अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 नवंबर, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 नवंबर, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 07 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (08 से 14 नवंबर, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातक व्यवस्थित तरीके से काम करने वाले और प्रोफेशनल होते हैं। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में आपकी यात्राएं बढ़ सकती हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। धार्मिक यात्रा करने के भी योग हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आप अपनी पहचान बना पाएंगे।

प्रेम जीव: मूलांक 1 वालों का जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बातचीत बेहतर होने से रिश्ते में खुशियां आएंगी। आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं और यह समय यादगार बन सकता है। इस सप्ताह आप दोनों परिवार की जिम्मेदारियां मिलकर संभालेंगे और पहले से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आप जीवनसाथी को पहले से अधिक महत्व देंगे।

शिक्षा: इस मूलांक 1 के छात्र पढ़ाई में बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। मैनेजमेंट और फिजिक्स जैसे विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से भी लाभ मिल सकता है और अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना रहेगी।

करियर: इस सप्ताह मूलांक 1 के जातकों का नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित होगा। प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापारियों को आउटसोर्सिंग से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई साझेदारी के अवसर भी मिल सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे।

स्वास्थ्य: इस मूलांक के जातकों की सेहत अच्छी और उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से फिटनेस अच्छी बनी रहेगी और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र का 19 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं, जिससे आपकी प्रगति प्रभावित हो सकती है। अच्छे परिणाम पाने के लिए पहले से योजना बनाकर चलें। दोस्तों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा, क्योंकि उनके कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राओं से भी बचें, क्योंकि उनसे अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना कम है।

प्रेम जीवन: मूलांक 2 के जातकों की अपने जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। विवादों से बचने के लिए आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। आपसी तालमेल बनाए रखने से रिश्ते में रोमांस और खुशियां लौट सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 2 के छात्रों की एकाग्रता कमज़ोर हो सकती है, इसलिए मेहनत करें और मन लगाकरपढ़ाई करें। केमिस्ट्री और लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे प्रदर्शन करने में समस्याएं आ सकती हैं। तार्किक सोच अपनाएं और अपने साथी छात्रों के बीच अलग पहचान बनाने का प्रयास करें।

करियर: इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को नौकरी में समस्याओं और काम में गलतियां होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में, नौकरी के नए अवसर भी हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने काम में सुधार करें और सहकर्मियों से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दें। खांसी से जुड़ी समस्याएं और रात में नींद न आने की परेशानी हो सकती है।

उपाय: सोमवार को चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले इस सप्ताह साहसिक फैसले लेने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से पूर्ण और संतुष्ट महसूस करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेल्फ-मोटिवेशन आपको अलग पहचान बनाने और सम्मान बढ़ाने में मदद करेगी। आपकी सोच आपके हितों को आगे बढ़ाने में सहायता करेगी। इस सप्ताह आपके यात्राओं के योग बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

प्रेम जीवन: मूलांक 3 के जातक अपने प्रेमी या जीवनसाथी के सामने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करेंगे। बातचीत से आपसी समझ बेहतर होगी। परिवार में होने वाले किसी समारोह की योजना को लेकर भी जीवनसाथी के साथ बात हो सकती है।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 3 के छात्रों की पढ़ाई में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत और पेशेवर तरीके से अच्छे परिणाम दे सकते हैं। मैनेजमेंट और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषय आपके लिए अनुकूल रहेंगे।

करियर: मूलांक 3 वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुश होंगे। नए काम में आप अपनी क्षमताओं का अच्छे से प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापार करने वाले लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: इस मूलांक के जातकों की फिटनेस अच्छी रहेगी। उत्साह और ऊर्जा से भरे होने के कारण आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन 21 बार ‘ॐ गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास की कमी और थोड़े असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, जिसके कारण सही निर्णय लेने में परेशानी होगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय बड़ों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

प्रेम जीवन: मूलांक 4 के जातकों की जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों के कारण बहस हो सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको समझौता करना पड़ सकता है। बातचीत और आपसी समझ पर ध्यान दें।

शिक्षा: इस मूलांक के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इस सप्ताह पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है और उन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना होगा।

करियर: इस सप्ताह मूलांक 4 वालों को मेहनत के बावजूद उचित पहचान और सराहना न मिलने से आप वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हो सकते हैं। व्यापारियों को मौजूदा डील्स से अधिक मुनाफा नहीं मिल पाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों में भी परेशानियां आ सकती हैं।

स्वास्थ्य: आपको इस सप्ताह पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए समय पर भोजन करें। पैरों और कंधों में दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 22 बार ‘ॐ दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातक तार्किक सोच और हाजिरजवाब होते हैं। इस सप्ताह भी आप अपनी समझदारी से काम लेंगे। आपकी व्यापार में रुचि बढ़ सकती है और इससे लाभ मिलने के अवसर बनेंगे।

प्रेम जीवन: मूलांक 5 वालों की इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी के कारण रिश्ते में प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है। रिश्ते में खुशियां बनाए रखने के लिए आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 5 के छात्रों को पढ़ाई में मनचाहे परिणाम और अच्छे अंक प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। अधिक ध्यान लगाएं और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें।

करियर: इन जातकों को वर्तमान नौकरी में अपेक्षित लाभ या सफलता न मिलने की संभावना है। बेहतर अवसरों के लिए नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए नए बदलावों और आधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिए।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 5 के जातकों को एलर्जी और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ बुधाय नमः’ मंत्र का 41 बार जाप करें।

 आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के जातक हंसमुख स्वभाव के होते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं। इस सप्ताह दोस्तों और परिवार के साथ घूमने-फिरने के अवसर मिल सकते हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की दृष्टि से, मूलांक 6 वालों का जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपका स्वभाव सकारात्मक रहेगा और आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। इससे रिश्ते में खुशियां और आपसी तालमेल बना रहेगा।

शिक्षा: मूलांक 6 के छात्र उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पढ़ाई में आपकी तैयारी बेहतर रहेगी और अच्छे अंक मिलने की संभावना है।

करियर: इस मूलांक के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को अपनी तकनीकों और कार्यशैली के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। 

स्वास्थ्य: मूलांक 6 के जातकों के भीतर का साहस और खुशमिजाज आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा। आप अच्छी सेहत का आनंद लें। 

उपाय: प्रतिदिन 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के जातकों की पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में विशेष रुचि होती है। आप मंत्र सुनने और उनका जाप करने में समय बिता सकते हैं। इस सप्ताह तीर्थ यात्रा और दूर स्थानों की यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। इससे रिश्ते में खालीपन और खुशियों की कमी आ सकती है। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए समझौता और बातचीत जरूरी होगी, अन्यथा छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी हो सकती हैं।

शिक्षा: पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करना मुश्किल हो सकता है। निराशावादी सोच से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। इससे बेहतर परिणाम पाने में मदद मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ समस्याएं हो सकती हैं। मेहनत के अनुसार पहचान न मिलने से निराशा हो सकती है। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों के बराबर मुनाफा बनाए रखने में परेशानी होगी। इसलिए पहले से योजना बनाकर चलें।

स्वास्थ्य: सनबर्न और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ट्यूमर या गांठ जैसी परेशानी की आशंका होने पर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराएं। पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार ‘ॐ गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 के जातकों को इस सप्ताह धैर्य की कमी के कारण सफलता मिलने में देरी हो सकती है। यात्रा के दौरान कीमती सामान गुम हो सकता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में, आप सतर्क रहें और व्यवस्थित योजना बनाकर काम करें। नए निवेश जैसे बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें, क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है।

प्रेम जीवन: मूलांक 8 वालों की चिंता इस सप्ताह परिवार में संपत्ति से जुड़े विवादों के कारण बढ़ सकती है। दोस्तों का आपके रिश्ते में दखलंदाज़ी करना जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। रिश्ते में नजदीकियां बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। साथी पर शक करने से बचें, क्योंकि इससे प्रेम जीवन की खुशियां कम हो सकती हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 8 के छात्रों को मेहनत करने के बावजूद पढ़ाई में आगे बढ़ने में काफ़ी प्रयास करने पड़ सकते हैं। ऐसे में, आप धैर्य और दृढ़ संकल्प बनाए रखें। मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए एकाग्रता मज़बूत करनी होगी।

करियर: मूलांक 8 के जातक नौकरी में मेहनत के अनुसार सराहना न मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं। सहकर्मी नए पद और जिम्मेदारियां हासिल करने में आपसे आगे निकल सकते हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने के लिए नए स्किल्स सीख सकते हैं। व्यापारियों को सिद्धांतों के अनुसार काम करने और अच्छा मुनाफा कमाने में कठिनाई हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 8 के जातकों को तनाव और असंतुलित खानपान के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। ऐसे में, आप अपनी दिनचर्या और भोजन पर ध्यान दें।

उपाय: प्रतिदिन 11 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के जातकों की सोच इस सप्ताह संतुलित रहेगी और आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और नए फैसले लेने का साहस बढ़ेगा। आप अपनी सभी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। आपका उत्साह और सक्रियता आपको मजबूत बनाकर आगे बढ़ने में मदद करेगी।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारी से पूर्ण और सिद्धांतों के अनुसार व्यवहार करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी समझ और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। साथ में कहीं घूमने जाने के भी अवसर मिल सकते हैं जिससे रिश्ते में खुशियां और नजदीकियां बढ़ेंगी।

शिक्षा: मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले मूलांक 9 के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पढ़ाई की बातें आप जल्दी याद कर लेंगे जिससे आपको परीक्षाओं में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। साथी छात्रों के सामने अच्छी मिसाल कायम करेंगे। आप अपनी रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स करके सफलता हासिल करेंगे। 

करियर: मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे वह अपनी अलग पहचान बनाने और प्रमोशन पाने में सक्षम होंगे। इससे आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सहकर्मियों से सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए अधिक मुनाफा कमाने और मार्केट में अपने मान को बनाए रखने के अवसर मौजूद होंगे। आप व्यापार के लिए नई रणनीतियां भी बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस मूलांक के जातकों का स्वास्थ्य पूरे सप्ताह उत्साह से भरा और सकारात्मक रहने की वजह से अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी, इसलिए आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ भौमाय नमः’ मंत्र का 27 बार जाप करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 8 से 14 नवंबर, 2026 के लिए अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

यह राशिफल 1 से 9 मूलांकों को करियर, रिश्तों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करेगा।

2. अपना मूलांक कैसे जानें?

आप अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं।

3. इस सप्ताह किन मूलांकों को करियर में सफलता मिलेगी?

यह हफ़्ता मूलांक 1, 3, 6 और 9 के जातकों को करियर में सफलता दिलाएगा।