मासिक राशिफल मई 2024: इस महीने कर्क राशि वालों का कैसा रहेगा करियर?

कर्क मासिक राशिफल मई 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कर्क राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मई 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मई 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए मई 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मई के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मई 2024 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

बात करें मई महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर इस महीने 14 मई तक आपके दशम भाव में रहेगा। इसके बाद सूर्य आपके लाभ भाव में पहुंच जाएंगे। यानी कि इस महीने सूर्य सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। मंगल का गोचर इस पूरे महीने ही आपके भाग्य भाव में रहने वाला है।

सामान्य तौर पर इसे औसत या औसत से कुछ कमज़ोर कहा जाएगा। बुध का गोचर 10 मई तक आपके भाग्य भाव में, इसके बाद आपके दशम भाव में रहेगा। यानी 10 मई तक बुध कमज़ोर तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति आपके लाभ भाव में पहुंच रहे हैं, जो कि अनुकूल स्थिति है। हालांकि अधिकांश समय अस्त रहने के कारण बृहस्पति पूर्ण रूपेण अनुकूलता देने में थोड़े से पीछे रह सकते हैं। अर्थात बृहस्पति इस महीने काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

शुक्र ग्रह के गोचर की बात करें तो शुक्र ग्रह इस महीने अस्त रहेंगे लेकिन महीने की शुरुआत से लेकर 19 मई तक आपके दशम भाव में, इसके बाद लाभ भाव में रहेंगे। अर्थात 19 मई तक शुक्र कमज़ोर तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह आपके अष्टम भाव में बृहस्पति के नक्षत्र में रहेंगे।

अत: शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु का गोचर आपके भाग्य भाव में बुध के नक्षत्र में रहेगा। जो अनुकूलता देने में पीछे रह सकता है। वहीं केतु का गोचर तीसरे भाव में चंद्रमा के नक्षत्र में रहेगा। अर्थात केतु आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि इन सभी गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी लग्न या आपकी राशि अर्थात कर्क लग्न या कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मई 2024: कर्क राशि वालों का भविष्यफल

मई 2024 में कर्क राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने आप मिले-जुले या फिर औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आपके करियर स्थान का स्वामी मंगल भाग्य भाव में रहेगा। यहां पर मंगल के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाता लेकिन जिन लोगों का काम भाग दौड़ से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को अच्छे और अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

वहीं जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं वो लोग नई कंपनी की प्रोफाइल को भली भांति जानकर और पड़ताल करने के बाद बदलाव कर सकते हैं लेकिन जॉब को लेकर कोई रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। महीने के पहले हिस्से में उच्च का सूर्य पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति दिलवाने में मदद करेगा।

हालांकि, व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग महीने के दूसरे हिस्से में ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन नौकरीपेशा लोग महीने के पहले हिस्से में ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मई 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अच्छे और अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने 19 मई तक थोड़ी सी कमज़ोर स्थिति में है लेकिन इसके बाद परिणाम काफी अनुकूल और शानदार रह सकते हैं जबकि धन भाव के स्वामी सूर्य महीने के पहले हिस्से में उच्च के रहेंगे तथा महीने के दूसरे हिस्से में लाभ भाव में रहेंगे। यानी कि सूर्य इस महीने आर्थिक मामले में आपको काफी अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। शुक्र ग्रह मिले-जुले परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस तरह से छोटी-मोटी कठिनाइयों के बाद मई के महीने में आप आर्थिक मामलों में काफी अच्छा कर सकेंगे। 

मई 2024 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्‍य तौर पर यह महीना अच्छा रह सकता है। आपके छठे भाव का स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में पहुंच गए हैं जो स्वास्थ्य में अनुकूलता देने का काम करेंगे। वहीं आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में दशम तथा दूसरे हिस्से में एकादश भाव में रहेंगे जो आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता बनाए रखेंगे। अर्थात इस महीने नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या आने की संभावना नहीं है बल्कि यदि पिछले दिनों से आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे तो उसमें भी आपको राहत मिलती हुई प्रतीत हो रही है। 

मई 2024 में कर्क राशि वालों की शिक्षा

शिक्षा से संबंधित मामलों के लिए मई का महीना आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति 19 मई तक कमज़ोर तो वहीं बाद में अच्छी है। यानी कि शुक्र आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है जबकि मंगल आपके लिए औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

बुध ग्रह औसत तो वहीं बृहस्पति अच्छे परिणाम दे सकता है। इस तरह से शिक्षा के मामले में मई का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यदि आप मेहनती विद्यार्थी हैं तो आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मई 2024 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

आपके पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति इस महीने औसत या औसत से थोड़ी सी कमज़ोर कही जाएगी लेकिन बृहस्पति का गोचर आपकी लव लाइफ के लिए काफी अच्छी अनुकूलता देना चाह रहा है। शुक्र का गोचर भी 19 मई के बाद बहुत अच्छा हो जाएगा। अतः लव लाइफ में इस महीने आप औसत या औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य संबंधी मामलों में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं लेकिन बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता पिछले महीनों की तुलना में इस महीने बेहतर परिणाम दिलाना चाहेगी। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मई 2024 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि शनि की दृष्टि लंबे समय से बनी हुई है, आगे भी बनी रहेगी लेकिन दूसरे भाव के स्वामी सूर्य महीने के पहले हिस्से में उच्च के रहेंगे तथा दूसरे हिस्से में लाभ भाव में रहेंगे। अत: पारिवारिक मामलों में तुलनात्मक रूप से काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो 19 मई तक गृहस्थ जीवन में छोटी-मोटी कुछ परेशानियां रह सकती हैं लेकिन 19 मई के बाद गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। घर गृहस्थी से जुड़ी चीज़ खरीदने के अवसर भी मिल सकेंगे। 

मई 2024 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

  • नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदे दूध की डालकर नहाएं।
  • मंदिर में गुड़ का दान करें।
  • मांस, मदिरा से दूरी बनाए रखें।

हम उम्मीद करते हैं कि मई महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.