बुध का कन्या राशि में गोचर: देश-दुनिया सहित राशियों को देगा कैसे परिणाम?

बुध का कन्या राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध का कन्या राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि नवग्रहों में बुध एकमात्र ऐसा ग्रह है जो अपनी राशि में उच्च अवस्था में उपस्थित होते हैं। ऐसे में, बुध का यह गोचर महत्वपूर्ण हो जाता है। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध का कन्या राशि में गोचर के बारे में सब कुछ।         

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध ग्रह  

ज्योतिष में बुध देव बुद्धि, तेज़ी से कार्यों के आगे बढ़ने और लोगों के बातचीत के तरीको को दर्शाते हैं। इस ग्रह का संबंध बुक पब्लिशर्स, सेलर, न्यूज़पपेर, मैगज़ीन, रेडियो, टेलीविजन और मनोरंजन जगत, व्यापार, वाहन और ट्रेन जैसे यातायात और संचार के माध्यमों से है।

ग्रहों के राजकुमार के नाम से विख्यात बुध का जुड़ाव व्यापार, लिखित दस्तावेज, एग्रीमेंट, कंप्यूटर एक्सपर्ट्स,पत्रकारों, वक्ताओं, टीवी एंकरों,, साहित्य जगत और लेखन से जुड़े ग्रुप्स से भी है। इसके अलावा, बुध की राशि या स्थिति में होने वाले प्रत्येक बदलाव का असर मौसम को भी प्रभावित करता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशि का महत्व 

राशि चक्र की छठी राशि कन्या है जो सेना, क्षेत्रीय विवादों, सीमा सुरक्षा और युद्ध जैसी परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करती है। यह राशि मजदूर यूनियनों, हड़तालों और श्रमिकों से जुड़े मतभेदों को भी दर्शाती है। सिर्फ़ इतना ही नहीं, कन्या राशि सरकारी कर्ज़, पैरामेडिकल सेवाओं, मेडिकल, डॉक्टरों, नर्सों तथा सामान्य रोगों से भी संबंधित है।

इसके अलावा, कन्या राशि द्वारा देश की खाद्य आपूर्ति, पुस्तकालय, रिकॉर्ड रखने वाले विभाग, बुककीपर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर और सूचना प्रबंधन को भी दर्शाया जाता है। साथ ही, कन्या राशि पशुपालन, सेवा क्षेत्र, कर्मचारियों, घर में सहायता करने वाले श्रमिकों और समाज से वंचित लोगों को भी नियंत्रित करती है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का कन्या राशि में गोचर: समय एवं विशेषता 

बुध का कन्या राशि में गोचर 07 सितंबर 2026 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट को होने जा रहा है। अब हम बात करते हैं कन्या राशि में बुध ग्रह के प्रभाव से।

  • बुध का कन्या राशि में गोचर संचार, काउंसलिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि उनकी बात करने की क्षमता प्रभावी रहेगा। 
  • जातकों के संचार कौशल में व्यावहारिकता देखने को मिलेगी।  
  • इस दौरान लोगों का व्यवहार आलोचनात्मक हो सकता है। 
  • बुध गोचर की अवधि में आपके विचार स्पष्ट होंगे और आप लक्ष्यों को पाने के प्रति केंद्रित रहेंगे। 
  • यह राशि परिवर्तन मीडिया और वित्त के क्षेत्र से संबंध रखने वालों के लिए लाभ लेकर आएगा। 
  •  इस समय जातक धन का बेहतर तरीके से प्रबंधन, बजट और योजना बनाने पर ध्यान देंगे।
  • कालपुरुष कुंडली के अनुसार, छठे भाव का स्वामी छठे भाव में उच्चा का होने से लोगों का ध्यान स्वास्थ्य, वैलनेस और दिनचर्या पर ध्यान दें।
  • इस दौरान कई लोग पालतू जानवर रख सकते हैं। 

बुध का कन्या राशि में गोचर: वैश्विक प्रभाव 

  • सैन्य बल: बुध गोचर के दौरान सैन्य योजनाएं, लॉजिस्टिक्स और रक्षा से जुड़ी योजनाएं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। 
  • श्रमिक यूनियन: बुध का कन्या राशि में गोचर की अवध में संचार कौशल, विवाद और हड़ताल से जुड़ी बातें, बयानों और वार्ताओं के जरिए सामने आ सकती हैं। 
  • मेडिकल सेवाएं: इस समय स्वास्थ्य नीतियां, रोगों के फैलने और अस्पतालों एवं कर्मचारियों से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं।
  • फ़ूड सप्लाई: बुध के राशि परिवर्तन से कृषि की पैदावार, खाद्य भंडार और सप्लाई चेन से जुड़ी खबरें सामने आ सकती हैं।
  • रिकॉर्ड और नौकरशाही: डेटा जारी होने, जनगणना अपडेट और प्रशासनिक एवं लाइब्रेरी सिस्टम से जुड़े कामों में तेज़ी आ सकती है। 
  • सर्विस क्लास एवं वंचित वर्ग: बुध गोचर के दौरान श्रमिक वर्ग के अधिकार, कल्याणकारी नीतियां और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवाज पर ध्यान दिया जाएगा। 
  • पशुपालन: पशुपालन और कृषि में उपयोंग होने वाले पशुओं से जुड़ी खबरें या नीतिगत बदलाव सामने आ सकते हैं। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • बुध का कन्या राशि में गोचर के दौरान मीडिया की भूमिका प्रभावशाली रूप से सामने आ सकती यही। 
  • दुनियाभर में हो रहे अभियानों और प्रदर्शनों की मीडिया द्वारा निष्पक्ष कवरेज देखने लको मिल सकती है। 
  • विश्व स्तर पर होने वाली पर चर्चाएं, रोजगार की कमी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर केंद्रित रहेंगी। 
  • इस अवधि में लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे।
  •  इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स को अपने करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • सोशल मीडिया पर कई फन ट्रेंड्स चल सकते हैं। 
  • ठीक इसी समय पर सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट में आलोचनात्मक कमेंट नज़र आ सकते हैं। 

सरकार पर प्रभाव 

  • बुध गोचर की अवधि में सरकारी क्षेत्रों और संगठनों में कागजी काम को पूरा करने, फाइलों को फाइनल करने और कार्यों में होने वाली देरी को दूर करने का दबाव बना रहेगा। 
  • अकाउंट्स, वित्त और सरकारी ऑडिट से जुड़े काम रफ़्तार पकड़ सकते हैं। 
  • सरकारी वित्तीय संस्थाएं और टैक्स विभाग गलतियों और धोखाधड़ी को पकड़ने पर नजर रखने और कानूनों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। 
  • सरकारी वित्त, ऑडिट और कर्ज़ पुनर्गठन से जुड़ी खबरों पर ध्यान बना रहेगा। 
  • सरकार पर मीडिया की तरफ से दबाव बढ़ सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

शिक्षा पर प्रभाव 

  • कन्या राशि में बुध का गोचर छात्रों की सोच को स्पष्ट और सकारात्मक बनाएगा। 
  • छात्र इस अवधि में अपने शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों की प्लानिंग कर पाएंगे। 
  • बुध का कन्या राशि में गोचर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लेकर आ सकता है। 
  • कालपुरुष कुंडली के अनुसार, छठे भाव के स्वामी का छठे भाव में उच्च होना नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल कहा जाएगा।
  • छात्र अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने और पेशेवर जीवन की तरक्की के लिए कोई शार्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं या फिर एजुकेशनल सेमिनार में एडमिशन ले सकते हैं।

बुध का कन्या राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, बुध गोचर की अवधि में लोग आर्थिक जीवन में पोर्टफोलियो को लेकर अत्यधिक विश्लेषणात्मक हो सकते हैं। 
  • यह अवधि हेल्थकेयर, फार्मा, मार्केटिंग और मीडिया  से जुड़े क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। 
  • इस गोचर का नकारात्मक पक्ष देखें, तो लोग नकारात्मक खबरों या आंकड़ों को लेकर घबरा सकते हैं या जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 

बुध का कन्या राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अपनी उच्ची राशि में गोचर करके आपके चौथे भाव में जा रहे हैं। कुंडली में चौथे भाव का संबंध माता, घर-परिवार, वाहन और संपत्ति से होता है। ऐसे में, बुध का कन्या राशि में गोचर आपके पारिवारिक जीवन में खुशियाँ लेकर आ सकता है। यह समय प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा।

बता दें कि बुध महाराज की दृष्टि आपके दसवें भाव पर होगी और ऐसे में यह समय रियल एस्टेट डेवलपर्स और एजेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको माता का हर कदम पर सहयोग मिलेगा और आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर, बुध महाराज आपके लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी बुध का उच्च होना आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके आर्थिक जीवन को नियंत्रित करते हैं, क्योंकि यह आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, अब यह उच्च अवस्था में आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं जिसका संबंध परिवार, बचत और संचार कौशल से होता है। ऐसे में, यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रहेगा।    

बता दें कि बुध का तुला राशि में गोचर आपकी बोलने की क्षमता को मजबूत करेगा। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आप बात करते समय आलोचनात्मक या जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी हो सकते हैं। वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अवधि अनुकूल रहेगी और इस दौरान आपको नए आइडिया आ सकते हैं जिन्हें आप लागू भी कर पाएंगे। 

बुध गोचर के दौरान आपको हर कदम पर अपने परिवार का साथ मिलेगा। दूसरे भाव में बैठकर बुध की दृष्टि आपके आठवें भाव पर होगी जो गूढ़ विज्ञान और धन से जुड़ा है। विवाहित जातकों को अपने ससुराल पक्ष वालों का साथ मिलेगा। वहीं, पार्टनर के साथ शेयर संपत्ति में वृद्धि होगी। ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए भी यह समय अध्ययन और नई चीजें सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध अपनी ही राशि में उच्च अवस्था में गोचर करेंगे। आपकी कुंडली में बुध देव लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं जो आपके लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली के लग्न भाव में बुध महाराज व्यक्ति को बुद्धिमान एवं स्मार्ट बनाते हैं और बिज़नेस करने वाली सोच प्रदान करते हैं। आपकी यह क्षमता व्यापार के क्षेत्र में उपयोगी साबित होती है।

करियर के लिहाज से बुध गोचर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि यह आपके दसवें भाव के स्वामी भी हैं। यह अवधि विशेष रूप से डेटा साइंटिस्ट, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, नेगोशिएशन, बैंकिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहेगी। बुध ग्रह का संबंध सातवें भाव से होने की वजह से आपके निजी और पेशेवर जीवन के रिश्तों में सुधार आएगा। साथ ही, आपको हर कदम पर दूसरों का सहयोग भी मिलेगा।

बता दें कि बुध मनुष्य जीवन के शरीर के कारक भी माने जाते हैं, इसलिए यह समय स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए शुभ कहा जाएगा। शरीर की देखभाल और ऊर्जा बढ़ाने पर ध्यान देने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस स्थिति संचार, राजनीति और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छी रहेगी। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि आपके दसवें भाव के स्वामी अपने ही भाव यानी कि दसवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली में दसवें भाव का संबंध करियर से होता है। ऐसे में, आपको पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे। राजनीति, टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह बुध की विशेष रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

बुध का कन्या राशि में गोचर आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है या आप अपना कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दसवें भाव से बुध का संबंध चौथे भाव से होने के कारण माता का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर, करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि कुंडली में सातवें भाव विवाह, जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनर का होता है। बुध का कन्या राशि में गोचर के दौरान आपको विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं या आपसे उम्र में छोटा इंसान आपका जीवनसाथी बन सकता है। 

जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके जीवनसाथी को नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप बिजनेस पार्टनरशिप में आना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए श्रेष्ठ रहेगा। जैसे कि बुध आपकी राशि को भी प्रभावित कर रहे हैं इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। ऐसे में, आपको अपना खानपान संतुलित रखना होगा।

बुध का कन्या राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को बुध का कन्या राशि में गोचर के दौरान अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। साथ ही, आप शारीरिक साफ़-सफ़ाई और खानपान का ध्यान रखें। कुंडली का बारहवां भाव खर्चों और हानि का होता है इसलिए इस अवधि में आपके खर्चे या हानि में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में, आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में आठवें भाव का संबंध लंबी आयु, अचानक होने वाली घटनाओं और रहस्यों से होता है। बुध का कन्या राशि में गोचर आपके जीवन में अचानक से बदलाव लेकर आ सकता है जो आपको मानसिक रूप से बेचैन कर सकता है। साथ ही, आपको त्वचा से जुड़ी समस्या, कमर दर्द और हाथों में असहजता महसूस हो सकती हैं।   

बुध का यह गोचर आपको ससुराल वालों का साथ दिलाएगा। अगर आपका संबंध रिसर्च या ज्योतिष से है, तो यह समय नई चीज़ें सीखने और तरक्की हासिल करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और संतुलित भोजन करें। यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी, ताकि अचानक होने वाली परेशानी से बच सकें। आठवें भाव में बैठकर बुध आपके दूसरे भाव पर होगी इसलिए आपको हद से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

बुध का कन्या राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय

  • भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
  • बुधवार के दिन बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें।
  • वाणी को स्पष्ट, प्रभावी और विनम्र बनाने का प्रयास करें। 
  • आप अपनी बहनों और बुआ-मौसी के साथ अच्छे और मधुर रिश्ते बनाए रखें। 
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा घास अर्पित करें। 
  • गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। 
  • किन्नरों का सम्मान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बुध का कन्या राशि में गोचर कब होंगे?

बुध ग्रह 07 सितंबर 2026 को कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

2. बुध गोचर का सबसे अधिक लाभ किस राशि को होगा?

बुध गोचर से मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

3. बुध गोचर के दौरान कौन से उपाय कर सकते हैं?

बुध ग्रह के मंत्रों का जाप और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।