वृषभ राशि में बनने वाला है गुरु-मंगल योग, इन लोगों की चमक जाएगी किस्‍मत, बरसेगा पैसा

ज्‍योतिषशास्‍त्र की मानें तो सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के इस स्‍थान परिवर्तन से शुभ योग एवं संयोग का भी निर्माण होता है। इस समय मंगल ग्रह स्‍वराशि मेष में उपस्थित हैं और  बृहस्‍पति भी पूरे साल वृषभ राशि में रहने वाले हैं।

12 जुलाई को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर मंगल वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार 12 जुलाई से मंगल और बृहस्‍पति की वृषभ राशि में युति होगी। एक ही राशि में गुरु और मंगल के उपस्थित होने से गुरु-मंगल योग का निर्माण हो रहा है। ज्‍योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इस योग के शुभ प्रभाव से जातक की पद-पतिष्‍ठा और सम्‍मान में वृद्धि होती है। त्रिग्रही योग के प्रभाव से व्‍यक्‍ति बुद्धिमान और तर्कशील बनता है। इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में खूब तरक्‍की मिलती है। गुरु-मंगल योग बनने से कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आने की संभावना है और इस ब्‍लॉग में उन्‍हीं राशियों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है।

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

गुरु-मंगल योग से वृषभ राशि के लोगों को जबरदस्‍त लाभ मिलने की संभावना है। पैसों की तंगी दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार बढ़ेगा। इससे आप काफी खुश और संतुष्‍ट रहने वाले हैं। आपके जीवन में सुख में इज़ाफा होगा। आप अपने परिवार के साथ काफी खुश रहने वाले हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्‍यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बनी हुई है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

सिंह राशि

मंगल-गुरु की युति सिंह राशि के लोगों की किस्‍मत चमका सकती है। आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आमदनी के स्रोतों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे आपकी वित्तीय स्थिति में मज़बूती आएगी। आप दान-पुण्‍य करेंगे और इसका सकारात्‍मक प्रभाव आपको अपने जीवन में जरूर देखने को मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में भी आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्‍नति और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा, अब आपको वापस मिल सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

अगर आपकी वृश्चिक राशि है, तो इस समय आपको खूब लाभ होने की संभावना है। आप खूब पैसा कमाएंगे और अब आपको धन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आप अपने लिए प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आप अपने जीवन में मिल रहे सकारात्‍मक परिणामों को लेकर प्रसन्‍न रहेंगे।

वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार और मान-सम्‍मान बढ़ेगा। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपके करियर में जो भी बाधाएं आ रही हैं, अब वे सब दूर होंगी। आपको अपने जीवन में सकारात्‍मक परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

ज्‍योतिष में मंगल ग्रह का महत्‍व

मंगल ग्रह को योद्धा और आदेश देने वाला ग्रह माना गया है। यह पुरुष तत्‍व का ग्रह है। हिंदू पौराणिक कथाओं में मंगल को भूमि पुत्र भी कहा गया है। वह पृथ्‍वी के पुत्र हैं। मंगल ग्रह शुष्‍क और उग्र स्‍वभाव वाला ग्रह है। इसे मेष और वृश्चिक राशि का स्‍वामित्‍व प्राप्‍त है। यह मकर राशि में 28 डिग्री पर उच्‍च का होता है और कर्क राशि में 28 डिग्री पर नीच का होता है। इसकी मूल त्रिकोण राशि मेष है।

मंगल ग्रह का असर जातक की इच्‍छाओं और महत्‍वाकांक्षाओं पर अधिक होता है। इस ग्रह से नेतृत्व करने का गुण मिलता है। आप जिस भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, यह ग्रह आपको उसी क्षेत्र में शानदार अवसर प्राप्‍त‍ करने में सहायता करता है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

वैदिक ज्‍योतिष में बृहस्‍पति ग्रह का महत्‍व

बृहस्‍पति अन्‍य सभी ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। इसे देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। गुरु की कृपा से जातक को सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है। यह दयालु और परोपकारी ग्रह है। गुरु को सौरमंडल का तारा भी कहा जाता है। इसे सूर्य की परिक्रमा करने में बारह साल से थोड़ा कम समय लगता है। मंगल और शुक्र को छोड़कर यह अन्‍य ग्रहों की तुलना में सबसे ज्‍यादा चमकीला ग्रह है। गुरु भाग्‍य, धन, प्रसिद्धि, नैतिकता, ध्‍यान, संतान, अध्‍यात्‍म, भक्‍ति और विश्‍वास का प्रतीक है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न. गुरु और मंगल की युति से कौन सा योग बन रहा है?

उत्तर. इससे गुरु-मंगल योग का निर्माण होता है।

प्रश्‍न. गुरु मंगल योग क्‍या है?

उत्तर. यह बृहस्‍पति और मंगल के संयोजन से बनता है।

प्रश्‍न. गुरु किन राशियों के स्‍वामी हैं?

उत्तर. गुरु मीन और धनु राशि के स्‍वामी हैं।

प्रश्‍न. कुंडली में मृत्‍यु का स्‍थान कौन सा है?

उत्तर. अष्‍टम भाव को मृत्‍यु या आयु का स्‍थान कहा जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.