मार्च मासिक राशिफल: त्योहारों का ये महीना इन राशियों के जीवन में लगाएगा चार चाँद!

मार्च 2024 मासिक राशिफल: मार्च मासिक राशिफल विशेष अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आज हम जानेंगे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के तीसरे महीने से जुड़ी ढेरों महत्वपूर्ण दिलचस्प और जानने योग्य बातें। इसके अलावा यहां हम जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, इस महीने कौन से ग्रह कब और किस राशि में अपनी चाल बदलेंगे, इस महीने के ग्रहण की जानकारी, इस महीने की शेयर मार्केट बाजार की भविष्यवाणी क्या कहती है, आदि। 

इसके अलावा नवंबर के महीने में किन सितारों का जन्मदिन आता है इन सभी बातों की जानकारी हम आपको इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। तो चलिए सबसे पहले शुरू करते हैं और जान लेते हैं मार्च के महीने में हिंदू कैलेंडर के अनुसार कौन-कौन से महीने आते हैं और इनका क्या महत्व होता है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मार्च के महीने में आएंगे फाल्गुन और चैत्र के महीने

बात करें फाल्गुन माह की तो फाल्गुन का महीना 24 फरवरी 2024 से शुरू होकर 25 मार्च 2024 तक रहेगा। 

इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है क्योंकि इसी माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्यौहार आते हैं। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष और शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। माना जाता है कि फाल्गुन के महीने में जो कोई भी व्यक्ति भगवान शंकर और भगवान विष्णु के साथ मां सीता, भगवान कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं उनके जीवन में सुख, समृद्धि, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

इस महीने के धार्मिक महत्व की बात करें तो, कहा जाता है कि फाल्गुन के महीने में भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है क्योंकि इसी महीने में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि और भगवान विष्णु को समर्पित आमलकी एकादशी का महत्वपूर्ण व्रत रखा जाता है। इस महीने में दान पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसे में आप चाहे तो अपनी यथाशक्ति के अनुसार इस महीने में शुद्ध घी, सरसों के तेल, फल, अनाज, वस्त्र, आदि का ज़रूरतमन्द लोगों को दान करें।

अब बात करें चैत्र माह की तो, इस साल चैत्र का महीना 26 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगा जो 23 अप्रैल 2024 तक रहने वाला है। 

चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का प्रथम महीना भी माना जाता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि इसका महत्व भी काफी ज्यादा होगा। चैत्र महीने के साथ ही हिंदू नव वर्ष का पहला महीना शुरू हो जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ते हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में इसे इसे उगादिनाम यानी युग का आरंभ नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही जम्मू- कश्मीर में नवरेह, पंजाब में वैशाखी, महाराष्ट्र में गुड़ीपड़वा, सिंध में चेतीचंड, केरल में विशु, असम में रोंगली बिहू जैसे नामों से जाना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार जब अमावस्या के बाद चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रकट होकर रोज एक-एक कला बढ़ता है और 15 दिन चित्रा नक्षत्र में समाप्त हो जाता है यही वजह है कि चित्रा नक्षत्र के चलते इस महीने को चैत्र मास कहा गया है। 

बात करें महत्व की तो, चैत्र के महीने में भगवान विष्णु के दशावतारों में से प्रथम अवतार मत्स्य अवतार लेकर जल प्रलय में गिरे मनु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। कहा जाता है इसके बाद ही नई सृष्टि का संचार हुआ था। इसके अलावा ब्रह्मा जी ने चैत्र के महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। यही वजह है कि चैत्र का महीना भी विशेष महत्व रखता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2024 का हिंदू पंचांग 

बात करें अब मार्च महीने के हिंदू पंचांग के अनुसार गणना की तो, यह महीना जब एक तारीख से प्रारंभ होगा तो इस दिन कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, स्वाति नक्षत्र, ध्रुव योग और फाल्गुन महीना रहने वाला है। वहीं जब इस सप्ताह का समापन होगा तो इस दिन कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, ज्येष्ठ नक्षत्र और व्यतिपति योग और चैत्र माह रहने वाला है।

मार्च 2024: महत्वपूर्ण व्रत त्यौहार 

दिन व्रत-त्योहार 
1 मार्च, 2024 यशोदा जयंती
3 मार्च, 2024भानु सप्तमी, शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानकी जयंती
5 मार्च , 2024महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
6 मार्च, 2024विजया एकादशी
7 मार्च, 2024वैष्णव विजया एकादशी
8 मार्च, 2024महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 मार्च, 2024दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, द्वापर युग
11 मार्च, 2024 चंद्र दर्शन
12 मार्च, 2024फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च, 2024विनायक चतुर्थी
14 मार्च, 2024मासिक कार्तिगाई, मीन संक्रांति
15 मार्च, 2024स्कंद षष्ठी 
16 मार्च, 2024रोहिणी व्रत, कालाष्टमी 
20 मार्च, 2024आमलकी एकादशी
21 मार्च, 2024नरसिंह द्वादशी
22 मार्च, 2024प्रदोष व्रत
23 मार्च, 2024शहीद दिवस
24 मार्च, 2024छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन चौमासी चौदस, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च, 2024वसंत पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती, होली, डोल पुर्णिमा, लक्ष्मी जयंती, पानगुनी उथीरम, चंद्रग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा 
26 मार्च, 2024चैत्र प्रारंभ, इष्टि 
27 मार्च, 2024भाई दूज, भ्रातृ द्वितीय
28 मार्च, 2024छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
30 मार्च, 2024रंग पंचमी

फाल्गुन मास में अवश्य करें ये उपाय- बरसेगी धन दौलत

  • फाल्गुन के महीने में मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें और नियमित रूप से उन्हें गुलाब का फूल अर्पित करें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होगी। 
  • अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं या आपके घर में कोई बीमार चल रहा है तो भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन अर्पित करें। 
  • इसके अलावा अगर आपको बहुत जल्दी गुस्सा आता है या जो लोग बहुत जल्दी चिड़चिड़े हो जाते हैं उन्हें फाल्गुन के महीने में भगवान श्री कृष्ण को अबीर चढ़ाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपका गुस्से पर काबू होने लगेगा।

चैत्र माह के चमत्कारी उपाय 

अब बात करें चैत्र माह के उपायों की तो, 

  • इस महीने में एक लाल कपड़े में पांच तरह के लाल फल रखकर किसी को दान कर दें। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। 
  • चैत्र के महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करें और परिक्रमा करते हुए लाल रंग अर्पित करें। इससे जीवन में सुख शांति बनी रहती है। 
  • चैत्र के महीने में अगर आप हर बृहस्पतिवार केले के पेड़ की पूजा करते हुए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है। 
  • चैत्र के महीने में जानवरों को पानी पिलाया जाए तो इससे मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है। 
  • चैत्र के महीने में अगर आप 108 बार अपने ईष्ट देव को पान के पत्तों पर नाम लिखकर मंदिर में रखें तो इससे घर में वैभवता और ऐश्वर्य बना रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 विवाह मुहूर्त

अगर आप भी मार्च के महीने में विवाह करना चाहते हैं या आपके घर में कोई विवाह योग्य है और आप विवाह के मुहूर्त की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो चलिए इससे संबंधित सूची पर एक नजर डाल लेते हैं।

इस वर्ष मार्च में कुल 10 विवाह मुहूर्त हैं जिनकी सूची हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा अगर आप 2024 के अन्य महीनों में विवाह मुहूर्त का शुभ समय जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

तिथि और दिन मुहूर्त नक्षत्र तिथि 
1 मार्च, शुक्रवार06 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तकस्वातीषष्ठी
2 मार्च, शनिवाररात 08 बजकर 24 मिनट से 03 मार्च की सुबह 06 बजकर 44 मिनट तकअनुराधासप्तमी
3 मार्च, रविवारसुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 05 बजकर 44 मिनट तकअनुराधासप्तमी, अष्टमी
4 मार्च, सोमवाररात 10 बजकर 16 मिनट से 05 मार्च की सुबह 06 बजकर 42 मिनट तकमूलनवमी
5 मार्च, मंगलवारसुबह 06 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तकमूलनवमी, दशमी
6 मार्च, बुधवारदोपहर 02 बजकर 52 मिनट से 07 मार्च की सुबह 06 बजकर 40 मिनट तकउत्तराषाढ़ाएकादशी, द्वादशी
7 मार्च, गुरुवारसुबह 06 बजकर 40 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तकउत्तराषाढ़ाद्वादशी
10 मार्च, रविवारदोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 11 मार्च की सुबह 06 बजकर 35 मिनट तकउत्तराभाद्रपदप्रतिपदा
11 मार्च, सोमवारसुबह 06 बजकर 35 मिनट से 12 मार्च की सुबह 06 बजकर 34 मिनट तकउत्तराभाद्रपद, , रेवतीप्रतिपदा, द्वितीया
12 मार्च, मंगलवारसुबह 06 बजकर 34 मिनट दोपहर 03 बजकर 8 मिनट तकरेवतीतृतीया

मार्च 2024: ग्रहण गोचर की विस्तृत जानकारी 

मार्च 2024 के गोचर की बात करें तो, इन्हें ज्योतिष में विशेष दर्जा दिया जाता है। माना जाता है कि जब भी कोई ग्रह कोई भी परिवर्तन करता है फिर वह चाहे राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन हो या फिर स्थिति परिवर्तन हो तो इसका आम जनजीवन, देश, दुनिया पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव अवश्य पड़ता है। ऐसे में बात करें मार्च के महीने में होने वाले गोचरों की तो, मार्च के महीने में ग्रहों के आठ अहम परिवर्तन होने वाले हैं। 

सबसे पहले 7 मार्च को  बुध का मीन राशि में गोचर और शुक्र का कुंभ राशि में गोचर होने वाला है। इसके बाद 14 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर हो जाएगा। इसके ठीक अगले ही दिन यानि 15 मार्च मंगल का कुम्भ राशि में गोचर होगा साथ ही इसी दिन बुध का मीन राशि में उदय भी हो जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को शनि का कुम्भ राशि में उदय हो जाएगा। फिर 26 मार्च को बुध का मेष राशि में गोचर होगा और अंत में 31 मार्च को शुक्र का मीन राशि में गोचर हो जाएगा। 

इन सभी गोचर का अपने जीवन पर विस्तृत प्रभाव और राशि अनुसार उपाय आदि जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

बुध का मीन राशि में गोचर

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर

सूर्य का मीन राशि में गोचर

मंगल का कुम्भ राशि में गोचर

बुध का मीन राशि में उदय

शनि का कुम्भ राशि में उदय

बुध का मेष राशि में गोचर

शुक्र का मीन राशि में गोचर

महत्वपूर्ण जानकारी: मार्च के महीने में मीन राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है। जैसे सबसे पहले बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, फिर सूर्य का भी मीन में गोचर होने वाला है। इसके बाद बुध मीन में ही उदित हो जाएंगे और अंत में शुक्र का भी मीन में गोचर हो जाएगा। अर्थात मार्च के महीने में मीन राशि में बुध-सूर्य और शुक्र की युति होने वाली है जिसका निश्चित तौर पर सभी बारह राशियों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलने वाला है। 

इसके अलावा कुम्भ राशि में भी इस महीने बड़ी हलचल होने वाली है। जहां सबसे पहले के तरफ कुम्भ में शुक्र का गोचर होगा, वहीं इसके बाद मंगल भी कुम्भ में आ जाएंगे। इसके बाद कुम्भ में ही शनि उदित हो जाएंगे। अर्थात मार्च के महीने में शुक्र मंगल की युति होने वाली है जिसका निश्चित तौर पर सभी बारह राशियों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलने वाला है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 शेयर बाजार भविष्यवाणी 

अगर आप भी शेयर बाजार भविष्यवाणी में दिलचस्पी रखते हैं तो हमारा यह खास सेगमेंट आपके लिए तैयार किया गया है। यहां पर हम आपको इस महीने का शेयर मार्केट का हाल बताते हैं। बात करें मार्च के महीने की तो इस महीने फाल्गुन अमांत और फाल्गुन पुर्णिमांत होने के साथ-साथ सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा और यह तीनों ही चीज बेहद ही शुभ रहने वाली हैं। इस महीने की शुरुआत भी शुक्रवार से हो रही है। महीने की शुरुआत में सूर्य कुंभ राशि और बुध मीन राशि में स्थित रहेंगे इसके परिणाम स्वरुप मंगल, प्लूटो और शुक्र मकर राशि में स्थित होंगे। 8 तारीख को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इलेक्ट्रिकल गुड्स इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिकल, पावर, चाय, कॉफी उद्योग, सीमेंट उद्योग, हीरा उद्योग, केमिकल हेवी इंजीनियरिंग, फर्टिलाइजर आदि में तेजी देखने को मिलेगी। शेयर बाजार भविष्यवाणी मार्च 2024 महीने के लिए विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

मार्च 2024 मशहूर सितारों का जन्मदिन 

यहाँ जानेंगे मार्च के महीने में जन्म लेने वाले सितारों की जानकारी लेकिन उससे पहले चलिये जान लेते हैं मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बेहद ही दिलचस्प बातें। 

ज्योतिष के अनुसार मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही विश्वसनीय, उदार स्वभाव के और दूसरों से प्रेम करने वाले होते हैं। आमतौर पर दिखने में यह साधारण लगते हैं लेकिन इनका दिल साफ और बहुत बड़ा होता है जिसकी वजह से यह लोगों के बीच मशहूर बनते हैं। इसके अलावा उनकी मिलनसार प्रवृत्ति भी इन्हें भीड़ में अलग बनाती है। मार्च में जन्म लेने वाले लोगों की इनट्यूशन पावर बहुत ही शानदार होती है। यह भविष्य में होने वाले नुकसान या आने वाली चुनौतियों को पहले ही भाँप लेते हैं और उसके अनुरूप अपना जीवन ढालते हैं। 

इस महीने जन्म लेने वाले लोगों की लव लाइफ भी बहुत ही खुशहाल और रोमांटिक होती है। यह लोग ज्यादातर लोगों से बात करना तो पसंद नहीं करते हैं लेकिन जब किसी से बात करते हैं तो उससे अपना दिल खोल कर रख देते हैं। अब आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं इस महीने जन्म लेने वाले कुछ मशहूर सितारों के जन्मदिन की तो,

2 मार्च टाइगर श्रॉफ 

3 मार्च सलीम मर्चेंट 

4 मार्च कुणाल देशमुख 

5 मार्च पाखी हेगड़े 

6 मार्च अंकित तिवारी 

7 मार्च अनुपम खेर 

8 मार्च फरदीन खान 

9 मार्च दर्शील सफारी 

10 मार्च चिराग पाटिल 

11 मार्च पूनम पांडे 

12 मार्च श्रेया घोषाल 

13 मार्च गीता बसरा 

14 मार्च रोहित शेट्टी 

15 मार्च अभय देओल 

16 मार्च राजपाल यादव 

18 मार्च अलीशा चिनॉय 

19 मार्च तनुश्री दत्ता 

20 मार्च गायत्री जोशी 

21 मार्च रानी मुखर्जी 

23 मार्च कंगना रनौत 

24 मार्च इमरान हाशमी 

25 मार्च योगराज सिंह 

26 मार्च प्रकाश राज 

27 मार्च राम चरण तेजा 

28 मार्च अक्षय खन्ना 

29 मार्च मंधाना करीमी 

30 मार्च नागेश कुकुनूर

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मार्च 2024: सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

यह मार्च का महीना आपके लिए पूर्वार्ध में अधिक अनुकूल और उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत कम अनुकूल…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

यह मार्च का महीना आपके लिए करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है इसलिए…..विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

यह मार्च का महीना आपके लिए कुछ नई सौगातें लेकर आने वाला है। आपके लिए लंबी यात्राओं…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

यह मार्च का महीना आपके करियर के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छी…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

यह महीना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। राशि स्वामी सूर्य महीने की शुरुआत में शनि…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए यह मार्च का महीना निजी मामलों में बहुत अनुकूल रहने की संभावना है जबकि करियर….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि में जन्मे लोगों के लिए मार्च का महीना अनुकूल रहने की प्रबल संभावना है। आपको अपने जीवन…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

मार्च का महीना आपकी राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा और आप व्यापार…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

आपके लिए यह महीना मध्यम रूप से फलदायी रहने की संभावना है। इस दौरान छोटी-छोटी यात्राओं…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

यह मार्च का महीना मकर राशि में जन्मे लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए मार्च 2024 का महीना औसत रूप से फलदायी…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर आपको बहुत…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.