मासिक राशिफल फरवरी 2024: सिंह राशि वालों को इस महीने कैसे मिलेंगे परिणाम?

मासिक राशिफल फरवरी 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है सिंह राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल फरवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। फरवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि सिंह राशि के लिए फरवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि फरवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 13 फ़रवरी तक आपके छठे भाव में और इसके बाद आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। 13 फरवरी तक सूर्य आपके लिए अनुकूल और उसके बाद कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं जबकि मंगल 5 फरवरी तक आपके पंचम भाव में और बाद में आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, 5 फरवरी तक मंगल कमज़ोर रहेंगे और बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आपके पंचम भाव में रहेंगे और इसके पश्चात आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। 20 फरवरी तक बुध कमज़ोर तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। 

बृहस्पति इस महीने भी आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं जिसमें से 3 फरवरी तक बृहस्पति केतु के नक्षत्र में और बाद में शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। बृहस्पति इस महीने सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह इस महीने की शुरुआत में पंचम भाव में और 12 फ़रवरी के बाद से आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, 12 फरवरी से पहले शुक्र आपको अनुकूल और बाद में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके सप्तम भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने शनि अपने उपनक्षत्र के साथ-साथ बुध-केतु और शुक्र के उपनक्षत्र के प्रभाव में भी रहेंगे। अतः इस महीने शनि कमज़ोर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके अष्टम भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे में, इस महीने राहु आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि केतु ग्रह आपके दूसरे भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात सिंह राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल फरवरी 2024: सिंह राशि वालों का भविष्यफल

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के मामले में महीने का शुरुआती हिस्सा अनुकूल रहेगा, तो वहीं दूसरा हिस्सा कमज़ोर रह सकता है। इस महीने आपके करियर भाव के स्वामी शुक्र 12 फरवरी तक अच्छी स्थिति में रहेंगे और फलस्वरूप यह आपके काम-धंधे और नौकरी के लिए मददगार बनेंगे। स्थान परिवर्तन या जॉब चेंज करने की कोशिश कर रहे लोगों को 12 फरवरी तक तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, बाद का समय नौकरी और कामकाज के लिए तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों द्वारा लगातार की गई मेहनत उन्हें मनचाहे परिणाम दिलाने में मददगार बनेगी क्योंकि लाभ तथा धन भाव का स्वामी बुध, जो व्यापार का कारक ग्रह भी है वह 20 फरवरी तक अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। सारांश यह है कि फरवरी का महीना सिंह राशि वालों के करियर के लिए मिला-जुला रह सकता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक जीवन में फरवरी का महीना आपको एवरेज या फिर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ तथा धन भाव का स्वामी बुध महीने की शुरुआत से लेकर 20 फरवरी तक अच्छी स्थिति में रहेगा। इसके फलस्वरूप, आप अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे और अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, कोशिश करके पर्याप्त बचत भी कर सकेंगे, लेकिन 20 फरवरी के बाद बुध की स्थिति तुलनात्मक रूप से कमज़ोर हो जाएगी। अतः उस अवधि में आपको आर्थिक मामलों में काफ़ी समझदारी भरे कदम उठाने की जरूरत रहने वाली है। विशेषकर किसी नए काम या साझेदारी के काम की शुरुआत के मामले में 20 फरवरी के बाद सावधान रहना होगा जिससे आप आर्थिक नुकसान से स्वयं को बचा सकेंगे। 

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से फरवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके प्रथम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि आपके लिए अनुकूल कही जाएगी। साथ ही, इस महीने 13 फरवरी तक आपका लग्न या राशि स्वामी सूर्य अच्छी स्थिति में रहेगा। इसके फलस्वरूप, यह आपके स्वास्थ्य को अनुकूल रखना चाहेंगे, लेकिन 13 फरवरी के बाद सूर्य सप्तम भाव में शनि के साथ युति करने लगेंगे। ऐसे में, कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं, विशेषकर मौसम जनित बीमारियां जैसे कि कफ-कोल्ड इत्यादि की शिकायत आपको रह सकती है। यदि आपको कमर के निचले हिस्से या फिर जननांगों से संबंधित कोई परेशानी पहले से है तो महीने के दूसरे हिस्से में उसके प्रति जागरूक रहना होगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में यह महीना आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहा और आप मानसिक रूप से मजबूत रहे तो इस महीने आप शिक्षा में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपके चौथे भाव का स्वामी मंगल 5 फरवरी के बाद उच्च अवस्था में छठे भाव में रहेगा जो प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत मददगार बनेगा। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति भी अच्छी है तथा 20 फरवरी तक बुध ग्रह की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। इन सभी स्थितियों के अनुसार इस महीने आप शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। यदि प्रैक्टिकली आप एक मेहनती विद्यार्थी हैं, तो यह महीना शिक्षा के मामले में उल्लेखनीय सफलता दे सकता है। हालांकि, महीने के दूसरे हिस्से में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है। 

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

लव लाइफ के लिए यह महीना सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। हालांकि, महीने के शुरुआती 5 दिन थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं, क्योंकि इस अवधि में मंगल का प्रभाव पंचम भाव में रहेगा, जो आपस में विवाद करवा सकता है। लेकिन, इसके बाद मंगल का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति शुक्र के प्रभाव में रहेगा। इन सब कारणों से आप लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन के लिए यह महीना थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, आपसी विवाद को टालना ही समझदारी का काम होगा। विवाह आदि से संबंधित बातें आदि भी महीने के दूसरे हिस्से में थोड़े धीमे रह सकते हैं। 

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन:

पारिवारिक जीवन में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि दूसरे भाव में केतु की स्थिति पारिवारिक मामलों के लिए ठीक नहीं कही जाएगी। लेकिन, फिर भी बुध ग्रह की अनुकूलता के चलते 20 फरवरी तक का समय पारिवारिक मामलों के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। इसके बाद का समय थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। वहीं, गृहस्थ जीवन में इस महीने काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भले ही शुरुआती 5 दिन थोड़े कमज़ोर रहें लेकिन बाद का समय घर-गृहस्थी के लिए काफ़ी अच्छा कहा जाएगा। इस महीने आप जरूरी सामान और उपकरण अपने घर ला सकेंगे। 

फरवरी 2024 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • भोजन से पहले रोटी का एक टुकड़ा अग्नि में हवन के रूप में डालें। 
  • मां दुर्गा को सफेद व सुगंधित फूलों की माला चढ़ाएं। 
  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि फ़रवरी महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.