सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: जानें संसार पर प्रभाव

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया और राशियों पर प्रभाव!

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग “सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर” के माध्यम से आपको समस्त जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि सूर्य ग्रह 16 नवंबर 2026 को वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य महाराज अधिकार, आत्मविश्वास, नेतृत्व, पिता, सरकार और आत्मसम्मान के कारक हैं। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। ऐसे में, आपको तरक्की, बदलाव और करियर में प्रगति के अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को रिश्ते, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए अब हम सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर के प्रभाव के बारे में जानते हैं। 

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को नवग्रहों का जनक कहा जाता है। पृथ्वी पर सूर्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है और भारत में उन्हें रवि, भास्कर व सविता जैसे नामों से जाना जाता है। राशि चक्र में सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं जो सफलता एवं उपलब्धियां प्रदान करते हैं। सूर्य पीड़ित होने पर सरकार से जुड़ी समस्याएं, अपमान, असफलता और हार का सामना करना पड़ता है। बता दें कि सूर्य के पीड़ित होने पर सरकारी मामलों में परेशानी, अपमान, रुकावट और असफलता दे सकते हैं। 

सभी 27 नक्षत्रों में सूर्य देव कृत्तिका, उत्तराफाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा के स्वामी हैं। सूर्य एक उग्र ग्रह है जो मेष राशि में उच्च और तुला राशि में नीच के होते हैं। अग्नि तत्व की मेष और धनु राशियों में सूर्य शुभ फल प्रदान करते हैं। सूर्य अपने नक्षत्रों के अलावा मंगल के नक्षत्रों (चित्रा, मृगशिरा और धनिष्ठा) तथा गुरु ग्रह के नक्षत्रों (पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद) में भी शुभ परिणाम देते हैं। 

ज्योतिष में सूर्य ग्रह सत्ता और अधिकार में बैठे लोगों जैसे शासकों, सरकारी अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, यह नेतृत्व, मान-सम्मान, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और मार्गदर्शन के भी कारक ग्रह हैं। सूर्य नौकरशाहों, धर्म गुरुओं, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी, पब्लिक इंस्टीटूशन और पूजा स्थानों से भी जुड़ें हैं। यह देश के स्वास्थ्य, जीवनशक्ति और मान-सम्मान को भी दर्शाते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि का महत्व

राशि चक्र की सातवीं राशि में वृश्चिक जल तत्व की राशि है जो हमारे शरीर की तामसिक ऊर्जा को नियंत्रित करती है। यह सभी राशियों में संवेदनशीलता और परिस्थितियों को दर्शाती है। तुला राशि जीवन के उतार-चढ़ाव और लगातार होने वाले बदलावों के साथ-साथ छिपे हुए गहरे रहस्यों का भी प्रतिनिधित्व करती है। वृश्चिक राशि खनिज और भूमिगत संसाधनों जैसे पेट्रोलियम, तेल, गैस और रत्नों के कारक हैं। इसके अलावा, यह जीवन में दुर्घटनाओं, चोटों और सर्जरी को भी दर्शाती है। 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: तिथि और समय

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 17 सितंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर होगा।

  • रिसर्च, हीलिंग और सुधार से जुड़े कार्यों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और कमजोर इम्यूनिटी का सामना करना पड़ सकता है।
  • सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और सरकार को परेशानियां हो सकती हैं।
  • लोग अपने स्वभाव में गोपनीयता रखेंगे, लेकिन कई छिपे हुए राज भी सामने आ सकते हैं।
  • किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मृत्यु की खबर मिल सकती है।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव

  • वैश्विक स्तर पर परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं।
  • कई छिपे हुए राज सामने आ सकते हैं।
  • घोटालों, गोपनीय मामलों और पुराने विवादों से जुड़े मुद्दे उभर सकते हैं।
  • देश अपनी सुरक्षा, रक्षा और खुफिया व्यवस्था पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।
  • सीमा संबंधी तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
  • मंगल की ऊर्जा के कारण गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है।
  • नए गठबंधन और सहयोग से जुड़ी खबरें सामने आ सकती हैं।
  • इस गोचर के अंतिम चरण में नेताओं के बीच सत्ता को लेकर विवाद हो सकते हैं।
  • मौसम कठोर और अनिश्चित रह सकता है। अचानक ठंड बढ़ने और तूफान आने की आशंका है।

सरकार पर प्रभाव 

  • नेता और अधिकारी खुलकर सामने आ सकते हैं। जांच, ऑडिट और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी।
  • टैक्स, बीमा, बैंकिंग नियमों और सरकारी धन से जुड़े मामलों की जांच हो सकती है।
  • सत्ता में बैठे अधिकारी सख्त रवैया अपना सकते हैं।
  • रक्षा, पुलिस और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी नीतियों में बदलाव हो सकते हैं।
  • सरकारी क्षेत्र में अहंकार और आपसी टकराव से सावधान रहने की जरूरत होगी।
  • निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवहार से सम्मान मिलेगा।
  • जल्दबाजी और गोपनीय तरीके से लिए गए फैसले सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।

शिक्षा पर प्रभाव

सूर्य ग्रह सिंह राशि के माध्यम से कालपुरुष में पांचवें भाव के स्वम्मी हैं जो शिक्षा का भाव माना जाता है। आइए जानते हैं शिक्षा पर प्रभाव।

  • छात्रों को गहन अध्ययन से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
  • रिसर्च, विज्ञान, मेडिकल, मनोविज्ञान, गूढ़ विद्या और खोजपरक विषयों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
  • एकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन वृश्चिक राशि के जिद्दी स्वभाव के कारण सीखने की गति धीमी हो सकती है। इसलिए दूसरों की सलाह लेने के लिए तैयार रहें।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या और कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा।
  • शिक्षकों या सख्त शैक्षणिक संस्थानों के साथ तनावपूर्ण संबंध बन सकते हैं।
  • कुछ विद्यार्थी दबाव महसूस कर सकते हैं। इसलिए पर्याप्त आराम करें और मन को शांत रखें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शेयर बाजार में अस्थिरता और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
  • सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर बाजार में अप्रत्याशित बदलाव लेकर आ सकता है।
  • सूर्य और मंगल उग्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए ऊर्जा, तेल एवं गैस, बिजली, रक्षा, खनन, धातु, फार्मा और पीएसयू से जुड़े सेक्टर में हलचल रह सकती है।
  • बीमा और रियल एस्टेट सेक्टर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • गोचर के शुरुआती चरण में बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना रहेगी।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी के रूप में पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बता दें कि कुंडली का पांचवां भाव शिक्षा, प्रेम संबंधों, संतान और पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों का होता है, इसलिए छात्रों के लिए पढ़ाई में सुधार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सूर्य अहंकार के कारक होने के कारण छोटी-मोटी बहस या विवाद हो सकते हैं, इसलिए झगड़ों से बचें और शांत रहें। संतान के साथ अच्छा समय बिताने और रिश्ता मजबूत करने का भी अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे, क्योंकि सूर्य की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ रही है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि वालों  के लिए सूर्य दसवें भाव के स्वामी होकर पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में, आपको नौकरी और करियर में सफलता व पहचान मिल सकती है। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा। वृश्चिक राशि बदलाव का प्रतीक है, इसलिए फिटनेस और ऊर्जा के स्तर में सुधार के लिए यह अच्छा समय रहेगा। 

आप अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें, क्योंकि इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य की दृष्टि आपके सातवें भाव पर भी पड़ होगी, जो साझेदारी और विवाह का भाव है। इस कारण रिश्तों में अचानक बहस या विवाद हो सकते हैं, इसलिए वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो मान-सम्मान, प्रसिद्धि और करियर के भाव है। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि इस भाव में सूर्य को बल और सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी आय और बचत बढ़ सकती है। 

नौकरी में तरक्की, प्रमोशन या वेतन वृद्धि के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि यह अहंकार में न बदल जाए। दूसरों की सलाह और प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें, अन्यथा आपका अहंकार आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पांचवें भाव के स्वामी के रूप में आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली में आठवां भाव दीर्घायु, अचानक होने वाली घटनाओं और गूढ़ विद्याओं का होता है। अगर आप ज्योतिष या किसी अन्य गूढ़ विद्या को सीखना चाहते हैं, तो यह अच्छा समय रहेगा। 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर रिसर्च से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों में अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने काम को दूसरों के साथ साझा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। हृदय और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुल मिलाकर, यह गोचर मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चौथे भाव के स्वामी सूर्य सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली में सातवां भाव विवाह और पार्टनरशिप का होता है। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर से आपके बिजनेस पार्टनर को लाभ और व्यापार के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, सूर्य एक प्रभावशाली और अहंकार से जुड़ा ग्रह है, इसलिए पार्टनर के साथ विवाद और बहस हो सकती है, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन और साझेदारी पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नौवें भा में गोचर व के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवां भाव विदेश, एकांत, अस्पतालों और मल्टीनेशनल कंपनियों का होता है। ऐसे में, सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर विदेश या जन्मस्थान से दूर नौकरी और धन कमाने के अच्छे अवसर दे सकता है। विदेश में भाग्य और सफलता आपका साथ दे सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा और विदेश यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी आय और जीवनशैली में भी सुधार हो सकता है। हालांकि, इस दौरान पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए उनके नियमित हेल्थ चेकअप करवाते रहें। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय

  • प्रतिदिन सुबह लाल गुलाब की पंखुड़ियां मिले जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • भगवान हनुमान को सिंदूर अर्पित करें।
  • प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें या उगते सूर्य के सामने ध्यान लगाएं।
  • रोज सुबह 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हुए ध्यान करें।
  • प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • सात्विक भोजन ग्रहण करें।
  • पिता का सम्मान करें और घर से निकलने से पहले उनका आशीर्वाद लें।
  • गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य देव 16 नवंबर 2026 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

2. वृश्चिक राशि का स्वामी कौन है?

ज्योतिष में मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।

3. वैदिक ज्योतिष में सूर्य किसका कारक है?

सूर्य अधिकार, आत्मविश्वास, नेतृत्व, पिता, सरकार, प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान के कारक हैं।

4. क्या सूर्य वृश्चिक राशि में मजबूत होता है?

सूर्य वृश्चिक राशि में न तो उच्च का होता है और न ही नीच का। ऐसे में, इनसे मिलने वाले परिणाम कुंडली में भाव, दृष्टि, युति और अन्य ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं।