छठ पूजा 2026 सूर्य देव और छठ मैया को समर्पित हिंदू धर्म का एक बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार लगातार चार दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत और पूजा करके अच्छे स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना करते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
इस साल छठ पूजा का पर्व 13 से 16 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। साथ ही, संध्या पूजा और अर्घ्य 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस दौरान भक्त नदी और तालाब में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करते हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “छठ पूजा 2026’ से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। आइए बिना देर किए शुरू करते हैं छठ पूजा का यह विशेष ब्लॉग।
छठ पूजा 2026 तिथि: चार दिनों का महत्व
छठ पूजा 2026 को इस साल 13 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान संध्या अर्घ्य 15 नवंबर, रविवार की शाम 05 बजकर 27 मिनट ओर और उषा अर्घ्य 16 नवंबर, सोमवार की शाम 06 बजकर 44 मिनट पर दिया जाएगा। यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होता है।
- पहला दिन: नहाय-खाय (13 नवंबर 2026,शुक्रवार): भक्त स्नान करके घर की सफाई करते हैं और शुद्ध सात्विक भोजन बनाते हैं। इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
- दूसरा दिन: खरना (14 नवंबर 2026,शनिवार,): पूरे दिन व्रत रखकर सूर्यास्त के बाद खरना पूजा की जाती है। गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।
- तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य (15 नवंबर 2026, रविवार): नदी, तालाब या जलाशय के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।
- चौथा दिन: उषा अर्घ्य एवं पारण (16 नवंबर 2026,सोमवार): सुबह उगते सूर्य और छठी मैया की पूजा करके अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों और निर्धारित समय के अनुसार व्रत खोला जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
छठ पूजा 2026: धार्मिक महत्व
छठ पूजा 2026 में अस्त और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। संध्या अर्घ्य सूर्य की जीवनदायिनी ऊर्जा के प्रति आभार को दर्शाता है, जबकि सूर्योदय का अर्घ्य आशा, नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व अनुशासन, पवित्रता, भक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।
- सूर्य पूजा: सनातन धर्म एमी सूर्य देव को प्रकाश, ऊर्जा और जीवनशक्ति का स्रोत माना जाता है। भक्त स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए अर्घ्य देते हैं। यह अनुष्ठान प्रकृति के प्रति आभार को दर्शाता है।
- छठी मैया की पूजा: छठी मैया को देवी षष्ठी का स्वरूप माना जाता है जो संतान और परिवार की रक्षक हैं। भक्त उनसे संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति का आशीर्वाद मांगते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
छठ पूजा 2026: पूजा विधि
- प्रसाद की तैयारी: छठ पूजा के शुभ अवसर पर भक्त ठेकुआ, चावल के आटे की मिठाइयां, मौसमी फल और गन्ना जैसे पारंपरिक प्रसाद तैयार करते हैं। इन्हें बांस की टोकरी यानी सूप में सजाकर अर्पित किया जाता है।
- स्वच्छता बनाए रखना: पूरे पर्व में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर और पूजा स्थल की सफाई की जाती है तथा प्रसाद स्वच्छता से तैयार करके परंपराओं का पालन किया जाता है।
- पूजन: परिवार के लोग नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्र होकर पूजा करते हैं। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और पर्व की सांस्कृतिक परंपराएं बनी रहती हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
संध्या अर्घ्य रविवार, 15 नवंबर 2026 को और सुबह का अर्घ्य सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दिया जाएगा।
खरना से शुरू होकर चौथे दिन सूर्योदय के बाद अर्घ्य देने तक 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखा जाता है।
छठ पूजा में भक्तजन सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।