बृहस्पति की उदित अवस्था इन राशियों के लिए रहेगी बेहद लकी, सालभर करेंगे मौज ही मौज!

बृहस्पति को शुभ एवं लाभकारी ग्रह का दर्जा प्राप्त है जो कि देवताओं के गुरु भी माने गए हैं। बीते एक महीने में इनकी स्थिति, चाल एवं दशा में कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। इसी क्रम में, यह 01 मई 2024 को वृषभ राशि में गोचर कर गए थे और इसी के दो दिन बाद वृषभ में ही अस्त हो गए थे। इन सभी घटनाओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में, अब लगभग एक महीने बाद गुरु ग्रह पुनः वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको गुरु के उदित होने के बारे में विस्तारपूर्वज जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, किन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरु का उदय होना, यह भी हम आपको इस लेख में बताएंगे। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

बृहस्पति के उदित होने की तिथि एवं समय 

ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति महाराज 3 जून 2024 की सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में उदित हो जाएंगे। बता दें कि यह पिछले महीने यानी कि 03 मई को अस्त हो गए थे। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु ग्रह के वृषभ राशि में उदित होने से कुछ राशियों के लिए यह फलदायी साबित होंगे और उन राशियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में, इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। 

बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बृहस्पति ग्रह का ज्योतिष में महत्व 

वैदिक ज्योतिष में देवताओं के गुरु कहे जाने बृहस्पति देव को अहम स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर गुरु मेहरबान हो जाते हैं, उसका भाग्योदय होना निश्चित होता है। इन्हें ज्ञान, संतान, शिक्षा, शिक्षक, धार्मिक कार्य, बड़े भाई, धन, दान, पुण्य, तीर्थ स्थल और प्रगति आदि के कारक ग्रह माना जाता है। 27 नक्षत्रों में से गुरु ग्रह को पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पर आधिपत्य प्राप्त है। साथ ही, यह धनु और मीन राशि के भी स्वामी हैं। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन पर गुरु देव मेहरबान रहेंगे। 

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

गुरु के आशीर्वाद से इन राशियों का होगा भाग्योदय

मेष राशि

राशि चक्र की पहली राशि मेष है और इस राशि के लिए गुरु ग्रह की उदित अवस्था शुभ रहेगी। यह अवधि नौकरी और व्यापार की दृष्टि से फलदायी साबित होगी। इन जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। यह जातक जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो गुरु के उदित होने से आपका दांपत्य जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और साथ ही, पार्टनर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जिन जातकों का बिज़नेस पार्टनरशिप में है, उन्हें व्यापार में अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा। 

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

वृषभ राशि

वृषभ राशि का नाम उन राशियों में शामिल हैं जिनके लिए बृहस्पति का उदित होना फलदायी रहेगा। इस अवधि में आप परिवार के सदस्यों के साथ यादगार समय बिताते हुए नज़र आएंगे। इन जातकों को कार्यों में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। जो जातक काफ़ी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वहीं, इस राशि के जो जातक नौकरीपेशा है, उनको प्रमोशन या इंसेंटिव के रूप में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही, आप घर-परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अब आपको उनसे छुटकारा मिलेगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु की उदित अवस्था शुभ परिणाम लेकर आएगी। इस राशि के  छात्रों की शिक्षा के लिए यह अवधि वरदान साबित होगी। ऐसे में, आप पढ़ाई में अपार सफलता हासिल करेंगे। अगर आप धन से संबंधित किसी तरह का लेन-देन करना चाहते हैं, तो आप गुरु उदित होने के बाद ऐसा कर सकते हैं। इस दौरान आपको वाहन सुख मिलने के योग बनेंगे। माता-पिता जीवन के हर पथ पर आपका समर्थन और सहयोग करेंगे। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

सूर्य देव की राशि सिंह को भी गुरु की उदित अवस्था से लाभ प्राप्त होगा। इन जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह अवधि शुभ रहेगी और ऐसे में, आपको धन की प्राप्ति होगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलने के संकेत हैं और साथ ही, इन लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दोनों में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि वालों की वाणी स्पष्ट और प्रभावी बनेगी। वहीं, नौकरी करने वाले जातकों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1.  बृहस्पति का उदय कब हो रहा है?

उत्तर 1. गुरु ग्रह 03 जून 2024 को वृषभ राशि में उदित हो रहे हैं।

प्रश्न 2. बृहस्पति का उदय क्या है?

उत्तर 2. सूर्य से बृहस्पति के दूरी बनाने पर वह उदित हो जाते हैं और अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेते हैं। इसे गुरु ग्रह का उदित होना कहते हैं। 

प्रश्न 3. गुरु किस राशि के स्वामी हैं?

उत्तर 3. बृहस्पति देव धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.