शुभ ग्रहों की वजह से इन राशियों का घर खरीदने का सपना होगा पूरा, जानें राशि अनुसार घर के योग

हर कोई अपने सपनों की घर की चाहत रखता है और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह जी तोड़ मेहनत करता है ताकि वह खुद को व अपने परिवार को एक सुरक्षित स्थान दे सके। लेकिन कुछ लोगों का खुद का घर होने का सपना पूरा हो जाता है तो कुछ लोगों का यह सपना केवल सपना ही बनकर रह जाता है। ज्योतिष आधार की बात करें तो इसके लिए कुंडली में विशेष ग्रहों की स्थिति मानी जाती है, अगर आप घर से संबंधित ग्रहों को मजबूत कर सके तो इस साल आप भी अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, घर या जमीन खरीदने के लिए शनि, गुरु और शुक्र की स्थिति बहुत अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। कुंडली में इनकी स्थिति शुभ हो तो व्यक्ति को घर खरीदने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। साल 2024 में इन ग्रहों की शुभ दृष्टि से कुछ राशियों के लोगों के पास खुद का घर होगा। तो आइए जानते हैं साल 2024 में किन राशि के जातकों का खुद का घर खरीदने का सपना होगा पूरा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

राशि अनुसार घर योग: साल 2024 में इन राशि के जातकों का घर खरीदने का सपना होगा पूरा

मेष राशि का घर खरीदने का सपना इस महीने होगा पूरा

मेष राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत में अच्छी होगी। इस वर्ष घर और संपत्ति खरीदने के बारे में बात की जाए तो आप कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं या आपके सपनों के घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो मई के बाद से आपको इस दिशा में सफलता मिल सकती है। वर्ष की शुरुआत में कोई संपत्ति से संबंधित विचार विमर्श शुरू हो सकता है और फरवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। इसके बाद आपको कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करनी होगी क्योंकि आपको दूसरा अवसर जून से जुलाई के महीने के मध्य मिल सकता है, जब आप किसी बड़ी अचल संपत्ति को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024 

वृषभ राशि के जातक शनि की कृपा से जल्द खरीदेंगे घर

वृषभ राशि के जातकों के घर खरीदने की बात करें तो शनि महाराज की कृपा आपके चौथे भाव पर होने से आप अपनी जमीन पर घर का निर्माण कार्य शुरू करवा सकते हैं। शनि की कृपा से पूरे वर्ष आपके घर निर्माण का योग बना रहेगा इसलिए आप कोशिश करेंगे तो आप इस वर्ष अपना मकान बनाकर तैयार कर लेंगे जिससे आपकी बरसों की इच्छा पूरी हो सकेगी और आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अतिरिक्त मार्च से अप्रैल और अगस्त से सितंबर के बीच का समय भी उपयुक्त रहेगा, जब आप कोई नई संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं या घर खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि के जातक इस दौरान खरीद सकते हैं संपत्ति

मिथुन राशि के जो जातक नया घर लेना चाहते हैं या फिर काफी लंबे समय से घर लेने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, तो बता दें कि घर ख़रीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, इस वर्ष में आप संपत्ति में धन निवेश करने में सक्षम होंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय की बात की जाए तो इस वर्ष आप कोई संपत्ति बेच सकते हैं। इसके लिए उपयुक्त समय 26 मार्च से 9 अप्रैल के बीच रहेगा क्योंकि तब बुध महाराज आपके ग्यारहवें भाव में होंगे और उसके बाद 19 जुलाई से 22 अगस्त तथा 22 अगस्त से 4 सितंबर के बीच भी आप संपत्ति का विक्रय करा सकता है। बात अगर नई संपत्ति खरीदने या नया मकान लेने की करें तो उसके लिए 20 फरवरी से 7 मार्च, 26 मार्च से 9 अप्रैल, 23 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच का समय आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा और इस दौरान आप कोई अपने मनपसंद की संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत होगी शुभ

कर्क राशि के जातकों की बात करें तो वर्ष की पहली तिमाही घर खरीदने के लिए अनुकूल साबित होगी। कर्क राशि के जो जातक अपने दिल में नया घर लेने का सपना संजोये हुए हैं तो इन जातकों का ये सपना साल 2024 में पूरा हो सकता है। घर ख़रीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, ये साल आपके लिए सफलता लेकर आएगा और आपको संपत्ति में निवेश करने का मौका मिलेगा। संपत्ति के लिहाज़ से जैसे घर, मकान, ऑफिस या भूमि आदि खरीदने के लिए वर्ष की शुरुआत शुभ साबित होगी। जनवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति खूबसूरत जगह पर हो सकती है तथा उसके आसपास कोई मंदिर या धार्मिक स्थल होने के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त अगस्त और फिर नवंबर तथा दिसंबर के बीच आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ भी कमा सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए बन रहे हैं घर के शुभ योग

सिंह राशि उन भाग्यशाली राशियों में से एक है जिनके लिए साल 2024 में घर लेने के शुभ योग बन रहे हैं। घर ख़रीदने के शुभ योग 2024 की भविष्यवाणी कह रही है कि साल 2024 संपत्ति या नया घर खरीदने के हिसाब से अच्छा रहने की संभावना है। अगर हम घर खरीदने की बात करें तो ऐसा कह सकते हैं कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप जून से लेकर अगस्त के दौरान कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति अचल संपत्ति होने के अधिक योग हैं। इससे आपको लाभ भी मिलेगा। इस दौरान संपत्ति खरीद व बेच सकते हैं और इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। इस दौरान आप अपनी क्षमता से अधिक धन लगाकर कोई संपत्ति हासिल कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि वाले इस महीने में घर खरीदने से बचें

कन्या राशि वाले जो जातक बहुत समय से मकान खरीदने या नया घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए नए घर के योग बनते नज़र आ रहे हैं। घर ख़रीदने के शुभ योग 2024 भविष्यफल के अनुसार, वर्ष 2024 संपत्ति लाभ की दृष्टि से बहुत अधिक अनुकूल रहने वाला है। यदि हम साल के शुरुआती महीनों की बात करें तो वर्ष का पहला महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। यदि आप इस समय से चूक जाते हैं तो आपको लंबा फिर इंतज़ार करना होगा। इस वर्ष के मध्य में अगस्त और सितंबर तथा नवंबर के महीने में संपत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है। शेष समय में संपत्ति लेना आपके लिए ज्यादा लाभदायक नहीं होगा। विशेष रूप से मार्च से मई के बीच कोई भी संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि आपको इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि वालों को मिलने वाला का सरप्राइज

तुला राशि के जातक यदि घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो उनका यह सपना इस वर्ष अवश्य पूरा होगा। कोशिश करें कि कोई बना बनाया मकान लें।‌ यह आपके लिए ज्यादा लाभकारी और शुभ साबित होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश ही करना चाहते हैं तो प्लॉट लेने की बजाय बना बनाया मकान लेना आपके लिए अधिक उपयुक्त रहेगा। आप भले ही उसे तोड़कर दोबारा बनवा लें, उसमें आपको सफलता मिलेगी। खाली जमीन के मुकाबले बना बनाया मकान आपके लिए अधिक अधिक शुभ और फायदेमंद साबित होने की संभावना है। आपके लिए फरवरी, अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के बीच संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि वालों को घर खरीदने में मिलेगी सफलता

यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के संपत्ति और वाहन के उद्देश्य से अच्छा रहने वाला है। चौथे भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे वर्ष आपके चौथे भाव में रहकर आपको उत्तम चल और अचल संपत्ति प्रदान कर सकते हैं। यदि आप किसी पुराने मकान में रह रहे हैं और उसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको ऐसा करने में सफलता प्राप्त होगी। घर की साज सजावट कराना, उसमें कुछ बदलाव करना या उसे तोड़कर दोबारा बनाने में भी आपको सफलता मिलेगी और यदि आप इसके लिए लोन या कर्ज लेना चाहते हैं तो उसे प्राप्त करने में सक्षम होंगे। 

यदि आप बैंक से लोन या किसी से उधार लेकर कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं या अपना घर लेना चाहते हैं तो उसके लिए 1 जून से 12 जुलाई के बीच का समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान बैंक से लोन प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं। आप खाली प्लॉट पर भी कंस्ट्रक्शन करा सकते हैं। हालांकि आपको 15 मार्च से 23 अप्रैल के बीच किसी भी तरह की संपत्ति खरीदने या बेचने से बचना होगा क्योंकि आप किसी तरह के कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।

धनु राशि वाले भाइयों की मदद से खरीदेंगे घर

धनु राशि के जातक वर्ष की शुरुआत में किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि यह अवधि आपके लिए अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है। हालांकि, फरवरी से अप्रैल के अंत के बीच में आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। इस साल आप अपने भाइयों की मदद से भी कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। वर्ष का पूर्वार्ध और विशेषकर फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है। इसके बाद आपको कुछ विलंब हो सकता है। पूरे वर्ष राहु महाराज आपके चौथे भाव में रहेंगे इसलिए प्रॉपर्टी को किराए पर देने से अच्छे लाभ होने की संभावना जताई जा सकती है। यदि किसी कारणवश आपसे यह मौका छूट गया है तो अगस्त के महीने में और फिर सितंबर के महीने में आपको किसी संपत्ति में हाथ आजमाते हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मकर वालों को पैतृक संपत्ति से मिलेगा लाभ

मकर राशि के जातकों की बात करें तो, यह वर्ष अपने पूर्वक में आपको संपत्ति का लाभ दिला सकता है। कोई चल अथवा अचल संपत्ति आपको जनवरी से अप्रैल के बीच प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। यह आपको पैतृक संबंधों के आधार पर मिल सकती है। ऐसी भी संभावना है कि इस दौरान आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो, जिससे आपके पूर्वजों का धन आपके पास आए, इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी शानदार बनी रहेगी और आपको बल की प्राप्ति होगी

कुंभ संपत्ति और वाहन राशिफल 2024

कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत संपत्ति खरीदने के लिए शानदार रहेगी। शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह आपके चतुर्थ भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहे हैं और सूर्य और मंगल ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में हैं। ऐसे में, संपत्ति खरीदने के लिए जनवरी का महीना हर तरह से उपयुक्त रहेगा। कोई बढ़िया संपत्ति या अपने सपनों का महल खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको कुछ समय के लिए इंतजार करना होगा। फरवरी से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक का समय अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इस दौरान किसी भी तरह की संपत्ति में हाथ डालने से बचें। यदि आप कोई मनपसंद संपत्ति अर्जित करना चाहते हैं तो उसमें सफलता प्राप्ति के लिए जून से अगस्त तक का समय अत्यंत अनुकूल रहने वाला है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

मीन संपत्ति और वाहन राशिफल 2024

मीन राशि के जातक यदि घर या संपत्ति खरीदने की चाहत रखते हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए शानदार साबित होगी। यह वर्ष किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति खरीदने के लिए उपयुक्त रहेगी। संपत्ति कारक ग्रह मंगल और सूर्य की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होने के परिणामस्वरूप आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति आपको आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगी। इसके अलावा, जनवरी, मार्च, जून से जुलाई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में भी आप संपत्ति के क्रय-विक्रय लाभ कमा सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.