टैरो मासिक राशिफल अप्रैल: इन राशियों का खुलेगा भाग्‍य!

टैरो मासिक राशिफल अप्रैल: इन राशियों का खुलेगा भाग्‍य!

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस मासिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि अप्रैल, 2025 सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2025

मेष राशि

प्रेम जीवन: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: द चैरियट

प्रेम जीवन में मेष राशि के जातकों को क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस महीने आपका पार्टनर आपकी भावनात्‍मक ज़रूरतों को समझेगा और आपकी देखभाल करेगा। आप अपने रिश्‍ते में सुरक्षित महसूस करेंगे और आपको एहसास होगा कि रिश्‍ते में आपका क्‍या महत्‍व है। आपका रिश्‍ता एक स्थिर गति से आगे बढ़ेगा। सिंगल जातकों की जिंदगी में कोई ऐसा व्‍यक्‍ति आ सकता है जो उन्‍हें समझता हो और उनकी भावनाओं पर ध्‍यान देता हो।

वित्तीय जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड दर्शाता है कि इस समय आपका सारा ध्‍यान आर्थिक रूप से स्थिर होने पर रहने वाला है। अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए आप एकसाथ कई कार्य कर सकते हैं। आरामदायक जीवन जीने के लिए आपको आय का अन्‍य स्रोत देखना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें, वित्तीय जीवन में आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सफल होंगे।

करियर टैरो रीडिंग में सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स कहता है कि जिन लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, वे अब पूरे होने वाले हैं और आप करियर के क्षेत्र में अपनी मनचाही स्थिति को प्राप्‍त करने वाले हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपने कड़ी मेहनत की है और अब आपको एहसास होगा कि आपका इंतज़ार सार्थक था। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत की सराहना होगी। आपके लिए प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में मेष राशि को द चैरियट कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और आपका स्‍वास्‍थ्‍य पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेगा। अगर आप अपनी खानपान की आदतों एवं जीवनशैली पर नियंत्रण रखते हैं, तो आप उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य का आनंद ले पाएंगे। हालांकि, अगर आप खाने-पीने को लेकर किसी लालच में आ गए और अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रख पाए तो आपकी सेहत खराब हो सकती है।

शुभ फूल: हनीसकल

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द स्‍टार

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: ऐस ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

वृषभ राशि के जातकों को प्‍यार के मामले द स्‍टार कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका रोमांटिक संबंध मज़बूत होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो अब आप अपने पुराने रिश्‍ते के बोझ से निकलने के लिए तैयार हैं। इससे आपको अधिक अवसर मिलेंगे और आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी।

पैसों के मामले में टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि आप वास्‍तविकता का सामना करने से भाग रहे हैं या आपके अंदर इसका सामना करने की क्षमता नहीं है। अगर इस समय आप किसी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपको उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

ऐस ऑफ कप्‍स कार्ड नई संभावनाओं और अच्‍छे विचारों को दर्शाता है। करियर के मामले में आप इस विचार को कई तरह से देख सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह कार्ड करियर में एक नई शुरुआत का संकेत दे रहा है।

ऐट ऑफ स्‍वॉर्ड्स रिवर्स कार्ड आपको बीमारी से उबरने, मानसिक रूप से मज़बूत रहने और चिंता से राहत पाने का रास्‍ता दिखा रहा है। इसके साथ ही यह कार्ड आपको याद दिला रहा है कि आप आरोग्‍य रहने और स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिए सक्षम हैं।

शुभ फूल: खसखस का फूल

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स

करियर: क्‍वीन ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: द सन

प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड का मतलब अलग-अलग हो सकता है। यह कार्ड पहला संकेत दे सकता है कि आप अपने परिवार के साथ किसी नए शहए या देश में शिफ्ट हो सकते हैं। इस कार्ड का दूसरा संकेत यह हो सकता है कि आपका अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है और अब आप जिंदगी में नया नज़रिया अपनाने की कोशिश कर रहे हैं और एक नए साथी की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं।

एट ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि इस सप्‍ताह आपके पास जितनी जल्‍दी पैसा आएगा, उतनी ही जल्‍दी यह आपके हाथ से चला भी जाएगा। इस कार्ड के अनुसार आपको इस समय आवेग में आकर खर्चा नहीं करना चाहिए। भले ही आपको कोई चीज़ बहुत लुभावनी क्‍यों न लगे, आपको खर्चा करने से बचना है।

टैरो रीडिंग में क्‍वीन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि आपका करियर धीमी लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ेगा। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपका अपने कार्यक्षेत्र में विकास हो रहा है और आपको नए अवसर मिल रहे हैं। यदि आप प्रमोशन, नई नौकरी या अपने बिज़नेस के लिए नए निवेशक का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब इस महीने यह सब आपको मिल सकता है।

द सन कार्ड जीवनशक्‍ति, शांति और उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आप अब जल्‍दी ठीक हो जाएंगे और पहले से ज्‍यादा बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपका आध्‍यात्मिक और व्‍यक्‍तिगत विकास होगा।

शुभ फूल: लैवेंडर

कर्क राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द हीरोफैंट

कर्क राशि के जातकों को लव लाइफ में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपको पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम में अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्‍छा वक्‍त बिताने का मौका मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का साथ पसंद आएगा और आप दोनों मिलकर खुशियों का आनंद लेंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच इस महीने प्रेम और खुशियों के कई पल आएंगे। इस महीने सिंगल जातकों के लिए उनका परिवार और दोस्‍त ही उनकी प्राथमिकता रहने वाले हैं।

क्‍या आप कर्ज में दबे हुए हैं? ऐसा लग रहा है कि धन और वित्तीय सुरक्षा के मामले में आप अपने साथियों से बहुत ज्‍यादा प्रतिस्पर्धा महसूस करते हैं। संभव है कि आप प्रॉपर्टी या अन्‍य पैतृक संपत्ति को लेकर वित्तीय विवाद में उलझे हुए हैं। धैर्य रखें और शांत रहें। जल्‍द ही सब ठीक हो जाएगा।

करियर में टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड यह संकेत देता है कि इस समय आपको नौकरी से निकाले जाने का डर सता रहा है या अगर आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको अपने बिज़नेस के बंद होने का डर सता सकता है। इस पूरे महीने आप कंफ्यूज़ और डर की स्थिति में रहने वाले हैं लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप इस मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में आपको द हीरोफैंट कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपकी सेहत तो अच्‍छी रहेगी लेकिन काम से संबंधित तनाव के कारण आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं या फिर आपको जुकाम या फ्लू की वजह से कुछ दिनों तक घर में ही रहना पड़ सकता है। इसलिए पहले से ही सावधानी बरतें।

शुभ फूल: चमेली

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स

सिंह राशि को लव रीडिंग में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि आमतौर पर यह दर्शाता है कि आपको अपने रिश्‍ते को बचाने की ज़रूरत है। इसमें बाहरी दबाव या प्रतिद्वंदिता से निपटना शामिल हो सकता है। आपको कुछ सीमाएं तय कर के और अपनी ज़रूरतों को ठीक तरह से व्‍यक्‍त करके अपने प्‍यार के लिए लड़ना एवं मज़बूत रहना होगा।

वित्त की बात करें, तो नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड (रिवर्स्‍ड) का कहना है कि आपको आर्थिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है और पिछले कुछ महीनों में आप कई बार वित्तीय संकट से गुज़र चुके हैं लेकिन अब आप इन समस्‍याओं से बाहर निकलने में सफल होंगे। अब आप धन से संबंधित हर तरह की चिंता से मुक्‍त हो जाएंगे।

सिंह राशि के जातकों को करियर र‍ीडिंग में पेज ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो संकेत देता है कि इस महीने आपको अपने करियर में छोटे लेकिन स्थिर एवं नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप अपने करियर को लेकर ब्रेक पर थे या आप अपना व्‍यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपकी शुरुआत छोटी हो सकती है लेकिन स्थिर रहेगी और आपमें अपनी उम्‍मीद से ज्‍यादा आगे तक जाने की क्षमता होगी।

यह कार्ड बताता है कि ज़रूरत से ज्‍यादा काम करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। आप काम के बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें। दिन में भले ही कुछ मिनट के लिए ब्रेक लें। नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए और अपने शारीरिक एवं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना चाहिए ताकि आप पहले से ज्‍यादा मज़बूत बन सकें।

शुभ फूल: सूरजमुखी

कन्या राशि

प्रेम जीवन: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

कन्‍या राशि के जातकों को व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून कार्ड मिला है जो कि ज्‍यादातर परिस्थितियों में सकारात्‍मक ही होता है लेकिन यह प्रतिकूल प्रभाव के संकेत भी दे सकता है। आपके रिश्‍ते के लिए यह परीक्षा का समय हो सकता है और आप दोनों को साथ रहने के लिए कड़ी मेहनत करने या कुछ त्‍याग करने की ज़रूरत हो सकती है। यदि आप दोनों एक साथ मिलकर जीवन के उतार-चढ़ाव को संभालना सीख लेते हैं, तो इससे आपका रिश्‍ता पहले से ज्‍यादा मज़बूत और गहरा हो सकता है।

वित्त के मामले में द चैरियट कार्ड आपको अपनी आर्थिक समस्‍याओं से निपटने के लिए फोकस बनाए रखने और दृढ़ रहने के लिए कह रहा है। यह कार्ड पैसों का प्रबंधन करने, समझदारी से निवेश करने और वित्तीय बाधाओं को पार करने को भी दर्शाता है।

करियर रीडिंग में द जजमेंट कार्ड आत्‍म-मूल्‍यांकन और समीक्षा करने या करियर में बड़े बदलाव की संभावना को दर्शा रहा है। यह कार्ड आपको पदोन्‍नति या नया अवसर मिलने के संकेत दे रहा है। इसके अलावा आपको अपने वर्तमान करियर को लेकर कोई अनुभूति हो सकती है जिससे आपको अपने करियर की दिशा का फिर से मूल्‍यांकन करने और कुछ ज़रूरी बदलाव करने की ज़रूरत महसूस हो सकती है।

टू ऑफ वैंड्स कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में दीर्घकालिक उद्देश्‍यों को ध्‍यान में रखने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत दे सकता है कि आपको अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलने या कोई नई स्‍वास्‍थ्‍य तकनीक अपनाने की ज़रूरत है।

शुभ फूल: ट्यूलिप

तुला राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: सिक्‍स ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्‍स

टैरो लव रीडिंग में तुला राशि के जातकों को फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि एक शुभ संकेत नहीं है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो आप या आपका पार्टनर दूसरे पर हावी होने, अपने साथी के लिए पोज़ेसिव या ईर्ष्‍या दिखा सकता है। इससे आपके रिश्‍ते पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर जो भी शंका है, उसे दूर करें। वह आपके साथ ही रहेंगे।

द जस्टिस कार्ड कहता है कि आपको पैसा कमाने या धन को संभालने के मामले में नैतिक रूप से काम करना चाहिए। जो लोग आप पर भरोसा करते हैं, उनका फायदा न उठाएं और पैसों को लेकर किसी को धोखा न दें। अगर आप सही तरीके या ईमानदारी से पैसा कमाते हैं, तो इस महीने आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहने वाले हैं।

करियर टैरो रीडिंग में सिक्‍स ऑफ कप्‍स कार्ड कहता है कि आपको अपने करियर में सही गति और दिशा में आगे बढ़ने के लिए सही सलाह एवं सहयोग प्राप्‍त होगा। अगर आप अपने पुराने बॉस, सहकर्मी आदि से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं, तो आपको ज़रूरत पड़ने पर उनका सहयोग मिल सकता है और आपको ऐसे नए अवसर मिलेंगे जो वर्तमान समय में आपके लिए सबसे उपयुक्‍त साबित होंगे।

सेवन ऑफ कप्‍स अपराइट कार्ड आपको खुद की देखभाल करने को प्राथमिकता देने के लिए कह रहा है। आपको ज्‍यादा काम करने से बचना चाहिए। इसके अलावा यह कार्ड आपको याद दिला रहा है कि आपको भ्रम या मिथ्‍या जैसी मानसिक स्‍वास्थ्‍य समस्‍याओं के प्रति सचेत रहना चाहिए।

शुभ फूल: गुलाब

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: क्‍वीन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: सेवन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य:  फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स

क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि इस महीने आपके प्रेम संबंध में निखार आएगा। आपका पार्टनर एक सुरक्षित और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर व्‍यक्‍ति है, जिससे आपका रिश्‍ता मज़बूत होगा और आप अपने साथी के प्रति सुरक्षित एवं आश्‍वस्‍त महसूस करेंगे। आप दोनों रिश्‍ते में रहते हुए आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को समय या अवसर देंगे।

आमतौर पर सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड वित्तीय जीवन में स्थिर गति से आगे बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है और आप अपने प्रयासों से धीरे-धीरे पैसों की बचत करने पर ध्‍यान दे सकते हैं। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आप अपने वित्तीय जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, आपको अपने काम या निवेश का परिणाम जानने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

सेवन ऑफ कप्‍स दर्शाता है कि इस महीने करियर के मामले में आपके सामने कई विकल्‍प रहने वाले हैं। करियर के क्षेत्र में इस कार्ड के आने का मतलब है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। वैसे तो अधिक विकल्‍प होना अच्‍छा होता है लेकिन आपको सपने देखने में ज्‍यादा समय बर्बाद करने के बजाय अपने सपनों को पूरा करने पर ध्‍यान देना चाहिए। आगे का रास्‍ता उतना ही अच्‍छा होगा जितना आप अच्‍छे काम करने के लिए तैयार होंगे।

अपराइट फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड संकेत दे सकता है कि आपको अकेलेपन, अवसाद या परिवार द्वारा छोड़ दिए जाने जैसी भावनाएं महसूस हो सकती हैं। इस कार्ड का कहना है कि स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई मामूली समस्‍या दिखने पर भी आपको तुरंत डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए।

शुभ फूल: जेरेनियम

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

प्रेम जीवन: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: द हर्मिट

स्वास्थ्य: द सन

धनु राशि के जातकों को लव लाइफ में सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस महीने आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं या आप अपने रिश्‍ते को लोगों के सामने रख सकते हैं। आपके रिश्‍ते को परिवार का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है।

वित्त के मामले में द लवर्स कार्ड कहता है कि आपको कुछ महत्‍वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि इस समय आपके लिए बड़े खर्चों को एकसाथ संभालना मुश्किल हो सकता है इसलिए आपको दो खर्चों में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है। आप अभी जो निर्णय लेंगे, उनका आपके भविष्‍य के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

टैरो रीडिंग में करियर के क्षेत्र में द हर्मिट कार्ड का कहना है कि यह समय अपने पेशेवर लक्ष्‍यों के बारे में सोचने के लिए अनुकूल है। इसके साथ ही आपको इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि करियर में आपकी मौजूदा स्थिति आपके लिए सही है या नहीं।

हेल्‍थ रीडिंग में द सन एक सकारात्‍मक कार्ड है जिसके अनुसार इस महीने आप उत्‍साह और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। इस पूरे महीने आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है और आप एक सख्‍त दिनचर्या अपना सकते हैं।

शुभ फूल: कार्नेशन

मकर राशि         

प्रेम जीवन: द वर्ल्‍ड

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

मकर राशि के जातकों को लव लाइफ में द वर्ल्‍ड कार्ड मिला है जो कि सकारात्‍मक परिणाम मिलने की ओर इशारा कर रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और आपका रिश्‍ता मज़बूत एवं संतोषजनक रहने वाला है। आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं या फिर विवाहित जातक अपना परिवार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल जातकों को यह कार्ड प्‍यार के मामले में नए अवसरों को स्‍वीकार करने की सलाह दे रहा है। यात्रा के दौरान आपकी किसी से मुलाकात होने की संभावना है।

टैरो कार्ड रीडिंग में द चैरियट कार्ड पैसों को संभालने, सोच-समझकर निवेश करने और बाधाओं को पार करने को दर्शा सकता है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको धन को ठीक तरह से संभालने और खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्‍यकता है।

नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आप पहले कई बार नौकरी बदल चुके हैं और इस महीने भी आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। आपको नई कंपनी में नौकरी मिल सकती है या फिर आप नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अच्‍छी बात यह है कि इस बदलाव से आपके करियर में स्थिरता आएगी और बार-बार नौकरी बदलने का झंझट खत्‍म हो जाएगा।

आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आपको खुद की देखभाल करने और खुद को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों से दूर रहने के लिए कह रहा है। यह कार्ड आपको इस बात की भी चेतावनी देता है कि आप तनाव से बचने के लिए किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सहारा न लें।

शुभ फूल: पैंसी

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्‍स

टैरो रीडिंग में कुंभ राशि को सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार अब आप अपने रिश्‍ते में अधिक सुरक्षित और सुख-शांति महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करेंगे एवं अपनी पुरानी समस्‍याओं को सुलझा पाएंगे और दोनों इस रिश्‍ते में आगे बढ़ेंगे।

वित्त के मामले में सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड खुद आर्थिक रूप से स्थिर रहने और दूसरों के साथ अपनी संपत्ति को साझा करने के बीच संतुलन के संकेत दे रहा है। संभव है कि इस महीने आप अपने परिवार में कमाने वाले और परिवार को वित्तीय रूप से सहायता देने वाले एकमात्र सदस्‍य हों। किसी न किसी वजह से आपका परिवार और दोस्‍त आर्थिक रूप से आपके ऊपर निर्भर रह सकते हैं।

करियर में फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड (रिवर्स्‍ड) मिला है जिसके अनुसार आपको अपनी पुरानी स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप वर्तमान में अपने कार्यक्षेत्र में खुद को फंसा या अटका हुआ महसूस कर रहे हैं और बहुत ज्‍यादा दबाव में हैं। आपको संतुष्टि पाने और काम में रुचि को बनाए रखने के लिए नए अवसरो को तलाशने या अपनी वर्तमान की भूमिका में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में फोर ऑफ कप्‍स कार्ड का कहना है कि आप अपने नियमित हेल्‍थ रूटीन से असंतुष्‍ट या बोरियत महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति अधिक आभार व्‍यक्‍त करना चाहिए और सिर्फ अपनी कमियों पर ध्‍यान देने के बजाय अपने स्‍वास्‍थ्‍य के सकारात्‍मक पहलुओं को भी देखना चाहिए।

शुभ फूल: ऑर्किड

मीन राशि

प्रेम जीवन: द एम्‍प्रेस

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: नाइट ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य:  थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स

मीन राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द एम्‍प्रेस कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस महीने आपके रिश्‍ते में प्‍यार और स्थिरता दिखाई देगी। आप दोनों एक-दूसरे का ख्‍याल रखेंगे। यह कार्ड नए रिश्‍ते की शुरुआत और मौजूदा रिश्‍ते के मज़बूत होने के संकेत भी दे रहा है। इसके साथ ही यह कार्ड गर्भधारण के साथ-साथ प्रेमपूर्ण माहौल के बारे में भी बता रहा है।

वित्तीय जीवन में नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड दर्शाता है कि आप अपने आर्थिक लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए दृढ़ संकल्‍प, प्रतिबद्ध और प्रयासरत हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने वित्तीय लक्ष्‍यों तक पहुंचने के लिए साहसिक कदम और सोच-समझकर जोखिम उठाने की ज़रूरत है। यह कार्ड बड़े अवसरों की ओर भी संकेत कर रहा है।

करियर में आपको नाइट ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि शुभ संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी या कोर्स के आवदेन के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आपको अप्रत्‍याशित प्रस्‍ताव मिलने के भी आसार हैं।

थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि इस महीने आपको अपने हृदय और फेफड़ों का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है। आपको जुकाम हो सकता है या फिर निराशा के कारण आपके हृदय का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है।

शुभ फूल: वॉटर लिली

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  नए टैरो रीडर के लिए कार्ड्स के साथ जुड़ने का सबसे आसान तरीका क्‍या है?

उत्तर. आप प्रैक्टिस करें और कार्ड्स के साथ जुड़ने की कोशिश करें।

प्रश्‍न 2. टैरो रीडर के लिए क्‍या नियम होते हैं?

उत्तर. कोई खास नियम तो नहीं है लेकिन कार्ड्स को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

प्रश्‍न 3. एंजेल कार्ड्स और टैरो कार्ड्स में क्‍या अंतर है?

उत्तर. एंजेल कार्ड्स में सिर्फ हां या ना का पता चलता है जबकि टैरो कार्ड में विस्‍तृत भविष्‍यवाणी की जाती है।

शनि का मीन राशि में गोचर: साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से बच नहीं पाएंगी ये 5 राशियां!

शनि का मीन राशि में गोचर: साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से बच नहीं पाएंगी ये 5 राशियां!

शनि का मीन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों को समय-समय पर ज्योतिष की दुनिया में होने वाले परिवर्तनों के बारे में अवगत करवाता रहा है। आज के इस ब्लॉग में हम शनि गोचर के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। बता दें कि शनि देव 29 मार्च 2025 की रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, इनका यह गोचर कुछ राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या की शुरुआत और समाप्ति को दर्शाता है। हम जल्द ही आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिन पर शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा और क्या आपकी राशि भी उन राशियों में शामिल हैं। लेकिन, यहाँ जो बात गौर करने वाली होगी कि शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक दिन होने जा रहा है जिससे इसका प्रभाव दोगुना हो सकता है।  

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शनि साढ़े साती को ज्योतिष शास्त्र की सबसे खतरनाक दशाओं में से एक माना जाता है। ज्यादातर ज्योतिषियों द्वारा जातक को जीवन में आने वाली साढ़े साती के बारे में अवश्य चेतावनी दी जाती है और उन्हें साढ़े साती के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में, उन लोगों के मन में डर जन्म लेता है जो लोग ज्योतिष और साढ़े साती के बारे में नहीं जानते हैं या फिर आधी-अधूरी जानकारी रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक है, तो एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए यह विशेष ब्लॉग लेकर आया हैं ताकि आप साढ़े साती और ढैय्या के बारे में जान-समझ सकें। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि क्या होती है साढ़ेसाती और ढैय्या? कब से ये शुरू और समाप्त होगी।

शनि गोचर 2025: क्या होती है साढ़े साती? 

साढ़े साती एक ऐसी अवधि होती है जो किसी के लिए अप्रिय और किसी के लिए सुखद हो सकती है। यह लोगों के जीवन को पलटने की अपार क्षमता रखती है जो ब्रह्मांड की तरफ से आपको “नींद या सपने से जगाने वाले अलार्म” के रूप में कार्य करती है। यह शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और भौतिक बदलावों का समय होता है जो दुनिया को लेकर आपके नज़रिये को बनाने या बिगाड़ने का काम करता है। हालांकि, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पूर्व कर्म अच्छे या बुरे कैसे रहे हैं। बता दें कि शनि महाराज सिर्फ़ बुरे फल नहीं देते हैं, बल्कि यह आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करते हैं और आपको सही मार्ग एवं सही दिशा में लेकर जाते हैं। साथ ही, आपको बुरे और अच्छे कर्मों का फल प्रदान करते हैं।

इसके विपरीत, कुछ जातकों के जीवन में यह अवधि कार्यों में देरी, दुश्मनों द्वारा समस्या पैदा करना, नकारात्मक परिस्थितियां, कष्ट और रोग लेकर आती है। साढ़े साती यानी कि साढ़े सात वर्षों को किसी व्यक्ति के जीवन का बेहद कठिन समय माना जाता है इसलिए अधिकतर लोग इससे डरते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कब शुरू और समाप्त होगी शनि साढ़े साती?

शनि देव की साढ़े सात साल की दशा को साढ़े साती कहते हैं जो ढाई-ढाई साल के तीन चरणों में आती है। इसका पहला चरण उस राशि के लिए होता है जो शनि गोचर की वर्तमान राशि के आगे आती है यानी कि जिस राशि में शनि का गोचर हुआ है, उससे अगली राशि पर पहला चरण शुरू होता है। दूसरा चरण उस चंद्र राशि पर शुरू होता है जिसमें शनि का गोचर हो रहा है और इसी क्रम में, तीसरे चरण की शुरुआत उन राशियों पर होती है जो उस राशि से पहले आती है जिसमें  निकलकर शनि देव दूसरी राशि में जा रहे हैं। 

सरल शब्दों में कहें तो, मान लीजिए कि शनि का मीन राशि में गोचर हो गया है और ऐसे में, मेष राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा। वहीं, मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा और कुंभ राशि वालों पर तीसरे चरण की शुरुआत होगी। तीसरे चरण की समाप्ति होने के साथ ही साढ़े साती का अंत हो जाता है, उदाहरण के तौर पर जब शनि का मेष राशि में गोचर होगा, तब कुंभ राशि पर साढ़े साती का अंत हो जाएगा। 

साढ़े साती के प्रथम चरण में जातक को स्वास्थ्य समस्याओं और रोगों आदि का सामना करना पड़ता है। वहीं, साढ़े साती का दूसरा चरण बेहद कठिन माना जाता है जहां आपको पुनः कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि शनि देव एक गुरु के रूप में आपको जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं और पिछले कर्मों से मुक्ति प्रदान करते हैं। इसी क्रम में, तीसरा चरण काफ़ी हद तक सामान्य रहता है, लेकिन कार्यों में कुछ देरी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं। साढ़े साती जीवन के उन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जहाँ आपको सुधार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

  • किसी जातक की जन्म कुंडली में शनि की उपस्थिति निर्धारित करती है कि आपको जीवन में साढ़े साती से सकारात्मक या नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
  • कुंडली में शनि महाराज शुभ स्थिति में होने पर आपको शनि साढ़े साती के दौरान कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद शुभ फल प्रदान करते हैं। 
  • कुंडली में शनि महाराज की स्थिति कमज़ोर या अशुभ होने पर जातक को मतभेद, रिश्ते और कार्यस्थल में समस्याओं, गलत कार्यों के लिए सजा और कठिन दौरसे गुज़रना पड़ता है। 

जिन  जातकों की कुंडली में शनि देव योगकारक ग्रह (ऐसा ग्रह जो प्रसिद्धि, सम्मान, धन-समृद्धि, और राजनीतिक सफलता आदि प्रदान करता है।) होता है, उनको जीवन में शुभ परिणामों जैसे कि पदोन्नति,  सराहना और वेतन वृद्धि आदि देता है। लेकिन शर्त यह है कि शनि अस्त न हो, अशुभ ग्रहों के प्रभाव में न हो, वक्री या फिर अशुभ भावों या त्रिक भावों (छठे, आठवें या बारह भाव) में नहीं होना चाहिए। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

शनि गोचर 2025: साढ़े साती के दौरान इन राशियों को रहना होगा सावधान!

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शनि देव आपके दसवें भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, 29 मार्च 2025 को होने वाला शनि का गोचर आपकी राशि पर शनि साढ़े साती की शुरुआत कर देगा। इस अवधि में आपको छाती में संक्रमण, फेफड़ों, साँस लेने में कठिनाई जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यदि आपकी कुंडली में शनि देव का अशुभ प्रभाव है या फिर यह अशुभ भावों (छठे. आठवें और बारहवें भाव) में बैठे हैं, तो आपका काफ़ी पैसा मेडिकल और दवा के बिलों पर ख़र्च हो सकता है। 

इन जातकों को विदेश यात्रा में देरी का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप परेशान नज़र आ सकते हैं। शनि देव दसवें भाव के स्वामी के रूप में आपके बारहवें भाव में जा रहे हैं। सामान्य रूप से अब यह अपने से तीसरे भाव में जा रहे हैं। ऐसे में, नौकरी में आपका ट्रांसफर हो सकता है और इस वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। इस अवधि में आपको नौकरी जाने या व्यापार में हानि का भय परेशान कर सकता है। हालांकि, अगर आपकी जन्म कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति अशुभ नहीं है, तो आपके जीवन में आने वाली समस्याएं आप पर हावी नहीं हो सकेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि गोचर के साथ ही साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा इसलिए अब जल्द ही आपके बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। शनि का गोचर आपको आपके धैर्य और दृढ़ता के लिए पुरस्कार देना शुरू कर देगा। शनि महाराज आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते को बेहतर बनाने का काम करेंगे और आप दोनों एक-दूसरे के नज़दीक आएंगे। इस अवधि में आप व्यापार के क्षेत्र में कुछ अच्छे सौदे करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप बिज़नेस का विस्तार करने में सक्षम होंगे, अगर आप ऐसा करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। 

इस अवधि में आपका करियर तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ेगा और साथ ही, आप अच्छा ख़ासा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। इस समय आप जीवन में सकारात्मक परिस्थितियों या परिणामों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। अगर आपकी कुंडली में शनि देव की स्थिति कमज़ोर या दुर्बल हैं, तो आपको मिलने वाले परिणाम कम रह सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में, आपको पिछले जन्मों के कर्मों के फल भुगतने पड़ सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए शनि महाराज ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन और रिलेशनशिप में, विशेष रूप से बड़े भाई-बहनों के साथ कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

जन्म कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति के आधार पर आपको परिवार में मतभेदों या विवादों से दो-चार होना पड़ सकते हैं। बता दें कि शनि साढ़े साती दूसरे चरण में अपने चरम पर होती है और अगर कुंडली में शनि देव, गुरु या केतु ग्रह के साथ युति कर रहे होते हैं या फिर इनके नक्षत्र में बैठे होते हैं, तो आपको जीवन के महत्वपूर्ण सबक मिल सकते हैं या कर्मों के फल भुगतने पड़ सकते हैं जो व्यक्तित्व के साथ-साथ जीवन को लेकर आपके नज़रिये को भी बदल सकते हैं।

अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शनि ढैय्या के बारे में,  शनि ढैय्या को अशुभ माना जाता है और इसका नाम भी लोगों को भयभीत करने के लिए काफ़ी होता है। आइए अब हम जानते हैं कि शनि ढैय्या क्या होती है और यह आपके जीवन को कैसे प्रभावित करती है? साथ ही, शनि गोचर से किस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू या समाप्त होगी। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

शनि का मीन राशि में गोचर: क्या होती है शनि की ढैय्या?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ढैय्या ढाई साल की ऐसी अवधि होती है जब शनि देव किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र राशि के चौथे भाव और आठवें भाव में प्रवेश कर जाते हैं। अशुभ माने जाने वाली इस अवधि में जातक को तनाव, स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। शनि देव को सख़्त और अनुशासन का ग्रह कहा जाता है जो आपको विपरीत परिस्थितियों और बाधाओं के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। शनि ढैय्या के दौरान शनि महाराज आपको धैर्य रखना, कड़ी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। 

शनि ढैय्या का प्रभाव 

आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि शनि ढैय्या हमेशा नकारात्मक परिणाम नहीं देती है। यह आपको प्रगति के अवसर, धैर्य एवं अनुशासन के महत्वपूर्ण सबक और भौतिकता के साथ-साथ आध्यात्मिकता की गहरी समझ प्रदान करती है। इस अवधि को दृढ़ता, सीखने और कड़ी मेहनत की अवधि के तौर पर देखा जाता है। इस समय आपको चीज़ें आसानी से या बिना मेहनत किए प्राप्त होने की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि कड़ी मेहनत और अपने प्रयासों के दम पर चीज़ें हासिल करनी चाहिए।

शनि ढैय्या एक ऐसे समय के रूप में भी जानी जाती है जब आपको अपने पूर्व जन्म के कर्मों या पिछले जन्म के बुरे कर्मो के शुभ-अशुभ फलों का भुगतान करना पड़ता है। किसी व्यक्ति के जीवन में शनि ढैय्या नीचे दिए गए क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं जिसकी वजह से जातक को जीवन  में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह ढाई साल का समय होता है, लेकिन साढ़े साती की तुलना में छोटी होती है। 

  • इन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं या फिर शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है।
  • आपके भीतर अकेलेपन की भावना या दूसरों से अलग-थलग होने की भावना जन्म ले सकती है। 
  • ढैय्या की अवधि गलतफ़हमी पैदा करने का काम करती है, विशेष रूप से परिवार और प्रियजनों के साथ। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

शनि गोचर से इन राशियों पर शुरू होगा ढैय्या का प्रभाव 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों की कुंडली में मीन राशि आठवें भाव के तहत आती है। ऐसे में, शनि का मीन राशि में गोचर आपकी राशि पर ढाई साल की अवधि अर्थात ढैय्या की शुरुआत करेगा। आपके लिए शनि महाराज छठे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके आठवें भाव में जा रहे  हैं। इस दौरान आपको जीवन में समस्याओं, कोर्ट-कचहरी के मामलों, कार्यों में देरी या फिर व्यापार में बाधाओं से दो-चार होना पड़ सकता है।

ढैय्या के यह ढाई साल आपके वैवाहिक जीवन के लिए मुश्किल समय लेकर आ सकती है और ऐसे में, आपके और पार्टनर के बीच बहस या मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते परिवार की शांति भंग हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, आपके ऊपर चल रहे किसी मुकदमे का फैसला आने में भी देरी हो सकती है। बता दें कि ढैय्या’ के दौरान आपको फैसला न मिलने की आशंका है। हालांकि, कुंडली में शनि देव की स्थिति और युति के आधार पर आपको मिलने वाले परिणामों में बदलाव हो सकते हैं।

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए शनि महाराज का गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, माता की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है इसलिए आपको उनका ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपकी राशि के लिए शनि देव दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं और इस प्रकार, शनि की यह ढैय्या कुछ समस्याओं के बाद आपकी नौकरी में बदलाव या फिर ट्रांसफर करवा सकती है। इस वजह से आप तनाव में दिखाई दे सकती है। साथ ही, अगर आप प्रमोशन की उम्मीद लगाए हुए हैं, तो आपको पदोन्नति न मिलने की आशंका है। लेकिन, वेतन में वृद्धि आपको संतुष्टि देने का काम कर सकती है। 

दूसरी तरफ, यह एक ऐसी अवधि होती है जब आप अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस में पड़ सकते हैं क्योंकि शनि ग्रह की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही होगी। ऐसे में, इस तरह की परिस्थितियां आपकी परेशानी बढ़ाने का काम कर सकती हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखते हुए अपने काम के साथ-साथ जीवन के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साथ ही, इस समय किसी के साथ बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। हालांकि, अगर आप इन तमाम समस्याओं के बावजूद भी कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, तो आपको अंत में सफलता और सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शनि का मीन राशि में गोचर के दौरान करें ये अचूक उपाय 

  • दान-पुण्य करने और गरीबों या बुजुर्गों की सहायता करने से शनि देव के नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है।
  • शनि ग्रह के लिए की जाने वाली पूजा या धार्मिक अनुष्ठान कुपित ग्रह को शांत करने में सहायक साबित होते हैं।
  • किसी ज्योतिषी की सलाह पर शनि दोष के निवारण के लिए नीलम रत्न धारण करना फलदायी होता है। 
  • शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने  के लिए आप “शनि गायत्री मंत्र” का जाप कर सकते हैं। 
  • किसी ज्योतिषी से राय लेने के बाद 14 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
  • मांस-मदिरा से परहेज़ करें।
  • घर या कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लटकाएं।
  • जरूरतमंदों को भोजन कराएं और उन्हें उड़द की दाल या काले तिल का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शनि साढ़े साती कितने समय तक चलती है?

शनि की साढ़े साती तीन चरणों में आती है जो साढ़े सात तक चलती है। 

2. शनि साढ़े साती के लिए कौन सा ग्रह जिम्मेदार होता है?

कर्मों के ग्रह शनि देव साढ़े साती के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

3. ढैय्या कितने वर्ष की होती है?

शनि की ढैय्या ढाई साल तक चलती है। 

मार्च के इस सप्ताह में बनेगा पंचग्रही योग, सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!

मार्च के इस सप्ताह में बनेगा पंचग्रही योग, सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!

एस्ट्रोसेज एआई साप्ताहिक राशिफल का यह ख़ास ब्लॉग अपने पाठकों के लिए लेकर आता है जिसके माध्यम से आपको अपने जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के सही एवं सटीक जवाब प्राप्त हों सकेंगे जैसे कि कौन सी राशियों को होगा धन लाभ’? पेशेवर जीवन में किन राशियों को मिलेगी पदोन्नति? किन राशियों को प्रेम जीवन में मिलेगी सफलता? छात्रों को परीक्षा में मिलेगी कामयाबी या करना पड़ेगा संघर्ष? साथ ही, आपको बताएंगे कुपित ग्रहों के अशुभ प्रभावों को शांत करने के सरल एवं अचूक उपाय, जो कि हमारे विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल एवं स्थिति की गणना करने के बाद प्रदान किए गए हैं। हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की मदद से आप आने वाले सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको 24 मार्च से 30 मार्च, 2025 के बीच पड़ने वाले व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर और कुछ मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं और राशि अनुसार जानते हैं कि मार्च माह का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के दैनिक जीवन के लिए कैसे परिणाम लेकर आने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त और बैंक अवकाशों की भी जानकारी हम आपको देंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं। 

इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की गणना और ज्योतिषीय तथ्य   

बात करें इस हफ़्ते के हिंदू पंचांग की, तो इसका आगाज़ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी कि 24 मार्च 2025 को होगा जबकि इसका समापन अश्विनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अर्थात 30 मार्च 2025 को होगा। हालांकि, सिर्फ यह सप्ताह ही नहीं, बल्कि पूरा महीना ग्रहों के गोचर और व्रत-त्योहार के लिए विशेष रहने वाला है। साथ ही, इस हफ्ते एक शुभ राजयोग भी बनेगा जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाता है इसलिए ऐसे में, उसके लिए प्रमुख व्रत-त्योहार याद रख पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके दिमाग से व्रत-त्योहार की तिथियां निकल जाती हैं, तो हमारे ब्लॉग का यह सेक्शन आपके लिए ही हैं। यहाँ हम आपको मार्च के इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार के सही तिथियों की पूरी सूची दे रहे हैं। 

पापमोचनी एकादशी (25 मार्च 2025, मंगलवार): एक वर्ष में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं और इसमें से एक होती है पापमोचनी एकादशी। साल भर में आने वाली सभी एकादशी की तरह ही पापमोचनी एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। बात करें पापमोचनी एकादशी के अर्थ की, तो इसका तात्पर्य पाप नष्ट करने वाली एकादशी से है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक को ब्रह्महत्या, मदिरापान, अहिंसा और भ्रूणघात जैसे घोर पापों से मुक्ति मिल जाती है।

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (27 मार्च 2025 गुरुवार): पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में शिव जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और इस व्रत को सच्चे मन से करने पर भक्त को मनचाहा वर प्राप्त होता है। 

मासिक शिवरात्रि (27 मार्च 2025, गुरुवार): शिवरात्रि का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है जो कि शिव-शक्ति के संगम का महापर्व है। पंचाग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाता है। बता दें कि मासिक शिवरात्रि हर माह आती है, लेकिन महाशिवरात्रि को सबसे ख़ास माना जाता है। 

चैत्र अमावस्या (29 मार्च 2025, शनिवार): चैत्र माह हिन्दू नव वर्ष का पहला महीना होता है इसलिए इस माह की पूर्णिमा और अमावस्या दोनों का अपना महत्व होता है। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को चैत्र अमावस्या कहते हैं। यह तिथि स्नान, दान और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ होती है। 

चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा (30 मार्च 2025, रविवार): सनातन धर्म में चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन अनेक पर्वों को भिन्न-भिन्न स्वरूपों में मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के पर्व चैत्र नवरात्रि को मनाया जाता है जो महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के दिन ही घटस्थापना की जाती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह (24 मार्च से 30 मार्च, 2025) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

व्रत-त्योहार के बाद हम बात करेंगे 24 से 30 मार्च, 2025 के दौरान होने वाले गोचर और लगने वाले ग्रहण के बारे में। वैसे तो मार्च में एक नहीं अनेक ग्रहों ने अपनी राशि, स्थिति, चाल और दशा में बदलाव करेंगे, लेकिन इस हफ़्ते में केवल एक ग्रह की स्थिति में बदलाव होगा जबकि एक ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेगा। वहीं, इस अवधि में ग्रहण भी लगने जा रहा है। आइए नज़र डालते हैं और जानते हैं कौन से हैं यह ग्रह। 

शुक्र का मीन राशि में उदय (28 मार्च 2025): वैदिक ज्योतिष में शुक्र महाराज प्रेम जीवन, प्रेम संबंध, भोग विलास और ऐश्वर्य को नियंत्रित करते हैं जो अब 28 मार्च 2025 की सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं।

शनि का मीन राशि में गोचर (29 मार्च 2025): न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव 29 मार्च 2025 की रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसका प्रभाव राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा।  

सूर्य ग्रहण (29 मार्च 2025, शनिवार): मार्च के इस सप्ताह में सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है जो कि चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी कि 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन पड़ेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य होगा। 

मार्च के इस सप्ताह में बनेगा पंचग्रही योग 

जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि 24 से 30 मार्च, 2025 के दौरान पंचग्रही योग बनेगा। बता दें कि इस हफ्ते में मीन राशि में शनि देव के गोचर करने के साथ ही पंचग्रही योग का निर्माण हो जाएगा क्योंकि इस राशि में राहु, सूर्य, बुध, मीन और शनि एक साथ विराजमान होंगे जिसका शुभ-अशुभ फल जातकों को प्राप्त होगा। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

यहाँ हम आपको 24 मार्च से 30 मार्च, 2025 के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाश के बारे में भी जानकारी देने जा रहे हैं। 

तिथि दिनपर्वराज्य
28 मार्च 2025शुक्रवारजुमातुल विदाजम्मू-कश्मीर
28 मार्च 2025शुक्रवारशब-ए-बारातजम्मू-कश्मीर
30 मार्च 2025रविवारउगादीआंध्र प्रदेश, दमन और दिउ, दादरा और नागर हवेली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना
30 मार्च 2025रविवारतेलुगु नव वर्षतमिलनाडु
30 मार्च 2025रविवारगुड़ी पड़वा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह जन्मे मशहूर सितारे

24 मार्च 2025: रोहिताश गौड़, क्रुनाल पांड्या, बॉब मैकी

25 मार्च 2025: फारूक शेख, योगराज सिंह, सी.एच बिरेन्द्र सिंह

26 मार्च 2025: शाहीर शेख, शुभम रंजन, गौरा देवी

27 मार्च 2025: इमरान ताहिर, रंजीत सिन्हा, जेस्सी जे

28 मार्च 2025: मुजीब उर रहमान, संध्या मृदुल, चित्रांगदा सिंह

29 मार्च 2025: जगदीप, उत्पल दत्त, प्रीति पटेल

30 मार्च 2025: पलक मुचल, सर्जियो रामोस, एम.सी हैमर

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च, 2025

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि वालों को इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आपको, चुनौतियों का सामना नहीं करना…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपके जीवन में प्रेम और रोमांस, सही रफ़्तार पकड़ता….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों इस सप्ताह आपको अच्छी सेहत के प्रति, पहले से ज्यादा सतर्कता….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों इस सप्ताह आपको ख़ास तौर से हिदायत दी जाती है कि अपना….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

ये सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए ख़ासा बेहतरीन रहेगा, परंतु आपको इस….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

आप अक्सर अपने दोस्तों के लिए ज़रूरत से ज्यादा करते दिखाई देते हैं। इस….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों ये सप्ताह आपका स्वास्थ्य जीवन, काफी बेहतरीन रहने की उम्मीद….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

यदि आपके और प्रेमी के बीच लंबे वक़्त से कोई विवाद चलता आ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्‍या राशि वाले बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों को इस पूरे ही सप्ताह वाहन चलाने वालों को, विशेष सावधानी…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, जिसके कारण …..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस राशि के कुछ प्रेमी जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों को घरेलू परेशानियां आपको इस सप्ताह, तनाव दे सकती हैं। जिसके…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंधों को ध्यान में रखते हुए,…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वाले कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ही, आप.(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके ऊपर कार्यक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारियों का भा….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस सप्ताह आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और प्रियतम के….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इश्क की खुमारी इस दौरान सातवें आसमान पर होगी। अपने मनोभा….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. हिंदू नव वर्ष 2025 कब से शुरू है?

वर्ष 2025 में हिंदू नव वर्ष 30 मार्च 2025, रविवार से शुरू हो रहा है। 

2. शनि का मीन राशि में गोचर कब होगा?

शनि देव 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। 

3. क्या मार्च 2025 में कोई ग्रहण है?

हाँ, मार्च 2025 में कुल 2 ग्रहण लगेंगे।   

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 23 मार्च से 29 मार्च, 2025

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 23 मार्च से 29 मार्च, 2025

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (23 मार्च से 29 मार्च, 2025)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं और इन सिद्धांतों के साथ ये सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। ये लोग अधिक व्‍यवस्थित होते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक मिलनसार रहने वाले हैं। इससे आपको खुशी मिलेगी और आप अपने पार्टनर के साथ इस खुशी को साझा करेंगे।

शिक्षा: यदि आप उच्‍च शिक्षा ले रहे हैं, तो इस सप्‍ताह आपको अधिक अंक प्राप्‍त करने में दिक्‍कत आ सकती है। इसके अलावा आपको इस समय पढ़ाई को लेकर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातक काम के मामले में उच्‍च लक्ष्‍य प्राप्‍त करने और लक्ष्‍यों को निर्धारित करने में असमर्थ हो सकते हैं। वहीं व्‍यापारियों को इस समय अधिक मुनाफा कमाने में दिक्‍कत आ सकती है।

सेहत: इस समय आपको कमज़ोरी के कारण कंपकंपी की शिकायत हो सकती है। आपको अपनी इम्‍युनिटी को मज़बूत करने की ज़रूरत है।

उपाय: 6 माह तक रविवार के दिन सूर्य देव के लिए पूजा करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों के विचारों में द्वंद देखने को मिल सकता है। इन्‍हें यात्रा करने के दौरान अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ये जातक कोई बड़ा निर्णय लेने में असक्षम हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार से संबंधित समस्‍याएं होने के कारण आपके रिश्‍ते की सुख-शांति भंग हो सकती है। इससे आप दोनों के बीच दूरियां आने की आशंका है।

शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है और इस वजह से आप पढ़ाई में ज्‍यादा प्रगति नहीं कर पाएंगे। आपकी एकाग्रता में कमी आने के संकेत हैं और इसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों का काम में प्रदर्शन खराब हो सकता है और इस वजह से आपके वरिष्‍ठ अधिकारियों का आप पर से भरोसा कम हो सकता है। व्‍यापारियों को औसत मुनाफा होगा या उन्‍हें कोई लाभ या हानि नहीं होगी।

सेहत: आपको इस समय पैरों और जांघों में दर्द हो सकता है। इम्‍युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपको इन समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आप सोमवार के दिन देवी पार्वती के लिए यज्ञ-हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक साहसी, निडर और दृढ़ निश्‍चयी हो सकते हैं। ये जातक अपने जीवन में कुछ नीतियों का पालन करते हैं और उन पर टिके रहते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके परिवार में कई समस्‍याएं उत्‍पन्‍न होने की आशंका है। आपको इन समस्‍याओं को सुलझाने में समय लग सकता है। इनके कारण आप अपने जीवनसाथी से दूर रहेंगे।

शिक्षा: इस समय छात्र अधिक अंक प्राप्‍त करने के लिए अपने कौशल को दिखाने में असमर्थ हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में आप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं होंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इस वजह से आपके काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। व्‍यापारियों की पुरानी रणनीतियां उच्‍च मुनाफा देने में असमर्थ हो सकती हैं।

सेहत: स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको कोलेस्‍ट्रॉल और पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है। इस वजह से आपकी रोग प्रतिरोधकत क्षमता कमज़ोर हो सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ शिवा ॐ शिवा ॐ’ का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अधिक चतुर होते हैं। मूलांक 4 वाले अपने भविष्‍य को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी से अलगाव महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप उनसे अलग हो सकते हैं। आपके रिश्‍ते में सुख-शांति में कमी आने की संभावना है।

शिक्षा: इस समय छात्रों का पढ़ाई में खराब प्रदर्शन हो सकता है। इस सप्‍ताह काम में अधिक प्रयास करने से भी आपके उद्देश्‍य की पूर्ति नहीं हो पाएगी।

पेशेवर जीवन: काम के दबाव की वजह से आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है और इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आने की आशंका है। यदि आप व्‍यापार करते हैं, तो आपको अपने मौजूदा सेटअप या बिज़नेस को विकसित करने में अधिक समय लग सकता है लेकिन फिर भी आपको मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे।

सेहत: इस सप्‍ताह रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने की वजह से आपको त्‍वचा से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। आपको इस समय नसों से जुड़ी समस्‍याओं के कारण भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

उपाय: आप रोज़ 13 बार ‘ॐ महाकाली नम:’ का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों की व्‍यापार, सट्टेबाज़ी और इससे लाभ कमाने में अधिक रुचि होती है। ये बहुत सोच-समझकर निर्णय लेते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण रहेंगे और इस वजह से आप अपने पार्टनर के साथ जीवन का आनंद ले पाएंगे एवं आपके रिश्‍ते में मधुरता बनी रहेगी।

शिक्षा: इस समय छात्र उच्‍च अंक और उच्‍च स्‍तर की सफलता प्राप्‍त करने में सफल होंगे। इससे आपकी प्रतिभा में निखार आएगा।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस सप्‍ताह उच्‍च प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता के दम पर सफलता हासिल करेंगे। य‍दि आप व्‍यापार करते हैं, तो आप अपने प्रतिद्वंदियों के सामने एक मज़बूत प्रतिस्‍पर्धी के रूप में उभर कर आएंगे।

सेहत: इस समय आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और यह आपके दृढ़ निश्‍चयी रहने की वजह से संभव हो पाएगा। आपकी प्रसन्‍नता आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ बुधाय नम:’ का जाप करें।

 आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों की संगीत में रुचि हो सकती है और ये मनोरंजक गतिविधियों में हिस्‍सा ले सकते हैं। ये जातक खुले विचारों वाले होते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अधिक बुद्धिमानी से अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त कर पाएंगे। इस समय आप अपने पार्टनर की नज़रों में अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

शिक्षा: इस समय छात्र शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप प्रोफेशनल स्‍टडीज़ जैसे कि विजुअल कम्‍युनिकेशन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और कॉस्टिंग आदि में उच्च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अपने अनूठे कौशल को दिखा सकते हैं और इससे लोग आपकी प्रतिभा को पहचान पाएंगे। आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्‍यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और आपको आने वाले नए व्‍यावसायिक अवसरों से लाभ होगा।

सेहत: चूंकि, इस सप्‍ताह आपका मूड काफी अच्‍छा रहने वाला है इसलिए आपकी सेहत भी दुरुस्‍त रहेगी। आपको इस समय कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 वाले जातक अधिक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं एवं यात्राओं में रुचि रखते हैं। ये लोग ईश्‍वर में आस्‍था रखते हैं। ये जातक पूजा-पाठ के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर का रिश्‍ता कमज़ोर रहने वाला है और आप दोनों के बीच खुशियों में भी कमी आ सकती है। इससे आप दोनों के बीच दूरियां आने के संकेत हैं।

शिक्षा: छात्रों को इस सप्‍ताह पढ़ाई में उच्‍च अंक प्राप्‍त करने के लिए समर्पित और अधिक एकाग्र रहने की ज़रूरत है। इस समय आपको कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातक अपने काम में ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे। इससे आपकी प्रग‍ति में रुकावट आने के संकेत हैं। व्‍यापारी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देने में असमर्थ हो सकते हैं।

सेहत: इस समय आपको तेज सिरदर्द होने की आशंका है। इसके कारण आपको स्‍वस्‍थ रहने में दिक्‍कत आ सकती है। आपको ध्‍यान और योग करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप 6 माह तक भगवान गणेश की पूजा करें।

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं। ये जातक हमेशा धर्म के सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंधों का आनंद नहीं ले पाएंगे। कभी-कभी आपको ऐसा लगेगा जैसे आपने खुद को ही खो दिया है।

शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक सावधान रहने की जरूऱत है क्‍योंकि इस समय उनकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। ऐसे में आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाने की ज़रूरत है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आपके काम की गुणवत्ता में कमी देखने को मिल सकती है। इससे आपको चिंता हो सकती है। वहीं व्‍यापारियों को कम मुनाफा होने के संकेत हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह मूलांक 8 वाले जातकों को पैरों और घुटनों में अधिक दर्द होने का खतरा है। इस वजह से आप असहज महसूस कर सकते हैं।

उपाय: आप 11 बार ‘ॐ वायुपुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक खुले विचार वाले और व्‍यवस्थित होते हैं। इसके अलावा ये जातक अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच प्‍यार कम हो सकता है जिससे आपके रिश्‍ते में खटास आने की आशंका है।

शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ाई पर फोकस करने की इच्‍छा कम हो सकती है। इससे आपकी एकाग्रता में कमी आने के संकेत हैं। आपकी पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है जिसकी वजह से आप बेहतद प्रदर्शन करने में असमर्थ रह सकते हैं। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके हाथ से अधिक मुनाफा और अच्‍छे अवसर छूट सकते हैं।

सेहत: गाड़ी चलाते समय आपके साथ दुर्घटना होने की आशंका है। इससे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंच सकता है। आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्‍यान देने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह की पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. अंकज्‍योतिष को अंग्रेजी में क्‍या कहते हैं?

उत्तर. अंकज्‍योतिष को अंग्रेजी में न्‍यूमरोलॉजी कहते हैं।

प्रश्‍न 2. कौन-सी अंक ज्‍योतिष संख्‍या सबसे खराब है?

उत्तर. 4 अंक को अशुभ माना जाता है।

प्रश्‍न 3. कौन-सा नंबर बहुत लकी होता है?

उत्तर. 7 अंक को भाग्‍यशाली माना जाता है।

ये ब्रेसलेट दिलाएंगे आपको जीवन का हर सुख, जानें कौन सा रहेगा आपके लिए शुभ!

ब्रेसलेट एक लंबे समय से व्यक्ति के सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाने का काम करते रहे हैं, लेकिन यह अपने विशेष गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। चाहे ये आपके लुक में चार चांद लगाएं या फिर आप इसे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में एक आभूषण के रूप में पहनें, यह आपके स्टाइल को बढ़ाने के    साथ-साथ आपकी आध्यात्मिक मान्यताओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। एस्ट्रोसेज एआई के पास क्रिस्टल ब्रेसलेट और रत्नों का विशाल संग्रह है जो इन रत्नों की ऊर्जा और सुंदरता को आपस में जोड़ता है। ऐसे में, यह जातक को सौंदर्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि हम आपके लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आए हैं। 

रत्न और क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनने के लाभ 

प्रत्येक रत्न और क्रिस्टल में असीम ऊर्जा उपलब्ध होती है जिसका असर आपके विचारों, भावनाओं और स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्राचीन सभ्यताओं में विशेषकर मिस्र, चीन और यूनान में ऐसा माना जाता है कि यह रत्न विभिन्न तरह के रोगों, नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और शक्ति को बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं।

जब इन रत्नों को ब्रेसलेट के रूप में पहना जाता है, तो यह आपकी त्वचा के संपर्क में रहते हैं जो आपकी शरीर की ऊर्जा को रत्न की ऊर्जा से जोड़ने का काम करता है। यहां हम आपको रत्न और क्रिस्टल ब्रेसलेट धारण करने के कुछ लाभ बताने जा रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:    

भावनात्मक स्थिरता और संतुलन 

ऐसे कई रत्न हैं जो भावनाओं को संतुलित करने के साथ-साथ आपको भावनात्मक स्थिरता प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। उदाहरण के तौर पर:

एमेथिस्ट: इस रत्न को “ शांति का रत्न” के रूप में जाना जाता है। यह तनाव को कम करता है और आंतरिक शांति को बढ़ावा देता है।

रोज क्वार्ट्ज़: प्रेम के रत्न” के रूप में रोज क्वार्ट्ज़ आत्म-प्रेम, दया और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।

लापीस लाजुली: यह आपके संचार कौशल को बेहतर बनाता है और खुद को सही तरीके से दूसरों के सामने रखने में सहायता करता है। साथ ही, आत्म-संदेह की भावना और भय को कम करता है। 

उत्तम स्वास्थ्य

ऐसा माना जाता है कि कुछ रत्न शरीर की ऊर्जा के साथ जुड़कर जातक को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं:

फिरोज़ा: यह उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हुए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है और रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।

सुनेला: ऊर्जा में वृद्धि करता है और पाचन क्षमता को मज़बूत बनाता है।

हेमेटाइट: यह रक्त के प्रवाह को सुगम बनाता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करता है। साथ ही, ऊर्जा को बढ़ाता है। 

आध्यात्मिक विकास एवं सुरक्षा

क्रिस्टल का उपयोग मुख्य रूप से ध्यान, मानसिक सक्रियता और आध्यात्मिक प्रगति के लिए किया जाता है। यहाँ हम आपको आध्यात्मिक रूप से सबसे शक्तिशाली रत्नों के बारे में बता रहे हैं जिनके नाम हैं:

क्लियर क्वार्ट्ज़: इस रत्न को “मास्टर हीलर” के रूप में जाना जाता है जो ऊर्जा में वृद्धि करता है, अंतर्ज्ञान को बढ़ाता है और समस्याओं को दूर करता है।

ब्लैक टूमलाइन: नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्रदान करता है जिससे यह सुरक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ बन जाता है।

लैब्राडोराइट: यह व्यक्ति की अज्ञात क्षमताओं को जागृत करने के साथ-साथ आपकी ओरा को मज़बूत बनाता है इसलिए यह अध्यात्म के मार्ग पर चलने वालों के लिए श्रेष्ठ होता है।

एकाग्रता और मोटिवेशन में वृद्धि 

जो जातक मानसिक स्पष्टता और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा पाना चाहते हैं, उनके लिए नीचे दिए गए रत्न ब्रेसलेट शक्तिशाली साबित हो सकते हैं। 

टाइगर्स आई: आपके आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत बनाता है।

फ्लोराइट: एकाग्रता में वृद्धि करता है जिससे यह छात्रों और पेशेवर लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

कार्नेलियन: रचनात्मकता, जुनून और कार्य करने की इच्छा को बढ़ाता है।    

प्रीमियम ब्रेसलेट

हमारे पास ब्रेसलेट का विशाल संग्रह है जो विशेष रूप से आपके लिए बनाए गए हैं। यहाँ हम आपको उन शक्तिशाली ब्रेसलेट की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं।  

येलो हकीक ब्रेसलेट

उद्देश्य: लंबी आयु, धन-समृद्धि की प्राप्ति और अच्छे पालन-पोषण के लिए। 

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: गुरु ग्रह और देवी बगलामुखी की पूजा के लिए

येलो हकीक अपनी अपार ऊर्जा के लिए जाना जाता है जो सौरजाल चक्र से संबंधित है। यह आपकी शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है। वैदिक ज्योतिष मानता है कि यह रत्न शनि, राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव दूर करता है और कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मज़बूत बनाता है। 

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें येलो हकीक ब्रेसलेट

सफेद हकीक ब्रेसलेट

उद्देश्य: आध्यात्मिक कार्यों एवं गतिविधियों के लिए

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह 

सफेद हकीक का संबंध पवित्रता और सुरक्षा से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में इस रत्न की ऊर्जा चंद्र और शुक्र ग्रह से जुड़ी है। सफेद हकीक जातक के जीवन में भावनात्मक संतुलन, शांति और मानसिक शांति लेकर आता है। साथ ही, आध्यात्मिक प्रगति प्रदान करता है। 

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें सफेद हकीक ब्रेसलेट। 

रोज़ क्वार्ट्ज ब्रेसलेट

उद्देश्य:  प्रेम से पूर्ण एवं मज़बूत रिश्ते के लिए  

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: शुक्र ग्रह

रोज़ क्वार्ट्ज एक शक्तिशाली रत्न है जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस रत्न का संबंध हृदय चक्र से है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र से रोज़ क्वार्ट्ज संबंधित है। यह रिश्तों को मज़बूत बनाता है और उनमें सौहार्द बढ़ाता है। साथ ही, आपके भीतर आत्मप्रेम की भावना का संचार करता है। 

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें रोज़ क्वार्ट्ज ब्रेसलेट। 

मल्टी-प्रोटेक्शन ब्रेसलेट विद पेंडेंट

उद्देश्य: नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नज़र एवं जादू से सुरक्षा और साहस, शक्ति, सफलता एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए।   

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: मंगल ग्रह और केतु ग्रह 

मल्टी-प्रोटेक्शन ब्रेसलेट कई रत्नों से मिलकर बना है जो आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। वैदिक ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यह रत्न कुंडली में मंगल और केतु ग्रह को मज़बूत करने, आध्यात्मिक प्रगति और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस ब्रेसलेट में टाइगर आई, ब्लैक हकीक और हेमेटाइट आदि को शामिल किया गया है।

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें मल्टी-प्रोटेक्शन ब्रेसलेट विद पेंडेंट। 

हेमेटाइट विद पेंडेंट ब्रेसलेट 

उद्देश्य: रक्त प्रवाह को सुगम, मज़बूत और नियंत्रित करता है जिससे रक्त से जुड़े रोग जैसे एनीमिया और पैर से संबंधित समस्या, तनाव और अनिद्रा आदि में राहत मिलती है।    

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: मंगल पूजा

हेमेटाइट का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है जो जातक को शक्ति, साहस और मानसिक स्पष्टता का आशीर्वाद देता है। इस ब्रेसलेट को पहनने से मज़बूत एकाग्रता, सुरक्षा, स्वयं से गहन आंतरिक संबंध और समस्याओं से बाहर आने की क्षमता प्राप्त होती है। साथ ही, यह रत्न मूलाधार चक्र के लिए विशेष रूप से प्रभावी साबित होता है।

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें हेमेटाइट विद पेंडेंट ब्रेसलेट। 

टाइगर आई विद पेंडेंट ब्रेसलेट 

उद्देश्य: स्पष्टता एवं एकाग्रता में सुधार, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, रोगों, तनाव और डर को दूर करने के लिए।   

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: मंगल और सूर्य पूजा  

टाइगर आई साहस और एकाग्रता का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और मंगल ग्रह का संबंध टाइगर आई से माना जाता है। मान्यता है कि यह जातक के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और एकाग्रता लेकर आता है। इसकी सहायता से आप समस्याओं पर काबू पाने और अपने लक्ष्यों को दृढ़ता से हासिल करने में सक्षम होते हैं। 

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें टाइगर आई विद पेंडेंट ब्रेसलेट। 

गोल्डन पाइराइट ब्रेसलेट 

उद्देश्य: सुरक्षा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि और धन-समृद्धि प्राप्त करने के लिए 

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: मंगल ग्रह 

गोल्डन पाइराइट ब्रेसलेट का संबंध धन-समृद्धि से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न मंगल ग्रह की ऊर्जा को दर्शाता है। गोल्डन पाइराइट ब्रेसलेट को धारण करने से आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता में वृद्धि और आर्थिक सफलता के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होते हैं। यह ब्रेसलेट उन लोगों के लिए फलदायी साबित होता है जो अपने भाग्य को बढ़ाना चाहते हैं।

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें गोल्डन पाइराइट ब्रेसलेट। 

मनी मैग्नेट ब्रेसलेट 

उद्देश्य: सुरक्षा, धन-समृद्धि की प्राप्ति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए 

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: शनि ग्रह और शुक्र ग्रह 

मनी मैग्नेट ब्रेसलेट उन लोगों की पहली पसंद होता है जो अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाना चाहते हैं। वैदिक ज्योतिष में यह रत्न शुक्र और शनि ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा है जो जातक को धन-समृद्धि, सफलता और भौतिक सुख-सुविधाओं का आशीर्वाद देते हैं। इस ब्रेसलेट को अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले हाथ में पहनना फलदायी होता है जिससे आप इस रत्न की ऊर्जा की सहायता से अपने दैनिक जीवन के कार्य बिना किसी समस्या के पूरे कर सकते हैं। 

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें मनी मैग्नेट ब्रेसलेट। 

रॉ पाइराइट ब्रेसलेट 

उद्देश्य: सुरक्षा एवं धन-समृद्धि की प्राप्ति, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए 

एस्ट्रोसेज गारंटी: 100% विशुद्ध, लैब द्वारा प्रमाणित और वास्तविक

दैवीय संबंध: मंगल ग्रह 

रॉ पाइराइट ब्रेसलेट को विशेष रूप से आर्थिक स्थिरता, व्यक्तिगत प्रगति और सुरक्षा की प्राप्ति के लिए बनाया गया है। यह रत्न अपने सौरजाल चक्र से संबंध के लिए जाना जाता है जो आपकी इच्छाशक्ति, दृढ़ता और आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक साबित होता है। इस ब्रेसलेट को पहनने से जातक को नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है और वह जीवन में सफलता हासिल करने में सक्षम होता है।

ब्रेसलेट खरीदने के लिए क्लिक करें रॉ पाइराइट ब्रेसलेट। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

टैरो साप्ताहिक राशिफल (23 मार्च से 29 मार्च, 2025): इन राशियों पर होने वाली है धन की वर्षा!

टैरो साप्ताहिक राशिफल (23 मार्च से 29 मार्च, 2025): इन राशियों पर होने वाली है धन की वर्षा!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषियों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 23 मार्च से 29 मार्च, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च, 2025: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रिस्‍टेस

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्‍स

टैरो लव रीडिंग में द हाई प्रिस्‍टेस कार्ड के अनुसार प्रेम का अर्थ धैर्य और खुद पर भरोसा रखने से है। आप अपने और दूसरों के साथ ईमानदार रहें और छिपी हुई चीज़ों को सामने आने दें। द हाई प्रिस्‍टेस कार्ड रिश्‍ते में स्‍पष्‍टता और करुणा को दर्शाता है। यह कार्ड लव टैरो रीडिंग बताता है कि मज़बूत रिश्‍ते बनाने के लिए ईमानदार रहना बहुत ज़रूरी है।

वित्तीय क्षेत्र में द जजमेंट कार्ड सोच-समझकर निर्णय लेने और आवेग में आकर कार्य करने के संकेत दे रहा है। अगर आप पैसों के मामले में जिम्‍मेदार और ईमानदार रहे हैं, तो आपकी आर्थिक समस्‍याओं के सुलझने की संभावना है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो, यह कार्ड एक नई शुरुआत या पैसों को संभालने के नए तरीके को बढ़ावा देता है।

इस कार्ड के आने का मतलब है कि काम में जोखिम उठाने के लिए यह सही समय है। ज्‍यादा जल्‍दबाज़ी न करें और सावधान रहें। यह कार्ड चुनौती की इच्‍छा को दर्शाता है लेकिन उसका सामना करने के लिए आप तैयार नहीं हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले, आप खुद से पूछें कि क्‍या आप इसके लिए तैयार हैं। अगर आप तैयार हैं, तो कोई कदम उठाने और नया काम शुरू करने के लिए यह अनुकूल समय है।

किंग ऑफ कप्‍स कार्ड हेल्‍थ रीडिंग में एक सकारात्‍मक संकेत है। यह भावनात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य को महत्‍व देने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपनी भावनात्‍मक स्थिति पर ध्‍यान देने की ज़रूरत है। अगर आप बीमार हैं, तो अब आप उससे उबर सकते हैं। यह कार्ड आपको खुद की देखभाल करने और भावनात्‍मक संतुलन को प्राथमिकता देने के लिए कह रहा है। इससे आपके संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आएगा।

लकी प्‍लांट: कैक्‍टस

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: क्‍वीन ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्‍वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार सच्‍चा जीवनसाथी पाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। आप उस व्‍यक्‍ति के पीछे जाना चाहते हैं, जिस पर आप आकर्षित हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिर्फ आप ही नहीं बल्कि कई और लोग भी उस इंसान को पाने की ख्‍वाहिश रखते हैं।

वित्तीय जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड स्थिरता और आर्थिक मज़बूती को दर्शाता है। इसके अलावा इस कार्ड का कहना है कि आप पैसे बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें रिटायरमेंट के लिए पैसे अलग रखना या किसी बड़ी खरीदारी जैसे कि कार या घर खरीदने के लिए पैसों की बचत करना शामिल हो सकता है।

करियर के क्षेत्र में आपको क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने की ओर इशारा कर रहा है। यह इंसान आपका बिज़नेस पार्टनर, मेंटर या सहकर्मी हो सकता है। यदि आप किसी ऐसे इंसान के साथ काम करने का फैसला लेते हैं, तो यह आपके करियर के लिए बेहद फलदायी साबित होगा। यदि वह आपको कोई सलाह दे रही है, तो उन्‍हें सुनें और उसका पालन करें क्योंकि वह आपको आपके लक्ष्य पाने में सहायक होगा।

स्वास्थ्य की बात करें तो, आपके लिए पेज ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने जीवन में जिन भी मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका सामना करते हुए अब बाहर आ सकेंगे। इस अवधि में आप पुराने रोगों या चोटों से उबरने में सक्षम होंगे। हालांकि, अपने आप पर किसी भी तरह का बोझ डालने से बचें, बल्कि धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

लकी प्लांट : स्विस चीज़ प्‍लांट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द एम्परर 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स

मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्परर कार्ड मिला है जो बता रहा है कि भले ही आप जीवनसाथी से दूर होंगे, लेकिन आपका साथी के साथ रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, वह आपके प्रति अत्यंत सुरक्षात्मक होंगे। हालांकि, आपको अतिसंवेदनशील होने से बचना होगा क्योंकि यह रिश्ते को कमज़ोर बनाने का काम कर सकता है और ऐसे में, आपका पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे छिपाना बेहतर समझेगा। इसके अलावा, द एम्परर कार्ड निरंतरता, समर्पण और जजमेंट को भी दर्शाता है।

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ कप्स कार्ड कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। लेकिन, फिर भी आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ने होगा और आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले जल्दबाज़ी में लेने से बचना होगा। साथ ही, इस दौरान आप जोखिम भरे कामों में धन लगाने से बचें और कोई भी खरीदारी या निवेश बहुत सोच-समझकर करें। हालांकि, अगर आप योजना बनाकर चलेंगे और सही फैसले ले पाएंगे। इससे आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

करियर के लिए द मैजिशियन को सकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि यह कार्ड आपके लिए नौकरी में सफलता या फिर आय में वृद्धि के अवसर लेकर आएगा। दूसरी तरफ, यह कार्ड बता रहा है कि आप अपने विचारों और काबिलियत का पूरा-पूरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य के मामले में पेज ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आपको शारीरिक रूप से एक्टिव होने के साथ-साथ अपना दृष्टिकोण भी सकारात्मक रखना होगा। यह कार्ड विकास और प्रगति की अवधि का प्रतिनिधित्व करता है जो कि खुद को फिट रखने के लिए एक नियमित दिनचर्या, स्वस्थ खानपान की आदत अपनाने या फिर धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से संबंधित हो सकता है।

लकी प्लांट : पेपरोमिया

कर्क राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: द टॉवर (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: द मैजिशियन

आप यह याद रखें कि जो कुछ भी आपके पास अभी है, आपको उसके लिए आभारी रहना है। आप दूसरों को अधिक आकर्षक लग सकते हैं इसलिए आपके होने वाले साथी को यह कोशिश करनी चाहिए कि आपकी इस खुशी को कम करने के बजाय उसे बढ़ाने का काम करें। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्‍हें ये महसूस हो सकता है कि हर पार्टनर की अपनी उपलब्धियां, काम, रुचियां, शौक और सोशल लाइफ होती है। आप दोनों के बीच प्‍यार और स्‍वतंत्रता का अच्‍छा संतुलन बना हुआ है। यह कार्ड कभी-कभी इस बात के भी संकेत दे सकता है कि आप और आपका पार्टनर मिलकर घर को रेनोवेट कर रहे हैं और उसे अपना बना रहे हैं।

आर्थिक जीवन में मेष राशि के जातकों को ऐट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो बताता है कि आप अपनी वर्तमान स्थिति से परेशान या तंगी महसूस कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि असल में ऐसा कुछ नहीं है और आपको अपनी चिंता के कारण ही ऐसा महसूस हो रहा है। अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रचनात्‍मक और कुछ अलग सोचने की ज़रूरत है।

इस बात की संभावना है कि आप कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियों को संभालने में सफल रहे हों। उदाहरण के लिए, यदि आपकी कंपनी में छंटनी या कर्मचारियों की कटौती हुई है, तो आप उन कुछ भाग्‍यशाली लोगों में से एक हो सकते हैं जिनकी नौकरी बच गई है। यह राहत की बात हो सकती है या आपको अपनी नौकरी से संतुष्‍ट होने से रोक सकती है। कभी-कभी द टॉवर कार्ड हमें निष्‍क्रियता से बाहर निकलने और अपनी नौकरी की सुविधा को छोड़ने के लिए प्रेरणा की तलाश करने के लिए कहता है।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में द मैजिशियन कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण रखने और शरीर की स्‍वयं को ठीक करने की क्षमता में विश्‍वास रखने को दर्शाता है। द मैजिशियन कार्ड बताता है कि आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य की जिम्‍मेदारी लेने, सकारात्‍मक बदलाव लाने और उपचार के लिए अपनी आंतरिक शक्‍ति का उपयोग करने में सक्षम हैं।

लकी प्‍लांट: वॉटर लिली

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्‍स

लव रीडिंग में टेन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड समर्पण को दर्शाता है। इसके अलावा यह कार्ड इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप और आपका पार्टनर परिवार शुरू कर के अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने बिलों का भुगतान करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे होंगे। हालांकि, इस सप्ताह आपको धन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके सामने ऐसी स्थिति आ सकती है जहां आपको धन से संबंधित मामलों में किसी दो महत्वपूर्ण चीज़ों में से एक का चयन करना होगा। इस अवधि में आपको अस्थिरता का अनुभव हो सकता है।

करियर को देखें तो, व्हील ऑफ फॉर्च्यून आपके लिए नौकरी के अवसर लेकर आ सकता है जैसे कि आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या फिर आप करियर में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा, यह कार्ड संकेत कर रहा है कि परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आप युवा और स्वस्थ नज़र आएंगे। हालांकि, इसकी वजह आपके द्वारा हाल-फिलहाल में शुरू की गई कोई एक्सरसाइज़ हो सकती है।

लकी प्‍लांट: बर्ड ऑफ पैराडाइज़

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स (रिवर्स्‍ड)

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द सन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत करने की दृष्टि से शानदार रहेगा जैसे कि शादी-विवाह, सगाई या परिवार आदि। साथ ही, यह अवधि इस राशि के सिंगल जातकों को जोखिम उठाते हुए उस इंसान के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए कह रहा है जिसे आप पसंद करते हैं। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ कप्स (रिवर्स्‍ड) कार्ड धन और करियर को लेकर फोकस एवं जुनून की तरफ इशारा कर रहा है। संभव है कि इस अवधि में आप बीते समय में मिली असंतुष्टि से आगे बढ़ेंगे। साथ ही, आप आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पेशेवर जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए दिखाई देंगे।

नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप समृद्धि, सफल और आर्थिक रूप से मज़बूत रह सकते हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि आपने नौकरी में काफी तरक्की हासिल की है और ऐसे में, आप अनेक पुरस्कार प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। अब समय आ गया है जब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आप सफलता का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। 

स्वास्थ्य में आपको द सन मिला है जो कि आपके लिए शुभ माना जाएगा क्योंकि यह सौहार्द, अच्छी सेहत और जीवन शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्‍ताह आप व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ धार्मिक रूप से भी प्रगति हासिल करेंगे।

लकी प्‍लांट: रबड़ प्‍लांट

तुला राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स (रिवर्स्‍ड)

करियर: नाइन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार टू ऑफ कप्‍स कार्ड जीवनसाथी और आपके और आपके पार्टनर के बीच मज़बूत भावनात्‍मक संबंध को दर्शाता है। आप वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और आपका पार्टनर आपका बहुत ख्‍याल रख रहा है। सिंगल जातकों के लिए भी यह खुशी का समय है क्‍योंकि कोई खास व्‍यक्‍ति उनकी जिंदगी में आने वाला है।

फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स रिवर्स्‍ड कार्ड का कहना है कि इस समय या सप्‍ताह वित्तीय जीवन में आपको रोशनी की किरण मिल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी और आप चीज़ों या परिस्थिति को ठीक करने एवं अपने धन को अच्‍छे से संभालने में सक्षम होंगे। आप किसी आर्थिक संकट या नुकसान से उबर सकते हैं।

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड का कहना है कि आपकी इच्‍छा पूरी होने वाली है। यदि आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपको वह मिल सकती है। इस समय आपको करियर के क्षेत्र में नए और बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने करियर में उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त करेंगे।

नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड आपके लिए उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य के संकेत दे रहा है। आप जोश और उत्‍साह से भरपूर रहने वाले हैं। यह अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक शानदार संकेत है। हालांकि, आपको फ्लू और बुखार से बचने की सलाह दी जाती है।

लकी प्‍लांट: ब्रोमेलियाड

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: द लवर्स

वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम जीवन में टू ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार फिलहाल आप किसी रिश्‍ते में नहीं हैं और ऐसे ही आगे बढ़ना चाहते हैं। इस समय आपको जीवन के अन्‍य पहलू ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण लग रहे हैं। यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिश्‍ते में हैं, तो इस कार्ड के अनुसार आप जिंदगी के एक नए चरण की शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि परिवार शुरू कर सकते हैं। आप भविष्‍य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। हालांकि, सब कुछ अच्‍छे से होगा।

वित्तीय जीवन में पेज ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि इस सप्‍ताह आप अपनी सभी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। हालांकि, उम्‍मीद के हिसाब से बचत थोड़ी कम रह सकती है। आप अभी करियर में नए हैं इसलिए अभी आपकी आमदनी भी थोड़ी कम है। फिर भी आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए ज़रूरी है कि आप समझदारी से बचत और निवेश करें।

करियर में नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कोई नई भूमिका या पद और जिम्‍मेदारी मिलने की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए यह समय एकदम अनुकूल है क्‍योंकि इस दौरान आपको अच्‍छे और बेहतरीन प्रस्‍ताव मिल सकते हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में द लवर्स कार्ड अच्‍छी सेहत और प्रेम मिलने के संकेत दे रहा है। इस सप्‍ताह आप प्‍यार और परिवार से घिरे रहने वाले हैं। इस समय आपका स्‍वास्‍थ्‍य उत्तम रहेगा।

लकी प्‍लांट: मारंता

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द डेविल (रिवर्स्‍ड)

करियर: द टेम्पेरन्स (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है और यह दर्शा रहा है कि अगर आप सिंगल हैं, तो आप नए-नए लोगों से मिलेंगे और एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक रह सकते हैं। ऐसे में, यह अवधि आपको संतुष्टि देने वाली साबित हो सकती है। हालांकि, अगर आप किसी के साथ लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते में आना चाहते हैं, तो यह आपके लिए समस्या बन सकता है। इस अवधि में कपल के लिए नई-नई चीज़ों को आज़माना और नई चीज़ें सीखना संभव होगा।

आर्थिक जीवन में द डेविल (रिवर्सड) आपको धन से जुड़ी योजनाएं सावधानीपूर्वक बनाने के साथ-साथ बेकार के खर्चों से बचने की सलाह दे रहा है। ऐसे में, इन जातकों को कर्ज़ चुकाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। साथ ही, पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। हालांकि, आप सतर्क रहें क्योंकि इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और नौबत कंगाली तक आ सकती है।

करियर के क्षेत्र में टेम्पेरन्स (रिवर्स्‍ड) का आना नौकरी में असंतुलन या समस्याओं की तरफ संकेत करता है। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसका कारण आपका हद से ज्यादा काम करना या फिर खराब प्रदर्शन हो सकता है। ऐसे में, आपको शांत रहकर परिस्थितियों के बारे में सोचते हुए दोबारा से पूरी क्षमता के साथ काम करना होगा। 

हेल्‍थ रीडिंग में थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि आपके ठीक होने का समय आ रहा है। जो भी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या आपको परेशान कर रही थी, वह निश्चित रूप से ठीक हो जाएगी।

लकी प्‍लांट: मॉन्स्टेरा डेलिसिओसा

मकर राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: द स्टार

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ (रिवर्स्‍ड)

मकर राशि के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए द एम्प्रेस कार्ड एक समर्पित और प्रेमपूर्ण रिश्ते की ओर संकेत कर रहा है। साथ ही, यह कार्ड सफल रिश्ते को दर्शाता है। इस राशि के लोग रोमांटिक लम्हों का आनंद उठाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, इस राशि की स्त्रियां गर्भधारण कर सकती हैं। 

द स्टार भविष्यवाणी कर रहा है कि जो जातक आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, अब वह इन बाधाओं को काबू में कर सकेंगे। साथ ही, इस सप्ताह आपका धन सही कार्यों में इस्तेमाल हो सकेगा और ऐसे में, यह समय धन निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्यों में समर्पण और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। चाहे आप व्यापार करते हों या नौकरी, आप दोनों में कड़ी मेहनत करेंगे। ऐसे में, आप सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य के मामले में स्ट्रेंथ (रिवर्स्‍ड) बुरी आदतों और आत्म-नियंत्रण की कमी की तरफ इशारा कर रहा है जिसकी वजह सें आपको शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लकी प्‍लांट: स्‍नेक प्‍लांट

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स

कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप सिंगल हैं, तो आप रोमांटिक लाइफ का आनंद लेने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपको प्रेम के दो प्रस्तावों में से एक का चुनाव करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप फैसला लेने से बचने का रास्ता अपना सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बता रहा है कि यह जातक धन से जुड़े मामलों या फिर आर्थिक समस्याओं में फंसे हुए हो सकते हैं। संभव है कि आपको इनसे बाहर आने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा हो क्योंकि आपके पास मौजूद विकल्प सीमित हो सकते हैं। हालांकि, यह कार्ड इस तरफ भी संकेत करता है कि आपके आर्थिक जीवन की डोर अब आपके हाथ में होगी। 

करियर रीडिंग में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड आपके लिए प्रमोशन या उच्‍च लाभ के संकेत दे रहा है। आपको करियर के क्षेत्र में प्रगति मिलने की संभावना है। इस समय आपको ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आपके करियर को सही दिशा में लेकर जाएंगे। आपके उच्‍च अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स के अनुसार कोई पुरानी बीमारी और चोट वापस आ सकती है। इसकी वजह से आपके उत्‍साह में कमी आ सकती है या आप धीमे पड़ सकते हैं। लेकिन अगर समय समय पर इलाज लें, तो जल्‍दी ठीक हो सकते हैं। सेहत का ध्‍यान रखें और पेशेवर चिकित्‍सा की सलाह लें।

लकी प्‍लांट: मनी प्‍लांट

मीन राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

मीन राशि वालों के लिए पेज ऑफ वैंड्स को बहुत शुभ कहा जाएगा। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह अवधि प्रेम प्रस्ताव के अवसर लेकर आ सकती है। साथ ही, यह समय आपको अपनी भावनाओं को स्वीकार करने के साथ-साथ खुले दिल से अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए प्रेरित करेगा।

वित्त के मामले में आपको द हर्मिट कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप आर्थिक मामलों को खुद संभाल रहे हैं। आप आर्थिक रूप से मज़बूत होने पर ध्‍यान केंद्रित कर रहे हैं। हो सकता है कि आपको जल्‍दी या अपनी इच्‍छा के अनुसार परिणाम न मिल पाएं। लेकिन आप अच्छा काम करते रहें क्‍योंकि जल्‍द ही आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा।

करियर टैरो रीडिंग में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड जीवन के सभी पहलुओं में नए अनुभवों और खोज को दर्शाता है। यह बात करियर के क्षेत्र में भी लागू होती है। इस समय आपको अपने पेशे में नए अवसरों की खोज करने का मौका मिल सकता है। इसमें विदेश में करियर शुरू करने या बिज़नेस ट्रिप शामिल है, जिसके लिए आप आमतौर पर प्रेरित महसूस नहीं करते हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड रिवर्स्‍ड का कहना है कि इस सप्‍ताह आपको कोई दीर्घकालिक बीमारी हो सकती है या फिर कोई पुरानी बीमारी फिर से उबर सकती है। हालांकि, अगर आप सावधान रहेंगे, तो आप बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाएंगे।

लकी प्‍लांट: जेड

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. टैरो रीडिंग का क्‍या उद्देश्‍य है?

उत्तर. टैरो दिव्‍य ज्ञान प्राप्‍त करने का साधन है जिसका आविष्‍कार लोगों का जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए किया गया है।

प्रश्‍न 2. क्‍या टैरो कोर्स उपलब्‍ध हैं?

उत्तर. ऑनलाइन और ऑफलाइन कई टैरो कोर्स मौजूद हैं।

प्रश्‍न 3. क्‍या टैरो रीडर बनने के लिए कोई खास डिग्री लेनी पड़ती है?

उत्तर. शॉर्ट सर्टिफिकेशन कोर्स से कोई भी टैरो रीडर बन सकता है।

सूर्य ग्रहण 2025: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक साथ, देश-दुनिया को कैसे करेंगे प्रभावित?

सूर्य ग्रहण 2025: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक साथ, देश-दुनिया को कैसे करेंगे प्रभावित?

सूर्य ग्रहण 2025: एस्ट्रोसेज एआई समय-समय पर अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी देता रहा है। आज के इस विशेष ब्लॉग में हम साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। बता दें कि इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है और इस दिन ज्योतिष की दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण गोचर माने जाने वाला शनि का मीन राशि में गोचर भी होने जा रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं सूर्य ग्रहण 2025 के बारे में सब कुछ,  तो इस लेख को अंत तक पढ़ना जारी रखें। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण ज्योतिषीय और खगोलीय घटना के रूप में जाना जाता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्र एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुए सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इसी क्रम में, चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह होने के कारण पृथ्वी की परिक्रमा करता है। हम सभी जानते हैं कि धरती पर जीवन सिर्फ सूर्य देव की रोशनी से संभव है और सूर्य का प्रकाश ही पृथ्वी और चंद्रमा पर पड़ता है। पृथ्वी और चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हैं और ऐसे में, कभी-कभी चंद्रमा पृथ्वी के इतने नज़दीक आ जाता है कि सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है जो कि पूर्ण या आंशिक हो सकता है। 

सूर्य ग्रहण 2025: ज्योतिष की दृष्टि में

ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को एक विशेष घटना माना जाता है। यह एक ऐसी अवधि को दर्शाता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। ऐसे में, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच चंद्रमा आकर कुछ देर के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती तक पहुंचने से रोक देता है और इस घटना को परिवर्तनकारी माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण संसार में नई शुरुआत लेकर आता है और इसका प्रभाव किसी व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आने में सक्षम होता है। सूर्य ग्रहण संकेत करता है कि आप अपने जीवन में जो भी कुछ पाना चाहते हैं, उसे पाने पर अपना ध्यान केंद्रित करें क्योंकि आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव मनुष्य जीवन और संसार पर कई महीनों तक बना रहता है। साथ ही, इसके प्रभावों को महसूस किया जा सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य ग्रहण 2025: दृश्यता और समय 

साल का पहला सूर्य ग्रहण जो 29 मार्च 2025 को लग रहा है वह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा

तिथिदिन तथा दिनांकसूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण शुरू होने का समय सूर्य ग्रहण समाप्त होने का समयकहाँ-कहाँ दिखाई देगा
चैत्र मास कृष्ण पक्षअमावस्यातिथि29 मार्च 2025,शनिवार
दोपहर 14:21 बजे सेसायंकाल 18:14 तक
बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र(भारत में दृश्यमान नहीं)

नोट: जब बात आती है वर्ष 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की, तो ऊपर तालिका में दिया गया सूर्य ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य ग्रहण 2025: विश्व पर प्रभाव

  • जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमज़ोर है, उनमें ऊर्जा की कमी रह सकती है। साथ ही, इस दौरान उन्हें पिछले दिनों की तुलना में नकारात्मक ऊर्जा काफ़ी ज्यादा प्रभावित कर सकती है क्योंकि इस अवधि में सूर्य और राहु मीन राशि में एक साथ विराजमान हैं।
  • बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में सूर्य देव और राहु ग्रह की युति जातकों में जीवनशक्ति की कमी और पाचन से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा करती है। 
  • जैसे कि शनि महाराज 27 नक्षत्रों में से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं इसलिए इस अवधि में जातकों को गठिया, जोड़ों और हड्डियों से संबंधित समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
  • सूर्य महाराज की अपने पुत्र शनि देव के नक्षत्र में उपस्थिति जातकों को मानसिक समस्याएं देने का काम कर सकती है।
  • हालांकि, सूर्य ग्रहण 2025 के प्रभावों को सिर्फ़ उन्हीं स्थानों पर देखा और महसूस किया जा सकता है जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, दुनिया के बाकी देशों पर अगले 3 से 5 वर्षों तक धीमा लेकिन दीर्घकालिक प्रभाव बना रह सकता है।
  • विश्व के कुछ देशों में आग और वायु से जुड़ी आपदाएं और दुर्घटनाएं घटित हो सकती हैं क्योंकि साल 2025 के स्वामी मंगल देव है और ऐसी में, मार्च में होने वाला सूर्य ग्रहण सिर्फ समस्याओं को बढ़ाने का काम करेगा।
  • दुनियाभर के कुछ क्षेत्रों में अचानक से आतंकवादी हमले और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
  • विश्व के कुछ देशों में सरकार गिरना या फिर सरकार बदलना जैसे दृश्य सामने आ सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण की वजह से भारत में बीच-बीच में सर्दी का मौसम आता-जाता रह सकता है।
  • इस अवधि में सोने की कीमत बढ़ सकती है जबकि पीतल की कीमत में कमी आ सकती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

सूर्य ग्रहण 2025: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

मेष राशि

मेष राशि के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातकों को सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इसके अलावा, इन लोगों को निराशा, मूड स्विंग, सिर दर्द, उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सूर्य ग्रहण 2025 के प्रभाव से आपके घर-परिवार का माहौल अशांत रह सकता है जिसकी वजह से आप बेचैन नज़र आ सकते हैं। ग्रहण से पहले, ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद, इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। साथ ही, इनका अपनी माता के साथ विवाद या मतभेद होने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप, आपके लिए ध्यान करना सर्वोत्तम रहेगा। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य महाराज की स्थिति कमज़ोर हैं, उनके लिए इस समय प्रतियोगी परीक्षा को पार करना आसान नहीं होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में राहु के साथ बैठकर युति का निर्माण कर रहे हैं जो कि रोग एवं बीमारी का भाव है।  आपको बता दें कि कुंडली का छठा भाव सरकार को भी दर्शाता है और ऐसे में, सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को पूछताछ या फिर बॉस के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके सामाजिक जीवन में, परिवार के सदस्यों या सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेदों से जूझना पड़ सकता है जिसकी वजह से आप दूसरों के साथ कठोर या फिर उनको नियंत्रित करने वाले बन सकते हैं। ऐसे में, आपके व्यक्तिगत प्रगति के मार्ग में समस्याएं पैदा हो सकती हैं जिसके चलते आप रचनात्मक रूप से सोचने और कार्यों को बेहतर तरीके से करने में नाकाम रह सकते हैं। सूर्य ग्रहण की अवधि अपने शब्दों, कार्यों और खुद को जानने-समझने की अवधि होगी। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को सूर्य ग्रहण 2025 की अवधि में बेहद सतर्क रहना होगा क्योंकि इस दौरान आपको अज्ञात शत्रुओं, रोग, कर्ज़ या फिर चोरी आदि का भय रह सकता है। सूर्य आपके दसवें भाव के स्वामी है और ऐसे में, आपको निश्चित रूप से किस्मत का साथ नहीं मिलने की आशंका है। इन जातकों के कर्ज़ में लगातार वृद्धि हो सकती है जिसके चलते आप आर्थिक समस्याओं से परेशान नज़र आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में सहकर्मियों या प्रतिद्वंदी आपकी परेशानी बढ़ाने का काम कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वृश्चिक राशि वालों की सूर्य ग्रहण 2025 के दौरान अपने पिता, टीचर या मेंटर के साथ बहस होने की आशंका है इसलिए आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य ग्रहण 2025 के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

  • ग्रहण शुरू होने से पहले और बाद में शरीर और आत्मा की शुद्धि के लिए स्नान करें। 
  • दैवीय ऊर्जा के आह्वान के लिए गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।
  • इस अवधि में मंदिर में या किसी ब्राह्मण को गुड़, गेहूं, तांबा और घी का दान करें। 
  • देवी दुर्गा के मंदिर में चावल दान करें। 
  • जातक सात्विक भोजन के रूप में फल, मेवा, बीज और डेयरी से बने पदार्थों आदि का सेवन करें। 
  • मांस-मदिरा के सेवन से बचें। 
  • आप ध्यान का अभ्यास करें, विशेष रूप से मंत्र जाप के माध्यम से। 
  • आप “ॐ” या “सोहम” मंत्र का जाप करें। 
  • परिवार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कोयला जलाएं। 
  • घर के शुद्धिकरण के लिए सिंगिंग बाउल, चाइम्स या शांति देने वाले संगीत का प्रयोग करें। 
  • आप रेकी जैसी हीलिंग उपचार पद्धति पर विचार कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूर्य ग्रहण कब लगता है?

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और इस प्रकार, यह तीनों ग्रहों एक रेखा में आ जाते हैं। ऐसे में, पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है और इसे ही, सूर्य ग्रहण कहते हैं।

29 मार्च 2025 को कौन सी ज्योतिषीय घटना होने जा रही है?

शनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025 को होगा।

सूर्य ग्रहण किस पक्ष में लगने जा रहा है?

कृष्ण पक्ष। 

शनि गोचर और सूर्य ग्रहण होगा एक साथ, देश-दुनिया में आएंगे कौन से बड़े बदलाव? जानिए

शनि गोचर और सूर्य ग्रहण होगा एक साथ, देश-दुनिया में आएंगे कौन से बड़े बदलाव? जानिए

शनि का मीन राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। इनका नाम ही लोगों को भयभीत करने के लिए काफ़ी है और ऐसे में, जब-जब इनकी चाल, दशा या स्थिति में बदलाव होता है, तो उसका असर न सिर्फ़ राशियों बल्कि देश और दुनिया पर भी दिखाई देता है। इसी क्रम में, शनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025 की रात 10 बजकर 07 मिनट पर होने जा रहा है। एस्ट्रोसेज एआई का यह लेख आपको शनि गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही जानेंगे, शनि देव का यह राशि परिवर्तन संसार में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा क्योंकि सूर्य ग्रहण और शनि गोचर जैसे बड़े ज्योतिषीय घटनाक्रम एक ही दिन होने जा रहे हैं। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में शनि देव को अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्म के कारक ग्रह के रूप में जाना जाता है। इनको अक्सर कड़ी मेहनत, चुनौतियों और दीर्घकालिक लक्ष्यों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, हमें जीवन पर शनि का प्रभाव कठोर और सख्त लग सकता है, लेकिन शनि महाराज द्वारा दी गई शिक्षा और सबक व्यक्ति को परिपक्व बनाते हैं। साथ ही, व्यक्तिगत प्रगति के मार्ग पर लेकर जाते हैं। शनि ग्रह आपको कठोर लग सकते हैं, लेकिन अगर इनके नियमों और सिद्धांतों का पालन किया जाता है, तो व्यक्ति को स्थायी, दीर्घकालिक सफलता और आत्म-नियंत्रण के अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, शनि ग्रह अधिकार, जिम्मेदारी और समस्याओं से लड़ते हुए दृढ़ रहने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

यह आपको सच्चाई या वास्तविकता का सामना करने और अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेने या उनके प्रति जवाबदेह रहने के लिए कहते हैं। शनि देव को गुरु भी कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह व्यक्ति के जीवन मुश्किल परिस्थितियां लेकर आते हैं, जो आपको महत्वपूर्ण सबक सिखाती हैं। इनका संबंध देरी, समस्याओं या प्रतिबंध से भी है और यह आपको परिपक्व एवं प्रगति प्रदान करती है। शनि ग्रह सीमाओं और नियमों के निर्माण से भी जुड़ा है जैसे कि व्यक्तिगत या निजी जीवन की सीमाएं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि मीन राशि में: विशेषताएं

शनि की मीन राशि में उपस्थिति एक विशेष ऊर्जा का संचार करती है जो शनि ग्रह की व्यावहारिकता और  मीन राशि के स्वप्न दर्शी और सहज जैसे गुणों का मिश्रण होता है। शनि देव का यह गोचर सपनों की दुनिया और हकीकत के बीच संतुलन कायम करने की जरूरत को दर्शाता है क्योंकि शनि महाराज जातक को जिम्मेदारी लेने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए कहते हैं। दूसरी तरफ, मीन राशि के जातक जीवन में आगे बढ़ना और मुश्किल परिस्थितियों से बचना पसंद करते हैं।

मीन राशि में शनि के तहत जन्म लेने वाले जातक अपने सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता का सामना करने के कारण परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। इन जातकों का सच्चाई से बचने या काम को टालने वाला रवैया अब नहीं चल सकेगा और आपको अपनी प्रगति की दिशा में काम करना होगा, विशेष रूप से अगर आप आध्यात्मिक, भावनात्मक या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं।

आध्यात्मिक अनुशासन: यह जातक आध्यात्मिक या रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए धरातल ढूंढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

भावनात्मक रूप से मज़बूत: आपको अपनी भावनाओं को तार्किक दृष्टिकोण से संभालना सीखना होगा। 

डर और भ्रम का सामना: शनि देव सच्चाई या मुश्किल परिस्थितियों से बचने की आपकी आदत को बदलते हुए इनका सामना करने के लिए मज़बूर करेंगे।

जिम्मेदारी लेना: किसी चीज़ या सपने को हकीकत में बदलने के लिए आपको अपनी रचनात्मकता और अंतर्ज्ञान का सही दिशा में इस्तेमाल करना होगा।  

जिन जातकों की कुंडली में शनि महाराज मीन राशि में विराजमान हैं, उनके लिए यह समय अपने आप पर काम करने की अवधि हो सकती है और ऐसे में, आप दूसरों के लिए भावनात्मक सीमाएं तय करने, खुद के लिए न सोचकर आप दूसरों के बारे में ज्यादा सोचना और सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शनि का मीन राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

सरकार एवं उनकी नीतियां

  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के दूसरे देशों के साथ संबंधो में बदलाव नज़र आ सकता है।
  • शनि गोचर के दौरान सरकार मानवीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेगी और ऐसे में, संसार में शांति आएगी और समाज से अशांति दूर होगी। 
  • मीन राशि का संबंध जल तत्व से होने के कारण सरकार पर्यावरण से जुड़े मामलों पर भी गौर करेगी।
  • इस दौरान भारत समेत दुनिया भर में सरकार बदलने, बड़े परिवर्तन और शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के प्रति जनता का नज़रिया बदल सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

आध्यात्मिक एवं मानवीय गतिविधियां 

  • ज्योतिषीय दृष्टि से, शनि का मीन राशि में गोचर आध्यात्मिक प्रगति, इमोशनल हीलिंग, रिश्तों को लेकर सोच-विचार करने, जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ दुनिया भर में समाज को प्रभावित कर सकता है।
  • शनि का मीन राशि में गोचर समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा जिससे लोगों का व्यवहार जानवरों के प्रति बेहतर हो सकेगा। 
  • इस अवधि में लोगों का झुकाव प्रकृति के प्रति बढ़ सकता है। साथ ही, वह ऑर्गेनिक चीज़ों का सेवन करते दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, जातक भावनात्मक रूप से संतुलन कायम करने और जीवन में सुधार लेकर आने के प्रति ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।   

प्राकृतिक आपदाएं 

  • जब शनि का मीन राशि में गोचर होगा, तो उस समय विश्व में सुनामी या जल के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट जैसी प्राकृतिक आपदाएं सामने आ सकती हैं। 
  • विश्व में भूकंप की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है।   
  • यह वर्ष मंगल ग्रह का है और शनि महाराज वायु का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इसलिए इस अवधि में वायु से जुड़ी दुर्घटनाएं जैसे कि विमान क्रैश होना आदि हो सकती है। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

शनि का मीन राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

शनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025 के बाद शेयर बाज़ार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको इस अवधि में शेयर बाजार में धन निवेश करते समय बहुत सावधान रहना होगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से जानते हैं कि शनि का यह गोचर शेयर बाजार को किस तरह प्रभावित करेगा। 

  • शनि गोचर होने से केमिकल फ़र्टिलाइज़र इंडस्ट्री, चाय इंडस्ट्री, कॉफ़ी उद्योग, स्टील उद्योग, हिंडालको, वूलेन मिल्स आदि क्षेत्रों में मंदी देखने को मिल सकती है।
  • रिलायंस इंडस्ट्री, परफ्यूम एवं कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और अलग-अलग क्षेत्रों में माह के आख़िर तक मंदी जारी रहने की आशंका है।
  • इस अवधि में वेब डिजाइनिंग कंपनियों और पब्लिशिंग फर्म आदि की प्रगति की रफ़्तार धीमी पड़ सकती है। 
  • मार्च 2025 के पहले हफ़्ते में भारतीय मार्केट में कुछ नई विदेशी कंपनियां दस्तक दे सकती हैं और इस वजह से पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या मीन राशि में शनि की स्थिति को अच्छा कह सकते हैं?

ज्योतिष की दृष्टि से, शनि की मीन राशि में उपस्थिति को अच्छा माना जाता है।

2. शनि किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?

शनि देव अनुशासन, कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी के कारक ग्रह हैं।

3. मीन राशि का स्वामी कौन हैं?

राशि चक्र की बारहवीं और अंतिम राशि मीन के अधिपति देव गुरु ग्रह हैं।

रंगों का त्योहार है रंग पचंमी, इस दिन देवी-देवता खेलते हैं होली!

रंगों का त्योहार है रंग पचंमी, इस दिन देवी-देवता खेलते हैं होली!

रंग पंचमी 2025: हिंदू धर्म में रंग पंचमी के त्‍योहार को देवताओं की होली भी कहा जाता है। भारत के कुछ हिस्‍सों जैसे कि मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और गुजरात में रंग पंचमी का त्‍योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता रंगों और अबीर के साथ होली खेलते हैं। इसी वजह से इस दिन को रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है।

यह हिंदुओं के प्रमुख त्‍योहारों में से एक है। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको रंग पंचमी 2025 से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, शुभ योग और राशि अनुसार उपाय आदि। साथ ही, रंग पंचमी के महत्‍व से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। इसके अलावा, रंग पंचमी की पौराणिक कथा के बारे में भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

रंग पंचमी 2025: तिथि एवं मुहूर्त

18 मार्च, 2025 को रात्रि 10 बजकर 12 मिनट से पंचमी तिथि शुरू होगी। 19 मार्च को रात 12 बजकर 04 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्‍त होगी। इस प्रकार रंग पंचमी का त्‍योहार 19 मार्च को मनाया जाएगा।

इस रंग पंचमी बन रहा है शुभ योग

19 मार्च को रंग पंचमी 2025 के दिन हर्षण योग बन रहा है। 18 मार्च को शाम 04 बजकर 42 मिनट पर इस योग की शुरुआत होगी और 19 मार्च को 05 बजकर 36 मिनट पर यह योग समाप्‍त होगा। रंग पचंमी पर हर्षण योग के दौरान आप कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य आरंभ कर सकते हैं।

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार हर्षण एक शुभ योग है जो व्‍यक्‍ति के जीवन में सुख और सकारात्‍मकता लेकर आता है। कुंडली में लग्‍न, नौवैं और चौथे भाव के स्‍वामी के अनुकूल स्थिति में होने पर इस योग का निर्माण होता है। इस योग में जन्‍म लेने वाले जातक आशावादी और शांत स्‍वभाव के होते हैं। इनके जीवन में प्रसन्‍नता की कोई कमी नहीं होती है। इनकी सकारात्‍मक ऊर्जा इनके आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का काम करती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

रंग पंचमी 2025 का इतिहास

फाल्‍गुन माह में होली का त्‍योहार मनाया जाता रहा है। एक समय ऐसा था जब रंग पंचमी ने होली के उत्‍सव को लगभग समाप्‍त कर दिया था। होली का उत्‍साह रंग पचंमी की वजह से फीका पड़ने लगा था। हालांकि, सत्‍य तो यह है कि रंग पंचमी होली के उत्‍सव को आगे बढ़ाने का एक तरीका है। होली के त्‍योहार को अधिक दिनों तक मनाया जा सके इसलिए चैत्र मास में कृष्‍ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है।

होली की ही तरह रंग पंचमी सकारात्‍मकता और खुशियों को बांटने वाला त्‍योहार है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार रंग पंचमी तमस और रजस पर विजय प्राप्‍त करने का प्रतीक है। इस अवसर पर देवताओं का पूजन किया जाता है।

रंग पंचमी 2025 पर इन बातों का रखें ध्‍यान

रंग पंचमी के दिन आप निम्‍न कार्य कर सकते हैं:

  • इस दिन नहाने के पानी में गंगा जल को मिलाकर स्‍नान करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • रंग पचंमी पर मां लक्ष्‍मी को पुष्‍प अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मां लक्ष्‍मी के पूजन के बाद उनके आगे घी का दीया जलाएं।
  • मां लक्ष्‍मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

रंग पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा  

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में दैत्यों का राजा हिरण्यकश्यप था जो खुद को ही भगवान मानता था। एक बार उसने सभी को आदेश दिया कि वह उसकी पूजा करें और उसको ही भगवान का दर्जा दें।  हिरण्यकश्यप से भयभीत होकर सबने उसके कहे अनुसार ही शुरू करना दिया, परंतु हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान श्रीहरि विष्णु का अनन्य भक्त था और उसने अपने पिता को भगवान मानने से इनकार कर दिया। इस बात से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन प्रहलाद हर बार विष्णु जी का नाम लेने मात्र से ही बचता गया।

यह सब देखकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को बुलाया जो कि एक राक्षसी थी और उसे वरदान मिला था कि आग उसे जला नहीं सकती थी। एक दिन जब होलिका प्रहलाद को नुकसान पहुंचाने की मंशा से उसे अपनी गोद में लेकर आग में बैठी, उस दौरान प्रहलाद विष्णु जी के नाम का जाप करता रहा और देखते ही देखते होलिका आग में जल गई और प्रहलाद उस आग से सुरक्षित बच गया। बस तभी से,होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बुराई का अंत होता है और अच्‍छाई की जीत होती है।

रंग पंचमी 2025 अनुष्‍ठान और उत्‍सव

रंग पंचमी का त्‍योहार भारत के कई हिस्‍सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र का नाम शामिल है। आगे बताया गया है कि किस क्षेत्र, राज्‍य या शहर में रंग पंचमी का पर्व कैसे मनाया जाता है।

इंदौर में: इंदौर और महाराष्‍ट्र में रंग पंचमी पर शहर के कुछ खास मार्गों की परिक्रमा के साथ जुलूस भी निकाला जाता है। इस जुलूस में पानी की टंकी और रंगों की बड़ी-बड़ी पिचकारियां होती हैं। इस जुलूस में भारी संख्‍या में लोग शामिल होते हैं। इस दौरान हर कोई रंगों की खुशी में डूबा रहता है। इंदौर में इस जुलूस को गेर के नाम से जाना जाता है। इस दिन दावतें भी होती हैं।

महाराष्‍ट्र: होली के त्‍योहार के समाप्‍त होने के बाद महाराष्‍ट्र के लोग इस पंचमी को एक बड़े उत्‍सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन रंगों से खेला जाता है। धुलंडी से लेकर पंचमी तिथि तक महाराष्‍ट्र में रंगों से होली खेली जाती है। इस दिन यहां पर पूरन पोली बनाई जाती है। महाराष्‍ट्र में मछुआरे अलग ढंग से ही रंग पंचमी का त्‍योहार मनाते हैं। यहां कई जगहों पर दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है। इसमें मटका या हांडी फोड़ने वाले युवाओं पर महिलाएं रंग फेंकती हैं।

राजस्‍थान और गुजरात: रंग पंचमी के मौके पर राजस्थान के जैसलमेर स्थित मंदिर महल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और रंगों से होली खेलने का भी विशेष प्रबंध किया जाता है। यहां पर लाल, नारंगी और फिरोज़ी रंगों को हवा में उड़ाने की परंपरा है।

वहीं गुजरात में रंग पंचमी 2025 पर होली के रूप में मटकी फोड़ने का रिवाज़ है। इसके अलावा,  बिहार, मथुरा, वृंदावन समेत गोकुल के मंदिरों में इस पर्व की रौनक अलग ही देखने को मिलती है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

रंग पंचमी 2025 इन राशियों के लिए रहेगी शुभ

19 मार्च, 2025 को रंग पंचमी का त्‍योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। होली की तरह रंग पंचमी भी रंगों का त्‍योहार है। इस बार रंग पंचमी पर ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ खास राशियों को सकारात्‍मक परिणाम मिलने की संभावना है:

मेष राशि

इस समय सूर्य के मीन राशि में गोचर करने की वजह से मेष राशि के जातक अधिक समझदार एवं बुद्धिमान होंगे। इससे इन्‍हें सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। प्रगति करने और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए यह समय शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्‍वामी ग्रह शुक्र देव हैं। इस समय आपके जोश और रचनात्‍मकता में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके रिश्‍ते मज़बूत होंगे और आप कलात्‍मक कार्य कर सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के स्‍वामी ग्रह बुध हैं इसलिए रंग पंचमी 2025 पर मिथुन राशि के जातकों के संचार कौशल में सुधार आएगा। इस वजह से नेटवर्किंग और विचारों को साझा करने के लिए यह अनुकूल समय है। आपको करियर और निजी जीवन दोनों में ही सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के सूर्य के स्‍वामी ग्रह होने की वजह से आपकी नेतृत्‍व करने की क्षमता में इज़ाफा होगा। इस समय आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।

धनु राशि

इस समय आप आशावादी रहेंगे और आपको प्रगति एवं विकास करने के अवसर प्राप्‍त होंगे। इस दौरान आप नए अनुभव करेंगे। आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

रंग पंचमी 2025 पर राशि अनुसार करें ये उपाय

होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय कर सकते हैं:

  • मेष राशि: आप लाल और केसरिया रंग से होली खेलें। इसके अलावा आपके लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाना भी शुभ रहेगा। आप हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग भी लगा सकते हैं। आप अपने घर के मुख्‍य द्वार पर हल्‍दी से स्‍वास्तिक बनाएं। ये उपाय करने से आपके साहस और आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपने कार्यों एवं प्रयासों में सफल होंगे।
  • वृषभ राशि: आप रंग पचंमी पर सफेद या गुलाबी रंग से खेलें। इसके अलावा आप मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और रंग पचंमी 2025 के दिन चावल, मिश्री और दूध का दान करें। आप अपने घर के अंदर गुलाब जल भी छिड़क सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में संपन्‍नता बढ़ेगी और परिवार में खुशियां आएंगी।
  • मिथुन राशि: आप इस बार रंग पंचमी पर हरे और पीले रंग से खेलें। मिथुन राशि वाले भगवान विष्‍णु की पूजा करें। आप पक्षियों को दाना डालें। इससे आपको अपने व्‍यापार और करियर में सकारात्‍मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • कर्क राशि: आप रंग पचंमी पर सफेद और हल्‍के नीले रंग का उपयोग करें। आप इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और रुद्राभिषेक भी करें। कर्क राशि वाले गरीबों को सफेद रंग के वस्‍त्र, दूध और चावल आदि का दान करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार बढ़ेगा।
  • सिंह राशि: इस राशि वाले नारंगी रंग का उपयोग करें। आप रंग पचंमी पर गुड़ और गेहूं का दान करें एवं सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इस राशि के लोग भगवान विष्‍णु के मंदिर जाकर उन्‍हें पीले रंग के पुष्‍प अर्पित करें। इससे आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होगा।
  • कन्‍या राशि: अगर आपकी कन्‍या राशि है और आपको उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य एवं करियर में उन्‍नति चाहिए तो आप रंग पंचमी के अवसर पर हरे और पीले रंग से होली खेलें। आप गाय को हरा चारा खिलाएं और दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें। इसके अलावा आप घर में भी गंगाजल छिड़कें।
  • तुला राशि: आप गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग करें। इसके अलावा आप रंग पंचमी पर मां लक्ष्‍मी को सफेद रंग का कमल अर्पित करें और उन्‍हें खीर का भोग लगाएं। आप इस दिन चंदन, इत्र और वस्‍त्र का दान करें। ऐसा करने से आपको वैवाहिक सुख प्राप्‍त होगा और आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
  • वृश्चिक राशि: रंग पचंमी पर वृश्चिक राशि वाले लाल और महरून रंग का उपयोग करें। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप गुड़ और तिल का दान करें। इससे आपके जीवन से नकारात्‍मक दूर होगी।
  • धनु राशि: पीले रंग का उपयोग करना आपके लिए शुभ रहेगा। आप इस दिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। आप गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों को पीले रंग के वस्‍त्रों का दान करें। इससे आपको अपने करियर में तरक्‍की मिलेगी।
  • मकर राशि: आप नीला रंग प्रयोग करें और शनि देव को तेल चढ़ाएं एवं गरीबों को कंबल का दान करें। आप मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आप संपन्‍न बनेंगे।
  • कुंभ राशि: आप नीले और हरे रंग का इस्‍तेमाल करें। आप शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। वृद्ध लोगों को भोजन का दान करें। इस उपाय को करने से आपके परिवार में सुख-शांति आएगी।
  • मीन राशि: इस राशि वाले गुलाबी और पीले रंग का उपयोग करें। आप भगवान विष्‍णु को केले का प्रसाद चढ़ाएं और गरीब लोगों को पीले रंग की मिठाई एवं वस्‍त्र दान करें। इससे आपके रिश्‍ते मज़बूत होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. 2025 में रंग पचंमी कब है?

उत्तर. 19 मार्च, 2025 को रंग पचंमी है।

प्रश्‍न 2. रंग पंचमी पर क्‍या किया जाता है?

उत्तर. इस दिन रंगों से खेलते हैं।

प्रश्‍न 3. महाराष्‍ट्र में रंग पचंमी 2025 पर क्‍या बनता है?

उत्तर. इस दिन पूरन पोली बनाई जाती है।

शनि गोचर के साथ लगेगा सूर्य ग्रहण, क्‍या होगा राशियों का हाल?

शनि गोचर के साथ लगेगा सूर्य ग्रहण, क्‍या होगा राशियों का हाल?

शनि का मीन राशि में गोचर: एस्‍ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं शनि का मीन राशि में गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।

29 मार्च, 2025 को रात 10 बजकर 07 मिनट पर शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों के जातकों को नकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे और किन राशियों के लोगों को सकारात्‍मक परिणाम मिलने की संभावना है। बता दें कि वर्ष 2025 में जिस दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर हो रहा है, उसी दिन सूर्य ग्रहण 2025 भी पड़ रहा है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

वैदिक ज्‍योतिष में शनि ग्रह को अपने गंभीर या प्रतिबंधात्‍मक प्रभाव के लिए जाना जाता है। शनि देव कर्मों का कारक हैं जिनका संबंध कार्यों में देरी, अनुशासन, कड़ी मेहनत और अलगाव से होता है। शनि देव हमें जीवन के ऐसे पाठ सिखाते या सीख देते हैं, जो हमें मैच्‍योर बनने और व्‍यक्‍तिगत विकास की ओर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। शनि की ऊर्जा सीमित करने वाली लग सकती है लेकिन जब शनि से मिलने वाली सीख को अपनाया जाता है, तो इससे जातक को स्थिर एवं लंबे समय तक चलने वाली सफलता और आत्‍म संयम प्राप्‍त करने का अवसर मिलता है।

शनि ग्रह प्रशासन, जिम्‍मेदारी और चुनौतियों का सामना कर दृढ़ रहने की क्षमता का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। वह हमें वास्‍तविकता का सामना करने और अपने कार्यों की जिम्‍मेदारी लेने के लिए कहते हैं। इस ग्रह का संबंध सीमा और संरचना से भी है जैसे कि सामाजिक नियम, कानून या व्‍यक्‍तिगत सीमा का निर्माण करना।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के नौवें और दसवें भाव के स्‍वामी शनि देव हैं और वृषभ र‍ाशि के लिए शनि एक अच्‍छा ग्रह है। अब शनि का मीन राशि में गोचर होने के दौरान वह आपके ग्‍यारहवें भाव में रहेंगे। इससे आपको कई तरह के लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके अपने उच्‍च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आपका सोशल नेटवर्क भी मज़बूत हो सकता है। इससे आपको जीवन के कई पहलुओं में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आपको कई समस्‍याओं का समाधान करने में भी मदद मिलेगी। ग्‍यारहवें भाव में शनि का गोचर बहुत शुभ माना जाता है।

आपकी इच्‍छाओं की पूर्ति होगी और आप वरिष्‍ठों की सहायता से अपनी नौकरी में प्र‍गति कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बिज़नेस में भी बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। लंबी दूरी की यात्रा आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आप अनुशासन में रहना पसंद करेंगे और आय का स्‍थायी स्रोत मिलने पर आपकी वित्तीय समस्‍याओं का अंत हो जाएगा। इससे आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशिफल 2025

मिथुन राशि

शनि का मीन राशि में गोचर होने पर शनि आपके दसवें भाव में रहेंगे। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार शनि मिथुन राशि के आठवें और नौवें भाव के स्‍वामी हैं। मिथुन राशि के स्‍वामी ग्रह बुध के साथ शनि की मित्रता होने के कारण यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आपको अपने करियर में सफलता मिलने के आसार हैं। आप कड़ी मेहनत करने के लिए दबाव महसूस कर सकते हैं और आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ सकता है लेकिन दृढ़ता और परिश्रम से आपको सफलता मिलेगी।

आपके खर्चे कम और काम का भार बढ़ सकता है लेकिन इसके साथ ही यह भी ज़रूरी है कि आप अपने परिवार पर भी ध्‍यान दें। यदि आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए नीति और नियमों का पालना करना फायदेमंद सिद्ध होगा। इस समय आपका बिज़नेस उसी गति से बढ़ेगा, जिस रफ्तार से आप इसे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशिफल 2025

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कर्क राशि

कर्क राशि के सातवें और आठवें भाव के स्‍वामी शनि देव हैं और अब वह आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शनि का मीन राशि में गोचर के अनुसार अब शनि का कंटक प्रभाव या सरल शब्‍दों में कहें तो इसका नकारात्‍मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और काम में आ रही अड़चनें धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। कार्य से संबंधित यात्राएं लाभकारी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्‍ता पहले से बेहतर होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से आप दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। आपको इस समय अत्‍यधिक यात्रा करने का मौका मिलेगा और आप जल्‍दी धन अर्जित करेंगे। लंबे समय से अटके हुए धन के वापस मिलने की संभावना है।

शनि की आपके छठे भाव पर तीसरी द‍ृष्टि पड़ रही है जिससे आपके शत्रु परास्‍त होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, आपकी इच्‍छाओं की पूर्ति होगी और आपको अप्रत्‍याशित वित्तीय लाभ मिल सकता है। इस समय आपको स्‍टॉक मार्केट में निवेश करने से भी मुनाफा होने के आसार हैं।

कर्क राशिफल 2025

कुंभ राशि

कुंभ राशि के पहले और बारहवें भाव के स्‍वामी शनि देव हैं और अब शनि का मीन राशि में गोचर होने के दौरान वह आपके दूसरे भाव में रहेंगे जो कि परिवार, वाणी और आय से संबंधित है। यह अवधि धन को संचय करने के महत्‍व पर ज़ोर देगी। शनि का मीन राशि में गोचर के दौरान आपको धन की बचत कैसे करनी है और पैसों को ठीक से संभालने की सीख मिलेगी। बचन करने में सफलता पाने के लिए आपको कम प्रयास करने पड़ेंगे।

यदि आप विदेश में नौकरी करते हैं, मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं या फिर अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ट्रेड करते हैं, तो इस गोचर के दौरान आपको शानदार सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आपकी बचत में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार के सदस्‍यों के साथ आपके रिश्‍ते बेहतर होंगे और रिश्‍तेदारों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन से भी लाभ होने के आसार हैं।

कुंभ राशिफल 2025

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शनि का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को होगा नुकसान

सिंह राशि

सिंह राशि के छठे और सातवें भाव के स्‍वामी शनि देव हैं और अब वह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इससे कंटक शनि की ढैय्या के शुरू होने का संकेत मिलता है। शनि गोचर 2025 के दौरान आपके लिए अपनी सेहत का ख्‍याल रखना बहुत ज़रूरी है क्‍योंकि इस समय आपको कोई दीर्घकालिक समस्‍या घेर सकती है। मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को भी बढ़ने या गंभीर रूप लेने से रोकने के लिए, उन्‍हें नज़रअंदाज़ करने से बचना चाहिए। इस समय आप अपना कर्ज़ चुकाने में असमर्थ हो सकते हैं और किसी भी ऋण को चुकाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बीमारियों या कानूनी मसलों की वजह से कोई बड़ा या अचानक से कोई खर्चा आ सकता है। हालांकि, आपको इन मुश्किलों से लड़ने के लिए ताकत भी मिलेगी।

सिंह राशिफल 2025

धनु राशि

धनु राशि के दूसरे और तीसरे भाव के स्‍वामी शनि देव हैं और अब शनि गोचर 2025 के दौरान शनि इस राशि के चौथे भाव में रहेंगे। यह गोचर ढैय्या के शुरू होने के संकेत दे रहा है। आपको रोज़गार या अन्‍य किसी कारण से अपने परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी मां की सेहत का ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है।

कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको शनि का मीन राशि में गोचर होने के दौरान अपनी सेहत पर ध्‍यान देने की ज़रूरत है। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से आप सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। वर्ष के उत्तरार्ध में अपनी मां की सेहत का ध्‍यान रखें और छाती में संक्रमण को अनदेखा न करें। हालांकि, शनि गोचर के बाद स्थिति में सुधार आने की उम्‍मीद है।

धनु राशिफल 2025

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

 शनि का मीन राशि में गोचर: उपाय

शनि गोचर 2025 के दौरान शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए आप निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

  • शनिवार के दिन व्रत रखें।
  • शनि देव के मंदिर में सरसों का दीपक जलाएं।
  • हर मंगलवार और शनिवार पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर दूध और काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि के प्रकोप को कम करने में मदद मिलती है।
  • शनि से सकारात्‍मक परिणाम पाने के लिए अपने कर्मों पर ध्‍यान दें और अच्‍छे कर्म करें।
  • अपने सामर्थ्‍य के अनुसार दान करें।
  • गरीब लोगों को खाना खिलाएं और फूड बैंक के साथ जुड़कर लोगों की सेवा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. शनि ग्रह को किन राशियों का स्‍वामित्‍व प्राप्‍त है?

उत्तर. मकर और कुंभ राशि के स्‍वामी शनि देव हैं।

प्रश्‍न 2. किस भाव में शनि दिग्‍बल हो जाता है?

उत्तर. सातवें भाव में।

प्रश्‍न 3. शनि की उच्‍च राशि कौन सी है?

उत्तर. तुला, शनि की उच्‍च राशि है।