गुरु गोचर 2024: इन 4 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, हर काम में करना होगा समस्याओं का सामना!

गुरु गोचर 2024: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है। इन्हें नौ ग्रहों में शुभ ग्रह माना जाता है जो जातकों को ज्यादातर शुभ परिणाम देते हैं। यह व्यक्ति को जीवन में सुख-सुविधाएं और संपत्ति का लाभ प्रदान करते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति देव की स्थिति अनुकूल होती है, तो यह उस मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आते हैं। यह एक राशि में 13 महीने तक रहते हैं इसलिए बृहस्पति गोचर को महत्वपूर्ण माना गया है। साल 2024 में गुरु ग्रह अपनी राशि में बदलाव करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप, इस गोचर का कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा असर पड़ेगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी    

कब और किस समय होगा गुरु गोचर?      

इस समय बृहस्पति देव मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मेष में विराजमान है और यह वर्ष 2024 में 01 मई की दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, प्रत्येक राशि पर इस गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को गुरु गोचर के दौरान बेहद सावधान रहना होगा। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको उन्हीं राशियों के बारे में बताएगा जिनके लिए बृहस्पति देव का गोचर मुसीबतें बढ़ाने का काम करेगा। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

गुरु गोचर 2024: इन राशियों की हर दिन बढ़ेंगी मुश्किलें

वृषभ राशि

वृषभ राशि का नाम उन राशियों में सबसे पहले आता है जिन्हें गुरु गोचर 2024 के दौरान सावधान रहना होगा क्योंकि संभव है कि इस अवधि में आपको ज्यादा अच्छे परिणाम न मिले। एक तरफ जहां आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, तो दूसरी तरह यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा। इस साल बृहस्पति देव आपको उदर और मेटाबोलिज्म आदि से जुड़ी समस्याएं देने का काम कर सकते हैं। इन जातकों की रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी, परंतु हद से ज्यादा धार्मिक होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लेकिन, जब बृहस्पति अस्त हो जाएंगे, उस समय आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सजग रहना होगा। इसके विपरीत, वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और पैसों को लेकर आपकी पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है। इन सब कारणों से आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है जिनसे आपको बचना होगा। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति का गोचर ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि शुक्र के साथ इनके संबंध मित्रतापूर्ण नहीं है और इनकी राशि में गुरु की स्थिति अनुकूल नहीं मानी जाती है। साथ ही, यह गोचर आपके अशुभ भाव में होने जा रहा है इसलिए इन जातकों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। तुला राशि वालों को अपनी गतिविधियों पर काबू पाना होगा और जीवन में आगे बढ़ना होगा। इन लोगों को भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है जो आपको मायूस कर सकता हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपका सहकर्मियों के साथ विवाद या मतभेद होने की आशंका है। इसके अलावा, बढ़ते कर्ज़ की समस्या आपको बैचैन कर सकती है और ऐसे में, आपको नया कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक जीवन के लिए गुरु ग्रह का कमज़ोर रह सकता है जिसकी वजह से आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में भी अपार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में होने वाला गुरु गोचर ज्यादा अनुकूल न रहने की आशंका है। बता दें कि बृहस्पति देव धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में, यह गोचर इन जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी करवा सकता है। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा क्योंकि इस अवधि में आप रोगों के शिकार हो सकते हैं। गुरु ग्रह आपके छठे भाव में गोचर करेंगे और इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि में आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में उलझे नज़र आ सकते हैं। यदि आप पहले से ही किसी मामले में फंसे हैं, तो अब आपको उन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा। आपको काफ़ी धन भी खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, बृहस्पति महाराज के गोचर के दौरान आप संपत्ति से जुड़े किसी भी तरह के मामले से दूर रहें, अन्यथा आपको समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इन लोगों को अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना होगा जो कि थोड़ी नाज़ुक रहने की संभावना है इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य हैं और वर्ष 2024 में होने वाला बृहस्पति महाराज का गोचर इस राशि के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इनका गोचर आपके तीसरे भाव में होगा और इस वजह से यह आपके भीतर आलस्य में वृद्धि करवा सकते हैं। ऐसे में, इन लोगों के अंदर हर काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है और आप किसी भी काम को आज की जगह कल करना पसंद करेंगे जिसके चलते कई सुनहरे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं इसलिए आपको बहुत सावधान रहना होगा। मीन राशि वाले अगर आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना चाहते हैं, तो इन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए मेहनत और प्रयास दोनों करने होंगे, तभी आप ऐसा करने में कामयाब हो सकेंगे। लेकिन, इन जातकों को आलस का त्याग करते हुए काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है क्योंकि तब ही आप सफल हो सकेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.