिस्से में दशम भाव में स्थित सूर्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। हालांकि, इन सबके बावजूद भी अष्टम भाव में मंगल के गोचर को देखते हुए वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना होगा। साथ ही, चोट खरोच न लगने पाए इस बात का ध्यान रखना होगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मई 2024 में सिंह राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से मई का महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव में रहेंगे जो कि कमज़ोर बात है।  लेकिन बृहस्पति की दृष्टि चतुर्थ भाव पर रहेगी, यह अनुकूल बात है। बृहस्पति की छठे भाव पर दृष्टि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दिलाने का काम करेगी। पंचम भाव के स्वामी का दशम भाव में जाना व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम दिलाना चाहेगी, लेकिन बुध की कमज़ोरी व अन्य स्थितियां शिक्षा के मामले में औसत या मिले-जुले परिणाम मिलने का संकेत कर रही है। 

मई 2024 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

पंचम भाव के स्वामी का दशम भाव में जाना उन लोगों की लव लाइफ के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा जिनको किसी सहकर्मी से प्रेम है। साथ में, पढ़ाई करने वाले लोगों को लव लाइफ में भी ठीक-ठाक परिणाम मिलते रहेंगे, लेकिन अन्य लोगों के लिए महीना औसत रह सकता है। विशेषकर 19 मई से पहले का समय अनुकूल और बाद का समय थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। दांपत्य जीवन की बात करें, तो शनि का प्रभाव औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है, परन्तु शनि पर बृहस्पति का प्रभाव संबंधों में तुलनात्मक रूप से बेहतरी परिणाम देने का काम करेगा। ऐसे में, दांपत्य संबंधी मामलों में भी परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। 

मई 2024 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

दूसरे भाव का स्वामी बुध 10 मई तक नीच का रहेगा और इसके बाद, यह नवम भाव में चला जाएगा। साथ ही, दूसरे भाव पर राहु-केतु और मंगल का प्रभाव रहेगा जो परिजनों के साथ संबंधों को कमज़ोर करने का काम कर सकता है। लेकिन, यदि आप समझदारी से काम लेते हैं और अपनी सीमाओं में रहते हैं, तो बृहस्पति की दृष्टि कोई बड़ी विसंगति नहीं आने देगी। वहीं, गृहस्थ जीवन में भी परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी का अष्टम में जाना घरेलू चीजों को खराब करने का काम कर सकता है, लेकिन बृहस्पति की दृष्टि उस खराबी को जल्दी दूर करवाने में मददगार बनेगी। घर-गृहस्थी को लेकर अथवा घर गृहस्थी की चीजों को लेकर कुछ हद तक परेशानियां आ सकती हैं, परंतु वह समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। 

मई 2024 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय:

  • काली गाय की सेवा करें।
  • कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
  • स्वयं को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. मई 2024 में सिंह राशि में क्या होने वाला है? 

उत्तर 1. सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना सुख एवं सौभाग्य लेकर आएगा।

प्रश्न 2. यह महीना कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए?

उत्तर 2. सिंह राशि के जातक करियर में अपनी चमक बिखेरेंगे और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।

प्रश्न 3. सिंह राशि के छात्रों के लिए मई 2024 कैसा रहेगा?

उत्तर 3. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को मई 2024 अनुकूल परिणाम दे सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.