मंगल का धनु राशि में उदय : इन 5 राशियों को होगी तकलीफ

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर या स्‍थान परिवर्तन करने पर मानव जीवन पर सकारात्‍मक और नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। राशिचक्र की 12 राशियों में से किसी को लाभ होता है, तो किसी को नुकसान देखना पड़ता है। नववर्ष 2024 के जनवरी माह में मंगल का उदय होने जा रहा है जो कुछ विशेष राशियों के लिए यह अमंगलकारी साबित हो सकता है। इस ब्‍लॉग में उन्‍हीं राशियों के बारे में बताया गया है जिन्‍हें मंगल के उदय होने पर कष्‍ट उठाना पड़ सकता है।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

मंगल का धनु राशि में उदय

16 जनवरी, 2024 को मंगल रात्रि को 11 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में उदय हो रहे हैं और इससे कुछ राशियों के जातकों को दुख सहना पड़ सकता है। मंगल गर्म स्‍वभाव और पुरुष प्रकृति के हैं।

आगे जानिए कि मंगल के धनु राशि में उदय होने पर किन राशियों के जातकों के लिए नुकसान की स्थिति बनी हुई है।

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

वैदिक ज्‍योतिष में मंगल ग्रह का महत्‍व

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार करियर में सफलता प्राप्‍त करने के लिए मंगल की कृपा होना बहुत जरूरी है। मंगल ग्रह को प्रशासन और शासन का कारक माना गया है। मंगल के मज़बूत होने पर व्‍यक्‍ति अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। मंगल के शुभ प्रभाव से व्‍यक्‍ति अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की ऊंचाईयों को छू पाता है। इसके अलावा मंगल की शुभ दृष्टि से जातक को उच्‍च पद और प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होती है। इस ग्रह की कृपा से मानसिक और शारीरिक सुख की भी प्राप्ति होती है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

धनु राशि में मंगल का उदय 2024: इन राशियों को हो सकता है नुकसान

आगे जानिए कि धनु राशि में मंगल के उदय होने पर किन विशेष राशियों को हानि होने की संभावना है।

वृषभ राशि 

मंगल का उदय आपके अष्‍टम भाव में हो रहा है और इस वजह से आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। आपकी आमदनी में कमी और खर्चों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। आपको अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको संपत्ति को लेकर भी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। आपकाे पैसों की तंगी भी हो सकती है और जीवनसाथी के साथ अनबन होने के भी संकेत हैं। आपकी सेहत की बात करें, तो आपको इस समय पीठ दर्द, जांघों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको व्‍यायाम और योग करने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशिफल 2024 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कर्क राशि

कर्क राशि के छठे भाव में मंगल का उदय हो रहा है। मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। आपको अपने बच्‍चों की सेहत पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके करियर में भी कोई बड़ा बदलाव आने की आशंका है। आपको अपनी नौकरी तक बदलनी पड़ सकती है। व्‍यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्‍कर मिलने के संकेत हैं।

आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज तक लेना पड़ सकता है। आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं। आप दोनों के बीच आपसी समझ कम होने के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आपकी स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

कर्क राशिफल 2024

कन्या राशि

कन्‍या राशि के चौथे भाव में मंगल ग्रह उदय हो रहे हैं। आपके परिवार के सदस्‍यों के बीच मतभेद होने की आशंका है। इससे परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है। आपके विकास के मार्ग में भी कुछ बाधाएं आने के संकेत हैं। आपको इस समय लंबी दूरी की यात्राएं करने से बचना चाहिए वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपके रिश्‍ते खराब हो सकते हैं।

कन्या राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृश्चिक राशि

इस राशि के दूसरे घर में मंगल का उदय हो रहा है। आपको बहुत प्रयास करने के बाद ही सफलता प्राप्‍त होगी। आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका है और पारिवारिक स्‍तर पर भी आपको परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं। पैसों को संभालने के लिए आपको पहले से ही योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। वहीं कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर अधिक ध्‍यान दें क्‍योंकि इस समय आपसे अपने काम में गलतियां हो सकती हैं। करियर में अपनी इच्‍छा के अनुसार फल प्राप्‍त करने के लिए आपको अधिक ध्‍यान केंद्रित कर के चलने की जरूरत है। व्‍यापारियों को मुनाफा कमाने के निए अपनी रणनीतियों में बदलाव करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ भावनात्‍मक स्‍तर पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको आंखों में जलन और दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2024

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मकर राशि

मकर राशि के बारहवें भाव में मंगल उदित हो रहे हैं। आपके विकास के मार्ग में समस्‍याएं और बाधाएं आने के संकेत हैं। इसके अलावा आपको अचानक धन हानि भी हो सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में भी कमी आने की आशंका है। करियर में भी आपको नकारात्‍मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके लिए नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। व्‍यापारियों को लाभ के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है। इन्‍हें पैसों की बचत करने में भी दिक्‍कत हो सकती है। पति-पत्‍नी के बीच आपसी तालमेल में कमी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज़ से इस समय आप थोड़े असंतुष्‍ट महसूस करेंगे। आपको बुखार या एनीमिया हो सकता है।

मकर राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.