बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर इन राशियों को मिलेगी धन-दौलत और सक्सेस!
बुध गोचर 2025: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं बुध के गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।
11 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को देवताओं का संदेशवाहक कहा जाता है। इस ग्रह का संबंध बुद्धिमत्ता और तर्क से होता है। हमारी वाणी को भी बुध ग्रह ही नियंत्रित करते हैं। अगर कुंडली में बुध शुभ स्थान में हों, तो वह जातक अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होता है। वहीं अगर, बुध कमज़ोर या नकारात्मक स्थिति में हो, तो जातक विक्षिप्त, मंदबुद्धि या मूर्ख हो सकता है।
तो चलिए अब जानते हैं कि फरवरी के महीने में बुध ग्रह किस समय और तिथि पर गोचर करेंगे। बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह 11 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
कुंभ राशि में बुध: विशेषताएं
कुंभ राशि में बुध का होना एक रोचक और गतिशील स्थिति है। व्यक्ति के बात करने, सोचने और जानकारी को समझने के तरीके पर इसका प्रभाव पड़ता है। कुंभ वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इस राशि का संबंध नवीनता, वास्तविकता और नई सोच से है। जब बुद्धि और संचार के देवता बुध ग्रह कुंभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब व्यक्ति के स्वभाव में निम्न विशेषताएं देखने को मिलती हैं:
हटके सोचते हैं जिन लोगों की कुंडली में कुंभ राशि में बुध विराजमान होता है, वे बहुत रचनात्मक और प्रगतिशील होते हैं। ये दूसरों से हटके सोचते हैं और समस्याओं का अनूठा समाधान खोजकर लाते हैं। ये पारंपरिक विचारों को चुनौती देने से डरते नहीं हैं और इनकी प्रगतिशील या अपारंपरिक विषयों में रुचि हो सकती है।
तथ्यों पर विचार करते हैं ये जातक वास्तविकता में जीना पसंद करते हैं और इनके विचार अक्सर तर्क पर आधारित होते हैं। ये पूरी परिस्थिति को अच्छी तरह से समझने के बाद विश्लेष्णात्मक तरीके से सोचते हैं। ये जातक बौद्धिक रूप से स्वतंत्र होने को महत्व देते हैं और भावनाओं या परपंरा के बजाय तथ्यों और प्रमाण के आधार पर निर्णय लेना पसंद करते हैं।
भविष्य के बारे में सोचते हैं कुंभ राशि में बुध के होने पर अक्सर जातक भविष्य के बारे में सोचते हैं। ये टेक्नोलॉजी, विज्ञान और भविष्यवादी अवधारणाओं में रुचि रखते हैं। ये विचार करने के नए तरीकों की खोज करना पसंद करते हैं जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष के बारे में जानने और सामाजिक सुधार।
तार्किक होते हैं इन जातकों की बातचीत में भावनाओं की कमी देखने को मिलती है जिसकी वजह से ये अलग-थलग नज़र आ सकते हैं। ये भावनाओं की बजाय तर्क को प्राथमिकता दे सकते हैं और इन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस हो सकती है। ये बौ8िक चीज़ों पर बात करना पसंद करते हैं और निजी मुद्दों के बजाय काल्पनिक चीज़ों पर बात करते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में आसानी से सफलता मिलने के आसार हैं। कुंभ राशि में बुध के गोचर करने पर आपको किसी दूरगम स्थान पर यात्रा करनी पड़ सकती है और आपके जीवन में बदलाव आ सकता है।
नौकरी के मामले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को अपने मौजूदा व्यवसाय में दबाव को संभालने की ज़रूरत है ताकि वे अपने मुनाफे को बढ़ा सकें। खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से इस समयावधि में आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की आशंका है।
बुध मिथुन राशि के नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और वह इस राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। इस गोचर के दौरान आपको अपने बड़ों से अधिक सुख और सकारात्मक सहयोग मिलने के आसार हैं। करियर के मामले में आपको लंबी दूरी या विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस समय व्यापारियों को अपने भाग्य का साथ मिलेगा जिसकी वजह से उन्हें अधिक ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। भाग्य का साथ मिलने के कारण आपको वित्तीय क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इससे आप अधिक पैसों की बचत कर पाएंगे।
बुध सिंह राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आप यादगार यात्राएं करेंगे और आपको सुखद अनुभव होंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत की वजह से अपने करियर में प्रगति करने को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके काम की भी प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत करने की वजह से व्यापारी इस समय अच्छा पैसा कमा सकते हैं। वित्तीय स्तर पर खूब धन कमाने और पैसों की बचत करने की वजह से आप प्रसन्न और सकारात्मक महसूस करेंगे।
तुला राशि के पांचवे और नौवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं और अब इस गोचर के दौरान वह आपके पांचवे भाव में रहेंगे। इस समय आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। इससे आपको सफलता पाने में मदद मिलेगी। आपको इस वजह से यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
करियर के क्षेत्र में अगर आप सकारात्मक परिणाम या सफलता पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का मज़बूत होना ज़रूरी है। व्यापारी ट्रेडिंग और शेयर मार्केट में सफल हो सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इससे आपके व्यापार का भी विस्तार होने की उम्मीद है। धन के मामले में आप इस समय खूब पैसा कमाएंगे और बचत करने में भी सक्षम होंगे।
बुध का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को होगा नुकसान
वृषभ राशि
बुध वृषभ राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको वित्तीय और निजी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको अप्रत्याशित लाभ होने की भी उम्मीद है। करियर के मामले में आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत या प्रयासों को अनदेखा किया जा सकता है।
व्यापारियों को इस समय अपनी उम्मीद के हिसाब से आमदनी नहीं होने के आसार हैं। वित्तीय स्तर पर योजना की कमी और अनावश्यक खर्चों की वजह से आपको पैसों की तंगी हो सकती है। इसके अलावा बुध के कुंभ राशि में गोचर करने के दौरान आपके हाथ से अतिरिक्त धन कमाने का अवसर भी छूट सकता है।
बुध कर्क राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान वह इस राशि के आठवें भाव में रहेंगे। आपको यात्रा के दौरान अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है लेकिन आपकी कोई कीमती चीज़ भी खो सकती है। आपको इस समयावधि में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के अनुभव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर बहुत सारे निर्देश मिलने की वजह से आप अत्यधिक दबाव महसूस कर सकते हैं।
बिज़नेस में आमदनी बढ़ाने और नई रणनीतियों को अपनाने के लिए आपको अपनी कंपनी में कुछ महत्वपूर्ण सुधार करने की ज़रूरत है। धन के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर अप्रत्याशित तरीके से आपको धन की हानि होने के संकेत हैं।
बुध कन्या राशि के पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान वह आपके दसवें भाव में रहेंगे। इस दौरान आपको दुख और धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्ज़ में दबने की भी आशंका है। करियर के क्षेत्र में आपको अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ सकता है।
आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं। व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने में दिक्कत हो सकती है और इस समय यह काम आपके लिए आसान नहीं होगा। आपको भारी गिरावट या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बुध के कुंभ राशि में गोचर करने के दौरान पैसे कमाने के बावजूद आपको तंगी हो सकती है।
बुध वृश्चिक राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे और वह आपके आठवें एवं ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपके परिवार में समस्याएं होने की आशंका है या आपका किसी अनजान जगह पर स्थानांतरण भी हो सकता है। इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। करियर के क्षेत्र में ज्यादा काम की वजह से आप दबाव महसूस कर सकते हैं।
मुमकिन है कि इस समय व्यापारियों की आमदनी उनकी उम्मीद के अनुसार न हो। वित्तीय स्तर पर योजना की कमी और अनावश्यक खर्चों की वजह से आपको पैसों की तंगी होने की आशंका है। इसके अलावा बुध के कुंभ राशि में गोचर करने के दौरान आपके हाथ से अतिरिक्त धन कमाने का अवसर भी छूट सकता है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. बुध किस राशि में उच्च का होता है?
उत्तर. कन्या राशि में बुध उच्च का होता है।
प्रश्न 2. क्या कुंभ बुध की मैत्री राशि है?
उत्तर. हां, कुंभ राशि के स्वामी शनि के साथ बुध की मित्रता है।
प्रश्न 3. बुध ग्रह किन दो राशियों के स्वामी हैं?
उत्तर. मिथुन और कन्या राशि।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: जानें विश्व एवं शेयर बाजार में आएंगे कौन से बड़े बदलाव?
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाले हर छोटे-बड़े परिवर्तन के बारे में समय-समय पर अवगत करवाता रहा है। अब सूर्य महाराज 12 फरवरी 2025 की रात 09 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, हमारा यह लेख आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, सूर्य का यह गोचर राशि चक्र की सभी 12 राशियों और देश-दुनिया को किस तरह प्रभावित करेगा, इस बारे में भी हम आपको विस्तार से बताएंगे। अगर अपने मन में भी यह सवाल उठ रहे हैं कि सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपको कैसे परिणाम देगा? आइए जानते हैं।
ज्योतिष में सूर्य देव व्यक्ति की पहचान, इच्छा शक्ति और स्वयं का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं जो दर्शाते हैं कि आप कौन हैं और आप स्वयं को किस तरह व्यक्त करते हैं, जीवन में किस तरह अपनी चमक बिखेरते हैं और आपको जीवन में क्या प्रेरित करता है। बता दें कि सूर्य देव मस्तिष्क, इच्छा शक्ति, जीवन के उद्देश्य और अहंकार को नियंत्रित करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह व्यक्तित्व के भी कारक हैं। लेकिन, जन्म कुंडली में सूर्य देव आपको कैसे परिणाम देंगे, यह सिर्फ आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति से जान सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: विशेषताएं
जब सूर्य देव कुंभ राशि में मौजूद होते हैं, तो ऐसे लोगों के भीतर कुछ विशेषताएं देखने को मिलती हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं जो कि आविष्कार, सबसे विशिष्ट और भविष्य की सोच रखने वाले होते हैं।यहां हम आपको ऐसी सामान्य विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुंभ राशि में सूर्य के तहत जन्म लेने वाले जातकों के अंदर पाई जाती हैं।
स्वतंत्रता
कुंभ राशि के जातक अपने जीवन में आज़ादी को बहुत महत्व देते हैं और अक्सर ऐसी चीज़ों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हैं जो इनकी आज़ादी को सीमित करने का काम करती हैं। यह अपने जीवन में अपनी राह खुद बनाते हैं और खुले विचारों वाले होते हैं।
बुद्धि एवं विश्लेषण
कुंभ राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं और सामान्य रूप से यह नए आइडिया, सिद्धांतों और सबसे हटकर सोच रखते हैं। अधिकतर समाज की पुरानी अवधारणाओं और परंपराओं पर सवाल उठाते हुए नज़र आते हैं। हालांकि, यह समस्याओं के समाधान ढूंढ़ने में माहिर होते हैं।
मानवता एवं आशावादी
कुंभ राशि में सूर्य के तहत लोग न्याय प्रिय होते हैं इसलिए हमेशा जीवन में सामाजिक न्याय पर ज़ोर देते हैं। साथ ही, इनका विश्वास अपने आसपास की दुनिया को बेहतर बनाने में होता है और यह समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक कल्याण और प्रगति को बढ़ावा देते हैं।
रचनात्मक
जिन लोगों का जन्म कुंभ राशि में सूर्य के अंतर्गत होता है, वह दूरदर्शी होते हैं और लगातार भविष्य के बारे में सोचते-विचरते हुए नज़र आते हैं। इनकी रचनात्मकता सबसे अलग हटकर होती है जिसकी झलक इनके विचारों में देखने को मिलती है। इन जातकों की विशेष रुचि तकनीक और विज्ञान में होती है।
डिटैचमेंट
कुंभ राशि में सूर्य के तहत जन्मे जातक कभी-कभी भावुक होने पर सबसे दूरी बना लेते हैं या फिर सबसे अलग-थलग नज़र आ सकते हैं। यह जीवन में सबसे हटकर सोच को महत्व देते हैं और कई बार इन्हें लोगों से जुड़ने में या खुद को व्यक्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह हर परिस्थिति को एक अलग नज़रिये से देखकर सुलझाने का प्रयास करते हैं।
विरोधी स्वभाव
कुंभ राशि वायु तत्व की स्थिर राशि हैं और इस राशि के जातक विद्रोही स्वभाव के होते हैं। यह लोग भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि भीड़ से हटकर अपना रास्ता बनाते हैं। साथ ही, यह अपने व्यक्तित्व, आइडिया या जीवन अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं।
सामाजिक और मिलनसार
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि यह स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और लोगों से दूर रहते हैं। लेकिन, यह मिलनसार और लोगों से मेलजोल बढ़ाने वाले होते हैं। यह दोस्ती के महत्व को समझते हैं और अलग-अलग तरह के लोगों से संपर्क स्थापित करने में सक्षम होते हैं।
अचानक से कदम उठाने वाले
कुंभ राशि में सूर्य वाले जातक अचानक से कार्य करने वाले होते हैं और कई बार इनके काम लोगों को हैरान कर सकते हैं। इनका यही गुण इन्हें सबसे अलग बनाता है।
प्रगतिशील
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कुंभ राशि में होते हैं, इनकी सोच अक्सर समय से काफ़ी आगे होती है और यह हमेशा भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं। नई तकनीक, नए आइडिया एवं सामाजिक गतिविधियां इन्हें अपनी तरफ आकर्षित करती हैं जिससे इन्हें एक नया बदलाव लेकर आने की प्रेरणा मिलती है।
मज़बूत व्यक्तित्व वाले
कुंभ राशि वालों का व्यक्तित्व बेहद मज़बूत होता है इसलिए इन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है। यह अपने आपको इस तरह से व्यक्त करते हैं जिससे अन्य लोगों की नज़रों में इनकी अलग पहचान बनती है।
सामान्य शब्दों में कहें, तो कुंभ राशि में सूर्य वाले जातक भविष्य का सोचने वाले, बुद्धिमान और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। इनके भीतर दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की तीव्र इच्छा देखने को मिलती है। इन्हें नई-नई चीज़ें आकर्षित करती हैं और इनका दृष्टिकोण सकारात्मक होता है।
शायद ही आप जानते होंगे कि कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज पहले से अपनी राशि में विराजमान हैं। जब सूर्य देव 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह पिता-पुत्र अर्थात सूर्य देव और शनि महाराज युति का निर्माण करेंगे इसलिए हमारे द्वारा की गई भविष्यवाणी इस युति को ध्यान में रखकर की गई है। हमको यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि सूर्य और शनि के अलावा बुध ग्रह भी कुंभ राशि में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इन तीनों ग्रहों के एक साथ एक राशि में स्थित होने पर त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा।
सरकार एवं मेडिकल क्षेत्र
कुंभ राशि में होने वाली सूर्य और शनि की युति दर्शाती है कि इस गोचर के दौरान हमारे देश का हेल्थ सेक्टर एवं सेवाएं तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगी।
सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बदलाव किये जा सकते हैं या फिर नए कार्यक्रम किये जा सकते हैं जो समाज के असहाय एवं गरीब लोगों को कम कीमत पर मेडिकल सहायता प्रदान करेंगे।
मेडिकल के क्षेत्र में नए आविष्कार और नई तकनीक सामने आ सकती है जो कई लोगों के लिए आशा की किरण बनेगी। दुनिया भर में रिसर्च का काम तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ेगा।
सूर्य गोचर के दौरान मेडिकल उपकरण के व्यापार से शुल्क हटाया जा सकता है।
विश्व के लोगों को नए वायरस, रोग और बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
व्यापार एवं ट्रेड
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में लकड़ी के सामान जैसे कि फर्नीचर, कच्ची लकड़ी का व्यापार करने वाले जातक अच्छा खासा ख़ासा लाभ कमाएंगे।
सोने की कीमतों में कुछ कमी आने की आशंका है।
जो जातक एनवायरनमेंट इंजीनियर, वैज्ञानिक, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय थोड़का कठिन रह सकता है।
ऊन, ऊनी सामान और बुने हुए कपड़ों से जुड़ा व्यापार तेज़ी से आगे बढ़ेगा। साथ ही, इनके यत-निर्यात में भी वृद्धि होगी।
कृषि से जुड़े क्षेत्रों की लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
आइए अब नज़र डालते हैं कि सूर्य का कुंभ राशि में गोचर भारत के शेयर बाज़ार को किस तरह से प्रभावित करेगा।
इस माह का दूसरा सप्ताह शेयर बाजार में तेजी लेकर आएगा जिससे मार्केट में तेजी देखने को मिलेगी।
सूर्य गोचर के दौरान एमआरएफ टायर्स, आयशर मशीनरी, अदानी ग्रुप, कोल इंडिया, सीमेंट, कॉफी, केमिकल्स और बैंकिंग उद्योग आदि के शेयरों के दाम बढ़ने का अनुमान है।
हालांकि, इस महीने के तीसरे सप्ताह में शनि देव के प्रभाव की वजह से बाजार की रफ़्तार धीमी पड़ सकती है जो कि मार्केट को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी इसलिए इन जातकों को बहुत सावधानी से चलना होगा।
कृषि से जुड़े उपकरणों का व्यापार करने वाली कंपनियों, ज़ोमैटो, एक्साइड, गोल्डन टोबैको, किर्लोस्कर, डाबर, एग्रोटेक, अदानी पावर सहित अन्य क्षेत्रों की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने की संभावना है।
हालांकि, चाय, स्टेशनरी, कपड़ा और फार्मास्युटिकल आदि क्षेत्रों के शेयरों में हल्की वृद्धि आने का अनुमान है।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिन जातकों का जन्म मेष राशि के तहत हुआ है, उनके लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर बेहद शुभ साबित होगा। सामान्य रूप से, इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने और अपने प्रयासों से सफलता पाने में सक्षम होंगे। साथ ही, अपने बच्चों की तरक्की भी देख सकेंगे और आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा।
पेशेवर जीवन में आप कुछ बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही, आपको सराहना के साथ-साथ अवार्ड एवं प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। वहीं, जो जातक सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें काम में सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आप पेशेवर जीवन का विस्तार करने के साथ-साथ नौकरी के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे। आपको विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं जिससे आपका करियर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। अगर आप प्रमोशन या अन्य लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। करियर की बात करें, तो सूर्य का गोचर आपके लिए भाग्यशाली रहेगा क्योंकि यह आपके लिए ऑनसाइट नौकरी के अवसरों को लेकर आएगा। इन जातकों को विदेश से भी नौकरी के कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और यह मौके आपके लिए बेहद फलदायी साबित होंगे क्योंकि यह अवसर आपको प्रगति के पथ पर लेकर जा सकते हैं।
सूर्य गोचर के दौरान आप कार्यक्षेत्र में चल रही परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए काम में सफलता पाने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप नौकरी में उच्च पद जैसे कि टीम लीडर या मैनेजर आदि पाने में कामयाब हो सकते हैं। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें विदेश से मिलने वाले अवसर सफल बनाने का काम करेंगे क्योंकि इनके माध्यम से आप काफ़ी धन कमा सकेंगे। व्यापार की कुछ विशिष्ट अवधारओं पर चलकर आप एक मज़बूत प्रतिद्वंदी बनकर उभरेंगे और ऐसे में, दूसरों को टक्कर देने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके नौवें भाव में विराजमान हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको भाग्य के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी तरक्की देखने को मिलेगी। साथ ही, इस अवधि में आपके द्वारा की गई यात्राएं फलदायी साबित होंगी। अगर आप इस अवधि में विदेश यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह यात्रा बहुत अच्छे फल दे सकती है।
इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें सूर्य गोचर के दौरान करियर में अच्छी प्रगति मिलेगी। संभव है कि यह समय आपको करियर में अपार सफलता प्रदान करेगा। जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, वह अच्छा खासा पैसा कमाएंगे और विदेश से भी उन्हें कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं जिससे आप तरक्की हासिल कर सकेंगे। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप धीरे-धीरे व्यापार में महारत हासिल कर रहे हैं और अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने के लिए एक मज़बूत प्रतिद्वंदी बन रहे हैं। विदेश से मिलने वाले अवसरों की वजह से आपके लाभ में भी बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का यह गोचर आपको पैतृक संपत्ति या अज्ञात स्रोतों के माध्यम से अप्रत्याशित लाभ करवा सकता है। हालांकि, इस दौरान आपकी आय में अचानक से वृद्धि होती है, तो आप जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे।
इन जातकों का करियर स्थिर रहेगा और इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस अवधि में आपको प्रगति देखने को मिलेगी और आप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने में भी सक्षम होंगे। इन लोगों को मिलने वाले ऑन-साइट अवसर फलदायी सिद्ध होंगे और आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने के मौके मिल सकते है। करियर में समर्पित और दृढ़ रहने की वजह से आप अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल होंगे। मज़बूत एकाग्रता के बल पर आप भविष्य होने वाली हानि को पहले से भांपते हुए कम करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, सूर्य के इस गोचर के दौरान आप प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह आपके लिए ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपको सट्टेबाजी और अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ करवा सकता है। साथ ही, आप अपनी संतान का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और रोज़ उन्हें समय के साथ बढ़ा होता हुआ देखेंगे।
करियर की बात करें तो, यह जातक सूर्य गोचर की अवधि में अपने पद से नाख़ुश और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में नाकाम रह सकते हैं जिसके चलते आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। हालांकि, अगर आप काम के सिलसिले में विदेश बसने का मन बना रहे हैं, तो आप प्रगति पाने के साथ-साथ संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। लेकिन, जिन जातकों का खुद का व्यापार है, वह इस दौरान औसत रूप से लाभ कमा सकेंगे। अगर आप अपनी कंपनी विदेश में स्थानांतरित करने का मन बना रहे हैं, तो आपके नए संपर्क बनाने और लाभ कमाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपकी कुंडली में दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपको तनाव और चिंता देने का काम कर सकता है जिसका असर इस महीने आपकी प्रगति पर पड़ सकता है। इस दौरान आपको आँखों से जुड़े रोग जैसे जलन आदि की समस्याओं पर ध्यान देना होगा ताकि आप इनकी वजह से होने वाली अन्य समस्याओं को रोक सकें। साथ ही, आपकी लापरवाही और ध्यान की कमी के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है।
नौकरी में संतुष्टि की कमी रह सकती है और इसके परिणामस्वरूप, आपको समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस अवधि में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। साथ ही, आपको सहकर्मियों से भी मधुर संबंध बनाए रखना कठिन लगेगा जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इन जातकों के मन में असुरक्षा के भाव पैदा हो सकते हैं और यह आपकी तरक्की के मार्ग में समस्या बन सकते हैं। इसके अलावा, आपको पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी जैसे अप्रत्याशित स्रोतों के माध्यम से अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपकी इंटुइशन क्षमता काफी अच्छी है, तो इस दौरान आप खुद को जानने और समझने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपने व्यक्तित्व के बारे में सकारात्मक पहलुओं को जान सकेंगे।
बात करें करियर की, तो आपके सामने ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जहाँ आपको नौकरी में बदलाव या काम के तरीके में परिवर्तन करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको अचानक से विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संभव है कि बिज़नेस में आपका प्रदर्शन अच्छा होने के बावजूद भी आप अपने करियर में बदलाव कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
1. सूर्य किस राशि के स्वामी हैं?
सूर्य महाराज राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह के अधिपति देव हैं।
2. कृतिका नक्षत्र का स्वामी कौन है?
ज्योतिष के अनुसार, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं।
3. शनि ग्रह की राशि कौन सी है?
शनि देव को मकर और कुंभ राशि पर आधिपत्य प्राप्त है।
पाइराइट टम्बल से पाएं जीवन में सही मार्गदर्शन
पाइराइट को अपने सुनहरे रंग की वजह से “फूल्स गोल्ड” भी कहा जाता है जो कि अत्यधिक कीमती माना गया है। यह एक शक्तिशाली रत्न है जिसमें सुंदरता और व्यावहारिकता जैसे गुण मौजूद होते हैं। जब पाइराइट के चिकने पत्थर पर पॉलिश की जाती है, तब इसे पाइराइट टम्बल के नाम से जाना जाता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस स्पेशल ब्लॉग में आपको पाइराइट टम्बल से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।
ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति के लिए पाइराइट टम्बल का उपयोग कैसे करें?
पाइराइट टम्बल को आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए दिनभर अपनी जेब या बैग में रखें।
ध्यान, रचनात्मकता और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि के लिए पाइराइट को कार्यक्षेत्र में अपनी डेस्क या ऑफिस में रखें।
पाइराइट टम्बल को ध्यान करते समय अपने हाथ में रखें या इसको अपने सौर जाल चक्र पर रखें ताकि यह आपकी ऊर्जा के साथ जुड़ सके।
पाइराइट टम्बल के प्रभाव में वृद्धि के लिए इसे प्रतिदिन की जाने वाली एफ़र्मेशन जैसे कि “मैं आत्मविश्वास से भरा हूँ और हर काम करने में सक्षम हूँ” आदि के साथ इसका उपयोग करें।
शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति के लिए पाइराइट टम्बल को अपने कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।
पाइराइट टम्बल को अपने बाएं हाथ में पहनें। ऐसा करने से आपके घर में धन-संपदा बनी रहती है।
पाइराइट टम्बल का उपयोग
पाइराइट टम्बल में अनेक गुण मौजूद होते हैं और इसकी सुंदरता लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां हम आपको पाइराइट टम्बल इस्तेमाल करने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।
सुरक्षा कवच
पाइराइट को विशेष रूप से सुरक्षा प्रदान करने वाले पत्थर के रूप में जाना जाता है और यह नकारात्मक ऊर्जा और इएमएफ (EMF) के ख़िलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है। कुछ लोग पाइराइट को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के पास रखते हैं या फिर अपने साथ रखते हैं।
आत्मविश्वास एवं मोटिवेशन में वृद्धि
पाइराइट का संबंध अक्सर सूर्य की ऊर्जा से माना जाता है जो जोश, जीवनशक्ति और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसी मान्यता है कि इस रत्न से जातक के भीतर आत्मविश्वास और मोटिवेशन में वृद्धि होती है इसलिए यह उन लोगों के लिए ख़ास बन जाता है जिनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है या जो करियर में सफलता हासिल करना चाहते हैं। पाइराइट टम्बल को ध्यान करते समय अपने साथ रखने से या कार्यक्षेत्र में अपने डेस्क पर रखने से नए-नए आइडिया आते हैं।
फेंगशुई में इस्तेमाल
फेंगशुई में पाइराइट को धन-समृद्धि आकर्षित करने वाला माना गया है। सामान्य रूप से पाइराइट टम्बल को अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में या फिर कार्यक्षेत्र में अपने कैश रजिस्टर के पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में धन एवं समृद्धि का आगमन होता है।
घर की सुंदरता में वृद्धि के लिए
पाइराइट टम्बल की सुंदरता और सुनहरे रंग की वजह से इसका इस्तेमाल घर की सजावट के लिए भी किया जाता है। आप इन्हें शेल्फ़ और बाउल में रख सकते हैं या फिर ज्वेलरी की तरह पहन सकते हैं। इससे यह आपको आकर्षक लुक देता है।
लैब द्वारा प्रमाणित पाइराइट टम्बल खरीदने के लिए क्लिक करें!
पाइराइट टम्बल और ज्योतिष के बीच संबंध
राशि और पाइराइट टम्बल
पाइराइट टम्बल का संबंध मेष राशि और सिंह राशि से माना जाता है। यह दोनों उग्र तत्व की राशियां हैं जो अपने नेतृत्व गुणों और गतिशील ऊर्जा के लिए जानी जाती है।
सिंह राशि: पाइराइट सिंह राशि के जातकों के भीतर रचनात्मकता में वृद्धि करता है और उन्हें सफलता प्रदान करता है। जैसे कि हम जानते हैं कि सिंह राशि वाले जन्मजात लीडर होते हैं और ऐसे में, यह रत्न आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही, जीवन में आपको साहसिक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। पाइराइट की ऊर्जा जुनून के साथ मिलकर आपको जीवन में संतुलन बनाने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है।
मेष राशि: मेष राशि महत्वाकांक्षी और कार्यों को जल्दी से करने वाली राशि है जबकिपाइराइट स्थिरता और एकाग्रता प्रदान करता है। ऐसे में, यह रत्न मेष राशि के जातकों की ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करने में सहायता करता है और आपके सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है।
चक्र से संबंध
पाइराइट टम्बल नाभि के ऊपर स्थित सौर जाल चक्र से संबंधित है। यह चक्र व्यक्तिगत शक्ति, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को दर्शाता है। ऐसे में, पाइराइट उन लोगों के लिए ख़ास बन जाता है जो अपने आत्मविश्वास या फिर अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ाना चाहते हैं। सौर जाल चक्र को सक्रिय करने से पाइराइट जातक अपने जीवन पर नियंत्रण हासिल करने और अपनी इच्छाओं को सही तरीके से दूसरे के सामने रखने में सक्षम होता है।
ग्रहों का प्रभाव
पाइराइट टम्बल का संबंध मंगल से माना जाता है जो कि ऊर्जा और दृढ़ता का ग्रह है। ज्योतिष में मंगल को सामान्य रूप से साहस, उग्रता और पराक्रम का कारक कहा गया है। पाइराइट अपने सुनहरे रंग और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, इसकी ऊर्जा मंगल ग्रह से संबंधित है जबकि इसकी सुनहरी चमक सूर्य को दर्शाती है और यह जीवन शक्ति, सफलता और समृद्धि लेकर आता है। बता दें कि पाइराइट टम्बल पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने से इसके सुरक्षा प्रदान करने जैसे गुणों में वृद्धि करता है।
पाइराइट टम्बल को कैसे करें चार्ज?
पाइराइट टम्बल को चार्ज करने से इसकी ऊर्जा बनी रहती है और इसके अन्य गुण आपको सकारात्मक फल प्रदान करते रहते हैं। साथ ही, आपको आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति हो सके इसलिए यहाँ हम आपको पाइराइट टम्बल चार्ज करने के कुछ तरीके प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:
सूर्य की रोशनी: जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि पाइराइट का संबंध सूर्य से है इसलिए इस रत्न के लिए सूरज की रोशनी फलदायी साबित होती है। आप पाइराइट टम्बल को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ यह कुछ घंटों तक सूर्य की रोशनी में रहकर चार्ज हो सके। हालांकि, इसे ज्यादा देर के लिए धूप में रखने से बचें क्योंकि ऐसा करने से इसकी चमक फीकी पड़ सकती है या फिर यह खराब हो सकता है। सुबह या फिर दोपहर में आप पाइराइट को धूप में रख सकते हैं।
चांद की रोशनी: अगर आप चार्ज करने के लिए दूसरा तरीका अपनाना चाहते हैं, तो आप पाइराइट टम्बल को चाँद की रोशनी में रख सकते हैं, विशेष रूप से पूर्णिमा की रात में। चाँद की ऊर्जा शांति एवं शीतलता प्रदान करने वाली होती है और ऐसा करने से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पाइराइट पर से समाप्त हो जाता है। चाँद की रोशनी से पाइराइट टम्बल को चार्ज करने के लिए, इसे रात को अपनी खिड़की या फिर खुले स्थान पर रखें।
धुंआ: अगर आप चांद या सूरज की रोशनी में पाइराइट टम्बल को नहीं रखना चाहते हैं, तो आप सेज, पालो सैंटो या अगरबत्ती से धुंआ करने की विधि अपना सकते हैं। इसके लिए आप अगरबत्ती को जलाएं और इसको पाइराइट टम्बल के आसपास धीरे-धीरे घुमाएं। इसके बाद, आप इसे साफ़ करें क्योंकि अब यह चार्ज हो चुका होगा।
ध्वनि: आप चाहे तो ट्यूनिंग फ़ोर्क, घंटियों, सिंगिंग बाउल या मंत्रोच्चार जैसी ध्वनियों से कंपन पैदा करके भी अपने पाइराइट टम्बल को साफ करने के बाद चार्ज कर सकते हैं जो कि एक प्रभावी तरीका माना गया है। ध्वनि की तरंग ऊर्जा को साफ़ करके रत्न को चार्ज करने में सहायता करती हैं।
प्रतिज्ञा: पाइराइट टम्बल को चार्ज करते समय आप एक स्पष्ट प्रतिज्ञा मन में लें। ऐसा करने से फिर चाहे आपके जीवन का लक्ष्य धन-समृद्धि एवं सुरक्षा की प्राप्ति या आत्मविश्वास में वृद्धि हो, इसकी ऊर्जा आपके लक्ष्य को पाने में आपकी मदद करती है।
पाइराइट: एक दुर्लभ रत्न
पाइराइट एक खनिज है जिसका संबंध सल्फाइड से है और इसका केमिकल फार्मूला FeS (आयरन सल्फाइड) है। इसका निर्माण अनेक तरह की भौगोलिक परिस्थितियों के अंतर्गत होता है और अक्सर यह अग्नि व चट्टानों में पाया जाता है। बता दें कि दुनिया के सबसे कीमती पाइराइट नीचे दिए गए देशों में पाए जाते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं:
स्पेन: विश्व की प्रसिद्ध रियो टिंटो की खदानों में उच्च गुणवत्ता वाला पाइराइट पाया जाता है।
पेरू: इस देश को विशेष आकार और चमक वाले पाइराइट के लिए जाना जाता है।
इटली: इटली में मौजूद एल्बा द्वीप में क्यूबिक पाइराइट क्रिस्टल पाए जाते हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका: अमेरिका के कोलोराडो और इलिनोइस राज्यों में काफी मात्रा में पाइराइट मौजूद है।
बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हिल जाएगा स्टॉक मार्केट, देश-दुनिया में आएंगे बड़े बदलाव!
बुध गोचर 2025: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं बुध के गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग। 11 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि बुध के कुंभ राशि में गोचर करने का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को संचार, बुद्धि और तर्क का कारक माना गया है। हम किस तरह से सोचते हैं, बोलते हैं, सीखते हैं और जानकारी को किस तरह से समझते हैं, यह सब बुध ग्रह पर ही निर्भर करता है। यह ग्रह हमारी तर्क करने की क्षमता, याद्दाश्त और विचारों को व्यक्त करने के तरीके को नियंत्रित करता है। इस वजह से ये ग्रह मानसिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं।
मिथुन राशि संचार, जिज्ञासा और बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता को दर्शाती है। जिन लोगों की कुंडली में मिथुन राशि में बुध मज़बूत स्थिति में होता है, वे जातक हाज़िर जवाब, बातूनी और मानसिक रूप स मज़बूत होते हैं। वहीं कन्या राशि विश्लेषण करने, हर छोटी चीज़ पर ध्यान देने और व्यवहारिकता को दर्शाती है। जिन लोगों की कुंडली में कन्या राशि में बुध होता है, वे जातक हर चीज़ पर पैनी नज़र रखते हैं, स्पष्ट और जानकारी खोजने में माहिर होते हैं।
तो चलिए अब जानते हैं कि फरवरी के महीने में बुध ग्रह किस समय और तिथि पर गोचर करेंगे। बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह 11 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
कुंभ राशि में बुध: विशेषताएं
जिन लोगों की कुंडली में कुंभ राशि में बुध ग्रह होता है, वे जातक प्रगतिशील, भविष्य की सोचने वाले और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। आगे इन जातकों की कुछ प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया गया है:
अलग सोच कुंभ राशि में बुध वाले जातक दूसरों से अलग या हटके सोचते हैं और अपरांपरागत विचारों की ओर आकर्षित होते हैं। इन्हें अक्सर भविष्य की अवधारणाओं में रुचि होती है और ये तकनीक या विज्ञान जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में शामिल हो सकते हैं।
तर्क और तथ्यों पर ध्यान देते हैं: ये परिस्थितियों का आंकलन करते समय भावनाओं में बहने के बजाय तर्क और तथ्यों पर ध्यान देते हैं। इस वजह से इनमें समस्या को सुलझाने का उत्कृष्ट कौशल होता है जिसकी वजह से ये निष्पक्ष होकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
वास्वतिकता पसंद करते हैं: ये जातक अपने विचारों को अक्सर अनूठे या अपरांपरागत तरीके से व्यक्त करते हैं। इनके बात करने का तरीका विलक्षण या दूसरों से अलग हो सकता है। ये परंपरा से ज्यादा वास्तविकता को महत्व देते हैं।
दुनिया को बेहतर बनाने में होती है रुचि: ये जातक अक्सर समय से आगे रहते हैं और नई अवधारणाओं एवं आदर्शों को अपनाते हैं। इनकी रुचि दुनिया को बेहतर बनाने में होती है इसलिए ये सामाजिक और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
वैचारिक स्वतंत्रता पसंद होती है: जिन लोगों की कुंडली में कुंभ राशि में बुध ग्रह विराजमान होते हैं, उन जातकों के लिए स्वतंत्रता बहुत मायने रखती है। ये बौद्धिक रूप से स्वतंत्र होने को अधिक महत्व देते हैं और पारंपरिक या कई लोगों की मान्यताओं का अनुसरण करने के बजाय अपनी खुद की राय बनाना पसंद करते हैं।
कल्पना में जीते हैं: ये कल्पना की दुनिया में जीते हैं इसलिए रोज़मर्रा के जीवन में होने वाली बातें इन्हें परेशान कर सकती हैं। हालांकि, इनके सपने काफी बड़े होते हैं।
सामाजिक रूप से जागरूक होते हैं: ये जातक समाज को लेकर जागरूक रहते हैं और समानता एवं मानव अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।
कुंभ राशि में बुध के होने पर जातक अक्सर विद्रोही स्वभाव का होता है जिसके चलते ये समाज की परंपराओं को चुनौती दे सकते हैं। साथ ही ये अपने ज्ञान को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं। ये नए विचारों, स्वतंत्रता और सामाजिक प्रगति को महत्व देने वाले संचारक होते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध का कुंभ राशि में गोचर: विश्व पर असर
रिसर्च एंड डेवलपमेंट
बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर कई क्षेत्रों खासतौर पर इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
चूंकि, बुध और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि का संबंध ज्ञान और शिक्षा से होता है इसलिए इस गोचर से रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा और वैज्ञानिकों को अपने आविष्कारों के लिए एक मज़बूत आधार बनाने में मदद मिलेगी।
इस गोचर से दुनियाभर के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डॉक्टरों और मेडिकल क्षेत्र के छात्रों को सहायता मिलेगी।
बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से याद्दाश्त मज़बूत होगी, तो वहीं शनि देव चिकित्सा से संबंधित व्यवसायों का समर्थन करेंगे। इस प्रकार इन क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को लाभ होगा। इनमें टैरो रीडर, डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी और हीलर शामिल हैं।
डॉक्टर, नर्स और अन्य चिकित्सा पेशेवर आदि अपने काम में उन्नति देखेंगे।
मेडिकल क्षेत्र में नई रिसर्च और खोज खासतौर पर चिकित्सा क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होंगी।
यह गोचर पीएचडी जैसी एडवांस डिग्री लेने वाले जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।। जो लोग अपनी योग्यता में सुधार करना चाहते हैं या अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सफलता ज़रूर मिलेगी।
बिज़नेस और काउंसलिंग
यह गोचर उन लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा जो किसी भी तरह की काउंसलिंग का काम करते हैं।
प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को इस गोचर से लाभ होगा।
जो व्यापारी स्टेशनरी की चीज़ों का निर्यात करते हैं, उन्हें भी बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से लाभ होने की उम्मीद है।
बुध का यह गोचर शिक्षकों और अध्यापकों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। आप अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को दूर-दूर तक साझा करने में सक्षम होंगे।
11 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी नज़र आएगा। आगे एस्ट्रोसेज एआई द्वारा बताया जा रहा है कि बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर स्टॉक मार्केट में क्या बदलाव या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
शेयर मार्केट रिपोर्ट के अनुसार मीडिया, प्रसारण और दूरसंचार से संबंधित उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ऑटोमोबाइल उद्योगों में तेज़ी आएगी और इसका स्टॉक मार्केट पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
इस समय संस्थानों, आयात और निर्यात सभी क्षेत्र समृद्ध होंगे।
फार्मास्यूटिकल और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के मज़बूत प्रदर्शन करने के संकेत हैं।
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के उद्योगों में भी तेज़ी आने की उम्मीद है
हैवी गियर्स और मशीनरी आदि का निर्माण बढ़ेगा।
बुध का कुंभ राशि में गोचर: आने वाले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट और उनका प्रभाव
11 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट इस प्रकार हैं:
टूर्नामेंट
तिथि
इनविक्टस गेम्स
08 से 16 फरवरी, 2025
नॉर्डिक वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप
26 फरवरी से 09 मार्च 2025 तक
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
19 फरवरी से 09 मार्च, 2025 तक
हमने मार्च और फरवरी में ग्रहों के गोचर के आधार पर ज्योतिषीय विश्लेषण कर यह पाया है कि गहों की स्थिति खिलाड़ियों का सहयोग करेंगी और इस दौरान कुछ नए खिलाड़ी सामने आ सकते हैं। यह महीना खेल के लिए बहुत अच्छा साबित होगा और खिलाडी अपने नेतृत्व करने के गुण का प्रदर्शन करेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. किस राशि में बुध ग्रह नीच के होते हैं?
उत्तर. मीन राशि में।
प्रश्न 2. कितनी डिग्री पर बुध सबसे ज्यादा उच्च या नीच का होता है?
उत्तर. 15 डिग्री पर।
प्रश्न 3. किस ग्रह के साथ बुध की मित्रता है?
उत्तर. शनि और शुक्र के साथ।
गुरुदेव के मिथुन राशि में मार्गी होने से, इन राशियों के जीवन से समस्याओं का होगा अंत!
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों एवं नक्षत्रों की चाल को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। साथ ही, इनकी स्थिति, दशा और राशि में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। इसी क्रम में, अब वर्ष 2025 में बृहस्पति महाराज की चाल में बदलाव होने जा रहा है। यह मिथुन राशि में मार्गी होंगे और साथ ही, एक लंबे समय बाद हमें सूर्य और मंगल की युति देखने को मिलेगी। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि समय, तिथि आदि। हालांकि, गुरु की मार्गी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा और किन उपायों को अपनाकर बृहस्पति देव की कृपा आप प्राप्त कर सकेंगे, इस बारे में भी हम विस्तार से बात करेंगे। तो आइये बिना देर किये जानते हैं गुरु ग्रह के के बारे में।
गुरु देव को एक शुभ एवं लाभकारी ग्रह कहा जाता है इसलिए इनकी स्थिति में होने वाला छोटा सा छोटा परिवर्तन बहुत मायने रखता है जिसका असर पूरे संसार पर दिखाई देता है। बृहस्पति ग्रह राशि चक्र की सभी 12 राशियों में से मीन और धनु राशि के स्वामी हैं। अब जब यह मार्गी अवस्था में आएंगे, तब ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी राशियों को शुभ फल देंगे क्योंकि जिन लोगों की कुंडली में गुरु पहले से नकारात्मक स्थिति में होंगे, उन्हें पुनः थोड़े कमज़ोर फल मिल सकते हैं। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं गुरु ग्रह कब मार्गी होंगे?
बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: तिथि और समय
ज्ञान, शुभ एवं मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह गुरु महाराज पिछले साल यानी कि वर्ष 2024 में 09 अक्टूबर 2024 को मिथुन राशि में वक्री हो गए थे जो अब 04 फरवरी 2025 की दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में रहते हुए ही पुनः मार्गी हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान बृहस्पति ग्रह राशियों समेत देश-दुनिया को प्रभावित करेंगे। यह मनुष्य जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे करियर, धन, रिलेशनशिप और स्वास्थ्य आदि में कुछ बड़े परिवर्तन लेकर आ सकते हैं। गुरु मार्गी की तिथि एवं समय के बाद हम आपको रूबरू करवाते हैं ज्योतिष में इनके महत्व से।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
ज्योतिष की नज़रों में गुरु ग्रह
सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति को माना गया है। वहीं, ज्योतिष में इनकी गिनती सबसे प्रमुख ग्रहों में होती है। बता दें कि गुरु ग्रह को नौ ग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जिन्हें देवताओं के गुरु होने के नाते देवगुरु भी कहा जाता है। साथ ही, यह सबसे शुभ एवं लाभकारी माने गए हैं।
इनकी शुभता का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब बृहस्पति देव अपनी अस्त अवस्था में होते हैं, उस समय शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं क्योंकि मांगलिक कार्य पूरी तरह से निषेध होते हैं। गुरु की यह स्थिति सामान्य रूप से तारा डूबना के नाम से जाने जाती है। इसी प्रकार, इनके उदित होने पर मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं।
मनुष्य जीवन पर बृहस्पति का प्रभाव
ज्योतिष की मानें, तो जिन जातकों की कुंडली में अधिकांश ग्रह नकारात्मक स्थिति में होते हैं, लेकिन बृहस्पति देव की स्थिति अच्छी होती है, तो ऐसा इंसान अपने जीवन में आसानी से आगे बढ़ना में सक्षम होता है। दूसरी तरफ, अगर गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि कुंडली के किसी भी भाव या फिर ग्रह पर पड़ रही होती है, तो इनकी दृष्टि से प्रभाव से उस भाव या ग्रह के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
हालांकि, बृहस्पति देव को एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करने में 13 महीने का समय लगता है। यह वजह है कि इनके गोचर को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह एक साल से अधिक समय तक एक राशि में रहते हैं।
शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि जब गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे, उस समय मंगल ग्रह भी इसी राशि में विराजमान होंगे। बता दें कि मंगल अपनी वक्री अवस्था में मिथुन राशि में 21 जनवरी 2025 को गोचर करेंगे जबकि इस राशि में बृहस्पति देव काफ़ी समय से विराजमान हैं। ऐसे में, मिथुन राशि में मंगल और गुरु की युति का निर्माण होगा।
इस प्रकार, मिथुन राशि में युद्ध, साहस एवं पराक्रम के ग्रह और ज्ञान के कारक ग्रह का मिलन होगा, तो संसार में कुछ बेहतरीन परिणाम जातकों को प्राप्त हो सकते हैं। बता दें कि मंगल-बृहस्पति की युति जातक को महत्वाकांक्षा, साहस एवं उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। इस युति के निर्मित होने से जातक को जीवन के हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलते हैं। यह व्यक्ति को न्यायप्रिय और धर्म के जानकार बनाती है। इनके प्रभाव से जातक अच्छा शिक्षक बनता है।
बृहस्पति देव को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है और इन्हें सप्ताह में गुरुवार का दिन समर्पित होता है। वहीं, रंगों में गुरु ग्रह को पीला रंग पसंद है। लेकिन, हम आपको यहाँ बताने जा रहे हैं ऐसी 5 चीज़ों के बारे में जिनसे गुरु ग्रह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
फूल: देवगुरु बृहस्पति को जैस्मिन का फूल बहुत प्रिय होता है और इनकी पूजा में इस पुष्प के इस्तेमाल से गुरु ग्रह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
पीला रंग: भगवान विष्णु के समान ही गुरु ग्रह को पीला रंग और इससे संबंधित वस्तुएं बहुत प्रिय होती हैं इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से लेकर बृहस्पति देव को पीले फूल, पीली मिठाई चढ़ाना फलदायी साबित होता है।
चने की दाल: बृहस्पति ग्रह के लिए की जाने वाली पूजा में चने की दाल को अत्यंत महत्व दिया जाता है। गुरुवार के दिन चने की दाल और चावल को मिलाकर गुरु देव को अर्पित करने से और उसकी खिचड़ी का प्रसाद के रूप में भोग लगाने से तथा खुद भी ग्रहण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
पुखराज: बात करें रत्नों की, तो हर ग्रह को एक रत्न प्रिय होता है और इस तरह, गुरु ग्रह को पुखराज बेहद प्रिय है। बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए पुखराज धारण करना शुभ रहता है।
धातु: अगर आप कुंडली में गुरु ग्रह को मज़बूत करना चाहते हैं, तो बृहस्पतिवार के दिन सोने, तांबे और कांसे की धातु का दान अपने सामर्थ्य के अनुसार करें। इन धातुओं को खरीदना भी शुभ रहता है।
गुरु मार्गी के दौरान जरूर करें ये उपाय
भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करें और उन्हें पीले रंग की मिठाई का प्रसाद रूप में भोग लगाएं।
गुरु ग्रह के बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
अगर संभव हो, तो ज्यादा से ज्यादा पीले रंग के कपड़े धारण करें। साथ ही, किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेने के बाद अपनी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति के आधार पर पुखराज रत्न पहनें।
गुरुवार के दिन व्रत रखना फलदायी रहता है।
घर या कार्यस्थल में गुरु यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसका पूजन करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बृहस्पति ग्रह का गोचर कितने समय बाद होता है?
ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह लगभग हर 13 महीने बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं।
2. मीन राशि का स्वामी कौन हैं?
राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी गुरु ग्रह हैं।
3. 2025 में गुरु कब मार्गी होंगे?
बृहस्पति ग्रह 04 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे।
फरवरी का यह सप्ताह इन राशियों के जीवन को भर देगा खुशियों से – जानें कौन सी हैं ये राशियां!
साल 2025 के दूसरे महीने फरवरी में हम प्रवेश कर चुके हैं और अब इस माह के दूसरे सप्ताह का आगाज़ होने जा रहा है। ऐसे में, फरवरी का यह हफ़्ता आपके लिए कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह सभी राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे? इस दौरान आपकी सेहत कैसी रहेगी? अगर आप भी इन सभी सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज एआई का यह ख़ास ब्लॉग आपको इन सभी सवालों के जवाब प्रदान करेगा।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित हमारे इस ब्लॉग को ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया है। इस लेख में आपको न सिर्फ इन 7 दिनों में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि इस सप्ताह होने वाले ग्रह-गोचर, बैंक अवकाशों के बारे में भी हम बताएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, फरवरी 2025 के दूसरे हफ़्ते में जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं हमारा यह खास ब्लॉग और सबसे पहले जान लेते हैं इस सप्ताह का हिंदू पंचांग क्या कह रहा है।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
सबसे पहले नज़र डालते हैं पंचांग पर, फरवरी 2025 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 03 फरवरी 2025 पर होगा जबकि इसका समापन पुनर्वसु नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात 09 फरवरी 2025 को हो जाएगा। हालांकि, इस सप्ताह कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और बैंक अवकाश भी आएंगे जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। लेकिन, अभी आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह पर्वों की सही तिथियों से।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की जानकारी
व्रत-त्योहार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को खुशियों से भरने का काम करते हैं। हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि कई बार हम अपने जीवन की भागदौड़ की वजह से इन महत्वपूर्ण दिनों के बारे में भूल जाते हैं। आपके साथ भी ऐसा न हो और आप कोई व्रत या पर्व न भूल जाएं इसलिए हम आपको आने वाले सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों की तिथियों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:
जया एकादशी (8 फरवरी 2025, शनिवार): सालभर में आने वाले सभी एकादशी तिथियों के समान ही जया एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी का पूजन और व्रत किया जाता है। इस व्रत को बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है।
प्रदोष व्रत (शुक्ल) (09 फरवरी 2025, रविवार): हिंदू धर्म में हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है और ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत सच्चे मन से करने पर व्यक्ति को मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
व्रत-त्योहार के बाद ग्रहण एवं गोचर के बारे में जानना भी अत्यंत आवश्यक होता है क्योंकि ग्रहों की चाल और स्थिति को देखकर ही कोई भी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की जाती है। साथ ही, ज्योतिषियों का मानना है कि जब भी किसी ग्रह की दशा या स्थिति में बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर हमारे जीवन पर नज़र आता है इसलिए ही ग्रहण और गोचर के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
गुरु मिथुन राशि में मार्गी (04 फरवरी 2025): ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ एवं लाभकारी ग्रह का दर्जा प्राप्त है जो अब जल्द ही अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए 04 फरवरी 2025 की दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं।
नोट: फरवरी के पहले सप्ताह (03 से 09 फरवरी 2025) के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 03 फरवरी से 09 फरवरी, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए ऊर्जा से भरी नहीं होने वाली, और आप छोटी-छोटी बातों…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
पूर्व में बनाया गया प्रियतम संग सैर-सपाटे पर जाने का प्लान, अचानक से रद्द होने से….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ही, आप इस सप्ताह मानसिक ….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं और काफी समय से उन्हें अपने दिल की….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आएँगे, जिसके कारण आपका रवैया भी….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह स्वास्थ्य के मोर्चे पर, काफी अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा। हालांकि हल्की….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि आपका कोई विपरीत लिंगीय दोस्त, आपके समक्ष अपने प्रेम का….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप जीवन….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
ये सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए ख़ासा बेहतरीन रहेगा, परंतु आपको इस बात……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
हमारी सेहत ही जीवन की असली पूँजी है, इस बात को आप इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
आपकी राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम जीवन में मिलेजुले, लेकिन बेहतर….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा, इसलिए ऐसी गतिविधियों में …..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो, ये सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिए सामान्य…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को लज़ीज़ बनाता है। उसी…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह प्रेमी के साथ आपका मतभेद, आपके व्यक्तिगत संबंधों में दरार उत्पन्न…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
पूर्व के हफ्ते में अपच, जोड़ों के दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याओं को लेकर, जो जातक अब…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस हफ्ते आप अपने अतीत से जुड़े कई राज, अपने प्रियतम के साथ साझा करने का…..(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. फरवरी 2025 में बसंत पंचमी कब है?
इस साल 02 फरवरी 2025, रविवार के दिन बसंत पंचमी मनाई जाएगी।
2. जया एकादशी 2025 में कब है?
जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी 2025, शनिवार को किया जाएगा।
3. गुरु कब मार्गी होंगे?
गुरु 04 फरवरी 2025 मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (02 से 08 फरवरी, 2025): फरवरी का पहला सप्ताह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए? जानें
टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 फरवरी 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 02 फरवरी से 08 फरवरी, 2025 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 फरवरी, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: द हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि के जातकों की तरफ लोग आकर्षित होंगे। साथ ही, आपके साहस और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर दूसरे लोग आपके नक़्शे कदम पर चलना पसंद करेंगे। अगर आप रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ वफादार होना आपके लिए फलदायी साबित होगा। साथ ही, आप दोनों के रिश्ते में मौजूद खुलापन और सच्चाई आपके रिलेशनशिप को मज़बूत करने का काम करेगी। आपको साथी के साथ रोमांस करने के अवसर मिल सकते हैं।
द सन बता रहा हैं कि आर्थिक जीवन में आपका प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहेगा क्योंकि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। बता दें कि इस अवधि में आपके द्वारा किया गया व्यापार में निवेश या फिर अन्य निवेश आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्रदान करेगा।
करियर की बात करें तो, आपको द हैरोफ़न्ट मिला है जो दर्शा रहा है कि आप दूसरों की सहायता और नियमों का पालन करके अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही, सफलता हासिल करने के लिए टीमवर्क के साथ-साथ जरूरी बातों को आपस में शेयर करना भी आवश्यक होगा। काम को बेहतर तरीके से करने के लिए आप वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता ले सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिए क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कह रहा है कि इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव या फिर अचानक से दबी हुई भावनाओं के बाहर आने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपको किसी डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है ताकि आप जीवन में संतुलन कायम कर सकें और थेरेपी की सहायता से स्वस्थ हो सकें।
शुभ दिन: मंगलवार
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो संकेत करता है कि अगर आप जीवन में सच्चे पार्टनर को पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। ऐसे में, आप उस इंसान को पाना चाहेंगे जिससे आप पसंद करते होंगे। लेकिन, आपको पता चलेगा कि वह इंसान आपके अलावा अन्य लोगों की भी पसंद हो सकता है।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक स्थिरता को दर्शाता है। इसके अलावा, आप धन की बचत भी कर सकते हैं जिसका लक्ष्य रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाना या कार या घर जैसी कोई बड़ी खरीदारी करना हो सकता है।
करियर के क्षेत्र में आपको क्वीन ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने की तरह इशारा कर रहा है। यह इंसान आपका बिज़नेस पार्टनर, मेंटर या सहकर्मी हो सकता है। यदि आप किसी ऐसी इंसान के साथ काम करने का फैसला लेते हैं, तो यह आपके करियर के लिए बेहद फलदायी साबित होगा। यदि वह आपको कोई सलाह दे रही है, तो उसे सुनें और उसका पालन करें क्योंकि वह आपको आपके लक्ष्य पाने में सहायक होगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो, आपको पेज ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने जीवन में जो भी मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका सामना करते हुए अब बाहर आ सकेंगे। इस अवधि में आप पुराने रोगों या चोटों से उबरने में सक्षम होंगे। हालांकि, अपने आप पर किसी भी तरह का बोझ डालने से बचें, बल्कि धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
शुभ दिन: शुक्रवार
मिथुन राशि
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
प्रेम जीवन: द एम्परर
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्परर मिला है जो बता रहा है कि भले ही आप जीवनसाथी से दूर होंगे, लेकिन आपका साथी के साथ रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, वह आप-के प्रति अत्यंत सुरक्षात्मक होंगे।हालांकि, आपको अतिसंवेदनशील होने से बचना होगा क्योंकि यह रिश्ते को कमज़ोर बनने का काम कर सकता हैऔर ऐसे में, आपका पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे छिपाना बेहतर समझेगा। इसके अलावा, द एम्परर कार्ड निरंतरता, समर्पण और जजमेंट को भी दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ कप्स कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। लेकिन, फिर भी आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ने होगा और आर्थिक मामलों में फैसले जल्दबाज़ी में लेने से बचना होगा। साथ ही, इस दौरान आप जोखिम भरे कामों में धन लगाने से बचें और कोई भी खरीदारी या निवेश बहुत सोच-समझकर करें। हालांकि, अगर आप योजना बनाकर चलेंगे और सही फैसले लेंगे, तो आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि वालों के करियर के लिए द मैजिशियन को सकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि यह कार्ड आपके लिए नौकरी में सफलता या फिर आय में वृद्धि के अवसर लेकर आएगा। दूसरी तरफ, यह कार्ड बता रहा है कि आप अपनी क्षमताओं और काबिलियत का पूरा-पूरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
स्वास्थ्य के मामले में पेज ऑफ वैंड्स कहता है कि आपको शारीरिक रूप से एक्टिव होने के साथ-साथ अपना दृष्टिकोण भी सकारात्मक रखना होगा। यह कार्ड विकास और प्रगति की अवधि का प्रतिनिधित्व करता है जो कि खुद को फिट रखने के लिए एक नियमित दिनचर्या, स्वस्थ खानपान की आदत अपनाने या फिर धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से संबंधित हो सकता है।
शुभ दिन: बुधवार
कर्क राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: द चेरियट
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
प्रेम जीवन में कर्क राशि के जातकों को थ्री ऑफ कप्स मिला है और यह संकेत कर रहा है कि अगर आप सिंगल हैं, तो आपके जीवन में आपका पुराना प्यार दस्तक दे सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि एक लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद अब आपके पास अनेक प्रेम प्रस्ताव होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कि शांति और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा और आपका जीवन दोबारा शांतिपूर्ण हो सकेगा। हालांकि, टू ऑफ कप्स आपके लिए चेतावनी भी हो सकता है कि आप दूसरों को चोट पहुंचाकर या फिर दूसरों की इच्छा के खिलाफ जाकर धन अर्जित कर सकते हैं।
द चेरियट बता रहा है कि करियर में तरक्की पाने की चाह आपको आगे लेकर जाएगी। अगर आप जानते हैं कि आपको क्या चाहिए, तो इस अवधि में आपका सारा ध्यान नौकरी में अपने लक्ष्यों को पाने में हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मोटिवेटेड रहेंगे और ऐसे में, आप सफलता प्राप्त करने के लिए आत्म-नियंत्रण, प्रेरणा और अनुशासन में काम करना सीखेंगे। साथ ही, यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं या आप उच्च पद पर काम करना चाहते हैं, तो इस समय आप ऐसा कर सकते हैं। साथ ही, काम से ध्यान भंग होने से खुद को बचाने के लिए ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें।
द हैंग्ड मैन आपके स्वास्थ्य के लिए कह रहा है कि जो जातक किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें थेरेपी लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं होगी कि आप इलाज को नज़रअंदाज़ करें बल्कि आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देते हुए अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा। बता दें कि आपकी सेहत उतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकेगी जितनी जल्दी आपने सोचा होगा इसलिए आपको खुद को थोड़ा समय देना होगा।
सिंह राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस मिला है और यह कार्ड आपकी भावनाओं में बदलाव को दर्शाता है। इस अवधि में अगर आप सामान्य डेट पर भी जाते हैं, तो आप प्रेम से भरी मुलाकात में बदल सकती है। अगर आप शांत हैं, तो आप अपनी भावनाओं को छिपा सकते हैं। द हाई प्रीस्टेस कहता है कि रिश्ते में धैर्य और विश्वास का होना जरूरी होता है इसलिए आप दोनों एक-दूसरे पर विश्वास रखें और अपने राज़ एक-दूसरे के साथ साझा करें।
टू ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने बिलों का भुगतान करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे होंगे। हालांकि, इस सप्ताह आपको धन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके सामने ऐसी स्थिति आ सकती है जहाँ आपको धन संबंधित मामलों में किसी दो महत्वपूर्ण चीज़ों में से एक का चयन करना होगा। इस अवधि में आपको अस्थिरता का अनुभव हो सकता है।
करियर को देखें तो, व्हील ऑफ फॉर्च्यून आपके लिए नौकरी के अवसर लेकर आ सकता है जैसे कि आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या फिर आप करियर में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा, यह कार्ड संकेत कर रहा है कि परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आप युवा और स्वस्थ नज़र आएंगे। हालांकि, इसकी वजह आपके द्वारा हाल-फ़िलहाल में शुरू की गई कोई एक्सरसाइज हो सकती है।
शुभ दिन: रविवार
कन्या राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ़ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स (रिवर्सड)
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द सन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत करने की दृष्टि से शानदार रहेगा जैसे कि शादी-विवाह, सगाई या परिवार आदि। साथ ही, यह अवधि इस राशि के सिंगल जातकों को जोख़िम उठाते हुए उस इंसान के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए कह रहा है जिससे आप पसंद करते होंगे।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ कप्स (रिवर्सड) ध्यान और जुनून की तरफ इशारा कर रहा है। संभव है कि इस अवधि में आप बीते समय में मिली असंतुष्टि से आगे बढ़ेंगे। साथ है, आप आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पेशेवर जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए दिखाई देंगे।
नाइन ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप समृद्धि, सफल और आर्थिक रूप से मज़बूत रह सकते हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि आपने नौकरी में काफ़ी तरक्की हासिल की है और ऐसे में, आप अनेक पुरस्कार प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। अब समय आ गया है जब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आप सफलता का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
स्वास्थ्य में आपको द सन मिला है जो कि आपके लिए शुभ माना जाएगा क्योंकि यह सौहार्द, अच्छी सेहत और जीवनशक्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही आप व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ धार्मिक रूप से भी प्रगति हासिल करेंगे।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए क्वीन ऑफ कप्स को शानदार कहा जाएगा और यह कार्ड बता रहा है कि इस सप्ताह आपका रिश्ता भावनात्मक रूप से स्थिर, इच्छाओं को पूरा करने वाला और खुशियों से भरा रहेगा। लेकिन, आपके रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप जीवनसाथी के साथ कितने ईमानदार हैं और उनके प्रति आप कैसा महसूस करते हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, आपको एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि नौकरी में की गई आपकी मेहनत और समर्पण को धन के माध्यम से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। अगर आप धन का सोच-समझकर इस्तेमाल करेंगे, तो आप आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से सुरक्षित भी हो सकेंगे। ऐसे में, आप यह याद करते हुए दिखाई दे सकते हैं कि आपके लिए परिस्थितियां कितनी मुश्किल थी और इन्हें पार करते हुए जीवन में सफलता का जश्न मनाते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप खुद पर गर्व कर सकते हैं।
करियर में आपको ऐस ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो नौकरी में प्रगति के नए अवसरों को दर्शा रहा है। यह अवधि आपको प्रमोशन, नौकरी के ऑफर या फिर अपनी कंपनी शुरू करने का मौका दे सकती है।
द लवर कार्ड कहता है कि तुला राशि के जो जातक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वह इन रोगों से बाहर आने के लिए किसी व्यक्ति की सहायता ले सकते हैं। ऐसे में, आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं जैसे कि अपने दिल की आवाज़ सुनें या फिर अपना ध्यान रखें।
शुभ दिन: शुक्रवार
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स मिला है जो कि आपसी समझ, समर्थन और विश्वास को दर्शाता है। ऐसे में, आपके लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रह सकता है और आप रिश्ते में जश्न मनाते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, इस राशि के जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कहता है कि धन से जुड़े मामलों को लेकर कभी-कभार आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपकी सुधरती या बिगड़ती आर्थिक स्थिति हो सकती है। ऐसे में, आपको सीखना होगा कि आप अपनी आर्थिक स्थिति की वास्तविकता को देख पाएं। अगर आपको किसी मदद की आवश्यकता है, तो आप अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं।
करियर की बात करें तो, स्ट्रेंथ कार्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने मज़बूत पक्ष के बारे में जान सकेंगे। संभव है कि आप पहले से ही एक टैलेंटेड इंसान होंगे, बस आपको खुद को आत्मविश्वास से पूर्ण बनाने की आवश्यकता होगी। अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो आपको जरूरी कदम उठाने होंगे। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने के लिए आपको जोखिम लेना होगा। यदि आप खुद की कंपनी शुरू करना चाहते हैं, तो जरूरी कदम उठाने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें।
द एम्प्रेस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपनी भावनाओं को भी नियंत्रित करने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि इस भावनात्मक असंतुलन की वजह से आपको सुस्ती, निराशा, हद से ज्यादा खाने का सेवन या आलस जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आपको व्यायाम के साथ-साथ इस तरह के कामों में समय बिताना चाहिए जिससे आपको संतुष्टि मिल सकें।
शुभ दिन: मंगलवार
धनु राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द डेविल (रिवर्सड)
करियर: टेम्पेरन्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स
धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शा रहा है कि अगर आप सिंगल हैं, तो आप नए-नए लोगों से मिलेंगे और एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक रह सकते हैं। ऐसे में, यह अवधि आपको संतुष्टि देने वाली साबित हो सकती है। हालांकि, अगर आप किसी के साथ लंबे समय तक चलने वाला रिश्ते में आना चाहते हैं, तो यह आपके लिए समस्या बन सकता है। इस अवधि में कपल के लिए नई-नई चीज़ों को आज़माना और नई चीज़ें सीखना संभव होगा।
आर्थिक जीवन में द डेविल (रिवर्सड) आपको धन से जुड़ी योजनाएं सावधानीपूर्वक बनाने के साथ-साथ बेकार के खर्चों से बचने की सलाह दे रहा है। ऐसे में, इन जातकों को कर्ज़ चुकाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। साथ ही, पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। हालांकि, आप सतर्क रहें क्योंकि इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और नौबत कगांली तक आ सकती है।
करियर के क्षेत्र में टेम्पेरन्स (रिवर्सड) का आना नौकरी में असंतुलन या समस्याओं की तरफ संकेत करता है। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसका कारण आपका हद से ज्यादा काम करना या फिर खराब प्रदर्शन हो सकता है। ऐसे में, आपको शांत रहकर परिस्थितियों के बारे में सोचते हुए दोबारा से पूरी क्षमता के साथ काम करना होगा।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो टू ऑफ कप्स अनुकूल अवधि की तरफ संकेत कर रहा है। अगर आप किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आप इनसे बाहर आते हुए स्वस्थ हो सकेंगे। हालांकि, रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का तनाव आपको कभी-कभी समस्याएं दे सकता है या फिर पुराने रोगों को बढ़ा सकते हैं।
शुभ दिन: गुरुवार
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ (रिवर्सड)
मकर राशि के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए द एम्प्रेस एक समर्पित और प्रेमपूर्ण रिश्ते की तरफ संकेत कर रहा है। साथ ही, यह कार्ड सफल रिश्ते को दर्शाता है। इस राशि के लोग रोमांटिक लम्हों का आनंद उठाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, इस राशि की स्त्रियां गर्भधारण कर सकती हैं।
द स्टार भविष्यवाणी कर रहा है कि जो जातक आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, अब वह इन बाधाओं को काबू में कर सकेंगे। साथ ही, इस सप्ताह आपका धन सही कार्यों में इस्तेमाल हो सकेगा और ऐसे में, यह समय धन निवेश के लिए अनुकूल रहेगा।
करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्यों में समर्पण और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। चाहे आप व्यापार करते हो या नौकरी, आप दोनों में कड़ी मेहनत करेंगे। ऐसे में, आप सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में स्ट्रेंथ (रिवर्सड) बुरी आदतों और आत्म-नियंत्रण की कमी की तरफ इशारा कर रहा है जिसकी वजह सें आपको शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ दिन: शनिवार
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: फोरऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स (रिवर्सड)
कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप सिंगल हैं, तो आप रोमांटिक लाइफ का आनंद लेने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपको प्रेम के दो प्रस्तावों में से एक का चुनाव करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप फैसला लेने से बचने का रास्ता अपना सकते हैं।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि यह जातक धन से जुड़े मामलों या फिर आर्थिक समस्याओं में फंसे हुए हो सकते हैं। संभव है कि आपको इनसे बाहर आने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा हो क्योंकि आपके पास मौजूद विकल्प सीमित हो सकते हैं। हालांकि, यह कार्ड इस तरफ भी संकेत करता है कि आपके आर्थिक जीवन की डोर अब आपके हाथ में होगी।
करियर में फोरऑफ पेंटाकल्सबताता है कि आप कार्यक्षेत्र में काफ़ी हद तक स्थिरता हासिल कर चुके हैं। संभावना है कि आप अपने पद को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो सकते हैं जिसकी वजह बीते समय में आपने नौकरी में कुछ समस्या का सामना किया हो या फिर यह आपकी पहली नौकरी हो सकती है। ऐसे में, आप असहज और बैचैन नज़र आ सकते हैं जिसका असर आपके काम पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य को देखें तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) कहता है कि अगर आप स्वस्थ होना चाहते हैं, तो आपको अतीत के बुरे अनुभवों को भूलना होगा जो आपको परेशान कर रहे हैं। आपके लिए इन नकारात्मक विचारों को जाने देना फलदायी साबित होगा।
शुभ दिन: शनिवार
मीन राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द मून
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
मीन राशि वालों के लिए पेज ऑफ कप्स को बहुत शुभ कहा जाएगा। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह अवधि प्रेम प्रस्ताव, गर्भधारण या विवाह के अवसर लेकर आ सकती है। साथ ही, यह समय आपको अपनी भावनाओं को स्वीकार करने के साथ-साथ खुले दिल से अपनी फीलिंग्स का इज़हार करने के लिए प्रेरित करेगा।
आर्थिक जीवन में द मून आपको जल्दबाज़ी में धन से जुड़े फैसले लेने या कोई निवेश करने से बचने के लिए कह रहा है। ऐसे में, आपको पैसों से संबंधित कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से पड़ताल करनी होगी और उसके बाद ही आगे बढ़ें। साथ ही, धन को बहुत ध्यान से संभालना होगा और अगर आप किसी को नहीं जानते हैं, तो पैसे उधार न दें।
करियर के क्षेत्र में थ्री ऑफ वैंड्स जीवन के सभी पहलुओं से मिलने वाले अनुभव का प्रतिनिधित्व करता है। इस स्थिति को आपके लिए अच्छा कहा जाएगा और ऐसे में, आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, आप विदेश में करियर की शुरुआत कर सकते हैं या फिर बिज़नेस के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) मिला है जो बता रहा है कि मीन राशि के जातक इस सप्ताह किसी ऐसे रोग का शिकार हो सकते हैं जो लंबे समय तक आपको परेशान करें या फिर कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। हालांकि, आप बीमारियों से लड़ने में सक्षम होंगे, लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या टैरो कार्ड असत्य है?
नहीं, टैरो कार्ड एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से आप अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं।
टैरो डेक में दुख को दर्शाने वाला कार्ड कौन सा है?
एट ऑफ कप्स
टैरो के एक डेक में कितने कार्ड होते हैं?
चौदह (14)
2 बेहद शुभ योगों में बसंत पंचमी, राशि अनुसार जरूर करें ये उपाय!
बसंत पंचमी 2025: माघ माह अपने साथ कई बड़े पर्व एवं त्योहार लेकर आता है और इनमें से ही एक है बसंत पंचमी का पर्व। हिंदू धर्म में इस त्योहार को विशेष स्थान प्राप्त है जो कि पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसे वसंत पंचमी, श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व ज्ञान की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। हालांकि, बसंत पंचमी को अत्यंत शुभ माना गया है और इस तिथि पर कुछ कार्यों को बिना सोचे-समझे किया जा सकता है जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे।
एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “बसंत पंचमी 2025” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको न सिर्फ इस पर्व की तिथि, महत्व और मुहूर्त के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि इस दिन क्या करें और क्या न करें, किन उपायों को करने से देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी, इस बारे में भी हम आपको विस्तार से बताएंगे। साथ ही, बसंत पंचमी के दिन बनने वाले शुभ योगों से भी आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं कि इस पर्व की तिथि और मुहूर्त के बारे में।
बसंत पंचमी 2025: तिथि एवं पूजा मुहूर्त
बात करें बसंत पंचमी की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सामान्य रूप से बसंत पंचमी प्रत्येक वर्ष जनवरी के अंत या फरवरी के आरंभ में आती है। शायद ही आप जानते होंगे कि वसंत पंचमी की तिथि पूर्वाह्न काल के आधार पर निर्धारित होती है। इस प्रकार, पंचमी तिथि जब पूर्वाह्न काल के दौरान सबसे प्रबल होती है, उस समय से ही वसंत पंचमी की शुरुआत होती है। आइए अब नज़र डालते हैं बसंत पंचमी 2025 की समय और तिथि पर।
बसंत पंचमी की तिथि: 02 फरवरी 2025, रविवार
सरस्वती पूजा का मुहूर्त: सुबह 09 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक
अवधि: 3 घंटे 18 मिनट
पंचमी तिथि का आरंभ: 02 फरवरी 2025 की सुबह 09 बजकर 16 मिनट से,
पंचमी तिथि की समाप्ति: 03 फरवरी 2025 की सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक।
बसंत पंचमी की तिथि और मुहूर्त को जानने के बाद अब आपको अवगत करवाते हैं इस दिन बन रहे शुभ योगों से।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बसंत पंचमी पर होगा इन दो शुभ योगों का निर्माण
सनातन धर्म में शुभ योगों को बहुत महत्व दिया जाता है और जब कोई शुभ योग किसी बड़े त्योहार के दिन बनता है, तो उस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसी क्रम में, बसंत पंचमी 2025 बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि इस दिन एक नहीं अनेक शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिसमें शिव योग, सिद्ध योग और बुधादित्य जैसे योग शामिल हैं। बता दें कि शिव योग और सिद्ध योग को बेहद शुभ माना जाता है। शिव योग में भगवान शिव के पूजन से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, बुधादित्य योग सूर्य और बुध के एक राशि या भाव में होने पर बनता है और इसे कार्यों में सफलता और सकारात्मक परिणाम देने वाला कहा गया है।
बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व
सबसे पहले हम बात करेंगे बसंत पंचमी के अर्थ की, बसंत शब्द का संबंध वसंत ऋतु से है जबकि पंचमी का तात्पर्य पांचवें दिन से है। बसंत पंचमी को बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है और इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा करने का विधान है इसलिए ही इस तिथि पर सरस्वती पूजन भी किया जाता है।
बसंत पंचमी के पर्व को ज्ञान, विद्या और कला के लिए विशेष माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था जो कि ज्ञान, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। बसंत पंचमी पर छात्र, कलाकार, लेखक और संगीतकार विशेष रूप से माता सरस्वती की उपासना करते हैं ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई और कार्यों में सफलता की प्राप्ति हो सके।
बसंत के महत्व की बात करें, तो बसंत का महाकवि कालिदास ने ऋतुसंहार काव्य में ”सर्वप्रिये चारुतर बसंते” के रूप में वर्णन किया है। श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि ”ऋतूनां कुसुमाकरः” अर्थात ‘ऋतुओं में मैं बसंत हूँ’ कहकर खुद को बसंत का स्वरूप बताया है। इसके अलावा, बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति ने पहली बार मानव के हृदय में प्रेम का संचार किया था इसलिए इस दिन माता सरस्वती के अलावा कामदेव और रति की भी उपासना करनी चाहिए। इनकी कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशहाल और सुखमय बीतता है। सरस्वती माता की पूजा से जातक का जीवन ज्ञान से प्रकाशित होता है।
ज्योतिष की दृष्टि से भी बसंत पंचमी का अपना अलग स्थान है। ऐसा कहते हैं कि इस तिथि पर सरस्वती पूजन से गुरु, बुध, चंद्र और शुक्र के अशुभ प्रभावों को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है। इस दिन देवी सरस्वती का पूजन उन लोगों के लिए शुभ होता है जो इन चारों ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा से गुजर रहे हैं। बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की कृपा आपको इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति दिला सकती है।
बसंत पंचमी पर होता है अबूझ मुहूर्त
हिंदू धर्म में शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त को महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है। इसी क्रम में, सनातन धर्म में ढाई अबूझ मुहूर्त के बारे में बताया गया है जिनमें बसंत पंचमी का दिन भी शामिल होता है। बसंत पंचमी पर एक विशेष मुहूर्त होता है और इस तिथि पर किसी भी शुभ कार्य को बिना मुहूर्त के संपन्न किया जा सकता है क्योंकि इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है।
बसंत पंचमी के मौके पर चंद्र देव की स्थिति भी शुभ होती है जो व्यक्ति को आध्यात्मिक विकास और मानसिक शांति का आशीर्वाद देती है। साथ ही, इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ होता है। बसंत पंचमी के दिन को विद्यारंभ, नवीन विद्या प्राप्ति, विवाह और ग्रह-प्रवेश आदि के लिए बहुत शुभ माना गया है।
आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा विधि से।
धर्म ग्रंथों में वर्णित कथाओं के अनुसार, एक बार संसार के भ्रमण पर ब्रह्मा जी निकले थे। जब उन्होंने सारा ब्रह्मांड देखा, तो उन्हें संसार मूक नजर आया यानी कि पूरी दुनिया में बहुत खामोशी छाई हुई थी। इसे देखने के बाद ब्रह्मा जी को एहसास हुआ कि संसार की रचना में कुछ कमी रह गई है।
इसके बाद, एक जगह पर ब्रह्माजी कुछ समय के लिए ठहर गए और उन्होंने अपने कमंडल से थोड़ा जल निकला और उसका छिड़काव किया। जहां ब्रह्मा जी ने जल छिड़का वहां पर ज्योतिपुंज में से एक देवी अवतरित हुईं जिन्होंने अपने हाथों में वीणा ली हुई थी और चेहरे पर अत्यंत तेज था। यह देवी माता सरस्वती थी, इन्होने प्रकट होने के बाद ब्रह्मा जी को प्रणाम किया और तब से ही बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के अवतरण के रूप में मनाया जाने लगा।
उसके बाद ब्रह्माजी ने माता सरस्वती से कहा कि संसार में सभी लोग मूक हैं और इनमें से कोई भी संवाद नहीं कर पाते हैं। माता सरस्वती ने पूछा कि प्रभु! मेरी क्या आज्ञा है? ब्रह्माजी ने कहा, देवी अपनी वीणा से इन्हें ध्वनि प्रदान करें ताकि लोग आपस में बातचीत कर सकें। इसके बाद, मां सरस्वती ने संसार को आवाज प्रदान की।
बसंत पंचमी के दिन क्या करें?
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को मीठे पीले चावल और लड्डू का प्रसाद के रूप में भोग लगाएं।
इस अवसर पर पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
वसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण अवश्य करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
इस तिथि पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के दिन किताब, कलम, पेन आदि पढ़ाई की सामग्री की पूजा करनी चाहिए।
बसंत पंचमी पर क्या न करें?
वसंत पंचमी पर किसी को भी अपशब्द या कटु वचन बोलने से बचें।
इस दिन किसी के साथ लड़ाई-झगडा करने से बचना चाहिए।
वसंत पंचमी पर आपको मांस-मदिरा के सेवन से भी परहेज़ करना चाहिए।
इस दिन बिना स्नान करें न तो भोजन खाएं और न ही बनाएं।
इस पर्व पर पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए, अपितु नए पौधे लगाने चाहिए।
बसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें उपाय, देवी सरस्वती की मिलेगी कृपा
मेष राशि: बसंत पंचमी पर आप घर में या देवी सरस्वती के मंदिर में“सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि । विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ॥” का 108 बार जाप करें।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले इस दिन देवी सरस्वती को पीले फूल अर्पित करें। साथ ही, परिवार के सदस्यों की खुशहाली और करियर में तरक्की के लिए प्रार्थना करें।
मिथुन राशि: दूध में केसर मिलाकर देवी सरस्वती को प्रसाद के रूप में भोग लगाएं और कन्याओं को दें।
कर्क राशि: कर्क राशि के छात्र अपनी पढ़ाई के कमरे में उत्तर दिशा में टेबल लगाएं। आप अपनी किताबें स्टडी रूम में हल्के रंग के कॉम्पैक्ट रैक या कैबिनेट में उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।
सिंह राशि: माँ सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी पर इनकी पूजा के दौरान “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै नम:” मंत्र का जाप करें और उन्हें पान या फल चढ़ाएं।
कन्या राशि: इस राशि वाले बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को मिठाई अर्पित करें और ऐसे में, आप उन्हें 3 बेसन के लड्डू, कुमकुम और इत्र चढ़ाएं।
तुला राशि: बसंत पंचमी के दिन घर में अगरबत्ती जलाएं और गरीबों को दान करें।
वृश्चिक राशि: देवी सरस्वती एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें और अनाथालयों में मिठाई का दान करें।
धनु राशि: जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें।
मकर राशि: गरीब या जरूरतमंद बच्चों को किताब, पेन, कॉपी, पेंसिल और पढ़ाई की अन्य सामग्री दान में दें।
कुंभ राशि: बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
मीन राशि: इस दिन मीन राशि वाले माता सरस्वती को अगरबत्ती, दीपक दिखाएं और प्रसाद का भोग लगाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
2025 में कब है बसंत पंचमी?
वर्ष 2025 में बसंत पंचमी 02 फरवरी 2025, रविवार को मनाई जाएगी।
बसंत पंचमी पर किसकी पूजा की जाती है?
बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा का विधान है।
क्या बसंत पंचमी पर विवाह किया जा सकता है?
हाँ, बसंत पंचमी की तिथि अबूझ मुहूर्त में आती है।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 02 फरवरी से 08 फरवरी, 2025
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (02 फरवरी से 08 फरवरी, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अगर आप इस ऊर्जा का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर पाएंगे, तो आपका व्यवहार आक्रामक और चिड़चिड़ा हो सकता है। इस दौरान आपको हर कदम पर परिवार, मेंटर या गुरु का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा, आप भौतिक इच्छाओं की पूर्ति करने के साथ-साथ दूसरों से बात करने में भी सक्षम होंगे। करियर में प्रगति पाने के लिए आप अपने सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आय में वृद्धि के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा।
प्रेम जीवन: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 1 के जातकों का ज़ोर विवाह एवं प्रेम संबंधों को मज़बूत करने पर होगा। हालांकि, शादीशुदा जातकों को विवाह में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इन बाधाओं का समाधान करते हुए रिश्ते में आपसी तालमेल बिठाने में सक्षम होंगे। जो जातक पहले से किसी रिश्ते में हैं, उन्हें भावनात्मक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है इसलिए आप पार्टनर की भावनाओं को महत्व दें। हालांकि, आपके लिए यह समय शानदार रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा को देखें तो, मूलांक 1 के छात्र इस सप्ताह पूरे मन लगाकर और समर्पण के साथ पढ़ाई करेंगे जो कि आपकी शिक्षा के लिए फलदायी साबित होगा। वहीं, जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए इस अवधि को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, आपकी मुलाकात किसी विदेशी टीचर या गुरु से हो सकती है जिसकी सहायता से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
पेशेवर जीवन: मूलांक 1 के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने काम में किये गए प्रयासों से बॉस की नज़रों में पहचान मिलेगी। साथ ही, आपको पुरस्कार मिलने की संभावना है। वहीं, जिन जातकों का नौकरी मल्टीनेशनल कंपनी में हैं या फिर जो विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए यह हफ़्ता काफ़ी अच्छा रहेगा। मूलांक 1 के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें, अन्यथा आप चिड़चिड़े रह सकते हैं क्योंकि इसे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के पांच फूल अर्पित करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के जातक खुश और प्रेम से भरे रहेंगे। ऐसे में, इस सप्ताह आप दूसरों पर प्रेम की बरसात करते हुए नज़र आएंगे। वहीं, मूलांक 2 की महिलाओं में मातृत्व का भाव बढ़ेगा और आप अपने आसपास के लोगों पर प्यार न्योछावर करते रहेंगे। इस अवधि में आप दोस्तों के साथ पार्टियों में लोगों से मेलजोल बढ़ाने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी सभी भौतिकवादी इच्छाएँ पूरी होंगी। साथ ही, आपके धन कमाने की क्षमता भी मज़बूत रहेगी।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही, परिवार आपके फैसले का सम्मान करेगा और संभावना है कि आपका साथी उनसे पसंद आ जाए। इसके अलावा, जो जातक शादीशुदा हैं, वह अपने पार्टनर के साथ मिलकर कहीं धन निवेश कर सकते है और बीतते समय के साथ आपका धन लाभ बढ़ने के आसार हैं।
शिक्षा: मूलांक 2 के छात्र इस सप्ताह शिक्षा में प्रगति हासिल करेंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप अपने विचारों को दूसरे के सामने रखने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपनी वाणी और ज्ञान से लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकेंगे। आपका यह ज्ञान नौकरी के इंटरव्यू या फिर पढ़ाई से जुड़े किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे जातकों के लिए सहायक साबित होगा। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि स्वयं को भावनात्मक रूप से संतुलित रखें, अन्यथा आपके हाथ से कुछ बेहतरीन अवसर निकल सकते हैं।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जो जातक होम साइंस, ह्यूमन राइट्स, एडवोकेसी, होम्योपैथिक, मेडिसिन, नर्सिंग, डायटीशियन, न्यूट्रिशन आदि पेशे से जुड़े हैं या आप लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवानों से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। आप अपने समर्पण और काम से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 2 के जातकों को इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में, आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती हैं, विशेषकर पाचन से जुड़े रोग या पेट संबंधित इन्फेक्शन आदि। लेकिन, जैसे-जैसे सप्ताह आगे बीतेगा, आपकी सेहत अच्छी होती रहेगी।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 वालों के जीवन में इस सप्ताह अनिश्चित घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि, आप अपने मेंटर और जीवनसाथी की वजह से हर समस्या और चुनौती को पार कर सकेंगे। साथ ही, आपको मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसकी मदद से आप इन बाधाओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 3 के जातकों का अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन पर पूरा नियंत्रण रहेगा। इस दौरान आपके और साथी के बीच विवाद या गलतफहमी जन्म ले सकती है। हालांकि, आप अपनी बुद्धि और समझदारी के दम पर समस्याओं को दूर कर सकेंगे। वहीं, इस मूलांक के विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, आपको पार्टनर का हर कदम पर साथ मिलेगा।
शिक्षा: मूलांक 3 के जो छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा। इसके अलावा, जो छात्र विदेश में कानून की पढ़ाई या सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 3 के व्यापार करने वाले जातकों के लिए इस सप्ताह को अनुकूल कहा जाएगा क्योंकि इस दौरान आपको सरकारी या समाज के ताकतवर लोगों का साथ मिलेगा जिससे आप अपनी कंपनी का विस्तार करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपको व्यापार के संबंध में मीटिंग और यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अगर आप व्यापार को बढ़ाने के लिए बिज़नेस पार्टनर या निवेशक की तलाश कर रहे हैं, तब भी यह अवधि आपके लिए उत्तम रहेगी।
स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की तो, यह सप्ताह मूलांक 3 के जातकों की ऊर्जा में कमी लेकर आ सकता है और ऐसे में, आपको भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से वाहन चलाते समय।
उपाय: माता का नियमित रूप से आशीर्वाद लें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
जिन जातकों का जन्म मूलांक 4 के तहत हुआ है, वह इस सप्ताह बेहद साहसी और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। साथ ही, यह अवधि आय में वृद्धि और लाभ प्राप्ति की दृष्टि से अच्छी रहेगी। लेकिन, आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह रिश्ते में पार्टनर पर थोड़े हावी हो सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, प्रेम का इज़हार करके और एक-दूसरे से खुलकर बात करके आप इन समस्याओं से बाहर आ सकेंगे। साथ ही, यह समय अपने साथी से विवाह का पूछने के लिए भी उत्तम रहेगा। इसके अलावा, शादीशुदा जातकों को अपने रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रखने होंगे क्योंकि आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ सकते हैं जो आपके वैवाहिक जीवन में समस्या की वजह बन सकती है।
शिक्षा: शिक्षा को देखें तो, मूलांक 4 के छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा और आप अच्छी ख़ासी प्रगति हासिल करने में सक्षम होंगे। इस समय को विशेष रूप से इंटरनेशनल बिज़नेस, फाइनेंस, बिज़नेस स्टडीज या डेटा विज्ञान की पढ़ाई करने वालों के लिए शुभ कहा जाएगा। साथ ही, बैंकिंग, सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटिंग या फाइनेंस से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह फलदायी रहेगा।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जो जातक रियल एस्टेट या कंस्ट्रक्शन इंडस्टी से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह हफ़्ता लाभदायक रहेगा। इस दौरान आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में भी सक्षम होंगे। वहीं, जो जातक सरकारी इंजीनियर या किसी बड़ी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा छोटी-मोटी योजनाओं में किया गया निवेश भी आपको अच्छा खासा लाभ दिलाएगा जिसके चलते आप खुश एवं संतुष्ट दिखाई देंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, आपको अपने मन-मस्तिष्क का ध्यान रखना होगा इसलिए ध्यान करें और अधिक सोच-विचार करने से बचें क्योंकि इस अवधि में आपको मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातकों का सारा ध्यान इस सप्ताह पार्टनरशिप पर होगा, फिर चाहे वह बिज़नेस पार्टनरशिप हो या फिर वैवाहिक जीवन हो। ऐसे में, आप साझेदारी में चल रही समस्याओं को सुलझाना चाहेंगे। बता दें कि अगर आप इन बाधाओं का सामना पिछले कुछ समय से कर रहे हैं, तो वह इस हफ्ते के अंत तक सुलझ जाएंगी और परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। इस दौरान आपको भाग्य के साथ-साथ अपने पिता, गुरु और मेंटर का साथ मिलेगा।
प्रेम जीवन: मूलांक 5 के प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपके रिश्ते में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, फिर भी आपको खुशियों की कमी महसूस हो सकती है। दूसरी तरफ, इस मूलांक के प्रेमी जोड़ों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर असहमति रह सकती है। साथ ही, आपसी समझ भी कम रहने की आशंका है। इसके अलावा, विवाहित जातकों को अचानक से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आप दोनों के बीच परिवार के सदस्यों का हस्तक्षेप हो सकता है।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस समय का उपयोग आप ज्यादा से ज्यादा करके शिक्षा में अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकेंगे, विशेष रूप से राइटिंग, मास कम्युनिकेशन और भाषा से जुड़े कोर्स में।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, विशेष कर उन लोगों के लिए जो राजनेता हैं या फिर जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दौरान समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। इसके विपरीत, जो लोग प्रिंट मीडिया, शिक्षा (जो बहुत छोटे बच्चों या फिर ऐसे बच्चों की देखभाल या उससे संबंधित काम करते हैं जिन्हें ख़ास देखभाल की जरूरत होती है) या ऐसे लोग जो बैंक में लिक्विड फंड काम को देखते हैं, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 5 के जातकों को अपने खानपान की आदतों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है क्योंकि अस्वस्थ खानपान की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं।
उपाय: घर में सफेद रंग के फूल लगाएं और नियमित रूप से उनकी देखभाल करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
जो जातक मूलांक 6 के तहत आते हैं, वह इस सप्ताह अत्यधिक भावुक रहेंगे। ऐसे में, आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल दूसरों या जरूरतमंदों लोगों की सहायता करने में करेंगे। इस प्रकार, आप आवारा पशुओं, बुजुर्गों, अनाथ बच्चों या दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। साथ ही, आप दूसरों की सहायता करने में इतने खो जाएंगे कि आप खुद पर ध्यान नहीं देंगे। ऐसा करना पूरी तरह से गलत होगा क्योंकि दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ आपको अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देनी होगी और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा इसलिए आपको जीवन में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की तो, यह हफ़्ता आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि मूलांक 6 के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह इस समय अपने रिश्ते को साथी के साथ मज़बूत करने में सक्षम होंगे। दूसरी तरफ, जो लोग अपने रिश्ते के प्रति गंभीर या ईमानदार नहीं हैं, वह इस दौरान रिश्ते में समस्याओं का अनुभव करेंगे जिसके चलते आपका रिश्ता टूट भी सकता है। इसका कारण धोखा भी होने की आशंका है। वहीं,जो लोग जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं, उन्हें एक बार दोबारा अपने फैसले पर सोचने की सलाह दी जाती है कि आपने सही जीवनसाथी चुना है या नहीं।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में अगर मूलांक 6 के छात्र पढ़ाई में मेहनत नहीं करेंगे, तो आने वाली परीक्षाओं में आप पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आपके मन में किसी सब्जेक्ट को लेकर कई तरह के प्रश्न हो सकते हैं और इन्हें दूर करने में माता और टीचर आपकी सहायता करेंगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें तो, मूलांक 6 के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह फलदायी रहेगा, विशेषकर उन लोगों के लिए जो सोशल एक्टिविस्ट हैं या फिर गैर-सरकारी संगठन से जुड़े हैं। साथ ही, यह अवधि उनके लिए भी अनुकूल रहेगी जो मीडिया रिप्रेजेन्टेटिव हैं या इन्फ्लुएंसर हैं। वहीं, जिन लोगों का बिज़नेस पार्टनरशिप में हैं, उन्हें सावधान रहना होगा क्योंकि आप धोखे का शिकार हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इन लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि आप स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहने की आशंका है क्योंकि आपको भावनात्मकस समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, कंफ्यूजन और मानसिक अस्पष्टता की वजह से आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने रखने में नाकाम रह सकते हैं। ऐसे में, आपको मानसिक रूप से मज़बूत बनने के लिए ध्यान करने के साथ-साथ अध्यात्म से जुड़ने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: बात करेंप्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 7 के जो जातक सिंगल हैं, वह लंबी दूरी की यात्रा या फिर तीर्थ स्थल की यात्रा के दौरान किसी के साथ प्यार में पड़ सकते हैं। वहीं, इस मूलांक के शादीशुदा जातक अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा या फिर तीर्थ स्थल की यात्रा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो, मूलांक 7 के उन छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ छात्रों के लिए इस अवधि के कठिन रहने की आशंका है। ऐसे में, आपको पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अधिक मेहनत करनी होगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें तो, मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा ख़ासा लाभ लेकर आ सकता है। साथ ही, आप अपने करियर से जुड़े लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे और इस दौरान आप ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऐसे में, आप न सिर्फ लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे, बल्कि आप दूसरों को भी प्रभावित कर सकेंगे। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह की समस्याओं से बचना होगा क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 7 वालों के लिए इस सप्ताह को अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप फ्लू, सर्दी-खांसी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में, आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। हालांकि, आपको डॉक्टरों से सहायता लेने की सलाह दी जाती है और अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा।
उपाय: प्रतिदिन चंद्रमा की रोशनी में कम से कम 10 मिनट तक ध्यान करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातक इस सप्ताह थोड़े आवेगी और चिड़चिड़े रह सकते हैं क्योंकि उन्हें भविष्य की चिंता सत्ता सकती है जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य पर नज़र आ सकता है। ऐसे में, आपको खुद को मोटिवेटेड रखना होगा और ज्यादा सोच-विचार करने से बचना होगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो मूलांक 8 के उन जातकों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा जो अपने रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं और इसे विवाह में बदलना चाहते हैं इसलिए यह अवधि रिलेशनशिप को आगे ले जाने के लिए अनुकूल रहेगी। वहीं, जो जातक विवाहित हैं, वह भी पार्टनर के साथ प्रेमपूर्ण लम्हों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 8 के जो छात्र रचनात्मक क्षेत्रों जैसे डिज़ाइन या आर्ट्स आदि से संबंध रखते है, उनके लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। ह्यूमन राइट्स, नर्सिंग या आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 8 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आप असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। वहीं, जो जातक अपना व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। ऐसे में, आप ग्राहकों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे और अच्छे सौदे भी कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह तनाव और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आप बैचैन रह सकते हैं। आपको तनाव लेने से बचना होगा और ऐसे में, आपको ध्यान एवं योग करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: परिस्थितियों को हल्के में लेने से बचें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह अनेक तरह की ऊर्जाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान कभी आपके व्यवहार में बुद्धिमानी और परिपक्वता की झलक देखने को मिलेगी, तो कभी-कभार आप मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर सकते हैं। ऐसे में, आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में करने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको भावनात्मक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और छोटी-मोटी बातें भी आपको ठेस पहुंचा सकती हैं। इन परिस्थितियों में आपका गुस्सा एकदम से फूटकर बाहर आ सकता है जिसका असर आपके पेशेवर और निजी जीवन पर दिखाई दे सकता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, इन जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम को हद से ज्यादा करने से बचना होगा चाहे वह प्रेम हो या साथी की देखभाल हो क्योंकि आप साथी को लेकर हद से ज्यादा सुरक्षात्मक हो सकते हैं। यह बात पार्टनर को परेशान कर सकती है। इसके विपरीत, जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें अपने पार्टनर के साथ थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा: मूलांक 9 के जो छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल या टेक्निकल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं या इन क्षेत्रों की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए भी इस अवधि को उत्तम कहा जाएगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें तो, मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह बीते समय में अपने कार्यों में किये गए प्रयासों से अब सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। इसके विपरीत, जो लोग वेतन में वृद्धि या प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इस हफ़्ते इनका इंतज़ार खत्म हो सकता है। हालांकि, यह सफलता कुछ बदलावों के साथ आ सकती है जैसे कि ट्रांसफर या डिपार्टमेंट में बदलाव के साथ।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन, आपको अपने भीतर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है जिसकी वजह मूड स्विंग हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मूलांक 8 का स्वामी कौन है?
शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है।
मंगल किस अंक को नियंत्रित करते हैं?
अंक ज्योतिष में अंक 9 को मंगल देव का शासक माना गया है।
मूलांक कैसे जान सकते हैं?
आपकी जन्म तिथि को जोड़ने पर जो अंक आता है, उसे आपका मूलांक कहते हैं जैसे कि आपकी जन्म तिथि 01 हैं, तो आपका मूलांक 0+1 = 1 होगा।
बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा से सजा फरवरी का महीना कैसा रहेगा आपके लिए? जानें!
फरवरी 2025: प्रत्येक व्यक्ति की आने वाले नए दिन से बहुत आशाएं जुड़ी होती हैं। हर माह अपने साथ उम्मीद की एक नई किरण लेकर आता है। ऐसे में, सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे हमसे विदा लेने के लिए तैयार हैं और गर्मी दस्तक देने के लिए। हालांकि, फरवरी एक ऐसा महीना होता है जहां वातावरण में सर्दी-गर्मी दोनों ही बनी रहती है। ऐसे में, फरवरी 2025 को लेकर हम सबके मन में उत्सुकता होती है कि नया महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? क्या करियर में मिलेगी सफलता? प्रेम, वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा ये महीना? तो इन सभी सवालों के जवाब आपको एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग में।
इसके अलावा, फरवरी के महीने में ऋतु में भी बदलाव आने लगता है और इस दौरान कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ फरवरी में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार की सही तिथियों की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि इस महीने के बैंक अवकाशों से भी अवगत कराएंगे। तो आइए बिना देरी किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जान लेते हैं कि कैसा रहेगा फरवरी 2025 का महीना आपके लिए।
फरवरी 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा महीना होता है फरवरी जो कि वर्ष का सबसे छोटा महीना है क्योंकि इसमें सिर्फ 28 दिन होते हैं और जिस वर्ष फरवरी में 29 दिन पड़ते हैं, उसे लीप ईयर कहते हैं। बात करें इस महीने के पंचांग की, तो फरवरी 2025 का आगाज़ शतभिषा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अर्थात 01 फरवरी 2025 को होगा जबकि इसका अंत 28 फरवरी 2025 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन हो जाएगा। चलिए अब नज़र डालते हैं इस महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
फरवरी 2025 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार की तिथियां
हिंदू धर्म में हर महीने अनेक व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं जिनका अपना धार्मिक महत्व होता है। ऐसे में, प्रत्येक व्रत या त्योहार उस माह की विशेषता बन जाता है। इसी क्रम में, हम बसंत के महीने फरवरी 2025 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियां आपको प्रदान कर रहे हैं ताकि आप कोई भी महत्वपूर्ण पर्व भूल न जाएं।
तिथि
दिन
पर्व व व्रत
02 फरवरी 2025
रविवार
बसंत पंचमी
02 फरवरी 2025
रविवार
सरस्वती पूजा
08 फरवरी 2025
शनिवार
जया एकादशी
09 फरवरी 2025
रविवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
12 फरवरी 2025
बुधवार
कुम्भ संक्रांति
12 फरवरी 2025
बुधवार
माघ पूर्णिमा व्रत
16 फरवरी 2025
रविवार
संकष्टी चतुर्थी
24 फरवरी 2025
सोमवार
विजया एकादशी
25 फरवरी 2025
मंगलवार
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 फरवरी 2025
बुधवार
महाशिवरात्रि
26 फरवरी 2025
बुधवार
मासिक शिवरात्रि
27 फरवरी 2025
गुरुवार
फाल्गुन अमावस्या
फरवरी 2025 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार का धार्मिक महत्व
फरवरी 2025 में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों को जानने के बाद अब हम आपको रूबरू करवाते हैं इस माह के व्रत-पर्वों के धार्मिक महत्व से।
बसंत पंचमी (02 फरवरी 2025, रविवार): पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी को हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह तिथि विद्यारंभ संस्कार के लिए बेहद शुभ होती है। बता दें कि बसंत पंचमी का पर्व देवी सरस्वती को समर्पित होता है।
सरस्वती पूजा (02 फरवरी 2025, रविवार): सरस्वती पूजा के दिन वाणी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा का विधान है जिसे वसंत पंचमी भी कहा जाता है। यह दिन देवी सरस्वती की कृपा प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ होता है।
जया एकादशी (08 फरवरी 2025, शनिवार): हिंदू धर्म में एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से जातक को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिल जाती है।
प्रदोष व्रत (शुक्ल) (09 फरवरी 2025 रविवार): प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद एवं कृपा पाने के लिए किया जाता है जिसे त्रयोदशी व्रत भी कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को करने का विधान है। इस व्रत से जातक को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
कुंभ संक्रांति (12 फरवरी 2025, बुधवार): सामान्य रूप से एक वर्ष में कुल 12 संक्रांति आती हैं। बता दें कि संक्रांति तिथि वह होती है जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। हालांकि, प्रत्येक संक्रांति का अपना एक अलग महत्व होता है। जब सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करते हैं, तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
माघ पूर्णिमा व्रत (12 फरवरी 2025, बुधवार): धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का अत्यंत महत्व है और यह पूर्णिमा माघ माह में आने के कारण माघ पूर्णिमा से नाम से जानी जाती है। यह तिथि दान, स्नान और मंत्र जाप के लिए फलदायी होती है। साथ ही, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
संकष्टी चतुर्थी (16 फरवरी 2025 रविवार): संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने किया जाता है जो कि सनातन धर्म के सबसे लोकप्रिय व्रतों में से एक है। यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस दिन गणेश जी का पूजन एवं व्रत करने से बप्पा अपने भक्तों के जीवन से सभी समस्याओं का अंत कर देते हैं। यह व्रत गणेश जी की कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।
विजया एकादशी (24 फरवरी 2025, सोमवार): वर्ष भर में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों में से विजया एकादशी को सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि विजया एकादशी का व्रत करने से जातक को जीवन के समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से पितरों को स्वर्ग प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025, बुधवार): महाशिवरात्रि की गिनती हिंदू धर्म के सबसे बड़े एवं पवित्र पर्वों में होती है जो कि देशभर में बेहद उत्साह से मनाई जाती है। इस दिन शिव मंदिरों की भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है और महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर भक्तजन शिवलिंग पर बेलपत्र, जल और दूध आदि अर्पित करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या (27 फरवरी 2025, गुरुवार): फाल्गुन अमावस्या का व्रत बहुत फलदायी होता है, विशेष रूप से उनके लिए जो अपने जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और शांति की कामना करते हैं। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि को पितृ शांति के लिए उत्तम माना जाता गया है।
व्रत-पर्वों का धार्मिक महत्व जानने के बाद आइए अब जानते हैं फरवरी 2025 के बैंक अवकाशों के बारे में।
अगर हम सभी राज्यों को जोड़कर फरवरी में पड़ने वाले कुल बैंक अवकाशों की बात करें, तो फरवरी 2025 में कुल 7 बैंक अवकाश होंगे जिनकी तिथियों की जानकारी आपको नीचे दी जा रही हैं।
तिथि
अवकाश
राज्य
02 फरवरी 2025
बसंत पंचमी
हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
12 फरवरी 2025
गुरु रविदास जयंती
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश
15 फरवरी 2025
लुइ-नगाई-नी
मणिपुर
19 फरवरी 2025
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
महाराष्ट्र
20 फरवरी 2025
राज्य स्थापना दिवस
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम
26 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि
राष्ट्रीय अवकाश इन राज्यों को छोड़कर आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप,, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
हम अपने लेखों में आपको बताते आये हैं कि हर दिन, हर सप्ताह और हर माह का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है जो उसे साल के अन्य महीनों से अलग बनाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, हर महीने की अपनी खूबियां और अपने गुण होते हैं। हालांकि, यहाँ हम बात करेंगे साल 2025 के दूसरे महीने फरवरी के धार्मिक महत्व की। फरवरी के महीने से प्रकृति और मौसम में बदलाव आने लगते हैं इसलिए इस माह का महत्व बढ़ जाता है। धार्मिक दृष्टि से, फरवरी में कई बड़े एवं प्रमुख वं त्योहारों को मनाया जाता है। इस बारे में हम आपको विस्तार से बता चुके हैं इसलिए चलिए अब नज़र डालते हैं फरवरी 2025 के धार्मिक महत्व पर।
बात करें हिंदू पंचांग की, तो साल का दूसरा माह फरवरी सनातन धर्म के लिए बेहद मायने रखता है जिसका आरंभ माघ महीने के तहत होगा और इसका अंत फाल्गुन महीने के अंतर्गत होगा। हिंदू वर्ष में माघ का महीना ग्यारहवां माह होता है जो कि पौष के बाद आता है। इस माह को अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, सामान्य रूप से माघ मास जनवरी और फरवरी के बीच में आता है। माघ माह में ही कल्पवास भी आयोजित किया जाता है। वर्ष 2025 में हिंदू वर्ष के ग्यारहवें महीने माघ का आरंभ 14 जनवरी 2025 को शुरू होगा और इसका अंत 12 फरवरी 2025 को हो जाएगा। इसी के साथ, 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा।
माघ मास का महत्व
माघ माह का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना गया है जिसे पहले माध नाम से जाना जाता था। लेकिन, बाद में इसका नाम माघ हो गया। बता दें कि ‘माध’ शब्द श्रीकृष्ण के एक नाम माधव से संबंधित है इसलिए इस माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने अनेक धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं और संगम पर कल्पवास भी किया जाता है जो व्यक्ति के शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा का विधान है।
माघ माह में इन नियमों का करें पालन
माघ का महीना दान के लिए शुभ होता है इसलिए इस दौरान दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें जो कि इस प्रकार हैं।
दान को कभी भी आप किसी के दबाव में आकर न करें।
दान हमेशा किसी ऐसे इंसान को करना चाहिए जिसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।
दान में दी जाने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।
कभी भी मांस, मदिरा या नुकीली चीज़ों क दान नहीं करना चाहिए।
दान करते समय अपने मन में ऐसा भाव रखें कि यह वस्तु भगवान की दी जा रही है।
फाल्गुन माह का महत्व
हिंदू वर्ष का बारहवां और अंतिम महीना होता है फाल्गुन। इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें रंगों का त्योहार होली, शिव-पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि आदि शामिल हैं। साथ ही, फाल्गुन के महीने में वसंत उत्सव भी मनाया जाता है। इस माह में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और चंद्र देव की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र देव का जन्म फाल्गुन मास में हुआ था इसलिए इस माह इनकी आराधना की जाती है।
फाल्गुन के महीने में जरूर करें ये काम
फाल्गुन माह में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही, कृष्ण जी को सुगंधित फूल चढ़ाने चाहिए।
इस महीने हल्के वस्त्र धारण करना अच्छा रहता है।
फाल्गुन माह में गर्म पानी से स्नान करने से बचें क्योंकि इस महीने में मौसम में बदलाव होने के कारण गर्म पानी से नहाने की वजह से शरीर में कमजोरी या संक्रमण की संभावना बनी रहती है।
आयुर्वेद और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन के महीने में ठंडे पानी से स्नान करना सर्वश्रेष्ठ होता है।
सुख-समृद्धि के लिए फाल्गुन मास में करें इनकी पूजा
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के तीन स्वरूपों की उपासना को बेहद शुभ माना जाता है और वह तीन स्वरूप हैं: श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण और गुरु रूप में श्रीकृष्ण।
संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले लोगों के लिए फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करना श्रेष्ठ होता है।
जो लोग जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस माह में राधा-कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।
ज्ञान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को फागुन के महीने में योगेश्वर जगद्गुरु कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
फरवरी मासिक भविष्यवाणी 2025: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला महीना साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है लेकिन आपको अपने……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
यह महीना मिथुन राशि के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको इस महीने अपने क्रोध…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मध्यम से कुछ बेहतर रहने की संभावना है आपके खर्चों…(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
यह महीना आपके लिए रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में राहु और शुक्र अष्टम…(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। राशि में…(विस्तार से पढ़ें)