मासिक अंक फल अगस्त 2026

अंक ज्योतिष मासिक राशिफल: जानें कैसा रहेगा अगस्त माह आपके लिए?

मासिक अंकफल 2026 के माध्यम से अगस्त महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल अगस्त 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए अगस्त 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार अगस्त का महीना साल का आठवां महीना होने के कारण अंक 8 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। 

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 8 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ 8 और 1 को मिलाकर देखा जाय तो अंक 9 बन रहा है। अतः शनि और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ मंगल का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर शनि, सूर्य और मंगल का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन अगस्त 2026 का महीना जमीन से जुड़े हुए मामलों के लिए जाना जा सकता है। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो दिन हैं गरीब और पिछड़े लोगों के लिए सरकार की कुछ योजनाएं सक्रिय रहेंग।

सी सिक्योरिटी इत्यादि से जुड़े मामले में भी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ एक अपनी घटनाओं की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है लेकिन आर्थिक मामले के साथ-साथ विदेशी मामलों में भी देश का नेतृत्व अपने स्तर पर अच्छा करने का प्रयास करेगा। यदि इस प्रयास में उसे पूरी सफलता मिलती हुई प्रतीत नहीं हो रही है फिर भी अच्छी नियत को देखते हुए हम इसे एक सकारात्मक पहल का सकते हैं। कुछ जोखिम भरे निर्णय भी सरकार ले सकती है। वैसे समानता और प्रिया महीना देश की आर्थिक व्यवस्था सुरक्षा इत्यादि के लिए विशेष कर जाना जाएगा लेकिन बीच-बीच में दुर्घटनाओं की भी खबरें देखने या सुनने को मिल सकती हैं।

आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए अगस्त 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि अगस्त 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर के आ रहा है और सबसे पहले हम चर्चा करते हैं मूलांक 1 की; 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 8 आपके विरोध में है जबकि अंक 9 आपके लिए न्यूट्रल है। बाकी सभी अंक आपके फेवर में हैं। सामान्य तौर पर यह काफी अच्छी स्थिति मानी जाएगी। यही कारण है कि इस महीने आपके भीतर का आत्मबल काफी अच्छा रहेगा। आपके नेतृत्व की क्षमता भी अच्छी रहेगी। आप जोखिम लेने के लिए भी तैयार रहेंगे और आप आगे बढ़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। नई शुरुआत करने के मौके मिल सकते हैं। 

कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा और कई मामलों में आपकी सलाह निर्णायक सिद्ध होगी। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में या फिर राजनीति से जुड़े हुए मामलों में यह महीना आपको कुछ विशेष उपलब्धियां दे सकता है। व्यापार व्यवसाय को और विस्तार देने के लिए भी यह महीना सकारात्मक परिणाम दे सकता है। पुराने या अटके हुए प्रोजेक्ट दोबारा से गति पकड़ सकते हैं। 

हालांकि इस महीने भी कुछ सावधानियां की जरूरत रहेगी। आपको अहंकार से बचना है साथ ही साथ जल्दबाजी से भी बचना है। आर्थिक रूप से इस महीने को हम सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला मानेंगे। हालांकि कुछ खर्चे रह सकते हैं, विशेषकर पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े हुए खर्च या फिर प्रतिष्ठा से जुड़े हुए कामों पर कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के मामले में थोड़ा सा बैलेंस बनाने की जरूरत रहेगी। 

एक दूसरे को पूरा सम्मान देना जरूरी रहेगा, नहीं तो आपसी मतभेद भी रह सकते हैं। अविवाहित लोगों को यह महीना कुछ अच्छे प्रस्ताव दे सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिर, दर्द, आंखों की जलन या फिर ब्लड प्रेशर इत्यादि से जुड़ी हुई छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं, ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। क्योंकि इस महीने अंक 9 आपके विरोध में रह सकता है। वहीं अंक 1 आपके लिए न्यूट्रल रह सकता है। बाकी के अंक अपने-अपने लेवल पर आपका सपोर्ट करना चाहेंगे। इसलिए यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 

हालांकि परिणाम एवरेज से बेहतर लेवल के रहेंगे। यह महीना थोड़ा सा भावनात्मक उतार-चढ़ाव दे सकता है। हालांकि इस महीने आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे और उसके अनुसार उनकी मदद भी करना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उस मामले में आपकी भूमिका अच्छी रह सकती है। टीमवर्क के जरिए आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन बिना किसी से डिस्कशन किए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। 

यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सीनियर्स के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश निरंतर करें। व्यापार व्यवसाय से जुड़े मामलों में इमोशनल होकर डिसीजन नहीं लेना है। जल्दबाजी में कोई समझौता या अनुबंध नहीं करना है। धैर्य के साथ काम करके आप सामान्य तौर पर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक रूप से यह महीना संतुलित रहेगा। हालांकि भावनात्मक कारणों से कुछ खर्च रह सकते हैं। जैसे कि परिवार पर कोई खर्च करना पड़ सकता है या किसी प्रिय व्यक्ति पर आप कुछ खर्च कर सकते हैं लेकिन कोई बड़ी आर्थिक समस्या नहीं आएगी। सामान्य तौर पर हम इस महीने को आर्थिक मामले में अच्छे परिणाम देने वाला मानेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी। 

आप घर परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में भी यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देगा। यदि कोई पुराना मतभेद है तो उसे आप दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यदि आपको पहले से नींद से जुड़ी कोई समस्या है या मानसिक तनाव रहता है अथवा पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो उस मामले में जागरुक रहने की जरूरत रहेगी। बाकी कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नजर नहीं आ रही है।

उपाय: सोमवार के दिन दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 5 आपके विरोध में रह सकता है। वहीं अंक 1 आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देना चाहेगा। बाकी के सभी अंक आपके सपोर्ट में हैं। यही कारण है कि यह महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। विशेषकर सामाजिक मामलों के लिए इस महीने में काफी सकारात्मकता भरी हुई है। 

यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो भी यह महीना आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। मित्रता से संबंधित मामलों में भी इस महीने को काफी अच्छी परिणाम देने वाला माना जाएगा। यह महीना आपके ज्ञान को और विस्तार देने का काम कर सकता है। सामाजिक रूप से आपको और प्रतिष्ठित बनवा सकता है। आपके अनुभव और आपकी समझदारी से लोगों की समस्याएं दूर होंगी। आपकी खुद की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। यही कारण है कि आपको और अधिक प्रशंसा मिलेगी। 

विद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। यदि आप शिक्षा जगत से जुड़े हुए व्यक्ति हैं या फिर किसी तरीके की सलाह इत्यादि देते हैं, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं; तो आपको इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार व्यवसाय में लाभ, वरिष्ठों का सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है। हालांकि व्यापार में निवेश से पहले एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावनाएं मजबूत होंगी। 

पारिवारिक मामलों में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों की बात की जाय तो इस महीने योग व्यायाम जरूरी रहेगा। क्योंकि यह महीना वजन बढ़ाने का काम कर सकता है। लीवर या फिर पाचन से जुड़ी हुई कोई समस्या दे सकता है। तो नियमित रूप से योग व्यायाम और संयमित आहार अपनाकर आप इसे मैनेज कर सकेंगे।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में पीले फलों का दान करना शुभ रहेगा।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने आपके सपोर्ट में अंक 4 रहेगा जो की सबसे ज्यादा प्रभाव डाल रहा है। दूसरा अंक पांच भी आपका सपोर्ट कर सकता है। अंक 9 आपको एवरेज लेवल की एनर्जी दे सकता है। बाकी के अंक आपके फेवर में नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए यह महीना कुछ हद तक उतार चढ़ाव भरा रह सकता है, परिवर्तन या अनिश्चितता का भाव लिए हुए रह सकता है। 

ऐसे में आपकी योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। हो सकता है कि इन बदलावों के चलते आपका मानसिक तनाव भी बढ़े। हालांकि सकारात्मक बात यह रहेगी की कार्यक्षेत्र में आपको लीक से हटकर सोचने का मौका मिलेगा। यदि आप जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करके काम करेंगे, तो हो सकता है कि आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिले। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बन सकती हैं या विभागीय बदलाव हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में; तकनीक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नए प्रयोगों से आपको लाभ मिल सकता है। 

आर्थिक रूप से यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। व्यर्थ के खर्चों को रोकना जरूरी रहेगा और ऐसे फील्ड में खर्च बिल्कुल नहीं करना है या निवेश बिल्कुल नहीं करना है जिसके बारे में आपको अच्छी तरह से जानकारी न हो। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियों से बचना है। साफ सुथरा संवाद जारी रखना है। प्रेम संबंधों में थोड़ी सी अस्थिरता रहेगी। अत: वहां भी ट्रांसपेरेंसी के साथ संबंधों को निभाने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों की बात की जाय तो जिन लोगों को स्किन डिजीज या एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या है या फिर नींद से जुड़ी कोई समस्या पहले से है उन्हें इस महीने ध्यान योग और अनुशासन अपने की आवश्यकता रह सकती है।

उपाय: सावधानीपूर्वक स्ट्रीट डॉग्स को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि 8 और 9 अंकों को छोड़कर बाकी के सभी अंक आपका फेवर करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। विशेष बात यह कि सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 आपके फेवर में है। यही कारण है कि यह महीना आपको नए-नए अवसर दे सकता है। यात्राएं करने की मौके मिल सकते हैं। 

ये यात्राएं व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी उचित रहेंगी और मनोरंजन की दृष्टिकोण से भी अच्छी रहेंगी। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, लेखन और व्यापार आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। बस अंक 8 और 9 की स्थिति को देखते हुए आपको आर्थिक मामले में किसी तरीके का प्रेशर नहीं लेना है, जोखिम नहीं उठाना है। यद्यपि समय खराब नहीं है फिर भी रिस्क नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। किसी बात पर जिद नहीं करनी है और बेवजह का विवाद तथा क्रोध नहीं करना है। 

यदि इन चीजों पर नियंत्रण पा लेंगे तो बाकी सभी मामलों में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देगा। आर्थिक मामलों की बात करें तो उसमें भी सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। फिर भी फ़िजूलखर्ची से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सामान्य तौर पर अनुकूलता बनी रहेगी। 

लव लाइफ भी सामान्य तौर पर अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों को कुछ अच्छे प्रपोजल्स मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो नर्वस सिस्टम और पाचन पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार भी अपनाना भी जरूरी रहेगा। बाकी किसी भी तरीके की कोई बड़ी समस्या इस महीने नजर नहीं आ रही है।

उपाय: मित्रों को हरे रंग वाले फल या हरे रंग की मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 9 आपकी फेवर में नहीं है। जबकि 6 का अंक आपके लिए पूरी तरह से फ़ेवर करना चाह रहा है। बाकी के सभी अंक आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। इसलिए इस महीने आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम मिल सकेंगे। सौंदर्य और रिश्तों पर इस महीने आप काफी अच्छा काम कर सकते हैं। 

यानी कि यदि आप कोई महंगा ब्यूटी प्रॉडक्ट खरीदना चाह रहे थे या उसे आजमाना चाह रहे थे तो इस महीने आप ऐसा कर सकेंगे। संबंधों को सुधारने के मामले में भी यह महीना आपके लिए अच्छा मददगार हो जाएगा। कला और साहित्य की दृष्टिकोण से भी महीने को अच्छा कहेंगे। विलासिता की ओर आप आकर्षित रह सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग, इंटरटेनमेंट या होटल व्यवसाय से जुड़े हुए लोग काफी अच्छा कर सकेंगे। बात चाहे नौकरी की हो या फिर व्यापार की; दोनों ही मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। 

आर्थिक मामले में भी सामान्य तौर पर आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बढ़ने की अच्छी उम्मीदें हैं। विवाहित होने की स्थिति में जीवनसाथी के साथ संबंध और भी बेहतर हो सकेंगे, बस जरूरत रहेगी तो अंक 9 के विरुद्ध परिणाम को देखते हुए अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने की। बेवजह के क्रोध से बचें, भाई बंधु और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखें, तो बाकी के मामले में आप अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे।

उपाय: कन्याओं को सुगंधित खीर खिलाकर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी की अंक 9 आपके फेवर में नहीं है। वहीं अंक 5, 7 और 8 अपने लेवल पर आपको अच्छा सपोर्ट देना चाहेंगे। जबकि अंक 1 आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकेगा। 

बस जरूरत रहेगी तो क्रोध और गुस्से पर नियंत्रण पाने की। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की सलाह आपको दी जाती है। बाकी के अन्य मामलों में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यह महीना आत्म चिंतन और आध्यात्मिकता को समर्पित रह सकता है। मन में जीवन के प्रति गहरे सवाल और गहरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं। हो सकता है कि इस महीने आप कार्यक्षेत्र में भी अकेले रहकर काम करने की इच्छा रखें। यानी कि अपने सहकर्मियों से बहुत ज्यादा घुलने मिलने की कोशिश न करें नौकरी और व्यापार की गति अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है लेकिन इनमें कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आर्थिक रूप से संतुलन बना रहेगा। 

पारिवारिक लोगों से थोड़ी सी दूरी महसूस कर सकते हैं आप लेकिन यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। यह भाव अस्थाई भाव के जैसा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक थकान और नींद न आने की परेशानी रह सकती है। जिसे आप ध्यान, योग, मेडिटेशन आदि के माध्यम से बैलेंस कर सकेंगे। धैर्य के साथ चलेंगे तो आपको आत्मज्ञान होगा। आप यह जान सकेंगे कि कौन सा काम किस तरह से करना है। स्वाभाविक की ऐसा जान करके और उसी ढंग से काम करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि यह महीना आत्ममंथन के लिए आपको प्रेरित कर सकता है। आपको अच्छे बुरे की पहचान करवा सकता है। हो सकता है कि मन बहुत उत्साहित भी न रहे लेकिन सकारात्मक विचार बने रहेंगे। ये सभी अनुकूल परिस्थितियां हैं।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 1 आपके फेवर में नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अंक 1 इस महीने दो बार आपको प्रभावित कर रहा है, और प्रभाव डालने की श्रेणी में वह दूसरे नंबर पर है। अतः सावधानी की जरूरत तो रहेगी ही। हालांकि आपका मूलांक 8 ही सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा। 

अतः कहीं न कहीं से आप अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे लेकिन कुछ मामलों में धैर्य की जरूरत रहेगी। कुछ मामलों में एक्स्ट्रा मेहनत की जरूरत रहेगी। यदि आप अपना काम जिम्मेदारी और धैर्य का संगम बना कर करेंगे तो सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा दबाव रह सकता है लेकिन मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। सरकारी, तकनीकी या फिर श्रमसाध्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। 

वही स्मार्टवर्क करने वाले लोगों के लिए महीना थोड़ा सा धीमा रह सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होने की उम्मीदें बढ़ेगी। हालांकि थोड़ी देरी इस मामले में भी संभावित है। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां को निभाने का वक्त है। अतः इन तमाम मामलों में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य की बात करें तो जोड़ों का दर्द, थकान या गैस जैसी समस्याएं बीच-बीच में रह सकती हैं। अनुशासन और नियमितता को अपनाने की जरूरत रहेगी, क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में जीवन संतुलित बना रहेगा।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए अगस्त 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 8, 9, 1 और 5 का प्रभाव देगा। यानी की अंक 6 इस महीने आपके फेवर में नहीं है। वहीं अंक 1 इस महीने आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। बाकी के सभी अंक आपके फेवर में हैं। इसलिए इस महीने आप औसत से बेहतर लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि आपका मूलांक भी 9 है और इस महीने आपको दो बार 9 फिर से मिल रहे हैं, यही कारण है कि इस महीने क्रोध की अधिकता रह सकती है। 

उस क्रोध को ऐसी ऊर्जा में परिवर्तित करने की जरूरत रहेगी, जिससे आप पूरे जोश के साथ अपने पेंडिंग पड़े हुए कामों को कंप्लीट कर सकें। यह महीना आपको ऊर्जा साहस के साथ-साथ निर्णायक कदम को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा, इस महीने आप किसी बड़े परिवर्तन या संघर्ष से गुजर सकते हैं लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। विशेषकर यदि आप धैर्य के साथ काम करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में होने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के भाव लाने की जरूरत रहेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में गुस्से पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। 

स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको ब्लड प्रेशर जैसी कोई समस्या पहले से है तो उस पर इस महीने अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। वाहन आदि सावधानी चलाना है। ऐसा कुछ नहीं करना है, जिसे चोट लगने का भय रहे। यानी कि संयम और संतुलन आवश्यक रहेगा। साहस और धैर्य के साथ आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि अंक 5 फेवर में नहीं है इसलिए आपको फिर से बताना जरूरी है कि इस महीने संयम और संतुलन बहुत जरूरी रहेगा। उसको अपनाने की स्थिति में बाकी चीजें ठीक हो सकेगी और आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: सूर्य भगवान को नियमित रूप से कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मूलांक कैसे पता करें?

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1 से 31 तारीख के बीच हुआ है, तो अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। जैसे 19 तारीख को जन्म हुआ है तो 1+9 = 10, फिर 1+0 = 1। यानी आपका मूलांक 1 होगा।

2. अगस्त 2026 में किस अंक का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा?

अगस्त साल का आठवां महीना है, इसलिए इस महीने अंक 8 (शनि ग्रह) का विशेष प्रभाव रहेगा। साथ ही साल 2026 का योग 1 होता है, इसलिए सूर्य का प्रभाव भी रहेगा।

3. क्या अगस्त 2026 करियर के लिए अच्छा रहेगा?

ज्यादातर मूलांकों के लिए यह महीना करियर में स्थिरता और नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा माना गया है। हालांकि सफलता के लिए धैर्य और अनुशासन जरूरी रहेगा।