मासिक राशिफल फरवरी 2024: कुंभ राशि वालों के आने वाले हैं अच्छे दिन!

मासिक राशिफल फरवरी 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कुंभ राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल फरवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। फरवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कुंभ राशि के लिए फरवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि फरवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 13 फ़रवरी तक आपके द्वादश भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके पहले भाव में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह के ये दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं कह गए हैं। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल 5 फरवरी तक आपके लाभ भाव में इसके बाद आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। अतः 5 फरवरी तक मंगल अनुकूल तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आपके लाभ भाव में वहीं बाद में आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में 20 फरवरी तक बुध ग्रह आपके पक्ष में परिणाम देंगे। जबकि बाद में कमजोर परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति इस महीने भी आपके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। जिसमें से 3 फरवरी तक बृहस्पति केतु के नक्षत्र में जबकि बाद में शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। वैसे तो तीसरे भाव में बृहस्पति आपको औसत परिणाम देना चाह रहे हैं लेकिन शुक्र के प्रभाव के चलते परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं। 

शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में लाभ भाव में तो वहीं 12 फ़रवरी से बाकी के समय में आपके द्वादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके पहले भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने शनि अपने उपनक्षत्र के साथ-साथ बुध-केतु और शुक्र के उपनक्षत्र के प्रभाव में भी रहेंगे। अतः इस महीने शनि अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके दूसरे भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। फलस्वरूप राहु आपके लिए इस महीने अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएंगे। जबकि केतु ग्रह आपके अष्टम भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल फरवरी 2024: कुंभ राशि वालों का भविष्यफल

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के लिए फरवरी का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। 5 फरवरी तक आपके करियर के स्वामी लाभ भाव में है। यह पूरी तरह से अनुकूल परिणाम देने की कोशिश करेगा लेकिन 5 फरवरी के बाद मंगल द्वादश भाव में चला जाएगा। यह कमजोर बात है लेकिन उच्च राशि में रहेगा। यह एक अच्छी स्थिति है। इस तरह से मंगल आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर जो लोग जन्म स्थान से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं विदेश से संबंधित व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। हालांकि इन सारी प्राप्तियों में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं लेकिन कठिनाइयों के बाद उपलब्धियां मिलने की अच्छी उम्मीद है। 

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आपके धन तथा लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने अधिकांश समय शुक्र ग्रह के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाला है और शुक्र ग्रह की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी रहने वाली है। फलस्वरूप आर्थिक मामलों में आपको अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। हालांकि 12 फरवरी के बाद खर्च भी रहेंगे लेकिन अच्छी आमदनी के कारण खर्चों को लेकर आपको अधिक परेशानी नहीं होगी। हालांकि इन अच्छाइयों के बावजूद भी धन भाव में उपस्थित राहु पर इस महीने बुध का प्रभाव रहेगा और बुध की स्थिति इस महीने ज्यादा अच्छी नहीं है। अतः संचित धन व्यर्थ में खर्च न होने पाए इस बात की कोशिश करनी होगी। अर्थात आमदनी की दृष्टिकोण से यह महीना काफी हद तक अनुकूल है लेकिन बचत के दृष्टिकोण से थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फरवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपका लग्न या राशि स्वामी शनि अपनी राशि में है, यह अनुकूल बात है लेकिन शनि का पहले भाव में होना, अच्छा नहीं माना जाता। ऊपर से इस महीने शनि ग्रह पर राहु का प्रभाव रहने वाला है, जो आपके खान-पान को बिगाड़ने का काम कर सकता है। फलस्वरूप मुख या पेट से संबंधित कुछ परेशानियां इस महीने देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि आपका खान-पान बहुत संतुलित रहे और आपकी प्रकृति के अनुरूप रहे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस महीने यथासंभव बाहर का खाना खाने से बचें। 

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से फरवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि आपके चौथे भाव का स्वामी शुक्र इस महीने ज्यादातर अच्छी स्थिति में रहने वाला है लेकिन 12 फरवरी तक यह तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 12 फरवरी के बाद ऐसे विद्यार्थी जो अपने जन्म स्थान से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें तो सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन अन्य विद्यार्थियों का रुझान पढ़ाई से अधिक मनोरंजन की तरफ रह सकता है। ऐसे में इस आदत पर नियंत्रण पाना समझदारी का काम होगा। वहीं बुध ग्रह का गोचर इस महीने अधिक अनुकूल न होने के कारण प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। 

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि शुक्र का गोचर इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा लेकिन बुध ग्रह इस महीने अधिक अनुकूल स्थिति में नहीं रहेंगे। फलस्वरूप प्रेम संबंधों में बेवजह की कहा सुनी देखने को मिल सकती है। इस कारण से बातचीत के तौर तरीकों को काफी हद तक संतुलित और साफ सुथरा रखने की जरूरत रहने वाली है। वहीं विवाह आदि से संबंधित मामलों के लिए यह महीना औसत लेवल का परिणाम दे सकता है। साथ ही साथ दांपत्य संबंधी मामलों में भी यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है लेकिन शनि और मंगल दोनों का प्रभाव सप्तम भाव में होने के कारण एक दूसरे से नाराजगी होने का भय भी रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामले में फरवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि 5 फरवरी के बाद मंगल का प्रभाव दूसरे भाव से दूर हो रहा है। अतः आपसी लड़ाइयां कम होगी लेकिन राहु का प्रभाव अभी लगातार बना हुआ है। ऐसे में स्वयं को आपसी गलतफहमियों से बचना जरूरी रहेगा। गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो इस मामले में फरवरी का महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। क्योंकि चतुर्थ भाव का स्वामी इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। हालांकि तुलना करें तो 12 फरवरी से पहले वाला समय ज्यादा अच्छा है जबकि 12 फरवरी के बाद वाला समय अच्छा होने के बावजूद भी गृहस्थ मामलों को लेकर कुछ चिंताएं दे सकता है। 

फरवरी 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए उपाय

  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • मुफ्त में कोई चीज स्वीकार न करें, चाहे वह उपहार ही क्यों न हो। 
  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.