अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 अप्रैल 2026)

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 05 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (05 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

 इस अंक से जुड़े लोग स्वभाव से ज्यादा व्यवस्थित होते हैं और अपने काम में प्रोफेशनल तरीका अपनाते हैं, जिससे उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। इस सप्ताह आपके लिए धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक और संतोष देने वाली रहेगी। इस हफ्ते आप अपने जीवन के कई क्षेत्रों में कुछ अलग और खास पहचान बना सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप इस सप्ताह अपने जीवनसाथी को ज्यादा महत्व देंगे। उनके साथ कहीं घूमने-फिरने या हल्की-फुल्की आउटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है, जिससे आप दोनों के बीच का रिश्ता और मधुर होगा। आप अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक ईमानदार और समर्पित रहेंगे। इससे आप दोनों के बीच तालमेल और समझ बेहतर होगी।

शिक्षा: इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। आप पढ़ाई को गंभीर और प्रोफेशनल तरीके से करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या परीक्षा देने वाले हैं, तो इस सप्ताह अच्छे अंक लाने की संभावना ज्यादा है।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। खासकर अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आउटसोर्सिंग या बाहरी डील के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही नेटवर्क मार्केटिंग या नेटवर्क से जुड़े व्यवसाय में भी अवसर मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप और अधिक फिट रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 19 बार जप करें।

 मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोगों को इस सप्ताह फैसले लेने में भ्रम हो सकता है। यह उलझन उनकी आगे बढ़ने की राह में रुकावट बन सकती है। इसलिए आपको इस सप्ताह अच्छे परिणाम पाने के लिए पहले से योजना बनानी होगी और सकारात्मक सोच रखनी होगी। इस समय आप ज्यादा सोच-विचार या चिंता में भी रह सकते हैं। समुद्र के रास्ते या समुद्र से जुड़ी लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बहस या कहासुनी हो सकती है, जिसे आपको टालने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। यदि आप समझदारी से काम लेगें, तो सप्ताह को रोमांटिक और सुखद बना सकते हैं।

शिक्षा:  पढ़ाई में ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए आपको ज्यादा एकाग्रता और मेहनत की जरूरत होगी। पढ़ाई को गंभीर और व्यवस्थित तरीके से करें। ऊंचाई तक पहुंचने के लिए अच्छी योजना बनाना जरूरी होगा। इस सप्ताह पढ़ाई के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहना चाहिए। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो काम में कुछ अस्थिरता या गड़बड़ी रह सकती है, जिससे आगे बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी और समझदारी से निर्णय लें। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। खांसी या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। यह परेशानी कमजोर इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) के कारण हो सकती है। शरीर की कमजोरी आपको जल्दी सर्दी से प्रभावित कर सकती है। 

उपाय- सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक में जन्मे लोग इस सप्ताह अपने भले के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने में साहस दिखा सकते हैं। आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी और संतुष्ट महसूस करेंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक भावनाएं भी बढ़ेंगी। आपका स्वाभाव इस समय अधिक खुले विचारों वाला रहेगा।

प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय या जीवनसाथी के प्रति ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखाएंगे। आपस में अच्छी बातचीत होगी, जिससे समझ और मजबूत होगी। आपके सच्चे और ईमानदार व्यवहार से रिश्ता और बेहतर बनेगा। आप दोनों के बीच प्यार और मधुरता बढ़ेगी।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई का माहौल थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। खासकर मैनेजमेंट, अकाउंट्स या कॉमर्स से जुड़े विषयों में आप अच्छा कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुश महसूस करेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो नया बिज़नेस शुरू करने का विचार सफल हो सकता है और अच्छा लाभ मिल सकता है। मल्टी-नेटवर्किंग या नेटवर्क से जुड़े व्यवसाय में भी आप अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आपका साहसी और मजबूत स्वभाव आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग इस सप्ताह आराम और घूमने-फिरने में ज्यादा रुचि ले सकते हैं। आप जीवन को थोड़ा शौकीन और स्टाइलिश तरीके से जीना पसंद करेंगे। साथ ही, आप अपनी रचनात्मकता बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन कभी-कभी उसी में जरूरत से ज्यादा उलझ भी सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश आएंगे। इससे आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल और अपनापन बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते की गुणवत्ता को और बेहतर बना पाएंगे।

शिक्षा: आप अपनी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी खुद संभालेंगे, चाहे वह सामान्य पढ़ाई हो या प्रोफेशनल कोर्स। इस समय अच्छे अंक मिलने की संभावना है। आप अपने साथ पढ़ने वालों से अच्छी प्रतियोगिता करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप अपने काम की जिम्मेदारी संभालते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो एक सफल उद्यमी बनने के लिए आप ज्यादा उत्साह और लगन दिखाएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और हिम्मत आपको फिट और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 22 बार जप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग इस सप्ताह नई चीज़े सीखने और अपनी बुद्धि को और निखारने की इच्छा रखेंगे। आप कुछ नया जानने और समझने में रुचि लेंगे। खासकर संगीत सीखने या अपनी रचनात्मकता बढ़ाने की तरफ आपका झुकाव ज्यादा हो सकता है।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार पहले से बेहतर रहेगा। आपका समझदारी भरा और परिपक्क रवैया उन्हें अच्छा लगेगा और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। 

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप इस सप्ताह सबसे अलग नजर आ सकते हैं। अपनी अतिरिक्त प्रतिभा और कौशल के दम पर आप सबका ध्यान आकर्षित करेंगे पढ़ाई के प्रति आपका रवैया गंभीरता और प्रोफेशनल रहेगा।

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं। आपके काम करने का तरीका आपको सफलता दिला सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप बिज़नेस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तेज़ और समझदारी से फैसले लेंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह ज्यादा खाने की वजह से वजन बढ़ सकता है, जिससे आपको थोड़ा असहज महसूस हो सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने और संयम रखने की जरूरत है। 

उपाय- प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोगों के इस सप्ताह अपने प्रयासों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेना इस समय उचित नहीं रहेगा, इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपना धैर्य खो सकते हैं और जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपसी समझ की कमी के कारण रिश्ते में तनाव आ सकता है, जिससे खुशियां कम हो सकती हैं। इसलिए शांत रहकर बात करना जरूरी होगा।

शिक्षा: पढ़ाई में आपको नए और रचनात्मक तरीकों का उपयोग करना चाहिए। अपने ज्ञान और कौशल का सही इस्तेमाल करने से आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पढ़ाई के प्रति आपका रवैया गंभीर और प्रोफेशनल रहना चाहिए।

पेशेवर जीवन: चाहे आप नौकरी में हों या व्यापार में, काम के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आलस्य या ढीलापन नुकसान का कारण बन सकता है। यदि लापरवाही की, तो नकारात्मक परिणाम और हानि हो सकती है। 

स्वास्थ्य: इस दौरान त्वचा पर रैशेज (दाने) या आंखों में खुजली जैसी समस्या हो सकती है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भार्गवाय नमः” मंत्र का 33 बार जप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ध्यान की कमी के कारण पुराने काम बढ़ सकते हैं। इस समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा और इससे मन को शांति मिलेगी। 

प्रेम संबंध: जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में कमी आ सकती है। इससे अपने प्यार को खुलकर व्यक्त करने में दिक्कत हो सकती है। इसी वजह से खुशी में भी कमी महसूस हो सकती है। इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। 

शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, जिससे काम अधूरा रह सकता है या बैकलॉग बन सकता है। मन की अस्थिरता या एकाग्रता की कमी इसका कारण हो सकती है। इसलिए मन को शांत रखकर पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है। 

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपका काम सही तरीके से चलता रहे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो लाभ बनाए रखने के लिए अपने बिज़नेस की लगातार निगरानी करना जरूरी होगा। 

स्वास्थ्य: अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस सप्ताह ध्यान और योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 43 बार जप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग आम तौर पर बहुत ज्यादा सकारात्मक सोच नहीं रखते और अपने भविष्य को लेकर निराशावादी हो सकते हैं। इनका काम करने का तरीका थोड़ा धीमा हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार में कुछ पुराने मुद्दे चलते रहने के कारण आपको चिंता हो सकती है। इसी वजह से आप अपने जीवनसाथी के साथ पूरी तरह खुश महसूस नहीं कर पाएंगे। कभी-कभी आप अपने रिश्ते को लेकर शंका भी कर सकते हैं। परिवार में कानूनी मामले भी चल सकते हैं, जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर खुशियां साझा नहीं कर पाएंगे।

शिक्षा: पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कत आ सकती है। आपको सही योजना बनाकर पढ़ाई करनी होगी। आपको अपने तरीके में थोड़ा ज्यादा गंभीर और प्रोफेशनल बनाना पड़ेगा। ध्यान भटकने की समस्या भी हो सकती है।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके काम की सही पहचान या सराहना नहीं मिल सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं।अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपके कुछ फैसले संतुलित नहीं रह सकते हैं। 

स्वास्थ्य: पैरों की उंगलियों, जांघों और जोड़ों में दर्द या परेशानी हो सकती है। यह ज्यादा तनाव के कारण हो सकता है। नसों से जुड़ी समस्याएं भी इस दौरान हो सकती हैं।

उपाय – रोज़ 11 बार “ॐ वायु पुत्राय नमः” मंत्र का जप करें।

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग स्वभाव से मजबूत और जिद्दी हो सकते हैं। ये लोग तेज और कभी-कभी गुस्सैल भी होते हैं। साथ ही, ये जल्दीबाजी में फैसले लेने वाले भी हो सकते हैं।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को सही तरीके से प्यार नहीं दिखा पाएंगे। इसका कारण आप दोनों के बीच गलतफहमियां और भरोसे की कमी हो सकती है।  हो सकता है कि आपकी तरफ से भी प्यार और अपनापन कम महसूस हो, जो आपके व्यवहार में दिख सकता है। 

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं रह सकता। आपको पढ़ाई के लिए गंभीर और व्यवस्थित तरीका अपनाने की जरूरत है। इस समय बड़े फैसले लेने से बचें।

पेशेवर जीवन: नौकरी में इस सप्ताह हालात ज्यादा अच्छे नहीं रह सकते और काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और नुकसान होने की संभावना भी है।

स्वास्थ्य: त्वचा से जुड़ी समस्याएं या गांठ जैसी परेशानी हो सकती है। यह शरीर की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) के कारण हो सकता है। 

उपाय- मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन कराएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक क्या होता है?

मूलांक आपकी जन्मतिथि से निकाला गया एक अंक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। यह अंक आपके स्वभाव और जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है।

2. अपना मूलांक कैसे निकालें?

अपनी जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक में बदल लें। जैसे यदि आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है, तो 1+9 = 10, फिर 1+0 = 1। यानी आपका मूलांक 1 होगा।

3. अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया जाता है?

यह राशिफल आपके मूलांक और उससे जुड़े ग्रहों की चाल के आधार पर तैयार किया जाता है।