देवउठनी एकादशी 2026: सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। यह एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है जो हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन और मांगलिक कार्यों का पुनः आरंभ होता है। चातुर्मास में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में देवउठनी एकादशी 2026 की तिथि, तिथि-समय, पूजा-विधि और महत्व के बारे में जानेंगे।
देवउठनी एकादशी 2026: तिथि एवं मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि पर भक्तजन पूरे दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत करते हैं और पारण मुहूर्त में एकादशी व्रत खोलते हैं। ऐसे में, आपको नीचे देवउठनी एकादशी व्रत की तिथि एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
देवउठनी एकादशी 2026 तिथि: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार
एकादशी तिथि का आरंभ: 20 नवंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 17 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026 की सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक
देवउठनी एकादशी पारणा मुहूर्त: 21 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक
अवधि :2 घंटे 7 मिनट
हरि वासर समाप्त होने का समय: 21 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
देवउठनी एकादशी 2026: कथा और धार्मिक महत्व
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ माह की देवउठनी एकादशी पर चार माह की योगनिद्रा में चले जाते हैं और वह चार माह के बाद देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। श्रीहरिक का निद्रा से जागना चातुर्मास का समापन होता है और इसके साथ ही, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का पुनः आरंभ हो जाता है।
इस अवसर पर भक्त भगवान विष्णु को जगाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वे भजन गाते हैं, घंटियां बजाते हैं, शंखनाद करते हैं और गीत गाकर उन्हें जगाते हैं। देवउठनी एकादशी का संबंध तुलसी विवाह से भी है और इस दिन माँ तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम से कराया जाता है। तुलसी विवाह सामान्य रूप से एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को मनाया जाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
देवउठनी एकादशी 2026: प्रमुख परंपराएं
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर भक्तजन नीचे दी गई रीति-रिवाज़ों को पूरा करके सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
- रंगोली और विष्णु पदम: भक्त घर के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं और भगवान विष्णु के पदचिह्न यानी विष्णु पदम बनाते हैं। इन्हें घर में भगवान के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
- गन्ने का मंडप: कई क्षेत्रों में भक्त आंगन में गन्ने के डंठलों से छोटा मंडप बनाते हैं। यहां भगवान विष्णु की पूजा करके उन्हें भोग अर्पित किया जाता है।
- व्रत: भक्त अपनी सेहत और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार अनाज और कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते। कुछ लोग कठोर व्रत रखते हैं, जबकि अन्य सरल व्रत-विधि अपनाते हैं।
- भजन और जागरण: कई भक्त रातभर जागकर भजन गाते हैं, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते हैं और जागरण में शामिल होकर अपनी भक्ति प्रकट करते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और चातुर्मास का समापन हो जाता है। साथ ही, विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं।
देवउठनी एकादशी का व्रत 21 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक खोल सकते हैं।