केतु गोचर 2024: इन राशियों को इस साल रहना होगा सावधान, उठानी पड़ सकती है मुसीबतें!

ज्योतिष के अनुसार, हर साल की तरह वर्ष 2024 में भी कई बड़े ग्रहों के गोचर होंगे और अनेक महत्वपूर्ण योगों का निर्माण होगा। इस प्रकार, बृहस्पति से लेकर शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि राहु-केतु एक राशि में तक़रीबन 18 महीने तक रहते हैं इसलिए इस साल केतु का कोई गोचर नहीं होगा, परन्तु 30 अक्‍टूबर, 2023 की दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर केतु कन्‍या राशि में प्रवेश कर गए हैं और वह इस राशि में 2025 तक रहेंगे। हालांकि, केतु के इस गोचर का प्रभाव पूरे साल सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में, कुछ राशियों पर इनका नकारात्मक असर दिखाई देगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको उन राशियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा जिन्हें केतु के गोचर के दौरान सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

केतु के गोचर से, इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए केतु का गोचर थोड़ा औसत रह सकता है क्योंकि इस दौरान आपको कार्यों के औसत परिणामों की प्राप्ति होगी। आशंका है कि कार्यक्षेत्र में आपको ज्‍यादा सफलता न मिले और साथ ही, आपके आसपास रहने वाले लोग आपको गलत फैसले लेने के लिए मज़बूर कर सकते हैं जिसके चलते आप भविष्य में किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आपको संतान की चिंता परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को तेज सिरदर्द की शिकायत रह सकती है जिसका असर आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

वर्ष 2024 में होने वाले केतु के गोचर को मिथुन राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि इस अवधि में आपको सुख-सुविधाओं का अभाव महसूस हो सकता है। साथ ही, इन जातकों को घर-परिवार में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते सदस्यों के बीच मतभेद देखने को मिल सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपके घर की शांति भंग होने की आशंका है। केतु का गोचर आपको किसी कानूनी मामले में फंसा सकता है और ऐसे में, आप काफ़ी परेशान नज़र आ सकते हैं। अगर आप कहीं धन निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इस दौरान आपको ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यह आपको तनाव देने का काम भी कर सकते हैं जिस वजह से आपके जोश और ऊर्जा में कमी आने की संभावना है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए इस वर्ष होने वाला केतु का गोचर शुभ नहीं रहने की आशंका है। इन लोगों पर जिम्‍मेदारियां ज्यादा होने के कारण उन्हें पूरा करना आपको मुश्किल लग सकता है। संभव है कि इन्हें पूरा करने के लिए आपको लोन लेना पड़े और ऐसे में, आप पर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है। साथ ही, निजी जीवन में भी आपको परिवारजनों, पार्टनर और दोस्‍तों के साथ भी भावनात्‍मक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं। खुशियां भी नदारद रह सकती हैं। सिंह राशि वालों को करियर के क्षेत्र में समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपकी प्रगति के मार्ग में बाधा बन सकती है। दूसरी तरफ, आपके खर्चों में काफ़ी वृद्धि हो सकती है और यह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए केतु का गोचर आपको शुभ परिणाम देने में पीछे रह सकता है क्योंकि यह अवधि आपके जीवन में समस्याएं लेकर आ सकती हैं। इन जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में मिलने वाली सफलता में कमी देखने को मिल सकती है। इसके विपरीत, आपके खर्चों में भी वृद्धि आने की संभावना है और कई चीज़ों में उलझकर आपका समय बर्बाद हो सकता है। साथ ही, इन लोगों की एकाग्रता कमज़ोर रह सकती है जो कि तरक्की के मार्ग में आपके लिए समस्या बन सकती है। इस बात की प्रबल आशंका है कि यह जातक स्वयं को काबू में रखने में नाकाम रहे और ऐसे में, परिस्थितियां आपके लिए बिगड़ सकती हैं। जब बात आती है स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन की, तो इन क्षेत्रों में केतु आपको एक के बाद एक समस्या देने का काम कर सकता है। यदि आप खानपान का ध्यान नहीं रखेंगे और पौष्टिक भोजन नहीं करेंगे, तो आपकी सेहत ख़राब रह सकती है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मकर राशि

वर्ष 2024 में केतु का गोचर मकर राशि वालों के लिए प्रतिकूल रहने के आसार है क्योंकि इस अवधि में इन जातकों को पिता और परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की चिंता परेशान कर सकती है। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं इसलिए उनके इलाज में आपको पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही, केतु गोचर के प्रभाव की वजह से इन लोगों का परिवार के सदस्‍यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। इन सब परिस्थितियों की वजह से आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

शनि देव के आधिपत्य वाली राशि कुंभ के लिए केतु का गोचर थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। इस अवधि में आप जिस भी कार्य में प्रयास करेंगे, उसमें ही आपको अड़चनों और रुकावटों से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में, आप निराशा नज़र आ सकते हैं। जब तक केतु कन्या राशि में रहेंगे उस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा क्योंकि इस अवधि में आपको आंखों और दांतों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याएं भी आपकी चिंता का विषय बन सकती हैं, इनसे बचने के लिए संतुलित भोजन करें। मई 2024 के बाद का समय घर-परिवार में प्रॉपर्टी विवाद को जन्म दे सकता है। दूसरी तरफ, माता का स्वास्थ्य आपको तनाव देने का काम कर सकता है और आपको उन पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

  सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.