मासिक राशिफल जनवरी 2024: इस महीने सूर्य की तरह चमकेगा मीन राशि वालों का भाग्य!,

मासिक राशिफल जनवरी 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मीन राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल जनवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 के पहले महीने का राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकेंगे। जनवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मीन राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि जनवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

जनवरी में होने वाले गोचरों की बात करें, तो सूर्य 15 जनवरी तक आपके कर्म भाव में रहेंगे और इसके बाद आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। अतः सूर्य लगभग पूरे महीने ही आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। मंगल की बात करें, तो मंगल इस पूरे महीने आपके दशम भाव में रहने वाले हैं और उस पर भी महीने की शुरुआत से 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। इसके बाद मंगल उदित अवस्था में आप पर प्रभाव डालेंगे। अतः मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 16 जनवरी के बाद परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर हो सकते हैं। बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे और इसके बाद दशम भाव से आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में, 8 जनवरी के बाद बुध आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकेंगे। 

बृहस्पति इस महीने भी आपके दूसरे भाव में और केतु के नक्षत्र में रहेंगे। 5 जनवरी तक गुरु ग्रह शनि के उपनक्षत्र और बाद में बुध के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। अतः सामान्य तौर पर बृहस्पति आपको पूरी तरह से अनुकूलता देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह इस महीने की शुरुआत में आपके भाग्य भाव में और 18 जनवरी से लेकर बाकी समय में आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। 18 जनवरी के पहले शुक्र आपको काफ़ी हद तक अनुकूलता देना चाहेंगे जबकि बाद में परिणाम थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके द्वादश भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक शनि पर गुरु के नक्षत्र तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में, शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके पहले भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। इसके फलस्वरूप, राहु आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। जबकि केतु ग्रह आपके सप्तम भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, केतु भी आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मीन राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल जनवरी 2024: मीन राशि वालों का भविष्यफल

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में जनवरी का महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके करियर भाव के स्वामी बृहस्पति दूसरे भाव में होंगे जो नौकरीपेशा लोगों को काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं। हालांकि, बृहस्पति इस महीने केतु के प्रभाव में होंगे और केतु सप्तम भाव में है जो व्यापार से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम भी दे सकता है। वहीं, लापरवाही अथवा व्यापार को लेकर किसी नए प्रयोग को करने की स्थिति में कुछ नुकसान भी दे सकता है। अतः सावधानी पूर्वक तथा अनुभवी लोगों से सलाह लेकर किए जाने वाला व्यापारिक निर्णय अच्छे परिणाम देंगे, बाकी के निर्णयों के लिए समय कमज़ोर कहा जाएगा। सारांश यह है कि जनवरी के महीने में कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव के स्वामी शनि द्वादश भाव में हैं और यह कमज़ोर स्थिति है। शनि ग्रह, राहु के प्रभाव में होंगे और यह भी कमज़ोर स्थिति है, लेकिन 15 जनवरी तक गुरु के प्रभाव में रहेंगे और यह एक अनुकूल स्थिति कही जाएगी। साथ ही, आपके धन भाव का स्वामी मंगल इस महीने औसत लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इन तमाम परिस्थितियों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि जनवरी के महीने में आप आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आवश्यकता के अनुरूप धन मिलते रहने के अच्छे योग बन रहे हैं। 

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको जागरूक रहने की जरूरत होगी। हालांकि, आपके लग्न या राशि का स्वामी बृहस्पति अच्छी स्थिति में बैठा हुआ है, लेकिन केतु के प्रभाव के चलते तथा प्रथम भाव पर राहु के प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता होगी। विशेषकर, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम या विषाणु जनित अन्य बीमारियों का भय इस महीने आपको रह सकता है। यद्यपि मंगल और सूर्य की स्थिति आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाएगी। इसके फलस्वरूप, आपकी रिकवरी भी जल्द हो जाएगी लेकिन फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट  

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के लिए जनवरी का महीना आपको औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम भी दे सकता है। आपके चौथे भाव का स्वामी बुध ग्रह 8 जनवरी के बाद मजबूत स्थिति में रहेगा जो शिक्षा के मामले में आपके लिए मददगार बनेगा। उच्च शिक्षा का कारक बृहस्पति भी काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, केतु के प्रभाव के चलते सब्जेक्ट पर फोकस करने के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, फ़िर भी तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को केतु भी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। इन सभी स्थितियों को देखते हुए हम यही कहना चाहेंगे कि शिक्षा के मामले में यह महीना मेहनत के अनुरूप परिणाम देता रहेगा। 

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र महीने की शुरुआत से लेकर 18 जनवरी तक अनुकूल स्थिति में रहेगा। वहीं, बाद में शुक्र कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकता है यानी कि जनवरी का महीना आपके प्रेम संबंध के लिए औसत रह सकता है। दांपत्य जीवन की बात करें, तो इस मामले में भी यह महीना औसत से थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। सप्तम भाव में केतु की स्थिति अच्छी नहीं है और सप्तमेश बुध की स्थिति भी 8 जनवरी तक कमज़ोर रहेगी। इसके बाद, बुध ग्रह आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें, तो प्रेम विवाह और दांपत्य जीवन के लिए जनवरी का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे भाव का स्वामी मंगल औसत स्थिति में रहेगा और दूसरे भाव में गुरु भी अच्छी स्थिति में होगा। लेकिन, शनि तथा केतु का प्रभाव कुछ विसंगतियां दे सकता है, फिर भी समझदारी दिखाकर आप पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रख सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें, तो महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं जबकि इसके बाद स्थितियां दिन-प्रतिदिन बेहतर होने लग जाएंगी। 

जनवरी 2024 में मीन राशि वालों के लिए उपाय

  • निसंतान व्यक्तियों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लें। 
  • गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। 
  • कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी 2024 के इस राशिफल को जानने के बाद आप इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

॥जय माई की॥

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.