अगस्त 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार?

अगस्त 2026 में पड़ेंगे हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट!

अगस्त 2026: अगस्त माह को अत्यंत शुभ माना जाता है और इसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। मानसून का सुहावना महीना और चारों तरफ हरियाली मन को मोहने के लिए काफ़ी होती है। इस महीने में ज्यादातर सावन आता है जो वातावरण को शांत, भक्तिमय और सकारात्मक बनाता है। इस दौरान भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन। इस अवसर पर भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं।

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2026 साल का आठवां महीना होता है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। धार्मिक दृष्टि से अगस्त माह का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्व एवं व्रत पड़ते हैं जैसे हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज और ओणम आदि। साथ ही, इस महीने कई प्रमुख ग्रहों के गोचर और स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा जो संसार और मनुष्य जीवन को प्रभावित कर सकता है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ख़ास विशेष ब्लॉग में आपको अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत एवं पर्वों और ग्रहण गोचर की जानकारी प्राप्त होगी। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि अगस्त 2026 में आपके लिए क्या खास है।

अगस्त 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना   

हिंदू पंचांग के अनुसार, अगस्त 2026 की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि में होगी जबकि इसका समापन रेवती नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर होगा।     

सावन माह का धार्मिक दृष्टि से महत्व होता है और इस मास को भगवान शिव का प्रिय माना गया है, इसलिए इस दौरान भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, ध्यान, जप-तप और व्रत-उपवास करने के लिए श्रेष्ठ होता है। इस समय को भगवान शिव की भक्ति, साधना और आत्मचिंतन के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अगस्त 2026 के हिंदू व्रत एवं त्योहार

हिंदू धर्म में हर महीना अपने साथ अनेक पर्व एवं व्रत लेकर आता है जो संस्कृति और परंपराओं मूल्यों से जोड़ते हैं। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं अगस्त 2026 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों के बारे में। 

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
2 अगस्त 2026  रविवारसंकष्टी चतुर्थी
9  अगस्त 2026रविवारकामिका एकादशी
10 अगस्त 2026सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 अगस्त 2026मंगलवारमासिक शिवरात्रि
12 अगस्त 2026बुधवारश्रावण अमावस्या
15 अगस्त 2026शनिवारहरियाली तीज
17 अगस्त 2026सोमवारनाग पंचमी, सिंह संक्रांति
23 अगस्त 2026रविवारश्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल
26 अगस्त 2026बुधवारओणम/थिरुवोणम
28 अगस्त 2026शुक्रवाररक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
31 अगस्त 2026सोमवारसंकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शनिवार से शुरू होगा अगस्त 2026 का महीना 

अगस्त 2026 का महीना शनिवार के दिन से शुरू होगा और इस दिन के स्वामी शनि देव हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि महाराज को न्याय, अनुशासन और कर्म का ग्रह कहा जाता है। ऐसे में, आप अगस्त महीने की शुरुआत शान देव को समर्पित कुछ उपायों के साथ करना शुभ माना जाएगा। मान्यता है कि यह उपाय शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने, जीवन में स्थिरता पाने और करियर व आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से निवारण पाने के लिए सहायक साबित होती है।

  • शनिवार को संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
  • गरीबों या जरूरतमंदों को काले तिल या काले रंग के कपड़ों का दान करें।
  • शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।  
  • काले कुत्ते या कौओं को रोटी खिलाएं।
  • नियमित रूप से “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। 

सावन माह में किए जाने वाले सरल एवं प्रभावी उपाय 

हिंदू धर्म में सावन माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है जो इस वर्ष पूरे अगस्त 2026 में रहेगा। इस दौरान भक्तजन भगवान शिव की भक्ति एवं साधना में लीन रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन 2026 में पूजा-पाठ और व्रत करने से भक्त को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर आप जीवन में धन-समृद्धि और सकारात्मकता पाना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए उपायों को सावन माह में कर सकते हैं। 

  • प्रत्येक सावन सोमवार शिवलिंग पर बेलपत्र और कच्चा दूध अर्पित करें।
  • मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। 
  • वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। 
  • आर्थिक समस्याओं के अंत के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। 
  • भगवान शिव की पूजा के पश्चात गरीबों एवं जरूरतमंदों को सफ़ेद मिठाई का दान करें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

अगस्त 2026 में ग्रहण-गोचर की सूची

ज्योतिषीय दृष्टि से अगस्त 2026 का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई नहीं अनेक बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। 

इस दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर का प्रभाव मनुष्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर दिखाई दे सकता है। बात करें ग्रहण 2026 की, तो अगस्त के महीने में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। 

अगस्त 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर की तिथियां 

तिथिग्रह का गोचरसमय 
01 अगस्त 2026शुक्र का कन्या राशि में गोचरसुबह 09:24 बजे
02 अगस्त 2026मंगल का मिथुन राशि में गोचररात 11:16 बजे
05 अगस्त 2026बुध का कर्क राशि में गोचरशाम 07:42 बजे
17 अगस्त 2026सूर्य का सिंह राशि में गोचरसुबह  07:50 बजे
22 अगस्त 2026बुध का सिंह राशि में गोचरशाम 07:24 बजे

शुक्र का कन्या राशि में गोचर (01 अगस्त 2026): अगस्त 2026 के पहले दिन प्रेम के ग्रह शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में, इनका यह गोचर प्रेम जीवन, सुख-सुविधाओं और रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान लोग भावनात्मक मामलों में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपना सकते हैं।

मंगल का मिथुन राशि में गोचर (02 अगस्त 2026): साहस के ग्रह मंगल का मिथुन राशि में गोचर जातक को ऊर्जावान, मज़बूत संचार कौशल और तुरंत फैसला लेने वाला बना सकता है। 

बुध का कर्क राशि में गोचर (05 अगस्त 2026): जब बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तब लोग अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। इस दौरान परिवारजनों में बातचीत, घरेलू मामलों और परिवार से जुड़े निर्णयों का महत्व बढ़ सकता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का सिंह राशि में गोचर (17 अगस्त 2026): सिंह संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। इनके प्रभाव से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और अधिकार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

बुध का सिंह राशि में गोचर (22 अगस्त 2026): बुध देव 22 अगस्त 2026 की सिंह राशि में गोचर करेंगे और ऐसे में, संचार कौशल, रचनात्मकता, खुद को अभिव्यक्त करने की क्षमता और रचनात्मकता को मज़बूत कर सकता है। इस दौरान आप अपनी बात अच्छे से रख सकेंगे।

अगस्त 2026 में लगेंगे दो बड़े ग्रहण 

अगस्त माह में होने वाले इन 5 ग्रहों के गोचर के अलावा दो ग्रहण भी होने जा रहे हैं जिनके बारे में नीचे आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

पूर्ण सूर्य ग्रहण: अगस्त 2026 में लगने वाला पहला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो 12 अगस्त 2026 के दिन लगेगा। यह ग्रहण श्रावण मास की अमावस्या तिथि पर लगेगा। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण तक़रीबन रात के 09 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और इसकी सम्पति सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगी। 

आंशिक चंद्र ग्रहण: अगस्त माह में ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ेगा जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा जबकि इसका समापन सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

अगस्त 2026 के शुभ मुहर्त

अगस्त 2026 को कई धार्मिक अनुष्ठानों और नई शुरुआतों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। सावन मास के शुभ प्रभाव और विभिन्न ग्रहों की ग्रह स्थिति अनुकूल होने की वजह से यह महीना सभी तरह के मांगलिक कार्यों को करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विद्यारंभ जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस माह में कब-कब शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। 

अगस्त 2026 में अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार को एक शिशु के जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। इस अवसर पर बच्चे को पहली बार अन्न का सेवन कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में अन्नप्राशन संस्कार करने से बच्चे को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद का प्राप्त होता है। 

तिथिदिन मुहूर्त
3 अगस्त 2026सोमवार09:37 से 16:32
5 अगस्त 2026बुधवार11:46 से 18:28
7 अगस्त 2026शुक्रवार21:30 से 22:55
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से 21:18
17 अगस्त 2026सोमवार06:25 से 10:59
17 अगस्त 2026सोमवार13:18 से 17:41
26 अगस्त 2026बुधवार06:27 से 10:23
28 अगस्त 2026शुक्रवार06:28 से 12:35

अगस्त 2026 में कर्णवेध संस्कार के शुभ मुहूर्त 

कर्णवेध संस्कार में शिशु का कर्ण छेदन किया जाता है और यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है। इसका धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि कर्णवेध संस्कार को शुभ मुहूर्त में करने से शिशु को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

तिथिदिन मुहूर्त
5 अगस्त 2026बुधवार11:46 से 18:28
9 अगस्त 2026रविवार06:57 से 13:50
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से 18:08
16 अगस्त 2026सोमवार17:45 से 19:27
17 अगस्त 2026सोमवार06:25 से 10:59, 13:18 से 19:23
20 अगस्त 2026गुरुवारमें में 10:47 से 15:25, 17:29 से 19:11
26 अगस्त 2026बुधवार06:27 से 10:23


अगस्त 2026 में विद्यारंभ संस्कार के शुभ मुहूर्त 

विद्यारंभ संस्कार को बच्चे की शिक्षा के आरंभ का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त में शिक्षा प्रारंभ करने से संतान को एकाग्रता, तेज़ बुद्धि और शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है, इसलिए माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में करना पसंद करते हैं। 

तिथिदिन मुहूर्त
5 अगस्त 2026बुधवार11:46 से 18:28
9 अगस्त 2026रविवार9:14 से 13:50
14 अगस्त 2026शुक्रवार11:11 से 17:53
16 अगस्त 2026सोमवार17:45 से 19:27
23 अगस्त 2026रविवार10:35-17:17
28 अगस्त 2026शुक्रवार14:54-18:40

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

अगस्त 2026 में नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त 

नामकरण संस्कार नवजात शिशु के जीवन के लिए विशेष मायने रखता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में शिशु का नाम रखने से संतान को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। 

तिथिदिन मुहूर्त
03 अगस्त 2026सोमवार05:43:13 से 29:43:14
05 अगस्त 2026बुधवार05:44:22 से 21:18:51
07 अगस्त 2026शुक्रवार18:43:56 से 29:45:29
09 अगस्त 2026रविवार05:46:35 से 14:44:16
16 अगस्त 2026रविवार16:54:25 से 29:50:26
17 अगस्त 2026सोमवार05:50:59 से 29:51:00
20 अगस्त 2026गुरुवार, 09:09:02 से 21:20:15
24 अगस्त 2026सोमवार20:29:19 से 29:54:42
28 अगस्त 2026शुक्रवार05:56:46 से 27:14:00
30 अगस्त 2026रविवार05:57:47 से 29:57:47

अगस्त 2026 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त 

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त में नए घर में प्रवेश करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि और सकरत्मक्ता का वास रहता है। बात करें अगस्त 2026 की, तो इस महीने गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

अगस्त 2026: शेयर बाजार भविष्यवाणी

एस्ट्रोसेज एआई के शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, अगस्त 2026 में शेयर बाजार निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस माह का शुरूआत में ग्रहों की स्थिति में बदलाव की वजह से मीडिया, टेलीकॉम,आईटी, सॉफ्टवेयर और बेकिंग सेक्टर के लिए थोड़ा नाज़ुक रह सकती है।

10 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच शेयर बाजार में सुधार नज़र आ सकता है। इस दौरान रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, स्टील, सीमेंट, पावर, गैस और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है जिससे इन निवेशकों का ध्यान इन क्षेत्रों को आकर्षित कर सकता है। हालांकि, महीने के दूसरे भाग में बाजार में फिर से अस्थिरता बढ़ सकती है। 

बैंकिंग, फार्मा, आईटी और मीडिया क्षेत्रों में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, विशेष रूप से अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह के आसपास। ऐसे मे, निवेशकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचने और सोच-समझकर योजना बनाने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, अगस्त 2026 का महीना शेयर बाजार में लाभ के अवसरों के साथ-साथ कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। 

अगस्त 2026 में जन्मे सेलिब्रिटीज

01 अगस्त – तापसी पन्नू

04 अगस्त – किशोर कुमार

05 अगस्त – काजोल

09 अगस्त – महेश बाबू

10 अगस्त – सुनिधि चौहान

11 अगस्त – सोनू निगम

13 अगस्त – श्रीदेवी

14 अगस्त – जॉनी लीवर

16 अगस्त – सैफ अली खान

18 अगस्त – गुलज़ार

22 अगस्त – चिरंजीवी

24 अगस्त – यामी गौतम

28 अगस्त – शंकर महादेवन

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

अगस्त 2026 मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि

यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। मेष……(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अनुकूल रहने की संभावना बन रही……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने की अच्छी संभावना दिखाई देती है। आपकी……(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। बृहस्पति……(विस्तार से पढ़ें)

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

यह महीना आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने की……(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना कई मायनों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई……(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने की संभावना है। आपकी……(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि 

यह महीना धनु राशि का जातकों के लिए मध्य रूप से फलदायक रहने की संभावना है। आपकी……(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

यह महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए सामान्य रहने की संभावना……(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपकी……(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। पूरे महीने……(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।  

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अगस्त 2026 में सूर्य गोचर कब होगा?

इस महीने सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त 2026 को होगा। 

2. क्या अगस्त में कोई ग्रहण लगेगा?

हाँ, अगस्त माह में दो बड़े ग्रहण लगने जा रहे हैं। 

3. क्या अगस्त 2026 में गृह प्रवेश कर सकते हैं?

नही, इस महीने में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।