गुरु का कर्क राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

देवगुरु बृहस्पति करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, किन राशियों के होंगे सुनहरे दिन शुरू?

गुरु का कर्क राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है जो नवग्रहों में प्रमुख माने जाते हैं। इन्हें सभी ग्रहों में मंत्री का पद प्राप्त है इसलिए सौरमंडल में इनकी स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस प्रकार, बृहस्पति देव को ज्योतिष और हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। यह शुभ और लाभकारी ग्रह हैं जिनकी चाल, दशा और राशि में होने वाला प्रत्येक परिवर्तन राशियों के साथ-साथ संसार को प्रभावित करने का असीम सामर्थ्य रखता है। इसी क्रम में, अब गुरु ग्रह जल्द ही अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर मनुष्य जीवन एवं संसार को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई का यह ख़ास ब्लॉग “गुरु का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे तिथि और समय आदि।   

जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि गुरु ग्रह को नवग्रहों में शुभ और लाभ देने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है। मानव जीवन में गुरु ग्रह ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि बृहस्पति देव एक राशि में काफ़ी लंबे समय तक रहते हैं इसलिए इनकी चाल, दशा और राशि परिवर्तन विशेष मायने रखता है। 

ऐसे में, अब इनका गोचर कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप, यह कुछ राशियों को शुभ और कुछ राशियों को अशुभ परिणाम प्रदान कर सकता है। बृहस्पति ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप किन आसान उपायों को अपना सकते हैं, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं गुरु का कर्क राशि में गोचर की तिथि और समय पर। 

गुरु का कर्क राशि में गोचर: कब और क्या रहेगा समय?

शुभ ग्रह के नाम से प्रसिद्ध गुरु महाराज मनुष्य जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, पवित्र स्थल और धार्मिक कार्य को नियंत्रित करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है और इसी प्रकार, बृहस्पति देव का गोचर हर 13 महीने बाद होता है। इसके बाद, वह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। बता दें कि अब बृहस्पति देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है जिसके अधिपति देव चंद्र ग्रह हैं। साथ ही, बृहस्पति ग्रह चंद्र देव से मित्रवत संबंध रखते हैं और ऐसे में, यह राशियों को शुभ परिणाम दे सकते हैं। आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं कर्क राशि में गुरु ग्रह के प्रभाव से।  

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

क्यों ख़ास है गुरु का कर्क राशि में गोचर? 

हम यह आपको ऊपर बता चुके हैं कि गुरु ग्रह हर 13 महीने में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। लेकिन, कर्क राशि में गुरु ग्रह का गोचर 13 नहीं, बल्कि 08 महीनों में दूसरी बार होने जा रहा है। बता दें कि कर्क राशि में बृहस्पति देव का पिछला गोचर 19 अक्टूबर 2025 को हुआ था और इसके बाद, यह 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में वक्री हो गए थे। इसके पश्चात, गुरु देव 04 दिसंबर 2025 को वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर गए थे और फिर पुनः 11 मार्च 2026 को मिथुन राशि में मार्गी हो गए थे। इस प्रकार, अब लगभग 08 महीने बाद 02 जून 2026 को गुरु ग्रह पुनः अपनी उच्च राशि में गोचर कर जाएंगे और फिर से संसार को शुभ परिणाम देना शुरू करेंगे। आइए अब जान लेते हैं गुरु ग्रह का कर्क राशि में प्रभाव कैसा होता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

गुरु का कर्क राशि में प्रभाव 

  • जब गुरु ग्रह अपने मित्र चंद्र देव की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और यह इनकी उच्च राशि भी है इसलिए गुरु का कर्क राशि में गोचर काफ़ी हद तक शुभ रहेगा। साथ ही, यह जातकों को अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। 
  • ऐसे जातक जिनका जन्म कर्क राशि में बृहस्पति की स्थिति के तहत हुआ है, वह ज्यादातर अपने घर-परिवार के लिए समर्पित रहते हैं और यह अपने परिवार से बहुत प्रेम करते हैं। ऐसे में, यह अपने जीवन में प्राथमिकता देते हैं।
  • इन लोगों के लिए परिवार बहुत मायने रखता है इसलिए यह अपने परिवार से जुड़ा किया गया कोई भी मजाक बर्दाश्त नहीं करते हैं। 
  • जिन लोगों का जन्म बृहस्पति की कर्क राशि में उपस्थिति के अंतर्गत होता है, वह अपने प्रियजनों और करीबियों से बात करते हुए बेहद सुरक्षात्मक और संवेदनशील हो जाते हैं। 
  • यह जातक इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं कि इनकी बातें किसी के दिल को ठेस न पहुंचाएं। 
  • कर्क राशि में गुरु ग्रह के बैठे होने से इन लोगों में अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर करियर में प्रगति प्राप्त करना चाहते हैं क्योंकि यह अपनों को एक बेहतर जीवन देने की कामना रखते हैं। 

आइए अब आपको अवगत करवाते हैं गुरु ग्रह के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व से। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

गुरु ग्रह का धार्मिक महत्व 

सनातन धर्म में गुरु ग्रह यानी कि बृहस्पति देव को अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ स्थान प्राप्त है। इन्हें देवताओं के गुरु के रूप में “देवगुरु” कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पति महाराज सभी देवताओं के गुरु हैं जबकि शुक्र देव को असुरों के गुरु माना गया है इसलिए यह दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। 

धार्मिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार, बृहस्पति देव के पिता महर्षि अंगिरा थे जो स्वयं एक महान ऋषि थे। पौराणिक कथाओं में देवगुरु बृहस्पति को सृष्टि रचियता ब्रह्मा का स्वरूप भी कहा गया है जिससे उनका महत्व और भी बढ़ जाता है। सप्ताह में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है इसलिए इस दिन विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू परंपरा में बृहस्पति देव को केले के वृक्ष के रूप में भी पूजा जाता है और इनका प्रिय रंग पीला माना जाता है। इसी कारण गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म, शील और पवित्र स्थानों के कारक हैं जो व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

ज्योतिषीय दृष्टि से बृहस्पति देव का महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विस्तार, उन्नति और ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है जो सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में, गुरु देव की चाल, दशा और स्थिति में होने वाला प्रत्येक परिवर्तन आम मनुष्यों से लेकर ज्योतिषियों के लिए विशेष महत्व रखता है। हर व्यक्ति के जीवन में बृहस्पति देव करियर, व्यापार और नौकरी के साथ-साथ अध्यात्म जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर गुरु महाराज का आशीर्वाद होता है, तो उसके भीतर सात्विक गुण विकसित होने लगते हैं। साथ ही, इस तरह के लोग अपने जीवन में सत्य और धर्म की राह पर चलना पसंद करते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

 बता दें कि ऐसे जातक जिनकी कुंडली में बृहस्पति देव की स्थिति बहुत शुभ या मज़बूत होती हैं, वह अपने जीवन में अधिकांश क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल करते हैं। लेकिन, इन लोगों के मोटापे का शिकार होने की संभावना होती हैं। वहीं दूसरी तरफ, जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह अशुभ, पीड़ित या दुर्बल अवस्था में होते हैं, तो उन्हें पाचन या पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में, गुरु ग्रह की कृपा आपको मज़बूत पाचन क्षमता प्रदान करता है और पेट से जुड़े रोग भी आपको परेशान नहीं करते हैं। 

ज्योतिष में सिर्फ़ गुरु ग्रह की स्थिति और गोचर ही नहीं, बल्कि इनकी दृष्टि भी बहुत शुभ मानी जाती है। यदि आपकी कुंडली के किसी दुर्बल या कमज़ोर भाव पर बृहस्पति देव की दृष्टि पड़ रही होती है, तो यह आपके भाव को मज़बूत बनाती है। साथ ही, आपको नकारात्मक प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है। हम जानते हैं कि गुरु ग्रह एक राशि में 13 महीने रहते हैं और इस वजह से उन्हें अपना एक राशि चक्र पूरा करने में तक़रीबन 12 साल से अधिक का समय लगता है। इस प्रकार, बृहस्पति देव का हर गोचर बहुत ख़ास हो जाता है। अगर गुरु ग्रह किसी खास भाव या ग्रह से होकर गुजरते हैं, तो इनकी उपस्थिति के प्रभाव से उस भाव में विकास, भाग्य और नई सोच को बढ़ावा मिलता है।

गुरु का कर्क राशि में गोचर: कमज़ोर गुरु का प्रभाव 

  • ऐसे जातक जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमज़ोर अवस्था में होते हैं, उन्हें धन कमाने के मार्ग में अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  
  • गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक कहा जाता है और ऐसे में, इनके दुर्बल होने पर जातक का मन पढ़ाई में नहीं लगता है और कई प्रयास करने के बाद भी वह पढ़ाई करने में असफल हो सकता है। 
  • गुरु ग्रह के नकारात्मक स्थिति में होने पर जातकों को नौकरी में प्रोमोशन मिलने में देरी होती है या फिर वह अटक जाता है, व्यापार के भी बंद होने की नौबत आ जाती है। साथ ही, अशुभ गुरु के कारण आपके मान-सम्मान में भी कमी आती है।
  • गुरु ग्रह को भाग्य का कारक भी माना जाता है और जब यह कुंडली में कमजोर स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को अपने कार्यों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, भाग्य भी पूरी तरह आपका साथ नहीं देता है।
  • गुरु ग्रह के कमज़ोर या निर्बल अवस्था में होने पर व्यक्ति को पेट से जुड़े रोग, कान, गला, आँख और किडनी से संबंधित रोग घेर सकते हैं। 

अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आप किन उपायों को कर सकते हैं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

गुरु का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • गुरु ग्रह से शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए गुरुवार का व्रत करें और बृहस्पति देव की पूजा करें। इस दिन आपके लिए  ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’  मंत्र का 3 या 5 माला का जाप करना शुभ रहेगा। 
  •  रोज़ाना सुबहतुलसी तुलसी को जल चढ़ाएं और उसके सामने दीपक जलाएं। साथ ही,   स्पर्श न करें क्योंकि ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं।     जे        
  • कुंडली में अशुभ गुरु को बलवान करने के लिए प्रत्येक गुरुवार स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। संभव हो, तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करें। 
  • ऐसे जातक जिनकी कुंडली में गुरु पीड़ित या दुर्बल हैं, तो आप बृहस्पति देव के बीज मंत्र ‘ऊँ बृं बृहस्पतये नम:’ का 108 बार जाप करें। 
  • बृहस्पति देव को मज़बूत करने के लिए गुरु ग्रह के पुखराज रत्न या फिर उपरत्न सुनेला भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से पहले आपको किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट    

गुरु का कर्क राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों की कुंडली में गुरु ग्रह नौवें और बारहवें भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की कुंडली में गुरु देव आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में गुरु महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति देव आपके पांचवें और आठवें भाव के… (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति महाराज आपके चौथे और… (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में गुरु ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के … (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके दूसरे और पांचवें भाव … (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति महाराज आपकी कुंडली में पहले/लग्न … (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपकी कुंडली में दूसरे और ग्यारहवें… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु महाराज आपके पहले/लग्न भाव औ… (विस्तार से पढ़ें)

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गुरु का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

गुरु का कर्क राशि में गोचर 02 जून 2026 को होने जा रहा है।

2. बृहस्पति देव कौन हैं?

ज्योतिष में बृहस्पति देव को मंत्री का पद प्राप्त है। 

3. बृहस्पति को गुरु क्यों कहा जाता है?

हिंदू धर्म में बृहस्पति को देवताओं के गुरु माना जाता है। 

साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 जून, 2026

जून का पहला हफ्ता बनेगा सुपर लकी! इन राशियों पर बरसेगा ख़ूब धन!

साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 जून, 2026: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह इस बार भी आपके लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल का यह ख़ास और विस्तृत ब्लॉग, जिसमें आपको 01 जून से 07 जून 2026 तक के पूरे सप्ताह की सटीक भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। यह हफ्ता आपके जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा? क्या प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक देंगी या रिश्तों में थोड़ी तकरार बनी रहेगी? करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? वैवाहिक जीवन में मिठास घुलेगी या तनाव बढ़ेगा? आपके मन में उठ रहे इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां सरल और स्पष्ट रूप में मिलेंगे। 

सिर्फ इतना ही नहीं, इस राशिफल में हम आपको यह भी बताएंगे कि ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन आसान उपायों को अपनाकर आप नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं।

यह ब्लॉग पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे हमारे अनुभवी ज्योतिषियों ने ग्रहों की स्थिति, दशा और गोचर का गहराई से विश्लेषण करके तैयार किया है। इसके साथ ही, आपको इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सही तिथियों की जानकारी भी मिलेगी, जिससे आप अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों की योजना बेहतर तरीके से बना सकें। तो आइए, बिना देर किए जानते हैं कि 01 से 07 जून, 2026 का यह सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

बात करें जून 2026 इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो 01 से 07 जून 2026 का यह सप्ताह जून का पहला सप्ताह होगा, जिसका आगाज़ ज्येष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी कि 01 जून 2026 को होगा जबकि इसका समापन शतभिषा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 07 जून 2026 को हो जाएगा। बता दें कि जून का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस दौरान व्रत, पर्व, ग्रहण और गोचर होते हुए नज़र आ सकते हैं जिनके बारे में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।   

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

सनातन धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है, जो न केवल हमारी आस्था से जुड़ा है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा भी भरता है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार महत्वपूर्ण तिथियों को याद रखना आसान नहीं रह गया है। आपकी इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष सेक्शन तैयार किया गया है, जिसमें आपको पूरे सप्ताह के व्रत और त्योहारों की सटीक जानकारी सरल रूप में प्रदान की जाती है। 

यदि बात करें 01 जून से 07 जून 2026 के सप्ताह की, तो इस अवधि एक प्रमुख व्रत पड़ रहा है। ऐसे में आप इस सप्ताह को अपने व्यक्तिगत कार्यों, योजनाओं और आत्मविकास के लिए बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं।

तिथिदिनव्रत व त्योहार
03 जून, 2026बुधवारसंकष्टी चतुर्थी

इस सप्ताह (01 जून से 07 जून, 2026) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह का एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रत्येक ग्रह निर्धारित अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष की दुनिया में इस घटना को गोचर कहा जाता है, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को सीधे प्रभावित करने का सामर्थ्य रखती है। 

अगर बात करें इस सप्ताह के गोचर की, तो जून 2026 के इस हफ्ते यानी 01 जून से 07 जून 2026 के दौरान केवल एक ही ग्रह का गोचर हो रहा है। इस अवधि में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है, जो इसे अपेक्षाकृत शांत और स्थिर सप्ताह बनाता है।

गुरु का कर्क राशि में गोचर (02 जून 2026) : ज्ञान और विस्तार के ग्रह गुरु देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

नोट: जून का यह सप्ताह अर्थात 01 से 07 जून 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

इस साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में व्रत और पर्वों की तिथियों की जानकारी देने के साथ-साथ हम आपको जून 2026 के पहले सप्ताह में आने वाले बैंक अवकाशों के बारे में भी अवगत कराएंगे, ताकि आप बैंक से जुड़े अपने जरूरी कार्य समय पर पूरा कर सकें। हालांकि, आपके बता दें कि 01 जून से 07 जून 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है।

ऐसे में इस सप्ताह के सातों दिन बैंक खुले रहेंगे और आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी काम आसानी से निपटा सकते हैं। अब चलिए, आपको बताते हैं कि इस सप्ताह किन-किन दिनोंं में शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। 

चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह में कब-कब मुहूर्त उपलब्ध होंगे। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (01 से 07 जून, 2026) के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। यह वह समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है, जिससे इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य शुभ और फलदायी माने जाते हैं। यही कारण है कि विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे संस्कार हमेशा शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। यदि बाद करें जून 2026 के पहले सप्ताह की, तो 01 जून से 07 जून 2026 के दौरान विवाह, नामकरण, मुंडन और अन्नप्राशन जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (01 जून से 07 जून 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

यदि आप अपनी संतान की शिक्षा का आरंभ करने के लिए विद्यारंभ के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो यहाँ हम आपको 01 से 07 जून 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त की सूची आपको प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिनशुभ मुहूर्त
01 जून, 2026सोमवारसुबह 05:49 से 08:35, दोपहर 10:09 से शाम 03:43
03 जून, 2026बुधवारसुबह 05:47 से 08:33, दोपहर 10:07 से शाम 03:41
05 जून 2026शुक्रवारसुबह 05:45 से 08:31, दोपहर 10:05 से शाम 03:39

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

01 जून: राजेश्वरी गायकवाड, मोहम्मद रिजवान, रजत पाटीदार, नरगिस,

02 जून: हरिशंकर रेड्डी, स्टीव स्मिथ, मणिरत्नम

03 जून: रणदीप सुरजेवाला, सैम करन, एंडरसन कूपर

04 जून: अशोक सराफ, जेस एबॉट, बेन स्टोक्स, एंजेलीना जोली

05 जून: रंभा, लव सिन्हा, अमित साध, आदित्यनाथ योगी

06 जून: नेहा कक्कर, भावना मेनन, डेविड स्कॉट, अकेन यामागुची

07 जून: सुधीर चौधरी, एकता कपूर, इग्गी अजेलिया

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपको हिदायत दी जाती है कि, ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और किसी भी प्रकार की चालाकी-भरी आर्थिक ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए किसी कार्य के कारण, आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

 इस दौरान आपको, अपने दिमाग़ का उपयोग भी करने की हिदायत दी जाती है। इस सप्ताह आपको अपने वैवाहिक जीवन में.….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस हफ़्ते राहु के नौवें भाव में होने की वजह से आपका, इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया निवेश, आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह अपने दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको, न चाहते हुए भी खुद को हर स्थिति में शांत रखने की….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह किसी रिश्तेदार के द्वारा कोई मांगलिक आयोजन, आपके परिवार के ध्यान का मुख्य केन्द्र…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

 यदि इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो संभवतः आप….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आप किसी कारणवश आपका धन चोरी होने की, संभावना है। इसलिए अपने धन को सोच-समझकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें ….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपके द्वारा किये गए इन प्रयासों से आपका प्रेमी प्रभावित होगा और उनका रुझान आपकी ओर और अधिक……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

घर के सदस्यों पर बेकार का शक करने और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेने से, इस सप्ताह आपको बचना होगा। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

यह सप्ताह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ अपने….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह दूसरों से बात-बात पर विवाद करने, मतभेद करने या दूसरों के कामों में से कमियाँ निकालने की …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपका जीवनसाथी आप से परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। जिसके कारण….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह घर के कई मसलों को संभालने में, आपको ख़ासा दिक़्क़त होगी। ऐसे में आप महसूस करेंगे…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने साथी से बहुत सी आलोचना सुननी पड़ सकती है, जिसके बाद आपके मन में अपनी …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका अपने परिवार से किसी बात को लेकर, कोई बड़ा विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप उस व्यक्ति को अपने दिल की बात ज़ाहिर करने में सफल हो सकेंगे। इससे आपको …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

घर-परिवार में इस सप्ताह आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपका कोई करीबी या घर का सदस्य….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह शादीशुदा जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण, आप भावनात्मक और….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह अपने दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको, न चाहते हुए भी खुद को हर स्थिति में शांत ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह अचानक, बिना बताए किसी मेहमान का आपके घर पर आना, आपकी आर्थिक स्थिति को कुछ डामाडोल…(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

आप अपने लवमेट के साथ मानसिक और आत्मिक एकरूपता महसूस करेंगे जो आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत….(विस्तार से पढ़ें)

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 01 जून से 07 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया गया है?

यह साप्ताहिक राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रहों की स्थिति, गोचर, नक्षत्र और दशा का गहराई से विश्लेषण किया गया है।

2. इस सप्ताह (01 जून से 07 जून 2026) कितने ग्रहों का गोचर हो रहा है?

इस सप्ताह केवल एक ग्रह का गोचर हो रहा है, जो आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डाल सकता है।

3. क्या इस सप्ताह कोई ग्रहण लग रहा है?

नहीं, 01 जून से 07 जून 2026 के बीच कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है।

गुरु का कर्क राशि में गोचर: शुभ या अशुभ?

गुरु का कर्क राशि में गोचर: जानें, किन राशियों का होगा गोल्डन टाइम शुरू!

गुरु का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “गुरु का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु कहा जाता है जो अब 02 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह 31 अक्टूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद, गुरु देव सिंह राशि में चले जाएंगे और 27 जनवरी 2026 तक वहां विराजमान रहेंगे, फिर वह वक्री अवस्था में कर्क राशि में आ जाएंगे। 

सामान्य रूप से, गुरु ग्रह एक राशि में लगभग 12 से 13 महीने तक रहते हैं। लेकिन इस अवधि में बृहस्पति महाराज कुछ समय के लिए अतिचारी अवस्था में होंगे। इसी कारण वह सिर्फ़ पांच महीनों में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, यह स्थिति गुरु की तेज़ गति को दर्शाती है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है क्योंकि यह अशुभ ग्रहों और नकारात्मक भावों के प्रभावों को कम करने की क्षमता रखता है। गुरु जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के कारक होते हैं और इन्हें ज्ञान, बुद्धि, सुख, भाग्य, समृद्धि और जीवन में उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही, गुरु देव वैवाहिक सुख, पारिवारिक जीवन, संतान, पिता, गुरु या मार्गदर्शक, धर्म, धन, करियर में प्रगति और आध्यात्मिक विकास का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। 

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्र देव हैं जो जल तत्व की राशि है। गुरु देव भावनाएं, घर-परिवार, सुख-सुविधाएं, देखभाल करने की भावना, फेफड़े, भूमि, संपत्ति और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

बता दें कि गुरु देव कर्क राशि में उच्च अवस्था में होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? वास्तव में, गुरु ज्ञान और सीखने के कारक हैं। कर्क राशि देखभाल, भावनाओं और मातृत्व प्रेम का प्रतीक मानी जाती है जो बिना किसी डर, बाधा या अहंकार के सीखने के लिए सबसे अच्छा वातावरण प्रदान करती है। 

गुरु देव को “जीवन कारक” भी कहा जाता है और ऐसे में, जब शरीर को सही पोषण मिलता है तब वह अच्छे से विकसित होता है। ऐसे में, मन तभी सीख पाता है जब वह भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करे। इसी प्रकार, आत्मा का विकास भी तब होता है जब उसे भावनात्मक सुरक्षा और स्नेह मिले। इसी वजह से गुरु को कर्क राशि में उच्च का माना जाता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

गुरु का कर्क राशि में गोचर: समय और इसकी विशेषताएं 

गुरु का कर्क राशि में गोचर 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर होगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि गुरु कर्क राशि में कैसे प्रभाव देते हैं। 

  • गुरु का कर्क राशि में गोचर आपको भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाने और आपके भीतर संवेदनशीलता को बढ़ाने का काम करेगा। 
  • लोगों के स्वभाव में इस दौरान नैतिकता, दया और सहानुभूति की भावना में वृद्धि होगी। 
  • धन-समृद्धि में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
  • कुछ लोग नया घर खरीदने, घर को रेनोवेट करने और बनाने का काम कर सकते हैं। 
  • इस समय लोग घर की सजावट और सुविधाओं पर खर्च करने की योजना बना सकते हैं।
  • गुरु गोचर की अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 
  • हालांकि, विश्व में बन रही युद्ध जैसी परिस्थितियों की वजह से लोग इन सभी सुख-सुविधाओं को भोग नहीं पाएंगे और इनका आनंद उठाने में सक्षम नहीं होंगे। लेकिन, इस समय में भी गुरु देव भविष्य में सफलता पाने के लिए आपको ज्ञान और समझ प्रदान करेंगे।     
  • यह गोचर दुनियाभर में चल रहे तनाव और चिंताओं से कुछ राहत देने का काम करेगा। 
  • लोगों के जीवन में सुख, संतुष्टि और समृद्धि बढ़ेगी।
  • गुरु गोचर के दौरान जातकों की रुचि नई-नई चीज़ों को सीखने और ज्ञान प्राप्त करने में होगी। 
  • इस समय आपको सीखने और शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त होंगे। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

गुरु का कर्क राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

  • गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान रियल एस्टेट के व्यापार में तेज़ी देखने को मिल सकती है। 
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी फलती-फूलती नज़र आएगी। 
  • बृहस्पति का यह गोचर नर्सिंग, खाद्य पदार्थ, डेयरी और कृषि क्षेत्र के लिए प्रगति लेकर आएगा।
  • बैंकिंग और फाइनेंस का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
  • ज़मीन और संसाधनों को लेकर यदि दुनिया में तनाव या युद्ध जैसी स्थिति बन रही है, तो गुरु ग्रह का यह गोचर हालात को संभालने और बिगड़ने से रोकने का प्रयास करेगा।
  • इस समय कृषि क्षेत्र में फसल की पैदावार काफ़ी अच्छी रहने की संभावना है। 

आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियां 

  • गुरु का कर्क राशि में प्रवेश की अवधि में लोगों का झुकाव धर्म-कर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा।
  • लोग घरों में हवन, कथा, धार्मिक पाठ और भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
  • गुरु गोचर के दौरान धार्मिक गुरुओं और प्रवचनों का प्रभाव लोगों के साथ-साथ विश्व राजनीति में भी बढ़ सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सरकार और न्याय व्यवस्था पर प्रभाव 

  • गुरु गोचर के दौरान मंत्री और राजनेता अधिक ईमानदार बनने की कोशिश कर सकते हैं। 
  • इस समय विश्व के नेता जनता के हित और कल्याण के बारे में सोचते हुए नज़र आएंगे।
  • न्याय व्यवस्था गुरु गोचर के दौरान मज़बूत होगी।
  • जनता के हित में नए कानून बनाए जा सकते हैं। 
  • बेघर लोगों के पुनर्वास के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं। 

शिक्षा और काउंसलिंग क्षेत्र पर प्रभाव

  • गुरु का कर्क राशि में गोचर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विकास लेकर आएगा।
  • छात्रों को ध्यान में रखते हुए नई और लाभदायक शिक्षा नीतियां लागू हो सकती हैं। 
  • शिक्षा के नए और आधुनिक तरीके लोगों के सामने आ सकते हैं।
  • शिक्षक, प्रोफेसर और गुरु केवल धन कमाने के बजाय विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। 
  • इन सबके बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में तेजी और विस्तार देखने को मिलेगा।
  • जो जातक शिक्षक, प्रोफेसर, काउंसलर, सलाहकार और वकील के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने की संभावना है। 

गुरु का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • गुरु का कर्क राशि में गोचर की अवधि में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि गुरु ग्रह को सोने का कारक माना जाता है।
  • इस दौरान रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे।
  • कृषि क्षेत्र में वृद्धि और प्रगति होने की प्रबल संभावना है।
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री विकास की राह पर आगे बढ़ेगी।
  • नर्सिंग, खाद्य पदार्थ, डेयरी और कृषि उद्योग में भी गुरु का यह गोचर तेज़ी लेकर आएगा। 
  •  गुरु गोचर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लिए भी फलदायी साबित होगा।   

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

गुरु का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ 

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर लाभकारी कहा जाएगा। बता दें कि गुरु देव आपकी कुंडली में नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करके उच्च हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा और निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 

इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और घर-परिवार में भी सुख-शांति भी बनी रहेगी। साथ ही, आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होगी। माता का साथ और भावनात्मक सहयोग आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। यह समय जीवन में विस्तार और खुशियों का संकेत दे रहा है। परिवार में नए सदस्य के आने, घर की सजावट या फिर कोई बड़ी खरीदारी जैसे कार या संपत्ति आदि कर सकते हैं। कुल मिलाकर, आपका घर का वातावरण शांति, सुख और तरक्की से भरा रहेगा। 

मेष साप्ताहिक राशिफल  

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। कर्क राशि में गुरु का उच्च होना आपके करियर और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। गुरु का यह गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है, जिसके कारण आपकी वाणी और बातचीत करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप बातें करना पसंद करेंगे और प्रभावशाली वक्ता बन सकते हैं। 

सामान्य रूप से, गुरु का यह गोचर काउंसलिंग या मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी वाणी में ऐसा प्रभाव देखने को मिलेगा जो न केवल लोगों को प्रभावित करेगा, बल्कि धन-समृद्धि और सम्मान प्राप्त करने के भी रास्ते खोलेगा। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब भाग्य भाव में गोचर करके उच्च अवस्था में आ जाएंगे। हालांकि, यह आपके छठे भाव के भी स्वामी हैं इसलिए आपके सामने कर्ज़, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं या भारी प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियां आ सकती हैं। 

बता दें कि कुंडली के लग्न भाव में गुरु ग्रह की उच्च अवस्था में स्थिति को बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, गुरु देव की कुंडली में मौजूदगी कई दोषों को कम करने की क्षमता रखती है। इस गोचर के प्रभाव से आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। आप एक अच्छे आध्यात्मिक गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक बन सकते हैं। साथ ही जीवन में सुख, संतुष्टि, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के अधिपति देव हैं। कर्क राशि में गुरु का उच्च का होना वैवाहिक और पारिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगा। गुरु देव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे और ऐसे में, आपकी मुलाकात समाज के प्रभावशाली लोगों, अधिकारियों या सरकारी व्यक्तियों से हो सकती है। इन संपर्कों से आपको आर्थिक लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

गुरु गोचर के दौरान आपके निजी और सामाजिक जीवन के रिश्ते मज़बूत होंगे और लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। बीते समय में किए गए निवेशों से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस या प्रमोशन जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बिज़नेस का विस्तार करने और नई योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर, यह समय आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पाने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। इनकी उच्च अवस्था छात्रों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। ऐसे में, आप पढ़ाई में तरक्की हासिल करेंगे। इस समय आपको धन-समृद्धि में भी आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। 

इस समय आपको उच्च शिक्षा ग्रहण करने और नई-नई चीज़ों को सीखने के अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक का सहयोग मिल सकता है जो आपके जीवन को सही दिशा देगा। पढ़ाई या ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस गोचर के दौरान आपके पिता के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और वह प्रगति प्राप्त करेंगे। आपको उनका भरपूर प्यार और हर कदम पर सहयोग मिलेगा। इस समय आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ऐसे में, आप तीर्थस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु देव आपके लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं। इनका गोचर आपके लिए फलदायी साबित होगा। इनका यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में ज्ञान, समृद्धि और उन्नति लेकर आएगा, विशेष रूप से टीचर, प्रोफेसर, काउंसलर और सलाहकार को लाभ होगा। 

इस राशि के जातकों को हर कदम पर अपने मेंटर, गुरु और टीचर्स का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में, आपका प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रहेगा। जो जातक अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, अब उनकी समस्या का समाधान होगा। साथ ही, आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकेंगे जिसके चलते आपका विवाह या सगाई हो सकती है। जो शादीशुदा जातक संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं और शुभ समाचार मिलने में समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन्हें इस दौरान खुशखबरि मिलने के योग बन सकते हैं। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

गुरु का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सतर्क

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों की कुंडली में गुरु ग्रह आपके ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि ज्योतिष में आठवें भाव के स्वामी का उच्च का होना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह जीवन में अचानक बदलाव और अनिश्चितता लेकर आते हैं। गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके संचार कौशल को प्रभावशाली बनाने का काम करेगा। लेकिन, इसी समय आपकी कोई गलत बात या फिर जल्दबाज़ी में कही गई बात आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए इस दौरान आपको बात करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके लिए अनुकूल ग्रह माने जाते है जो आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी भी हैं। साथ ही, यह आपके लग्न भाव के स्वामी के साथ मित्रतापूर्ण संबंध रखते हैं। इसके बावजूद,  गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं कहा जाएगा क्योंकि यह आपके बारहवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह आपके खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं जिसके चलते आपको अस्पताल जाना, एसाइलम आदि जगहों पर जाना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको धन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में अधिक सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी जाती है। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि गुरु महाराज की मूलत्रिकोण राशि है जो कुंडली के बारहवें भाव के अंतर्गत आती है, इसलिए गुरु देव आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं। लेकिन, इस भाव में गुरु ग्रह की उपस्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में, बृहस्पति देव आपके खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं और आपको हानि होने की आशंका है। साथ ही, आपको अस्पताल या एसाइलम जाने की नौबत आ सकती है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ पड़ सकता है। कुल मिलाकर, गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों को लेकर सतर्क और समझदारी से संभालने की सलाह दी जाती है। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान करें ये उपाय  

  • गुरु गोचर के दौरान घर पर सत्यनारायण पूजा करवाएं और अपनी मां या मां समान किसी महिला को उपहार दें। 
  • भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 
  • प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक करें। 
  • गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को हल्दी अर्पित करें और इसकी पूजा करें। 
  • भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं। 
  • प्रतिदिन नहाने के पानी में हल्दी केसर मिलाकर स्नान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गुरु का कर्क राशि में गोचर 2026 में कब होगा?

गुरु देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। 

2. गुरु का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?

गुरु का कर्क राशि में प्रवेश मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा। 

3. गुरु गोचर के दौरान किस उपाय को करना लाभकारी रहेगा?

गुरु के राशि परिवर्तन के दौरान भगवान विष्णु को रोज़ाना पीले फूल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

: टैरो साप्ताहिक राशिफल: 31 मई से 06 जून 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (31 मई से 06 जून, 2026): इस सप्ताह इन जातकों को रहना होगा संभलकर!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 06 जून 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें। 

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 31 मई से 06 जून 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा? 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 06 जून 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स

पेज ऑफ वैंड्स प्रेम जीवन में जो परिणाम देता है, वह है जुनून और आकर्षण। यह कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में एनर्जी, रोमांच और शारीरिक आकर्षण बहुत मजबूत है। आप दोनों की सोच और जीवन के लक्ष्य काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं। यह कार्ड अक्सर क्रश या नए प्यार की शुरुआत को दर्शाता है। लेकिन लंबे समय के रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले अपने पार्टनर को अच्छे से समझना जरूरी है। आप दोनों खुलकर अपनी उम्मीदों के बारे में बात करें, ताकि आगे कोई गलतफहमी न हो।

आर्थिक जीवन मैजिशियन का संकेत है कि आप अपनी काबिलियत और समझदारी से अपने पैसे और करियर में अच्छी ग्रोथ ला सकते हैं। अगर आप अपने हुनर का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास आगे बढ़ने के कई मौके हैं। यह कार्ड बताता है कि नई सोच, सीखते रहना और समझदारी से फैसले लेना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। 

करियर क्वीन ऑफ वांड्स करियर में आत्मविश्वास, आकर्षक और मजबूत नेतृत्व का संकेत देती है। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है जब आप अपने काम में आगे बढ़ सकते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। यह कार्ड आपको पहल करने, खुद पर भरोसा रखने और अपनी नेटवर्किंग स्किल्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है। इससे आपको करियर में सफलता और तरक्की मिल सकती है। 

स्वास्थ्य के लिहाज से सिक्स ऑफ कप्स रिकवरी और हीलिंग का संकेत देता है। अगर आप पहले से किसी परेशानी से गुजर रहे थे, तो अब सुधार होने का समय है। यह कार्ड बताता है कि पुराने अच्छे तरीकों या आदतों को अपनाने से आपको फायदा मिल सकता है। साथ ही, खुश रहना, हल्की-फुल्की गतिविधियां करना और अपने मन को शांत रखना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: केयेन पेपर

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में द टॉवर कार्ड बताता है कि आपके पार्टनर आपको ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिसने अचानक उनकी जिंदगी बदल दी। आपके आने से उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है। हो सकता है कि जब वे उम्मीद और सकारात्मकता मिली। यह रिश्ता अचानक शुरू हुआ हो सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा या नहीं, लेकिन इसकी नींव मजबूत जरूर है।

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स संकेत देता है कि आर्थिक तरक्की के लिए टीमवर्क और दूसरों की सलाह बहुत फायदेमंद रहेगी। यह समय है कि आप अनुभवी लोगों से सीखें और उनके साथ मिलकर काम करें। अलग-अलग लोगों की सोच और अनुभव मिलकर आपको बेहतर आर्थिक फैसले लेने में मदद करेंगे।

करियर सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि अब समय है अपने करियर की जिम्मेदारी खुद लेने का और भविष्य के लिए ठोस योजना बनाने का। आपको अस्थिरता से निकलकर एक स्थिर और सुरक्षित करियर की ओर बढ़ना चाहिए। अगर आप नया करियर शुरू कर रहे हैं, तो पुराने बुरे अनुभवों को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। साथ ही, आय के नए स्रोत ढूंढने की कोशिश करें। 

पेज ऑफ कप्स स्वास्थ्य के मामले में संकेत देता है कि आपको अपने शरीर और भावनाओं की बात सुननी चाहिए। यह समय है खुद का ध्यान रखने का, प्यार और देखभाल देने का। यह कार्ड अच्छे स्वास्थ्य समाचार या धीरे-धीरे सुधार का संकेत भी दे सकता है। मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

राशि अनुसार शुभ मसाला: पुदीना

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: जजमेंट

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द एम्प्रेस

प्रेम जीवन में जजमेंट कार्ड बताता है कि आपके पार्टनर ने आपके बारे में कोई बड़ा फैसला लिया है। यह एक तरह का जागने या सच्चाई समझने वाला समय होता है। उन्हें अब आपके अंदर एक अच्छे जीवनसाथी की संभावना दिख रही है। लेकिन साथ ही वे यह भी समझ रहे हैं कि इस रिश्ते में कुछ व्यक्तिगत चुनौतियां हो सकती हैं। इसलिए वे सोच सकते हैं कि खुद में कुछ बदलाव करना जरूरी है। आपका पार्टनर या तो पहले से ज्यादा मजबूत और स्पष्ट बन सकता है या फिर डर के कारण पीछे भी हट सकता है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि आप इस समय अपने भविष्य के आर्थिक रास्तों के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं। यह समय है अपनी मौजूदा नौकरी और उसके आगे बढ़ने के अवसरों का सही आकलन करने का। यह कार्ड आपको आगे की योजना बनाने और सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित करता है, ताकि भविष्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सके। 

करियर में टेन ऑफ पेंटाकल्स बड़ी सफलता, स्थिरता और लंबे समय तक चलने वाली उपलब्धियों का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आप अपने करियर में एक मजबूत और सुरक्षित स्थिति बना सकते हैं। यह कार्ड अक्सर ऐसे काम या बिज़नेस की ओर इशारा करता है जो लंबे समय तक चले और आपको आर्थिक सुरक्षा दे। कुल मिलाकर, यह बहुत ही शुभ संकेत है। 

एम्प्रेस कार्ड स्वास्थ्य के मामले में बहुत सकारात्मक माना जाता है। यह अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा, और देखभाल की जरूरत को दर्शाता है। यह कार्ड संतुलन, हीलिंग और प्रकृति से जुड़ने का संकेत देता है। खास तौर पर यह प्रेग्नेंसी, माता-पिता बनने या अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखने की ओर भी इशारा करता है। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: मेथी

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर:  द टॉवर (रिवर्स)

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स

कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो स्टार कार्ड बताता है कि आप अपने पार्टनर के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत हैं। जब वे मुश्किल समय से गुजर रहे होते हैं, तब आपकी मौजूदगी उनके जीवन में रोशनी लेकर आती है। वे आपको सिर्फ प्रेमी ही नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी देखते हैं। आपके बीच की दोस्ती इस रिश्ते को मजबूत बनाएगी। यह रिश्ता बहुत ही सहज, शांत और बिना किसी दिखावे वाला होगा, जहां आपको खुद को बदलने या कुछ छुपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आर्थिक जीवन द वर्ल्ड संकेत देता है कि अब आपको अपने मेहनत का फल मिलने वाला है। लंबे समय से की गई मेहनत और बचत अब अच्छे परिणाम दे सकती है। आपको कई बड़ा अवसर, बोनस या आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। यह कार्ड यह भी बताता है कि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और सुरक्षित रास्ते अपनाने चाहिए। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।

करियर में द टॉवर कार्ड बताता है कि कुछ चुनौतियां या अचानक बदलाव आ सकते हैं। आपको यह समझना होगा कि बड़ा बदलाव अक्सर थोड़ी परेशानी या असहजता लेकर आता है। हो सकता है आपको कुछ पुरानी सोच या आदतों को छोड़ना पड़े और सच्चाई का सामना करना पड़े। इस समय बदलाव को अपनाना और नई दिशा में आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य में नाइन ऑफ वैंड्स थकान, बार-बार होने वाली सूजन या चोट के पूरी तरह ठीक न होने की ओर इशारा करता है। आप शायद अपने शरीर को पूरा आराम नहीं दे पा रहे हैं और केवल लक्ष्णों को संभाल रहे हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि नियमितता और आराम को प्राथमिकता दें, ताकि आप पूरी तरह से ठीक हो सकें।

राशि अनुसार शुभ मसाला: सेज

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द हीरोफेंट

बात करें सिंह राशि के जातकों के लिए टू ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि अगर आप किसी रिश्ते में आने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके और आपके पार्टनर के बीच बहुत ही खूबसूरत भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव बन सकता है। आप दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री, गहरा कनेक्शन और साथ रहने पर एक खास सा जादुई एहसास होता है। ऐसा लग सकता है कि आपका मिलना पहले से तय था। यह कार्ड दोस्ती, प्यार, अपनापन और एक-दूसरे की सच्ची परवाह को दर्शाता है।

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स खुशी, स्थिरता और सफलता का संकेत देता है। यह किसी खास उपलब्धि या सेलिब्रेशन की ओर इशारा कर सकता है। आपने अब तक जो मेहनत की है, उसका अच्छा फल मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको संतोष मिलेगा।

करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि अब आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड आपको बदलाव को अपनाने और अपने करियर में एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हो सकता है कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर नए अवसरों की तलाश करनी पड़े। यह रास्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इससे आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की ग्रोथ मिलेगी। भरोसा रखें कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

द हीरोफेंट कार्ड स्वास्थ्य के मामले में यह दर्शाता है कि आपको लंबे समय तक चलने वाले इलाज, दवाइयों या अस्पताल से जुड़ी देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। यह किसी ऐसी स्थिति की ओर इशारा करता है कि जिसमें नियमित निगरानी जरूरी होती है। यह कार्ड सलाह देता है कि आप किसी भरोसेमंद डॉक्टर की सलाह मानें और सही इलाज के रास्ते पर लगातार बने रहें।

राशि अनुसार शुभ मसाला: केसर

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: एस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो एस ऑफ कप्स सच्चे और पवित्र प्यार का संकेत देता है। आपका पार्टनर बहुत खुश है और दिल से आभारी है कि आप उसकी जिंदगी में हैं। हो सकता है कि उन्हें पहली बार असली और सच्चे प्यार का एहसास हो रहा हो। यह सिर्फ शारीरिक रिश्ता नहीं, बल्कि भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव भी दिखाता है।अगर पहले आपके या आपके पार्टनर के रिश्ते अच्छे नहीं रहे, तो इस बार सब कुछ अलग और बेहतर होगा। इस समय उनका दिल उम्मीद और चाहत से भरा हुआ है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपको अपने पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। जो भी निर्णय लें, उससे पहले अपनी पूरी आर्थिक स्थिति और उसके असर को अच्छे से समझ लें। हर पहलू पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि आपकी जिंदगी में संतुलन और स्थिरता बनी रहे।

करियर की बात करें तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आप एक समझदार और साफ सोच वाले इंसान हैं, जिन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए। फैसले लेते समय अपने मन की सुनें और पॉजिटिव रहें, क्योंकि आगे अच्छा समय आने वाला है। ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, आपको सही रास्ता पता है। अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो आपने अपने बॉस और साथ काम करने वालों पर अच्छा प्रभाव डाला है। 

फोर ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि घर का माहौल आपके स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। आप अभी ठीक होने या संभलने के दौर में हो सकते हैं, जहां घर का सपोर्ट बहुत मदद करता है। अच्छी और नियमित आदतें अपनाने से आपको जल्दी सुधार मिलेगा। इस समय आप मानसिक और भावनात्मक रूप से शांति और स्थिरता महसूस कर रहे हैं, और इसमें अपनों का साथ भी मिल रहा है।

राशि अनुसार शुभ मसाला: सौंफ

 करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स

बात करें तुला राशि के जातकों की तो सन कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता खुशहाल, आरामदायक और सुकून भरा है। आपका पार्टनर आपकी इंसानियत, आपकी अच्छाई और आपके स्वभाव से बहुत प्रभावित है। आप दोनों का जुड़ाव प्रकृति, जानवरों या बाहर घूमने-फिरने से भी हो सकता है। वह आपकी तरफ बहुत खिंचे चले आते हैं। अगर आप परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह बहुत अच्छा संकेत है। उन्हें लगता है कि आप एक बहुत अच्छे माता-पिता बनेंगे।वे आपको बच्चों और जानवरों का अच्छा ख्याल रखने वाला मानते हैं और आपके साथ भविष्य बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स दिखाता है कि आगे चलकर आपके लिए पैसे और मौके बढ़ने वाले हैं। आपकी प्लानिंग और मेहनत आपको आगे सफलता दिलाएगी। आप सही दिशा में जा रहे हैं और आने वाले समय के लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं। अगर आप किसी फैसले को लेकर असमंजस में हैं, तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

करियर की बात करें क्वीन ऑफ कप्स कहती है कि आपको अपने इमोशन्स को संतुलित रखना चाहिए और अपने काम में संतुष्टि ढूंढनी चाहिए। सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि आपका काम आपको खुशी और सुकून भी दे। थोड़ा समय निकालकर सोचें कि आपके काम की कौन-सी चीजें आपको खुश करती हैं। जरूरत पड़े तो बदलाव करें, ताकि आपका काम आपके दिल और आपकी वैल्यूज़ से मेल खाए। काम में भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों चीजों का संतुलन बनाए रखें।

स्वास्थ्य में फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि शरीर में जकड़न, पाचन की समस्या या ज्यादा तनाव हो सकता है। कब्ज, मांसपेशियों में खिंचाव या लगातार थकान जैसी परेशानी हो सकती है, खासकर जब आप खुद को ज्यादा रोककर रखते हैं या भावनाएं दबाते हैं। आपका शरीर आपको संकेत दे रहा है कि थोड़ा रिलैक्स करें, गहरी सांस लें और तनाव छोड़ें। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: सौंफ

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एस ऑफ पेंटाकल्स

करियर: फाइन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन

बात करें वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फाइव ऑफ वैंड्स बताता है कि आपको अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है। अगर शुरुआत में ही इतना झगड़ा और बहस हो रही है, तो सोचिए 10 साल बाद रिश्ता कैसा होगा। यह कार्ड आपको समझदारी से और लंबे समय को ध्यान में रखकर फैसला लेने की सलाह देता है। आप एक अच्छे और हेल्दी रिश्ते के हकदार हैं। सच्चे पार्टनर एक-दूसरे को ऊपर उठाते हैं न कि नीचे गिराते हैं। रिश्ता सपोर्ट देने वाला होना चाहिए।

आर्थिक जीवन की बात करें तो एस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपके लिए पैसे और तरक्की के अच्छे मौके आने वाले हैं। अभी जो फैसला आप लेंगे, वह आपको भविष्य में अच्छा पैसा और स्थिरता दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय ले। यह एक पॉजिटिव संकेत हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। अगर आप अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड मजबूत शुरुआत और अच्छे अवसर दिखाता है।

करियर में फाइव ऑफ कप्स कहता है कि आपको अपने काम से जुड़ी निराशा या असंतोष को समझना जरूरी है। सोचिए कि क्या आपका वर्तमान काम आपके भविष्य के लक्ष्यों से मेल खाता है या नहीं। अगर नहीं, तो आपको नए काम या नए क्षेत्र की तरफ देखना चाहिए जो आपके सपनों और सोच के अनुसार हो। विश्वास रखें कि आगे आपके लिए बेहतर रास्ते खुलेंगे, और नए अवसरों के लिए खुले रहें। 

स्वास्थ्य के मामले में द हैंग्ड बताता है कि आप इस समय सोच-विचार के दौर से गुजर रहे हैं। आपको थोड़ा रुका हुआ या अलग-थलग महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय आपको नई समझ और नजरिया देगा। यह कार्ड सिखाता है कि आराम और सोच के जरिए आपको सीख मिलेगी। यह भी संकेत है कि बदलाव को रोकना, या ज़्यादा समय तक किसी चीज़ को पकड़े रहना, आपकी समस्या की जड़ हो सकता है। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: काली मिर्च

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो बताता है कि आपके रिश्ते में एक नया, जोश से भरा और मजबूत शुरुआत होने वाली है। यह समझदारी वाला प्यार होगा, जिसमें सामने वाला इंसान शुरू से ही साफ रहेगा कि उसे क्या चाहिए। उसे बहुत लोगों का ध्यान मिल सकता है, लेकिन वह अपना पूरा ध्यान सिर्फ आप पर रखेगा। और ऐसा मत सोचिए समझदार इंसान बोरिंग होगा, वह बहुत मजेदार और दिलचस्प है और आपके साथ समय को खुशियों से भर देगा।

बात करें तो आर्थिक जीवन की तो थ्री ऑफ कप्स बताता है कि टीमवर्क या साथ मिलकर काम करने से आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। यह समय दूसरों के साथ मिलकर काम करने और नए मौके अपनाने का है, क्योंकि इससे फायदा होने की पूरी संभावना है।

करियर की बात करें तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है थोड़ा रुककर अपने करियर के बारे में सोचने की जरूरत है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार करें कि आपको असल में क्या खुशी और संतुष्टि देगा। करियर का फैसला आपकी ज़िंदगी पर बड़ा असर डालता है, इसलिए अपनी खुशी और सेहत को पहले रखें। फैसला लेने से पहले जानकारी जुटाएं, एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी क्षमता व रुचि को समझें। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको ज्यादा तनाव, चिंता, उदासी या नींद की समस्या हो सकती है। बार-बार चिंता करने, बुरे सपने आने या ठीक से नींद न लेने की वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। यह संकेत है कि आपको अपने मन को शांत करने और आराम देने की जरूरत है।

राशि अनुसार शुभ मसाला: लौंग

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स 

करियर: टेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स बताता है कि आप या आपका पार्टनर हमेशा थोड़ी दूरी बनाकर या सतर्क रहकर चलते हैं। अगर बाहर से कोई समस्या नहीं है, फिर भी आपको अपने रिश्ते को बचाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो यह ठीक नहीं है। रिश्ते में बार-बार ऐसा होना सही नहीं होता। जो भी वजह है तनाव या झगड़े की उसे जल्द से जल्द सुलझाना जरूरी है।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स बताता है कि आप समझदारी और संतुलन के साथ पैसे के फैसले लेंगे। यह कार्ड दिखाता है कि भावनात्मक समझ और सही सोच आपको अच्छे आर्थिक निर्णय लेने में मदद करेगी। अगर आप कन्फ्यूज हैं, तो शांत दिमाग और समझदारी से लिया गया फैसला आपको सफलता देगा। 

करियर में टेन ऑफ वैंड्स कहता है कि आप अपने काम की जिम्मेदारियों से बहुत ज्यादा दबाव महसूस कर सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि आपका काम आपकी जिंदगी को बेहतर बना रहा है या बोझ बन रहा है। अपने बॉस और खुद से अपनी सीमाएं और प्राथमिकताएं साफ रखें। जरूरत पड़े तो काम बांटें या दूसरों से मदद लें, ताकि आप थकान से बच सकें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय-समय पर आराम जरूर करें। 

स्वास्थ्य किंग ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी सेहत से जुड़ी कुछ चीजें धीरे-धीरे और नियमित ध्यान से ठीक होंगी। हो सकता है कुछ पुरानी समस्याएं हों, जिनके लिए आपको सही दिनचर्या और लाइफस्टाइल अपनानी पड़े। यह कार्ड बताता है कि आपके अंदर ताकत है और आप नियमितता से अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: रोजमेरी

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

करियर: जस्टिस

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड  

प्रेम जीवन की बात करें कुंभ राशि के जातकों की तो पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपका पार्टनर बातूनी, समझदार और दिमाग से तेज हो सकता है, लेकिन भावनात्मक रूप से थोड़ा दूर या अपरिपक्व भी हो सकता है। रिश्ते में कभी-कभी ड्रामा, असुरक्षा या कभी साथ-कभी दूर वाला माहौल हो सकता है। यह एक नए तरह का रिश्ता दिखाता है, जहां बातचीत और समझ बहुत जरूरी है। यह भी संकेत है कि आपको दिल खोलकर अपनी बात कहना सीखना होगा।

आर्थिक जीवन की बात करें तो बताता है कि पैसों के मामले में यह समय तेज, जोश भरा और थोड़ा जोखिम वाला हो सकता है। आप नए काम शुरू कर सकते हैं या घूमने-फिरने पर खर्च कर सकते हैं। इससे बड़ा फायदा भी हो सकता है, लेकिन अगर ध्यान नहीं रखा तो खर्च बढ़कर कर्ज भी हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

करियर में जस्टिस कार्ड बताता है कि आपको अपने काम का सही फल मिलेगा। अगर आपने मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, तो आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा—जैसे प्रमोशन, अच्छे कॉन्ट्रैक्ट या काम में सही इंसाफ। यह कार्ड सिखाता है कि सच्चाई और जिम्मेदारी से काम करने पर हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है। 

स्वास्थ्य द वर्ल्ड कार्ड बहुत अच्छा संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी सेहत अच्छी है या जल्दी ही बेहतर हो जाएगी। अगर आप किसी बीमारी या ऑपरेशन से गुजर रहे थे, तो अब ठीक होने का समय है। यह कार्ड संतुलन, खुशी और पूरी तरह से स्वस्थ होने का संकेत देता है। 

राशि अनुसार शुभ मसाला: चक्र फूल

मीन राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

मीन राशि के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ वैंड्स बताता है कि आप प्यार में बहुत कुछ झेल चुके हैं, लेकिन फिर भी मजबूत खड़े हैं। आप अपने रिश्ते में सीमाएं तय कर रहे हैं या किसी बड़े कमिटमेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। यह समय है कि आप अंदर की ताकत का इस्तेमाल करें, पुराने अनुभवों से सीखें और तय करें कि इस रिश्ते के लिए क्या सही है और किसके लिए लड़ना जरूरी है।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स बताता है कि आपको पैसों के मामले में सफलता और पहचान मिलेगी। आपकी मेहनत और सही फैसले आपको अच्छा परिणाम देंगे। यह समय तरक्की और सम्मान का है, जहां लोग आपकी उपलब्धियों को सराहेंगे।

करियर में पेज़ ऑफ वैंड्स बताता है कि इस समय आपका काम थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ वाला हो सकता है, लेकिन संतोष देने वाला रहेगा। नए काम के मौके, नई सोच या नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। यह समय कुछ नया सीखने, रिस्क लेने और नए रास्ते अपनाने का है, भले ही रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगे

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको आराम की बहुत जरूरत है। आप तनाव, बीमारी या थकान महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि थोड़ा ब्रेक लें, आराम करें और अपने दिमाग को शांत करें। जरूरत पड़े तो पूरी तरह से आराम या इलाज पर ध्यान दें।

राशि अनुसार शुभ मसाला: लेमन ग्रास

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो रीडर बनने के लिए मुझे किसी डिग्री की ज़रूरत है?

नहीं। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास डिग्री न हो, प्रतीकों को समझकर और अभ्यास के ज़रिए अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति को विकसित करके टैरो पढ़ना सीख सकता है।

2. टैरो डेक कैसे चुनें?

आप अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति के आधार पर टैरो डेक चुन सकते हैं।

3. क्या कोई अपना खुद का टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, बिल्कुल, कोई भी अपना खुद का डेक खरीद सकता है।

टीम बेंगलुरु VS टीम गुजरात

टीम बेंगलुरु VS टीम गुजरात (31 मई, 2026): अंकज्योतिष विश्लेषण!

डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहे।

आईपीएल 2026, इस मैच के बाद अपनी संपूर्णता को प्राप्त कर लेगा। यानी कि यह सीजन कंप्लीट हो जाएगा। इस सीजन की ट्रॉफी कौन सी टीम ले जाने वाली है यह तो 31 जनवरी 2026 की रात्रि में पता ही चल जाएगा लेकिन उससे पहले आप सबके मन में जिज्ञासा होगी कि ज्योतिष इस बारे में क्या कहता है? किस टीम की किस्मत के सितारे या अंक अधिक बुलंद है? तो आइए बात करते हैं इस सीजन के फाइनल मैच की। जो 31 मई 2026 को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 31 मई 2026 को टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात के बीच होने वाले फाइनल मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दोनों टीमों में से किस टीम की जीत की संभावनाएं अधिक हैं।

अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?

नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।

आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात Ahmedabad, Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।

आज के मैच के लिए अंकज्योतिषीय भविष्यवाणी 

आज के दिन के अंक: 31 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 4 बनता है। वहीं 31 मई 2026 के अनुसार अंक 1 बनता है। क्योंकि इस दिन रविवार का दिन है, अतः अंक 1 की ऊर्जा भी इस दिन प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह इस सीजन का 74वां मैच रहेगा, अतः अंक 2 की वाइब्रेशन भी इस दिन प्रभावित करेगी। इस तरह से आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक 4, 1, 4 और 2 बन रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि यह अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं साथ ही टीम के कैप्टन्स के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?

टीम बेंगलुरु और मैच के दिन के अंक 

टीम बेंगलुरु जिसका पूरा नाम Royal Challengers Bangalore है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।

अतः बेंगलुरु टीम के लिए आज के क्रमशः मित्र, शत्रु, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी टीम बेंगलुरु को दो ग्रीन सिग्नल और दो रेड सिग्नल मिल रहे हैं। यहां प्लस माइनस, प्लस माइनस का फाइनल स्कोर 0 आ रहा है लेकिन फिर भी शुरुआत ग्रीन सिग्नल यानी कि प्लस से हो रही है, इसे सकारात्मक शुरुआत कहा जाएगा। यदि सामने वाली टीम की शुरुआत भी इसी तरह हुई तब तो एक नाम लेना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। खैर उसकी चर्चा हम अगली टीम के विश्लेषण में करने ही जा रहे हैं। फिलहाल तो टीम  बेंगलुरु के कैप्टन के लिए 31 मई 2026 के अंक कैसे हैं, इस बात की चर्चा कर ली जाय। आइए देखते हैं कि उनके कप्तानों के नाम के अनुसार टीम बेंगलुरु के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?

टीम बेंगलुरु के कैप्टन और मैच के दिन के अंक

टीम बेंगलुरु के कैप्टन Rajat Patidar हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 1 तथा भाग्यांक 2 बनता है। 

Rajat Patidar के नामांक 3 के अनुसार दिन के अंक इन्हें सम, मित्र, सम और मित्र वाले परिणाम दे रहे हैं। यदि हम इसे स्कोर के रूप में देखें तो इसे टोटल 2 प्राप्तांक कह सकते हैं। वही रजत पाटीदार के मूलांक के अनुसार दिन की अंक इन्हें माइनस प्लस, माइनस प्लस वाला स्कोर दे रहे हैं। देखा जाय तो इस मामले में प्राप्तांक 0 माना जाएगा। वही रजत पाटीदार के भाग्यांक 2 के अनुसार भी दिन माइनस प्लस, माइनस प्लस वाला है, जिसका टोटल स्कोर 0 बनता है। 

टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन कठिनाई के बाद सपोर्ट करने वाला प्रतीत हो रहा है, तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।

आइए अब टीम गुजरात की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि पहले क्वालीफायर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?

टीम गुजरात और मैच के दिन के अंक 

टीम गुजरात जिसका पूरा नाम Gujarat Titans है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 9 बनता है।

अतः गुजरात टीम के लिए आज के क्रमशः शत्रु, मित्र, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को दो रेड सिग्नल और दो ग्रीन सिग्नल मिल रहे हैं। इसका मतलब है माइनस प्लस, माइनस प्लस करके अंतिम प्राप्तांक शून्य ही बन रहा है। ध्यान रहे टीम  बेंगलुरु का भी प्राप्तांक शून्य बन रहा है और टीम गुजरात का प्राप्तांक भी शून्य बन रहा है फर्क सिर्फ यह है कि बेंगलुरु की टीम का शुरुआती प्राप्तांक प्लस यानी ग्रीन सिग्नल के रूप में है जबकि टीम गुजरात का शुरुआती अंक माइनस यानी रेड सिग्नल के रूप में है। बाकी प्राप्तांक दोनों की इक्वल यानी बराबर है। स्वाभाविक है कि यह स्थिति बेहद कसमकश वाली होती है। जहां किसी एक टीम का नाम लेना बड़ा रिस्क वाला काम होता है। 

आइस अब हम टीम गुजरात के कप्तान के अंकों की ओर बढ़ते हैं शायद वहां से कोई स्पष्ट परिणाम मिल सके तो आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम गुजरात के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?

टीम गुजरात के कैप्टन और मैच के दिन के अंक

टीम गुजरात के कैप्टन Shubman Gill हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक 9 बनता है। 

Shubman Gill के नामांक 9 के अनुसार देखें तो दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं यानि कहने को तो दो ग्रीन सिग्नल इनके पास भी है लेकिन रेड सिग्नल भी इनके साथ जुड़ा हुआ है और यदि हम स्कोर बनाएं तो माइनस प्लस, माइनस प्लस मिलकर इनका स्कोर शून्य बन रहा है। यदि हम शुभमन गिल के मूलांक 8 के अनुसार देखें तो दिन के अंक इस मामले में प्लस माइनस, प्लस माइनस यानी अंक मित्र, शत्रु, मित्र शत्रु वाले प्रभाव दे रहे हैं। इसका भी प्राप्तांक 0 ही माना जाएगा। यदि हम शुभमन गिल के भाग्यांक 9 के अनुसार देखते हैं तो दिन के इनके लिए माइनस प्लस, माइनस प्लस यानी कि शत्रु मित्र, शत्रु मित्र की तरह ही परिणाम दे रहे हैं और इसका टोटल भी 0 ही मिल रहा है।

फ़ाइनल गणना

दोनों टीमों के नामांक के अनुसार दोनों टीमों का स्कोर इक्वल यानी बराबर है। फर्क सिर्फ यह है की टीम  बैंगलोर के नंबर्स की शुरुआत ग्रीन सिग्नल के साथ हो रही है। इसलिए हम उसे थोड़ा सा बेहतर कह सकते हैं। वहीं यदि हम कैप्टंस के नामांक के अनुसार देखें तो बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार को बेहतर अंक मिल रहे हैं। यदि हम कैप्टंस के मूलांक के अनुसार देखें तो दोनों को ही इक्वल स्कोर मिल रहे हैं। बस फर्क यह है कि शुभमन गिल को पहले प्राप्तांक के रूप में इन्हें ग्रीन सिग्नल मिल रहा है, जिसे हम थोड़ा सा बेहतर कह सकते हैं लेकिन ध्यान रहे स्कोर इक्वल ही है। वहीं यदि हम कैप्टंस के भाग्यांक के अनुसार देखें तो दोनों को ही सेम टू सेम रिजल्ट मिल रहे हैं, स्कोर भी इक्वल है और स्कोर मिलने का तरीका भी इक्वल है। तो इस तरह से मामला बेहद बेजिदा लग रहा है। कोई भी एक नाम लेना रिस्क भरा काम है लेकिन हम रिस्क लेते हैं और आपको एक निर्णय तक पहुंचाते हैं। 

इस निर्णय में दो पॉइंट टीम  बेंगलुरु के फेवर में दिख रहे हैं। जिनमें से एक पॉइंट तो बस नाम मात्र के लिए आगे है और वह है दिन के मूलांक के मामले में बेंगलुरु टीम को पहला प्राप्तांक ग्रीन सिग्नल के रूप में मिल रहा है जबकि गुजरात टीम को पहला प्राप्तांक माइनस के रूप में मिल रहा है। वहीं दूसरे प्राप्तांक यानी दिन के भाग्यांक की बात करें तो उसमें गुजरात टीम को पहला प्राप्तांक प्लस के रूप में मिल रहा है जबकि बेंगलुरु टीम को पहला प्राप्तांक माइनस के रूप में मिल रहा है। यानी कहीं न कहीं दोनो टीमें यहां भी बराबरी की स्थिति वाली लग रही हैं। हालांकि हमारा जो फार्मूला है उसके अनुसार हम मूलांक को ज्यादा महत्व देते हैं इसलिए हम बेंगलुरु टीम को थोड़ा सा बेहतर मानकर चल रहे हैं लेकिन ध्यान रहे बहुत सारे विद्वान मूलांक और भाग्यांक को इक्वल महत्व देते हैं। तो वहीं कुछ विद्वान मूलांक को ज्यादा महत्व देते हैं भाग्यांक को कम महत्व देते हैं जबकि कुछ विद्वान मूलांक से ज्यादा भाग्यांक को महत्व देते हैं। अत: कन्क्लूजन इक्वल ही माना जाएगा। दूसरा प्लस पॉइंट टीम बेंगलुरु को कैप्टन के मूलांक के मामले में मिल रहा है। जहां रजत पाटीदार के मूलांक 3 को दिन के अंक बेहतर प्राप्तांक दे रहे हैं। इसलिए हम टीम बेंगलुरु को थोड़ी सी बेहतर स्थिति में देख रहे हैं।

निष्कर्ष: यद्यपि Team Bengaluru और Team Gujarat के बीच Ahmedabad, Narendra Modi Stadium में होने वाले आईपीएल 2026 के इस फाइनल मुकाबले में, जो की अंक ज्योतिषीय गणनाओं के दृष्टिकोण से बेहद पेचीदा मैच लग रहा है; उसमें हम विजेता के रूप में Team Bengaluru का नाम लेना चाहेंगे।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

टैरो मासिक राशिफल 2026: जून

टैरो मासिक राशिफल 2026: जून का महीना कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए?

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।

 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अप्रैल 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।

टैरो मासिक राशिफल जून 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो यह कार्ड संतुलन और सच्चाई का संकेत कर रहा है। कोई व्यक्ति आपको करीब से समझने का प्रयास कर सकता है और वह आपके व्यवहार पर ध्यान देगा। उस व्यक्ति के लिए रिश्ते में स्पष्टता और ईमानदारी होना बहुत जरूरी होगा। वह आपको झूठी उम्मीद नहीं देगा, बल्कि अगर उसे लगेगा कि रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, तो वह आपको साफ तौर पर कह देगा। 

द चैरिएट कार्ड का आना शुभ माना जाएगा जो दर्शा रहा है कि आप आर्थिक जीवन में समस्याओं पर जीत हासिल करेंगे। लंबे समय से चली आ रही धन से जुड़ी परेशानियों का अब धीरे-धीरे अंत होने लगेगा। इस दौरान यात्रा या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है जैसे गाड़ी खरीदना, फ्लाइट टिकट लेना या कहीं घूमने के लिए जाना। 

करियर के क्षेत्र में आपको टू ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि आप करियर में एक मोड़ पर खड़े होंगे। ऐसे में, यह समय करियर से जुड़े नए फैसले लेने, नई दिशाए तलाशने और भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए अनुकूल होगा। आपको प्रगति और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप करियर में कोई बदलाव या फिर विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको साहस और नई सोच की जरूरत होगी। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो तनाव और लापरवाही से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है। इस दौरान आप काम या अहंकार की वजह से अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। डॉक्टर से सही संवाद न होना या गलत आदतें भी आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। स्वस्थ होने के लिए आपको स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी और गलत आदतों को छोड़ना होगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ब्लडस्टोन ब्रेसलेट

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर:  टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको द हर्मिट कार्ड प्राप्त हुआ है। यह कार्ड दर्शाता है कि जिस व्यक्ति को आप पसंद करते हैं, वह इस समय खुद पर ज्यादा ध्यान दे रहा होगा। वह अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा हो या फिर किसी पुरानी चोट से बाहर आ रहा होगा। संभव है कि वह आध्यात्मिक सोच में डूबा हो, क्योंकि हर्मिट कार्ड को गहरी सोच और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, उस व्यक्ति का ध्यान रिश्तों से ज्यादा अपने काम, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर केंद्रित होगा। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि अगर बीते समय में आपने तनाव, कर्ज या ज्यादा खर्च का सामना किया है, तो अब यह समय रुककर सोचने का होगा। साथ ही, आपको भविष्य की योजना बनाने की जरूरत होगी। बता दें कि शांत दिमाग से लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

करियर की बात करें, तो टू ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह जातक एक साथ कई जिम्मेदारियों को संभाल रहे होंगे। इस समय आपको ऑफिस के काम, जिम्मेदारियों और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। सही समय, मैनेजमेंट और समझदारी से आप हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना मानसिक तनाव, उलझन और भावनाओं को दबाने की तरफ संकेत कर रहा है जिसके चलते आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव आपके शरीर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको खुद की देखभाल करने और मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स

मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है जो आपके रिश्ते के सफल होने का संकेत कर रहा है। आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है और पार्टनर आपके साथ भविष्य की योजनाएं बनाते हुए नज़र आ सकते हैं। यह संबंध भावनात्मक और रोमांटिक दोनों रूप से संतुष्टि देने वाला होगा। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय और महत्व देना जरूरी होगा। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ कप्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा। इस महीने आपको अपने द्वारा लिए गए सही फैसलों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि, आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करना और सही योजना बनाकर चलना आवश्यक होगा। सही समय पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सही सलाह लेना आपके लिए फलदायी साबित होगी।

करियर में आपको फोर ऑफ वैंड्स मिला है जो आपके लिए सफलता और खुशियां लेकर आएगा। इस माह आपको कार्यों में की गई मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र का माहौल भी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। ऐसे में, टीमवर्क से सफलता मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य को देखें, तो आपको ऐस ऑफ कप्स की प्राप्ति हुई है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में, आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ दिनचर्या अपनानी होगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो जल्द सुधार देखने को मिलेगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ग्रीन एवेंचुरिन ब्रेसलेट

कर्क राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको धैर्य रखने और मेहनत का फल मिलने की तरफ संकेत कर रहा है। अगर इस समय रिश्ते में कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि आपके प्रयास सफल होंगे। अगर आपको पहले रिश्ते में निराशा मिली है, तो अब आपके लिए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा, तब ही आपकी मुलाकात सही इंसान से हो सकेगी। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ खुशियां शेयर करने का आपको मौका मिलेगा।

आर्थिक जीवन में आपको स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस माह आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे। इस दौरान आप निवेश से जुड़े कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए जरूरी होगा। साथ ही, बचत करने की भी कोशिश करें। आप किसी बड़ी खरीदारी की योजना बना सकते हैं, लेकिन खर्च उतना ही करें जितना आपके बजट में हो। 

करियर में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जो काम के सिलसिले में यात्राओं को दर्शा रहा है। काम में की जा रही मेहनत और आपके प्रयास अब लोगों की नज़रों में आने लगेंगे। ऐसे में, आपको पहचान और सराहना के योग बनेंगे। हालांकि, अब मेहनत करना जारी रखें क्योंकि आपको जल्द ही करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य में क्वीन ऑफ कप्स आया है जो स्त्री ऊर्जा का कार्ड माना जाता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपके आसपास ऐसे लोग मौजूद रहेंगे जो आपका साथ देंगे और आपकी हर कदम पर मदद करेंगे। इन जातकों की सकारात्मक सोच और आत्म-देखभाल जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करेंगी। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: नेचुरल क्रिस्टल क्वार्ट्ज ब्रेसलेट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द हैरोफेंट

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स मिला है जिसे एक शुभ कार्ड माना जाएगा। यह कार्ड लव लाइफ में सफलता और खुशियों का संकेत कर रहा है। इस महीने आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत और खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो जिस व्यक्ति को आप लंबे समय से पसंद करते हैं, उसके साथ रिश्ता शुरू होने के योग बन सकते हैं।

आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट आया है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि धन से जुड़े मामलों में आपको कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला लेने से बचना होगा। इस विषय में किसी अनुभवी या विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए फलदायी साबित होगा। आप भविष्य में आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए पारंपरिक और सुरक्षित तरीके अपना सकते हैं। इस अवधि में जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला आपको नुकसान करवा सकता है। 

करियर में व्हील ऑफ फॉर्च्यून का आना आपको अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसी नौकरी में रहना जो आपकी पसंद की न हो, इसे व्यर्थ कहा जा सकता है इसलिए आपको अपने सपने पूरे करने की दिशा में कदम उठाना होगा। वर्तमान नौकरी में अपनी पसंद की चीज़ पाने के लिए बेबाक होकर अपनी बात रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि बीते समय में सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस दौरान सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने का काम करेंगे। आपके ऊर्जावान और स्वस्थ रहने का असर सीधे रूप से आपकी सेहत पर नज़र आएगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: टाइगर आई ब्रेसलेट

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द मून 

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स 

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो रिश्ते में भय और चिंता को दर्शा रहा है। इस महीने आपको अपने मन की आवाज़ सुनने की जरूरत होगी। अगर रिश्ते में कुछ गलत महसूस हो रहा है, तो उन बातों के बारे में खुलकर साथी से बात करनी होगी। इस राशि के सिंगल जातकों को रिश्ते में जल्दबाज़ी करने से बचना होगा क्योंकि सच्चा प्यार पाने में काफ़ी समय लगता है। 

आर्थिक जीवन में द मून का आना दर्शाता है कि इस माह जातकों को सतर्क रहना होगा। ऐसे में, इन जातकों को धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। अगर आप कहीं से धन लाभ मिलने या फिर आय में वृद्धि के किसी अवसर का इंतज़ार कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना और जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य करने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। 

करियर में द टॉवर कार्ड का आना शुभ संकेत नहीं माना जाएगा क्योंकि संभव है कि आप अपनी मौजूदा नौकरी या करियर से पूरी तरह संतुष्ट न हों। अगर आप नौकरी से ख़ुश नहीं हैं, तो अब आप नौकरी बदलने पर सोच-विचार कर सकते हैं। हालांकि, करियर में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना भी जरूरी होगा। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ कप्स मिला है जो आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। यह कार्ड बता रहा है कि अगर आप किसी रोग से गुज़र रहे हैं, तो अब आप स्वस्थ हो सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ होंगे। आप ऊर्जावान और पहले से बेहतर महसूस करेंगे। जो जातक भावनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी इस माह राहत का अनुभव होगा। साथ ही, आप डिप्रेशन से बाहर आ सकेंगे और ऐसे में, आपका जीवन बेहतर होना शुरू हो जाएगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: कार्नेलियन ब्रेसलेट

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: द मून

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स

तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो आपके रिश्ते में नईं भावनाओं और उत्साह को दर्शा रहा है। रिश्ते की शुरुआत आपको आकर्षित करेगी। हालांकि, इस आकर्षण को प्यार समझने की भूल न करें कि आप दोनों का रिश्ता हमेशा बरकरार रहेगा। आपके पास जीवनसाथी चुनने के कई विकल्प मौजूद होंगे। ऐसे में, आपके लिए जरूरी होगा कि आप रिश्ते से वास्तव में क्या चाहते हैं। 

आर्थिक जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड का आना धन से जुड़े मामलों में मज़बूती और आत्मविश्वास की तरफ संकेत कर रहा है। इस महीने आर्थिक रूप से मज़बूत महहूस करेंगे, लेकिन आपको इसे बनाए रखने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य की सुरक्षा के लिए बचत करना न भूलें, फिलहाल खुद पर हद से ज्यादा धन खर्च करना सही नहीं कहा जा सकता है।

करियर में आपको द मून मिला है जो कार्यक्षेत्र में भ्रम और चिंता की स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। इस दौरान मन में काम को लेकर असुरक्षा या उलझन के भाव रह सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर स्पष्टता न हो, तो सवाल पूछने से न हिचकिचाएं।  जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि समय के साथ परिस्थितियों में सुधार होगा। सकारात्मक सोच आपको बेहतर परिणाम देने का काम करेगी। 

स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आपका सारा ध्यान अपने पर केंद्रित होगा। इस महीने आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही, आपको खुद को समय देना होगा, पर्याप्त आराम करना होगा और मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ओपल ब्रेसलेट

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आया है जो रिश्ते में देखभाल, स्थिरता और सच्चे प्रेम को दर्शा रहा है। इस महीने आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। हालांकि, प्यार के लिए जरूरत से ज्यादा बेचैन दिखने से बचें। इस समय आत्मविश्वास और खुद से प्रेम करने से सही साथी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। रिश्ते के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक रखें और स्वयं को मिलने वाले प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। 

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स आपको प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भ्रम और असमंजस की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में, इस समय को आर्थिक जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन करने के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, इन जातकों का मन उलझा हुआ रह सकता है, इसलिए किसी भी धन से जुड़े निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न करें क्योंकि आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। 

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स का आना मेहनत के दम पर भविष्य में सफलता मिलने की तरफ संकेत करता है। संभावना है कि कार्यक्षेत्र में आप मेहनत तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल आपको उसका पूरा श्रेय नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आने वाले समय में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य में आपको फोर ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने प्रियजनों से सही मदद और समाधान मिलने की संभावना है। आपको अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ब्लैक ऑब्सिडियन ब्रेसलेट

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो इस महीने पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। ऐसे में, आप एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्ण पल बिताएंगे। जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता आ सकता है इसलिए नए लोगों स मिलने-जुलने की कोशिश करें।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना संतुलन, उदारता और आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रतीक माना जाएगा। इन जातकों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो मेहनत की थी, उसके सकारात्मक परिणाम अब आपको प्राप्त होने लगेंगे। इस माह दूसरों की मदद करना आपके लिए शुभ साबित होगा, जितना आप बांटेंगे, उतना ही आपको भी लाभ मिलेगा। 

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ कप्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा जो नौकरी में खुशी, तालमेल और सफलता की तरफ इशारा कर रहा है। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे और ऐसे में, आप टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे। हालांकि, आपको सफलता बनाए रखने के लिए मेहनत जारी रखना जरूरी होगा। इस महीने काम में लगातार प्रयास करना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना अनुशासन और समझदारी का संकेत करता है। इस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना होगा और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने होंगे। इस दौरान आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: सिट्रीन ब्रेसलेट

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द हैरोफ़न्ट

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स 


बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना एक शुभ संकेत नहीं कहा जाएगा। इस समय आपको लग सकता है कि आप रिश्ते में प्यार और भावनात्मक सहारे की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सामने से आपको अपनी उम्मीद के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं मिल रही होगी। ऐसे में, आपको यह बात समझनी होगी कि जो व्यक्ति आपकी भावनाओं की कद्र नहीं कर रहा है, उसके लिए खुद को दुखी करना सही नहीं कहा जा सकता है। आपको खुद को महत्व देना होगा और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें क्योंकि आपके जीवन में सच्चा प्यार दस्तक दे सकता है। 

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स का मिलना सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। यह कार्ड धन, स्थिरता और आर्थिक सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती है। यह जातक सोच-समझकर निवेश या जोखिम से भरे बड़े फैसले ले सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा रिस्क लेने से बचना होगा। साथ ही, आपके लिए जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा और इससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। 

द हैरोफ़न्ट का आना आपको करियर में मार्गदर्शन और अनुशासन को दर्शा रहा है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपके लिए नियमों-कायदों का पालन करना फायदेमंद होगा। जून के महीने में नौकरी में किसी बड़े बदलाव या नियम को तोड़ने का प्रयास न करें। आपको करियर में किसी अनुभवी व्यक्ति या मेंटर का मार्गदर्शन मिल सकता है और ऐसे में, आपके लिए सलाह लेना लाभकारी साबित होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना शुभ नहीं माना जाएगा जो बता रहा है कि आप मानसिक तनाव और खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। इस समय मानसिक दबाव का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इन जातकों को अपनी मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं या अनसुलझी परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा आपको समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: एक्वामरीन ब्रेसलेट

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, किंग ऑफ कप्स का आना भावनात्मक संतुलन, समझदारी और गहरे रिश्ते की तरफ इशारा कर रहा है। इस माह आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है और ऐसे में, रिश्ते में आप ख़ुश और संतुलित दिखाई देंगे। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता पहले की तुलना में मजबूत होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों के पास आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए की पूरी क्षमता और अवसर दोनों मौजूद होंगे। इस माह आपको धन कमाने के नए रास्ते या आय में वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में भरोसा करना होगा। 

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ स्वोर्ड्स का आना बता रहा है कि आपको नौकरी में कंफ्यूजन और बड़े फैसले लेते समय कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि कुछ कार्य या चीज़ें दूसरों पर निर्भर करेंगी। इन जातकों को अपना काम पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से करने होंगे। साथ ही, आपको दूसरों पर दबाव डालने से बचना होगा। 

एट ऑफ वैंड्स का आना स्वास्थ्य में चुनौतीपूर्ण समय की तरफ इशारा कर रहा है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं, तो उसका सही इलाज मिलने में समय लग सकता है। इस समय आपको अपनी सोच को सकारात्मक और धैर्य बनाए रखना होगा। साथ ही, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: फिरोज़ा ब्रेसलेट

मीन राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द मून

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में द टॉवर मिला है जो बता रहा है कि यह समय आपकी लव लाइफ के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इस समय रिश्ते में तनाव, बेचैनी और भावनात्मक दूरियां आपको महसूस हो सकती है। कुछ रिश्तों में अलगाव जैसी परिस्थितियां भी जन्म ले सकती हैं। यदि आप रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा, लेकिन केवल वहीं रिश्ता बनाए रखें जो आपके लिए सही हो। इस राशि के सिंगल जातकों को नए रिश्ते में जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड आया है और यह कार्ड धन से जुड़े मामलों में सफलता एवं सुधार की तरफ इशारा कर रहा है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, भले ही परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं, लेकिन पैसों को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाकर चलना आपके लिए फलदायी साबित होगा।

करियर में टू ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आप भविष्य को लेकर पेशेवर जीवन की योजना बना रहे होंगे। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी।  अगर आप कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब वह धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। जिन जातकों को नौकरी की तलाश हैं, उन्हें कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य में द मून प्राप्त हुआ है जो आपको सेहत के प्रति सावधान रहने के लिए कह रहा है। अगर आप स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने मन की आवाज़ सुननी होगी। सही महसूस न करने पर आपको जरूरी कदम उठाने की सलाह दी जाती है। स्वयं पर भरोसा करें और डॉक्टर की सलाह लें। इस समय आपके लिए ज्यादा खाना, नशा या गलतों आदतों से दूर रहना आपके लिए आवश्यक होगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: एमेथिस्ट ब्रेसलेट

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो रीडर बनने के लिए डिग्री जरूरी होती है?

नहीं, कोई भी व्यक्ति बिना डिग्री के टैरो रीडिंग सीख सकता है। प्रत्येक व्यक्ति टैरो कार्ड्स के प्रतीकों को समझकर और नियमित रूप से अभ्यास के साथ टैरो कार्ड्स में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है। 

2. टैरो डेक का चुनाव कैसे करें?

आप अपनी पसंद के टैरो डेक का चुनाव इन्ट्यूशन यानी कि अपनी मन की आवाज़ के आधार पर कर सकते हैं।

3. क्या कोई व्यक्ति खुद अपना टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, आप अपना टैरो डेक खरीद सकते हैं। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 31 मई से 06 जून, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 31 मई से 06 जून, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (31 मई से 06 जून, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 में जन्मे लोग इस सप्ताह अधिक दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं। इससे उनके विचारों में प्रगति होगी और इसका सकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर भी पड़ सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा और संतुलित रह सकते है। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल और बेहतर संवाद बना रहेगा, जिससे आपके चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दे सकता है।

शिक्षा: इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। आप पढ़ाई को अधिक गंभीर और पेशेवर तरीके से करने का प्रयास करेंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप सरकारी क्षेत्र में जुड़े हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो बाहरी या आउटसोर्स डीलिंग्स के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। 

सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रह सकती है। आप उत्साह और खुशी से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप और अधिक फिट रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन 19 बार “ॐ रुद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 में जन्मे लोग इस सप्ताह निर्णय लेते समय थोड़ा अस्थिर या दुविधा में रह सकते हैं। इसकी वजह से आगे बढ़ने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए इस सप्ताह आपको पहले से योजना बनाकर काम करना चाहिए और भविष्य के बारे में सोचकर कदम उठाने की जरूरत होगी।

प्रेम जीवन: इस समय जीवनसाथी के साथ बहस या तकरार होने की संभावना रह सकती है। ऐसे में आपको विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्ते में खुशी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

शिक्षा: पढ़ाई में आपको तर्क और समझदारी का उपयोग करने की जरूरत होगी, तभी आप अन्य विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। इस दौरान पढ़ाई में ध्यान की कमी हो सकती है, इसलिए आपको ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता होगी। 

पेशेवर जीवन : यदि आप नौकरी करते हैं, तो इस समय काम में कुछ अस्थिरता या समस्याएं आ सकती हैं, जिससे प्रगति में बाधा आ सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान की स्थिति भी बन सकती है।
सेहत: इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। खांसी से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। साथ ही त्वचा से जुड़ी एलर्जी भी परेशान कर सकती है। इन समस्याओं का कारण कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) हो सकता है। 

उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 में जन्मे लोग इस सप्ताह अधिक दृढ़ निश्चय के साथ काम कर सकते हैं। इसी कारण आप कठिन चुनौतियों का भी सामना करने में सक्षम रहेंगे। जो भी काम या प्रयास आप करेंगे, उसमें आप विशेष कौशल दिखा सकते हैं। यह सप्ताह बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल हो सकता है, जैसे कि बड़े निवेश या महत्वपूर्ण सौदे करना। इस समय आपके जीवन में विस्तार और प्रगति के अवसर बन सकते हैं।

प्रेम जीवन: यह सप्ताह जीवनसाथी के साथ खुशी बनाए रखने के लिए अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ सकती है। इस दौरान आप किसी आध्यात्मिक उद्देश्य से यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने से आपका यह सप्ताह प्रेमपूर्ण और सुखद रह सकता है।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषय आपके लिए आसान और अनुकूल साबित हो सकते हैं। इन विषयों में अच्छे अंक प्राप्त करने के योग बन सकते हैं। इस समय आप अपनी क्षमता को पहचानने में भी सफल हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप अपने काम में विशेष कौशल दिखा सकते हैं। इस दौरान आपको प्रमोशन और इंसेंटिव मिलने की संभावना है, जिससे आपको लाभ होगा। आपकी मेहनत के लिए आपको पहचान और प्रशंसा भी मिल सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को अच्छी टक्कर दे सकते हैं।

सेहत: इस सप्ताह आपके अंदर ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रह सकता है। आप अधिक सकारात्मक और उत्साहित महसूस करेंगे। इसी कारण आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा बन रहा सकता है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्रों का जाप करें। 

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह आपको कामों को करने से पहले थोड़ा ज्यादा योजना बनानी पड़ सकती है, क्योंकि इस समय कुछ तनाव बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको भ्रम या उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने हर कदम को सोच-समझकर और ध्यान से उठाएं, ताकि कोई गलती न हो। इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि यह आपके लिए अनुकूल नहीं हो सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य और सहज नहीं रह सकते। आप दोनों के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। रिश्ते में खुशी और समझ बनाए रखने के लिए आपको अपने साथी के साथ थोड़ा समझौता करना पड़ेगा। यदि आप अपने प्रिय के साथ घूमने या कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं हो सकता है। आपको पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खासकर अगर आप विजुअल कम्युनिकेशन या वेब डिजाइनिंग पढ़ रहे हैं, तो आपको और अधिक मेहनत और ध्यान देने की जरूरत होगी। अपनी पढ़ाई की सही योजना बनाना जरूरी है, क्योंकि पढ़ते समय आपका ध्यान भटक सकता है।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे चिंता हो सकती है। आपको लग सकता है कि काम में आपकी कार्यक्षमता थोड़ी कम हो रही है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने काम की सही योजना बनाकर चलें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 

सेहत: अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय पर भोजन करना बहुत जरूरी है, वरना आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

उपाय: रोज़ दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सफलता मिलने की संभावना है और वे अपने तय किए हुए नए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आपके अंदर कला से जुड़ी प्रतिभा अधिक हो सकती है। इस सप्ताह आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको अच्छी समझ और तर्क दिखाई देगी। आपको अपने अंदर की क्षमता को पहचानने के लिए थोड़ा भाग्य भी साथ देता हुआ महसूस हो सकता है। इस समय आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं, जो आपको संतोष देंगे। इस सप्ताह नए निवेश करना भी आपके लिए अच्छा साबित होगा।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आपकी समझ बहुत अच्छी रह सकती है और बहुत खुश महसूस कर सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम का अच्छा समय आ सकता है और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आप दोनों परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी कर सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई में अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं और तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। आपको अच्छे अंक मिलने की भी संभावना है और आप अपनी क्षमता दिखा पाएंगे। विदेश में पढ़ाई से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकते हैं। आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग जैसे विषयों में विशेषता हासिल कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी कार्यक्षमता साबित कर सकते हैं। आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है। आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जो आपको संतुष्टि देंगे। यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको अपने व्यापार में अच्छा बदलाव और प्रगति देखने को मिल सकती है।

सेहत: आपके अंदर उत्साह और खुशी अधिक रहने से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना नहीं है। 

उपाय: रोज़ 41 बार ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह इस अंक के लोगों को यात्रा से लाभ मिल सकता है और अच्छा धन कमाने के अवसर भी मिल सकते हैं। आप कुछ पैसे बचाने की स्थिति में भी रह सकते हैं। इस दौरान आप कुछ खास और नई स्किल सीख सकते हैं, जिससे आपकी कीमत और योग्यता बढ़ेगी। अगर आप संगीत सीख रहे हैं या अभ्यास कर रहे हैं तो इस सप्ताह उसे आगे बढ़ाने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अधिक संतुष्टि और खुशी महसूस करेंगे। आपके रिश्ते में आकर्षण और मिठास बढ़ेगी। यह समय आपके और आपके साथी के लिए एक-दूसरे की जरूरतों को समझने का रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं और ऐसे मौकों पर आप दोनों बहुत खुश रहेंगे। इस सप्ताह आपके जीवन में प्यार और भी बढ़ सकता है और इससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच भरोसा भी मजबूत होगा।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,  सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों में विशेष ज्ञान हासिल कर सकते हैं। आप अपनी पढ़ाई में अलग पहचान बना सकते हैं और अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के बीच अच्छा उदाहरण भी बन सकते हैं। आपकी एकाग्रता अच्छी रहेगी, जिससे आप अपनी पढ़ाई से जुड़ी नई-नई कौशल विकसित कर पाएंगे। पढ़ाई में आप कुछ खास और अलग तरह की प्रतिभा भी दिखा सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: काम के मामले में इस सप्ताह आपका शेड्यूल थोड़ा व्यस्त रह सकता है, लेकिन इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं जो आपकी रुचि के अनुसार होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो यह समय अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। आपको नए साझेदारी (पार्टनरशिप) के अवसर मिल सकते हैं और काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपको एक से अधिक व्यवसाय शुरू करने के मौके भी मिल सकते हैं, जिससे आपको संतोषजनक लाभ मिलेगा। 

सेहत: इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में स्थिति अच्छी और सकारात्मक रहेगी। आपको कोई बड़ी या छोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। आपका खुशमिजाज स्वभाव ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का मुख्य कारण बनेगा। इस दौरान आप अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

उपाय: रोज़ाना 33 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह इस अंक के लोगों को अपने कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि लापरवाही होने की संभावना है और इसका असर आपके परिणामों पर पड़ सकता है। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है और आप उन्हें बढ़ाने की कोशिश करेंगे। छोटे-छोटे फैसले लेने से पहले भी आपको अच्छा तरह सोचना, योजना बनाना और फिर उसी अनुसार काम करना चाहिए। अपने आप को मजबूत बनाने के लिए आध्यात्मिक अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में थोड़ा समझौता और समायोजन करने की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि इस समय बेवजह की बहस या तकरार होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशियां प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए अपने प्रेम संबंध को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको शांत रहना और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। 

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। आपकी समझने और याद रखने की क्षमता थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिसके कारण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही यह समय बड़े या कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी ज्यादा अनुकूल नहीं माना जाएगा। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम के स्थान पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों (सुपीरियर्स) से बात करते समय सावधानी रखनी होगी, क्योंकि उनसे बहस होने की संभावना है। वे आपके काम की गुणवत्ता पर सवाल भी उठा सकते हैं। इससे आपको गुस्सा आ सकता है, लेकिन आपको स्थिति को गंभीरता से समझते हुए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, ताकि वरिष्ठों की अच्छी छवि आपके प्रति बनी रहे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो लाभ से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि कभी-कभी परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर भी जा सकती हैं। 

सेहत: इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि चोट लगने की संभावना हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं, जिसका कारण कमजोर प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) हो सकती है। 

उपाय : रोज़ाना “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह इस अंक के लोगों को धैर्य थोड़ा कम हो सकता है और उन्हें लग सकता है कि वे सफलता से कुछ पीछे रह गए हैं। इस दौरान यात्रा के समय कीमती सामान या कोई जरूरी वस्तु खोने की संभावना भी बन सकती है, जिससे चिंता हो सकती है। इसलिए आपको पहले से सावधान रहना और हर काम को योजना बनाकर करना जरूरी होगा, ताकि परिस्थितियों को संभाला जा सके। इस सप्ताह आपका झुकाव आध्यात्मिक बातों की ओर भी बढ़ सकता है और आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा करने के बारे में सोच सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार से जुड़ी कुछ बातों के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरी बढ़ सकती है। इसके कारण आपके रिश्ते में खुशी की कमी महसूस हो सकती है और आपको ऐसा लग सकता है जैसे सब कुछ खो गया हो। इसलिए रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ समझदारी और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच  (आशावाद) बहुत जरूरी होगी। आप इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन वह आपको थोड़ी कठिन लग सकती है। इसलिए अच्छे अंक पाने के लिए आपको पहले से अच्छी तैयारी करनी होगी। 

पेशेवर जीवन: काम के मामले में संतुष्टि की कमी के कारण आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे मन में चिंता भी हो सकती है। कभी-कभी काम में आपका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रह सकता, जिससे आपके काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय लाभ कमाना आसान नहीं रहेगा। हो सकता है आपको कम निवेश के साथ ही व्यापार चलाना पड़े, नहीं तो नुकसान होने की संभावना भी बन सकती है। 

सेहत: इस सप्ताह तनाव के कारण पैरों में दर्द या जोड़ों में जकड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) और योग करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

इस सप्ताह इस अंक के लोग संतुलित स्थिति में रहेंगे और अपने पक्ष में पहल करने में सफल हो सकते हैं। उनके जीवन में आकर्षण और सकारात्मकता बनी रहेगी। इस दौरान आप नए फैसले लेने के लिए साहस महसूस करेंगे और ये फैसले आपके जीवन के लिए फायदेमंद साहिब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं और ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा तालमेल और मधुर संबंध बने रहेंगे। अगर किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रिय के साथ खुशी और सुकून महसूस करेंगे। वहीं यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा और आशाजनक रहेगा। आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपनी एक खास पहचान भी बना सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: इस अंक के लोगों को इस सप्ताह नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय अच्छे और  उम्मीद भरे अवसर मिलने की संभावना है। 

सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप फिट महसूस करेंगे। इस समय आपको किसी खास स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

उपाय : रोज़ाना “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल क्या होता है?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल जन्मतिथि के आधार पर निकाले गए मूलांक के अनुसार बताया जाता है। इससे यह पता चलता है कि आने वाला सप्ताह आपके प्रेम, शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य क्षेत्रों के लिए कैसा रहेगा।

2. अपना मूलांक कैसे पता करें?

मूलांक जानने के लिए अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक में बदल दिया जाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी का जन्म 10 तारीख को हुआ है, तो 1+0 = 1 होगा। इसी प्रकार 1 से 31 तक की तारीखों से 1 से 9 तक के मूलांक निकलते हैं।

3. अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के अंकों का क्या महत्व है?

अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के हर अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना गया है। इन ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय और जीवन की घटनाओं पर पड़ता है।

टीम गुजरात VS टीम राजस्थान (29 मई, 2026): अंकज्योतिष विश्लेषण!

डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। आगे भी हम आपके लिए आईपीएल के प्रत्येक मैच की भविष्यवाणी लेकर आते रहेंगे। जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।

आईपीएल 2026 लगभग संपूर्णता की ओर है। यानी कि फाइनल मैच अब बस एक कदम की दूरी पर है। इसलिए हम उपस्थित हैं इस सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच की भविष्यवाणी को लेकर। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 29 मई 2026 को टीम गुजरात और टीम राजस्थान के बीच होने वाले दूसरे क्वालीफायर मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दोनों टीमों में से किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।

अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?

नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।

आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम गुजरात और टीम राजस्थान New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।

आज के मैच के लिए अंकज्योतिषीय भविष्यवाणी 

आज के दिन के अंक: 29 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 2 बनता है। वहीं 29 मई 2026 के अनुसार अंक 8 बनता है। क्योंकि इस दिन शुक्रवार का दिन है, अतः अंक 6 की ऊर्जा भी इस दिन मैच को प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह 73वां मैच रहेगा, अतः अंक 1 की वाइब्रेशन भी इस दिन को प्रभावित करेगी। इस तरह आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक बन रहे हैं 2, 8, 6 और 1 हैं। आइए जानते हैं कि ये अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही टीम के कैप्टन्स के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?

टीम गुजरात और मैच के दिन के अंक 

टीम गुजरात जिसका पूरा नाम Gujarat Titans है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 9 बनता है।

अतः गुजरात टीम के लिए आज यानी 29 मई 2026 के अंक के क्रमशः मित्र, सम, सम और मित्र की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी कि इन्हें न केवल दो ग्रीन सिग्नल्स मिल रहे हैं बल्कि दो येलो सिग्नल्स भी मिल रहे हैं। जो टीम को आगे बढ़ने में अच्छा सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

यानी की टीम की एनर्जी काफी हद तक ठीक नजर आ रही है लेकिन केवल टीम के आधार पर निर्णय देने के कारण हम पिछले मैच में भविष्यवाणी करने से चूक गए हैं। क्योंकि पिछले मैच अर्थात हैदराबाद और राजस्थान के बीच होने वाले मैच में हैदराबाद टीम के अच्छे अंको को देखते हुए हमने राजस्थान रॉयल के कप्तान की शानदार अंकों को नजरअंदाज किया। फलस्वरूप भविष्यवाणी गलत हो गई। उस एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के अंक बहुत अच्छे थे। 

ऐसे में कप्तान का लक फैक्टर इतना अच्छा रहा कि वह टीम हैदराबाद को हराकर वो आगे निकल गए। इसलिए बिना कप्तान के अंकों को देखे अभी यह नहीं मान लेना चाहिए कि टीम गुजरात आगे निकल रही है।  इसलिए आइए देखते हैं कि उनके कप्तान के नाम के अनुसार टीम गुजरात के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?

टीम गुजरात के कैप्टन और मैच के दिन के अंक

टीम गुजरात के कैप्टन Shubman Gill हैं। इनका नामांक 9 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक 9 बनता है। 

Shubman Gill के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः मित्र, सम, सम और मित्र की तरह परिणाम देंगे। भाग्यांक के अनुसार भी ठीक यही परिणाम रहेंगे। वही मूलांक के अनुसार दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु के परिणाम दे रहे हैं। 

टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन काफी हद तक सपोर्ट वाला है तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।

आइए अब टीम राजस्थान की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि इस दूसरे क्वालीफायर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?

टीम राजस्थान और मैच के दिन के अंक 

टीम राजस्थान जिसका पूरा नाम Rajasthan Royals है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।

अतः राजस्थान टीम के लिए आज के क्रमशः शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को दो ग्रीन सिग्नल्स मिलने के साथ-साथ दो रेड सिग्नल्स भी मिल रहे हैं। यानी टीम के अनुसार देखा जाए तो टीम गुजरात की स्थिति बेहतर है। पुनः स्पष्ट कर दूं कि कप्तान के अंकों को देखना भी जरूरी है अतः लिए कप्तान के अंकों को भी देख लिया जाय। आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम राजस्थान के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?

टीम राजस्थान के कैप्टन और मैच के दिन के अंक

टीम राजस्थान के कैप्टन Riyan Parag हैं। इनका नामांक 7 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 बनता है। 

Riyan Parag के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः शत्रु, शत्रु, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम देंगे। यानी कि रियान पराग नामांक के लिए दिन बहुत अच्छा नजर नहीं आ रहा है। मूलांक 1 के अनुसार दिन के अंक इन्हें क्रमशः मित्र, शत्रु, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं जबकि भाग्यांक 6 के अनुसार। दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु के परिणाम दे रहे हैं। यानी कप्तान के लिए दिन के अंक औसत से नजर आ रहे हैं।

फ़ाइनल गणना

टीम के नामांक अनुसार देखा जाय तो Team Gujarat की स्थिति Team Rajasthan की तुलना में थोड़ा अधिक मजबूत है। वहीं कैप्टनशिप के अनुसार देखें तो दोनों ही टीमों के कैप्टन्स की स्थिति मिली जुली या औसत जैसी है। एक और जहां नंबर 9 टीम गुजरात की ऊर्जा को संतुलित रखता है। वहीं टीम राजस्थान के लिए नंबर 4 अप्रत्याशित रूप से चौंकाने वाले परिणाम दे देता है। 

29 तारीख से बनने वाला अंक 2 नंबर 9 के साथ भी बहुत अच्छा नहीं माना गया है। यद्यपि मंगल और चंद्रमा एक ही दल के सक्रिय सदस्य हैं लेकिन फिर भी एक आग है तो दूसरा पानी है। इसलिए एक टीम में रहते हुए भी ये एक दूसरे के अधिक काम नहीं आ पाते। वहीं 4 और 2 के बीच के रिश्ते भी जग जाहिर है यानी उनके बीच के रिश्ते भी अच्छे नहीं माने गए हैं। दोनों प्रत्यक्ष रूप से ही अलग दलों के हैं। इसलिए दिन की एनर्जी लगभग एक जैसा सपोर्ट ही दोनों टीमों को देती हुई प्रतीत हो रही है। फिर भी हम टीम गुजरात की ओर हल्का सा अधिक झुकाव देख रहे हैं। विशेषकर यदि टीम गुजरात को टॉस जीतकर Chase करने का मौका मिलता है तो यह गुजरात के लिए बहुत लकी साबित हो सकता है। 

नंबर 4 का कनेक्शन नंबर 2 से होने के कारण हो सकता है कि टीम राजस्थान शुरुआत में बहुत तेजी के साथ खेल स्काय हैं लेकिन खेल के मध्य में कुछ ऐसा हो सकता है जिससे टीम गुजरात को फायदा मिल सकता है।

निष्कर्ष: यद्यपि Team Gujarat और Team Rajasthan के बीच New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में होने यह Qualifier 2 मैच काफ़ी रोमांचक या संघर्ष भरा लग रहा है। मैच आखिरी ओवर तक जा सकता है। काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति भी देखने को मिल सकती है लेकिन यदि एक नाम लेना हो तो हम विजेता के रूप में Team Gujarat का नाम लेना चाहेंगे।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

बुध का मिथुन राशि में गोचर: जानें राशियों पर प्रभाव!

बुध का मिथुन राशि में गोचर: जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े?

बुध का मिथुन राशि में गोचर: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वे तेज दिमाग, प्रभावशाली संवाद कौशल और व्यापारिक समझ के धनी होते हैं। ऐसे में बुध ग्रह का हमारे दैनिक जीवन और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब-जब बुध अपनी चाल, दशा या राशि में परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर न केवल व्यक्ति विशेष पर बल्कि संपूर्ण राशि चक्र की 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है। 

अब बुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं, जो कि इनके लिए अत्यंत शुभ और प्रभावशाली स्थिति मानी जाती है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “बुध का मिथुन राशि में गोचर” से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। जैसा कि हमने बताया कि बुध का यह गोचर मिथुन राशि में हो रहा है, ऐसे में इसका प्रभाव देश-दुनिया, संचार व्यवस्था, व्यापार क्षेत्र और सभी राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा और किन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साथ ही, आप किन आसान उपायों को अपनाकर बुध देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं? करियर, शिक्षा और व्यापार पर इसका क्या असर पड़ेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे। तो आइए अब आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं बुध गोचर की तिथि और समय।

कब और किस समय होगा बुध गोचर

बात करें बुध गोचर की, तो ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव बहुत तेज गति से चलने वाले ग्रहों में से एक हैं और ये समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसी क्रम में अब बुध देव 29 मई 2026 की सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि  मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, ऐसे में यह गोचर इनके लिए अत्यंत मजबूत और प्रभावशाली स्थिति लेकर आता है। 

एक तरफ, बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं, तो वहीं मिथुन राशि संचार, तर्क और चतुराई का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में, जब बुध अपनी ही राशि में प्रवेश करते हैं, तो इनके प्रभाव में वृद्धि होती है और यह गोचर शिक्षा, करियर, व्यापार और संवाद कौशल के क्षेत्र में विशेष बदलाव लेकर आ सकता है।

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध ग्रह मिथुन राशि में कैसे फल प्रदान करते हैं। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

मिथुन राशि में बुध ग्रह का प्रभाव 

मिथुन राशि में बुध ग्रह का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है क्योंकि यह बुध की अपनी ही राशि है। ऐसे में इस स्थिति में बुध अपनी पूर्ण शक्ति के साथ परिणाम देने में सक्षम होते हैं। यह गोचर विशेष रूप से बुद्धि, संचार, तर्क क्षमता और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाता है। इस दौरान व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है और वह अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से दूसरों के सामने रखने में सफल रहता है।

शिक्षा, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, आईटी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। नए विचारों का आगमन होगा और लोग मल्टीटास्किंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। मिथुन राशि में बुध का प्रभाव लोगों को अधिक जिज्ञासु, मिलनसार और संवादप्रिय बनाता है। इस समय आप नए लोगों से जुड़ सकते हैं, नेटवर्किंग बढ़ा सकते हैं और अपने सामाजिक दायरे का विस्तार कर सकते हैं। 

हालांकि, कभी-कभी अधिक सोच-विचार या अस्थिरता की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में भ्रम पैदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर सकारात्मक संकेत देता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो व्यापार या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत हैं। हालांकि, सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें और अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। कुल मिलाकर, मिथुन राशि में बुध का गोचर मानसिक विकास, संचार कौशल और व्यावसायिक उन्नति के लिए एक अनुकूल समय लेकर आता है, बशर्ते आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष में बुध ग्रह का बहुत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, क्योंकि यह बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार का कारक होता है। यह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, विश्लेषण शक्ति और निर्णय लेने की योग्यता को प्रभावित करता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, वो प्रायः तेज दिमाग, अच्छे वक्ता और लेखन या शिक्षा के क्षेत्र में सफल होते हैं, वहीं कमजोर बुध होने पर व्यक्ति को भ्रम, गलतफहमी या बोलने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बुध ग्रह व्यापार, गणना और आर्थिक समझ से भी जुड़ा होता है, इसलिए यह व्यवसाय में सफलता का भी संकेत देता है। इसके साथ ही यह सामाजिक व्यवहार, मित्रता और हास्यबोध को भी प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति मिलनसार और प्रभावशाली बनता है। कुल मिलाकर, बुध ग्रह व्यक्ति के मानसिक विकास, संवाद कौशल और व्यावहारिक जीवन में सफलता का प्रमुख कारक माना जाता है।

बुध ग्रह का धार्मिक महत्व 

धार्मिक दृष्टि से बुध ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इसे ज्ञान, वाणी और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुध देव को चंद्र देव और तारा का पुत्र माना जाता है, इसलिए इसमें चंद्र की शीतलता और बुद्धिमत्ता का विशेष प्रभाव दिखाई देता है।  धर्मग्रंथों में बुध को सौम्य, कोमल और शुभ ग्रह माना गया है, जो व्यक्ति को विवेक, मधुर वाणी और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 

बुध का संबंध विशेष रूप से भगवान विष्णु से माना जाता है, इसलिए इसकी पूजा से बुद्धि, ज्ञान और संतुलन की प्राप्ति होती है। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है, और इस दिन व्रत, दान तथा मंत्र जाप करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। धार्मिक रूप से बुध ग्रह व्यक्ति के जीवन में सद्बुद्धि, सत्य बोलने की शक्ति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है, जिससे वह धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर सही निर्णय ले सके।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध ग्रह का वैज्ञानिक महत्व 

वैज्ञानिक दृष्टि से बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। यह ग्रह सूर्य के चारों ओर सबसे तेज गति से परिक्रमा करता है और लगभग 88 दिनों में एक चक्कर पूरा कर लेता है। बुध की सतह चट्टानी और गड्ढों से भरी हुई है, जो इसे चंद्रमा की तरह बनती है। इसके पास न के बराबर वायुमंडल है, जिसके कारण यहां तापमान में अत्यधिक अंतर पाया जाता है, दिन में बहुत अधिक गर्मी और रात में अत्यधिक ठंड होती है। 

वैज्ञानिकों के लिए बुध ग्रह महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि यह सूर्य के सबसे पास होने के कारण सौर विकिरण, गुरुत्वाकर्षण प्रभाव और ग्रहों की संरचना को समझने में मदद करता है। इसके अध्ययन से हमें यह जानने में सहायता मिलती है कि सौरमंडल के प्रारंभिक निर्माण और विकास की प्रक्रिया कैसी रही होगी। इस प्रकार बुध ग्रह खगोल विज्ञान में अनुसंधान और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है।

12 भावों में बुध ग्रह का महत्व

पहला भाव

पहले भाव में बुध ग्रह होने से व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है। उसकी वाणी प्रभावशाली होती है और वह लोगों से आसानी से घुल-मिल जाता है।

दूसरा भाव

इस भाव में बुध व्यक्ति को मधुर वाणी और धन कमाने की अच्छी क्षमता देता है। ऐसे लोग व्यापार, लेखन या बोलने से जुड़े कार्यों में सफलता पाते हैं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप  

तीसरा भाव

तीसरे भाव में बुध संचार कौशल को मजबूत बनाता है। व्यक्ति साहसी, मेहनती और मीडिया, लेखन या मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में सफल होता है।

चौथा भाव

यह स्थिति शिक्षा और मानसिक शांति के लिए अच्छी मानी जाती है। व्यक्ति अपने परिवार और विशेषकर माता के साथ समझदारी से संबंध बनाए रखता है।

पांचवां भाव

पांचवें भाव में बुध होने से व्यक्ति बुद्धिमान, रचनात्मक और तेज सोच वाला होता है। शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी समझ रहती है।

छठा भाव

इस भाव में बुध व्यक्ति को समस्याओं और विवादों को बुद्धिमान से सुलझाने की क्षमता देता है। शत्रुओं पर विजय मिलती है, लेकिन मानसिक तनाव भी हो सकता है। 

सातवां भाव

सातवें भाव में बुध विवाह और साझेदारी में संवाद को महत्वपूर्ण बनाता है। व्यक्ति व्यापारिक साझेदारी में सफल हो सकता है और जीवनसाथी के साथ समझदारी रखता है। 

आठवां भाव

इस भाव में बुध गूढ़ और रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ाता है। व्यक्ति रिसर्च, ज्योतिष या गहरे अध्ययन वाले क्षेत्रों में अच्छा कर सकता है। 

नौवां भाव

नवम भाव नवम भाव में बुध धर्म, भाग्य और उच्च शिक्षा में रुचि देता है। व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करने और दूसरों को सिखाने में सक्षम होता है।

दसवां भाव 

दशम भाव में बुध करियर में सफलता दिलाता है, खासकर व्यापार और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में। व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल्स उसे आगे बढ़ाती हैं। 

एकादश भाव 

इस भाव में बुध आय के कई स्रोत देता है। व्यक्ति के अच्छे मित्र होते हैं और वह नेटवर्किंग के जरिए लाभ कमाता है। 

द्वादश भाव 

द्वादश भाव में बुध व्यक्ति को विदेश से जोड़ सकता है और खर्च बढ़ा सकता है। साथ ही यह आध्यात्मिक सोच और गहरी मानसिक चिंतन की प्रवृत्ति देता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कुछ सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

बुधवार का व्रत

बुधवार के दिन व्रत रखना और सात्विक भोजन करना बुध को मजबूत करता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है।

मंत्र जाप

बुध ग्रह के बीज मंत्र का नियमित जाप करें: “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” रोज या बुधवार को 108 बार जाप करने से बुध के सकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं।  

हरे रंग का उपयोग करें

हरे रंग को बुध का प्रतीक माना जाता है। हरे कपड़े पहनना, हरी चीजें (जैसे मूंग दाल, हरी सब्जियां) उपयोग करना लाभकारी होता है।

दार करें

बुधवार को हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरा कपड़ा या कांस्य के बर्तन दान करना शुभ होता है। इससे बुध के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

गौ सेवा 

गाय को हरी घास खिलाना बुध ग्रह को शांत और मजबूत करने का सरल उपाय है।

शिक्षा और लेखन 

बुध बुद्धि और ज्ञान का कारक है, इसलिए पढ़ाई, लेख  लेखन, गणित या नई स्किल सीखना भी इसे मजबूत करता है। 

पन्ना रत्न धारण 

पन्ना बुध का रत्न है। इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह जरूर लें, क्योंकि गलत रत्न उल्टा प्रभाव दे सकता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का मिथुन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

अगर आप सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया या किसी ऐसी फील्ड में हैं जहाँ बातचीत और नेटवर्किंग जरूरी है, तो यह समय आपके लिए… (विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

अगर आप शेयर मार्केट, सोशल मीडिया, मनोरंजन या किसी भी तरह के स्पेक्युलेटिव काम में हैं, तो इस समय… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छी रहेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अब बात करें चौथे भाव की तो यह मां, घर, सुख-सुविधाएं,… (विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

जो लोग अध्यात्म, ध्यान, आश्रम या किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे लेकिन अवसर नहीं मिल रहा था, उन्हें इस दौरान… (विस्तार से पढ़ें)  

सिंह राशि

जो लोग अभी कमाना शुरू कर रहे हैं, वे भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कई भौतिक इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती है। अब क्योंकि… (विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

अगर पहले से नौकरी में हैं, तो ऑफिस में सकारात्मक माहौल, सहकर्मियों का सहयोग और तरक्की के संकेत मिलेंगे। अगर आप बिजनेस… (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

पिता, गुरु और शिक्षकों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी तीर्थ यात्रा, पवित्र नदी या धार्मिक स्थान पर जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय… (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

इस गोचर से अगर आप मानसिक तनाव, डर या मन से जुड़ी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो उससे बाहर निकलने में मदद मिलेगी… (विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

अगर आप नई रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, तो मौके अनुकूल रहेंगे। अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

साथ ही यह नौकरी, सेवा क्षेत्र, हेल्थकेयर और आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या को भी दर्शाता है। जब छठे भाव के स्वामी छठे भाव में आता… (विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

 इस समय अगर आपके बच्चे हैं तो उनके साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। अगर आप… (विस्तार से पढ़ें)  

मीन राशि

नया घर, प्रॉपर्टी या फ्लैट लेने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। इस दौरान आप अपने… (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

बुध ग्रह 29 मई 2026 को सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

2. मिथुन राशि में बुध का गोचर क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?

क्योंकि मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है, इसलिए इस स्थिति में बुध पूर्ण शक्ति के साथ सकारात्मक परिणाम देने में सक्षम होते हैं।

3. बुध का गोचर किन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है?

यह गोचर मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, संचार, शिक्षा, व्यापार, मार्केटिंग और करियर को प्रभावित करता है।

देखें जून 2026 में ग्रह गोचर की सूची!

जून 2026 में है परम एकादशी, देखें बड़े व्रत-त्‍योहारों की पूरी लिस्‍ट!

जून 2026: आध्‍यात्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से जून का महीना बहुत महत्‍व रखता है। यह साल का छठा महीना है और इसे शांति एवं प्रेम का प्रतीक माना जाता है। उत्तरी गोलार्ध में जून 2026 में गर्मियों की शुरुआत होता है और मौसम सुहावना रहता है। आध्‍यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से भी जून का महीना बहुत महत्‍व रखता है क्‍योंकि इस समय सूय राशि परिवर्तन करते हैं।

आमतौर पर जून के मध्‍य तक सूर्य वृषभ राशि में रहते हैं और फिर 15 जून को वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इसे मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है एवं सूर्य के इस परिवर्तन से संचार, ऊर्जा और व्‍यापार के क्षेत्र में गति आती है।

जब भी किसी नए महीने की शुरुआत होती है, उससे कई दिन पहले से ही हमारा मन अपने भविष्‍य को लेकर कई तरह के सवालों और उम्‍मीदों से घिर जाता है। बात चाहे करियर की हो या प्रेम जीवन की, जिंदगी के हर पहलू को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्‍वाभाविक है। जून के महीने के शुरू होने पर भी आपके मन में अपने भविष्‍य को लेकर प्रश्‍न उठ रहे होंगे इसलिए आपके मन को शांत करने और आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए हम लेकर आए हैं यह जून 2026 से संबंधित खास ब्‍लॉग।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस खास ब्‍लॉग में जून के व्रत एवं त्‍योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश और मुंडन मुहूर्त आदि के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि जून 2026 में आपके लिए क्‍यों खास है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

जून 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार जून 2026 की शुरुआत 01 जून, 2026 को ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी। वहीं जून 2026 का समापन 30 जून को पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगा।

कैसे रखा गया जून महीने का नाम

जून महीने का नाम रोमन देवी जूनो के नाम पर रखा गया है जो कि विवाह, पारिवारिक जीवन और प्रजनन की देवी हैं। यह नाम लैटिन माह जूनियस से लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि मई बुजुर्गों और जून युवाओं का महीना है। ऐतिहासिक रूप से जूलियन कैलेंडर में जून साल का चौथा महीना हुआ करता था लेकिन जनवरी और फरवरी के जुड़ने के बाद यह ग्रेगोरियन कैलेंडर में साल का छठा महीना बन गया।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

जून का क्‍या अर्थ है

कुछ मान्‍यताएं हैं कि जून महीने का नाम जूनियस शब्‍द से लिया गया है जो रोमन विवाह एवं संतान उत्‍पत्ति की देवी जूनो का लैटिन नाम है। इस देवी को महिलाओं एवं बच्‍चों की रक्षक के रूप में जाना जाता था । लैटिन भाषा में महीने की वर्तनी इयुनियस था जिसका मतलब है जूनो से संबंधित। वहीं 1600 दश में फ्रांस के लोगों ने आई अक्षर से शुरू होने वाले सभी लैटिन शब्‍दों को जे से शुरू होने वाले शब्‍दों में बदल दिया। यह भी माना जाता है कि जून लेटिन के शब्‍द जुवेनिस से प्रेरित है जिसका मतलब युवा होता है।

जून 2026 के हिंदू व्रत एवं त्योहार

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
03 जून 2026बुधवारसंकष्टी चतुर्थी
11 जून 2026गुरुवारपरम एकादशी
12 जून 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 जून 2026शनिवारमासिक शिवरात्रि
15 जून 2026सोमवारअमावस्या, मिथुन संक्रांति
15 जून 2026सोमवारमिथुन संक्रांति
25 जून 2026गुरुवारनिर्जला एकादशी
27 जून 2026शनिवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 जून 2026सोमवारज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जून 2026 के व्रत एवं त्योहारों का महत्‍व

  • संकष्टी चतुर्थी: आषाढ़ मास की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्‍टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 जून को शनिवार के दिन संकष्‍टी चतुर्थी का पर्व है।
  • परम एकादशी: मलमास यानी अधिक मास के दौरान कृष्‍ण पक्ष में आने वाली एकादशी को परम एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा होती है। जो भी व्‍यक्‍ति इस व्रत को रखता है उसे कभी भी दरिद्रता नहीं देखनी पड़ती है और उसके पाप कर्मों का भी नाश हो जाता है।
  • प्रदोष व्रत: यह व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है और इसमें प्रदोष काल के दौरान पूजा करने का विधान है। मान्‍यता है कि इस व्रत को करने से जीवन के सभी पाप नष्‍ट हो जाते हैं और सुख एवं समृद्धि मिलती है। 12 जून को प्रदोष व्रत है जो कि कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर है। इसके अलावा 27 जून को शुक्‍ल पक्ष की त्रयोदशी पर भी प्रदोष व्रत किया जाता है।
  • मासिक शिवरात्रि: यह व्रत भी भगवान शिव के लिए ही रखा जाता है। भोलेनाथ के भक्‍तों के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत महत्‍व रखता है।
  • मिथुन संक्रांति: इस दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
  • निर्जला एकादशी: इस एकादशी पर निर्जल व्रत रखा जाता है। अन्‍य सभी एकादशियों की तरह इस एकादशी पर भी भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है।
  • ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा व्रत: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को रखती हैं। इस दिन वट सावित्री की कथा पढ़ी एवं सुनी जाती है और बरगद के वृक्ष की पूजा करने का विधान है।

जून 2026 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

इस ब्‍लॉग में आगे बताया गया है कि जून में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

  • गुरु का कर्क राशि में गोचर: ज्ञान और विस्तार के ग्रह गुरु देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 
  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर: शुक्र ग्रह जिसे स्त्रीत्व और सौंदर्य का कारक माना जाता है, 08 जून 2026 की शाम 05 बजकर 28 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे।
  • वृषभ राशि में मंगल का गोचर: 21 जून को 00:23 मंगल का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है। यह गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मंगल एक अग्नि तत्व और ऊर्जावान ग्रह है, जबकि वृषभ एक स्थिर, पृथ्वी तत्व वाली और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी राशि मानी जाती है।
  • बुध का कर्क राशि में गोचर: वर्ष 2026 में 22 जून को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
  • बुध कर्क राशि में वक्री: 29 जून, 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध जल तत्‍व की राशि कर्क में वक्री हो रहे हैं और यह राशि हमारी भावनाओं को दर्शाती है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जून 2026 में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

जून 2026 में मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त

बुधवार, 17 जून05:22:5721:41:34
बुधवार, 24 जून05:24:1829:24:18
गुरुवार, 25 जून05:24:3416:30:01

जून 2026 में कर्णवेध मुहूर्त

तारीखदिन (वार)शुभ समय
15 जून 2026सोमवार10:33–17:26
17 जून 2026बुधवार05:54–08:05, 12:42–19:37
22 जून 2026सोमवार12:23–14:39
24 जून 2026बुधवार09:57–14:31
27 जून 2026शनिवार07:25–09:46, 12:03–18:57

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

जून 2026 में विद्यारंभ मुहूर्त

तिथिदिनशुभ मुहूर्त
01 जून 2026सोमवारसुबह 05:49 से 08:35, दोपहर 10:09 से शाम 03:43
03 जून 2026बुधवारसुबह 05:47 से 08:33, दोपहर 10:07 से शाम 03:41
05 जून 2026शुक्रवारसुबह 05:45 से 08:31, दोपहर 10:05 से शाम 03:39
08 जून 2026सोमवार05:42 से 08:28, दोपहर 10:02 से शाम 03:36
10 जून 2026बुधवारसुबह 05:40 से 08:26, दोपहर 10:00 से शाम 03:34
12 जून 2026शुक्रवारसुबह 05:39 से 08:25, दोपहर 09:59 से शाम 03:33
15 जून 2026सोमवारसुबह 05:37 से 08:23, दोपहर 09:57 से शाम 03:31
17 जून 2026बुधवारसुबह 05:36 से 08:21, दोपहर 09:55 से शाम 03:29
19 जून 2026शुक्रवारसुबह 05:35 से 08:20, दोपहर 09:54 से शाम 03:28
22 जून 2026सोमवारसुबह 05:34 से 08:18, दोपहर 09:52 से शाम 03:26
24 जून 2026बुधवारसुबह 09:57 से शाम 04:51

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

जून 2026 में जन्‍मे लोगों की राशियां एवं रत्‍न

जिन लोगों का जन्‍म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है, उनकी राशि मिथुन होती है। इसके अलावा 21 जून से 22 जुलाई के बीच पैदा हुए लोगों की कर्क राशि होती है। मिथुन राशि के स्‍वामी ग्रह बुध हैं और इस राशि वाले लोग बुद्धिमान होते हैं। कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं जो मन को नियंत्रित करते हैं।

जून माह में पैदा होने वाले लोगों के लिए मोती और मूनस्‍टोन को शुभ माना जाता है। ये रत्‍न भावनात्‍मक संतुलन, शांति और सौभाग्‍य का प्रतीक होते हैं। कर्क राशि वालों के लिए मोती रत्‍न बहुत ज्‍यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जून 2026 मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि

करियर के क्षेत्र में आपको औसत परिणाम मिलने की संभावना है क्‍योंकि आपके करियर के ग्रह शनि देव साल 2026 में आपके बारहवें भाव में रहेंगे और इस वजह से……(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

शनि इस महीने ग्‍यारहवें भाव में रहेंगे। आपके लिए श‍नि एक शुभ ग्रह है जिससे आपको इस महीने अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। बृहस्‍पति ग्‍यारहवे भाव का……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

राहु के नौवें भाव में होने के कारण आपको भाग्‍य का साथ मिलने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और इसकी वजह से आप आगे प्रगति करने में असमर्थ……(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

शनि की स्थिति के कारण आपको जून, 2026 में अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं क्‍योंकि शनि नवम भाव……(विस्तार से पढ़ें)

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

करियर का कारक शनि ग्रह अष्‍टम भाव में है जिससे करियर के क्षेत्र में प्रगति या विकास करने के मार्ग में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

छठे और बारहवें भाव में राहु और केतु की इस स्थिति के कारण आपके सफलता प्राप्‍त करने की संभावना कम हो सकती है। बारहवें भाव में बैठे केतु के कारण……(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

बृहस्‍पति के दसवें भाव में होने से आपको अप्रत्‍याशित स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत हैं जो कि पैतृक संपत्ति या फिर लोन के ज़रिए हो……(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

करियर का कारक ग्रह शनि इस महीने आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। वह चौथे भाव के स्‍वामी के रूप में आपके पांचवे भाव में……(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि 

करियर का कारक ग्रह शनि इस महीने आपके लिए सकारात्‍मक नहीं रहेगा। इसकी वजह से आपको अपने प्रयासों में प्रगति और निरंतरता……(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

राहु के दूसरे भाव और केतु के आठवें भाव में होने के कारण आपको अपने प्रयासों में अड़चनें और देरी देखनी पड़ सकती है। इसके अलावा राहु……(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

इस महीने आपकी शनि की साढ़े साती चल रही है और यह समय आपके लिएऔसत है जिससे आपके अवसरों में कमी आ रही है। आपको हर कदम पर……(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

इस महीने राहु का बारहवें भाव में होना आपके लिए अनुकूल नहीं लग रहा है। बृहस्‍पति आपके पांचवे भाव में बैठे हैं और शनि ग्‍यारहवें एवं बारहवें भाव के……(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

1. जून 2026 में एकादशी कब है?

11 जून, 2026 को परम एकादशी का व्रत है।

2. इस बार जून 2026 की शुरुआत किस नक्षत्र में हो रही है?

जून 2026 की शुरुआत 01 जून, 2026 को ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी।

3. मासिक शिवरात्रि कब है?

13 जून, 2026 को मासिक शिवरात्रि है।