भगवान शिव को प्रिय हैं ये 3 राशि वाले, इन लोगों पर हमेशा रहती है भोलेनाथ की कृपा!

राशि चक्र में 12 राशि के बारे में जिक्र किया गया है और इन सभी राशि के जातकों में अपने विशेष गुण होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन सभी राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा रहती है या यूं कहे कि ये राशियां भगवान शिव की बेहद प्रिय होती हैं और इन्हें शंकर जी के आशीर्वाद की कमी नहीं होती है। इन जातकों के जीवन में कष्ट तो आता है पर ये उन सभी कष्टों का निवारण करना अच्छे से जानते हैं। सनातन धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनके शरण में जो भी आता है वह जल्द ही हर समस्या से निवारण पाता है। तो आइए जानते हैं वे राशियां कौन-सी हैं, जिन पर भगवान भोलेनाथ हमेशा मेहरबान रहते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

इन राशियों पर रहती है भगवान शिव की कृपा

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की प्रिय राशियों में मेष राशि की भी गणना होती है। मेष राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। इन जातकों के जीवन में यदि कोई समस्या आती है तो उनका निवारण भोलेनाथ जल्दी कर देते हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से इन जातकों का करियर में अच्छा रहता है और समाज में भी ये खूब मान-सम्मान कमाते हैं। इन जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। इन जातकों को भगवान शिव की कृपा बरकरार रखने के लिए हर शनिवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

भगवान शिव की प्रिय राशि में मकर राशि की भी गणना की जाती है। इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। बता दें कि न्याय देवता शनि देव भगवान शिव के परम भक्त हैं। ये जातक अपने करियर में बहुत अधिक ऊंचाई तक जाते हैं और खूब नाम व शोहरत कमाते हैं। कई बार इन्हें कुछ पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है लेकिन ये अपनी समझदारी और भगवान शिव के आशीर्वाद से उन सभी समस्याओं को पार करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग यदि सच्चे मन से शिव की आराधना करें तो उनको जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा। संकट के समय आपको शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः: शिवाय का जाप करना चाहिए।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, जिस वजह से भगवान शिव को यह राशि बहुत प्रिय है। इन जातकों पर भगवान शिव की बहुत अधिक कृपा रहती है। इन जातकों को धन, सुख व समृद्धि की कभी कमी नहीं महसूस होती है। ये सभी संकटों से बाहर निकलने में सक्षम होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी बहुत अच्छा रहता है। भगवान शिव की कृपा से इन्हें अपने पसंद का जीवनसाथी मिलता है। कहे सकते हैं कि इस राशि के लोगों को शंकर जी को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ता है। कुंभ राशि के लोग दिल के सच्चे होते हैं और हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। यही वजह है कि इस राशि के लोगों पर पर शिव जी हमेशा मेहरबान रहते हैं। शिव आराधना करने से इस राशि के लोगों का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। ऐसे में, यदि ये जातक मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और उन्हें गन्ने का रस अर्पित करें तो भगवान शिव इनसे और जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.