साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 सितंबर, 2026!

गणेश चतुर्थी से सजा ये सप्ताह कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए? जानें!

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026: वर्ष का हर सप्ताह अपने साथ नई आशाएं और नए बदलाव लेकर आता है।  सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह अर्थात 14 से 20 सितंबर 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर का असर राशि चक्र की सभी राशि के जातकों के जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, आर्थिक जीवन, रिश्तों, परिवार और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ और कुछ के लिए अशुभ रह सकता है। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई का “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग आपको 14 से 20 सितंबर 2026 के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, इस हफ़्ते में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण-गोचर से लेकर शुभ मुहूर्तों की सूची प्रदान करेगा। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस सप्ताह के तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर 2026 के इस सप्ताह का आरंभ चित्रा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी कि 14 सितंबर 2026 को होगा। वहीं, इस हफ़्ते का समापन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात 20 सितंबर 2026 को होगा। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों के गोचर के साथ-साथ बड़े पर्व मनाए जाएंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

गणेश चतुर्थी (14 सितंबर 2026, सोमवार): गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा और मूर्ति स्थापना की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त विघ्नों के नाश करने और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश जी का पूजन करते हैं।

हरतालिका तीज  (14 सितंबर 2026, सोमवार): हरतालिका तीज का पर्व सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है।  इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिव जी-माँ पार्वती की पूजा करती हैं।

कन्या संक्रांति (17 सितंबर 2026, गुरुवार): साल भर में कुल 12 संक्रांति तिथियां आती हैं और इनमें से एक  है कन्या संक्रांति। बता दें कि कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। यह तिथि दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

सितंबर के इस सप्ताह में कई बड़े ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं जो आपके जीवन को गहराई से प्रभावित करेंगे। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर 2026, गुरुवार): ग्रहों के जनक कहे जाने वाले सूर्य देव 17 सितंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का कन्या राशि में गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, इस गोचर का असर राशि चक्र की सभी राशियों को प्रभावित कर सकता है। 

मंगल का कर्क राशि में गोचर (18 सितंबर 2026, शुक्रवार): वैदिक ज्योतिष में मंगल देव को साहस, पराक्रम और युद्ध के कारक ग्रह माने जाते हैं। अब मंगल महाराज 18 सितंबर 2026 की शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे जो अब 12 नवंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। बता दें कि कर्क मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। 

नोट: सितंबर 2026 के इस सप्ताह (14 से 20 सितंबर, 2026) की अवधि में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह (14 से 20 सितंबर 2026) में पड़ने वाले बैंक अवकाश

जैसे कि हम आपको अपने हर ब्लॉग में बताते आए हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए बैंक अवकाश की जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है। अगर हम सप्ताह में बैंक अवकाश 2026 पर नज़र डालें, तो इस हफ्ते यानी कि 15 से 20 सितंबर 2026 के दौरान केवल एक बैंक अवकाश पड़ेगा। 

तिथिदिनत्योहार का नाम
15 सितंबर 2026मंगलवारगणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी (14  सितंबर 2026, सोमवार): सितंबर 2026 के इस सप्ताह (14 से 20 सितंबर 2026) के  दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारत के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस पर्व को मुख्य रूप से महाराष्ट्र,कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मनाया जाता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (14 से 20 सितंबर 2026) के शुभ मुहूर्त

जो लोग सितंबर के दूसरे सप्ताह यानी कि 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच कोई शुभ और मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

नोट: सितंबर 2026 के इस सप्ताह में गृह प्रवेश, विवाह, उपनयन और मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। 

14 से 20 सितंबर 2026 के कर्णवेध मुहूर्त

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
17 सितंबर 2026गुरुवार06:41-13:35, 15:39-18:49

14 से 20 सितंबर 2026 के विद्यारंभ मुहूर्त

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
17 सितंबर 2026गुरुवार08:57 से 13:35 (सुबह से दोपहर), 15:39 से 18:49 (शाम)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

14 से 20 सितंबर 2026 के नामकरण मुहूर्त 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
16 सितंबर 2026बुधवार17:23:13 से 30:06:11
17 सितंबर 2026गुरुवार06:06:39 से 19:54:29


14 से 20 सितंबर 2026 के अन्नप्राशन मुहूर्त 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
14 सितंबर 2026सोमवार06:36 से 06:53
14 सितंबर 2026सोमवार06:53 से 07:37
17 सितंबर 2026गुरुवार13:35 से 15:39

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

14 सितंबर 2026: सूर्यकुमार यादव, जी.पी. सिप्पी, राम जेठमलानी

15 सितंबर 2026: डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, प्रिंस हैरी, जोशना चिनप्पा

16 सितंबर 2026: केली मैरी मिलर, ऐनी फ्रांसिस, बेवर्ली एडलैंड

17 सितंबर 2026: नरेंद्र मोदी, आर. अश्विन, जेम्स नीशम

18 सितंबर 2026: शबाना आजमी, लांस आर्मस्ट्रांग, बलजिंदर सिंह

19 सितंबर 2026: त्रिशा, मेघना नायडू, ईशा कोपिकर

20 सितंबर 2026: राशिद खान, सोफिया लॉरेन, जूलियन ड्रैक्सलर

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से केतु के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस राशि के बुजुर्ग लोगों …..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

पूर्व के दिनों में आपके प्रेम संबंधों में चल रही तकरार को खत्म कर, इस….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से शनि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण भरे-पूरे और संतुष्ट….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको ये बात समझने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से शनि के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

यदि आपके और प्रेमी के बीच लंबे वक़्त से कोई विवाद चलता आ रहा था तो,….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से राहु के आठवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह परिवार के…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपकी अचानक किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति से, कोई रोमांटिक….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से बृहस्पति के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण, यदि आप एसिडिटी,….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए, अतीत……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य, पहले से काफी बेहतर दिखाई देगा। हालांकि….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से शनि के छठे भाव में स्थित होने के कारण आपके स्वास्थ्य…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपके प्यार के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। सबसे अच्छी….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 चंद्र राशि से शनि के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार आप अपनी प्यारी और मीठी बातों में अपने प्रियतम…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से राहु के तृतीय भाव में स्थित होने के कारण, ये बात सभी…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह कई ऐसी परिस्थितियां आएँगी, जब आपका प्रिय आपको…..(विस्तार से पढ़ें)

मकर साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह आपके अंदर, धार्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा। जिसके कारण….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

अगर बात करें प्रेम में पड़े जातकों की तो, इस समय आपका ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि से राहु के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण, इस पूरे ही सप्ताह, सेहत…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 प्रेम में पड़े इस राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ रोमांटिक समय बिताने का….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि से राहु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपके निजी जीवन में चल रही कशमकश…. (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़  रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. इस सप्ताह कौन-से त्योहार मनाए जाएंगे?

14 से 20 सितंबर 2026 के बीच गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। 

2. 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच किन ग्रहों के गोचर होंगे?

इस सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। 

3. 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच कोई ग्रहण पड़ेगा?

नहीं, इस सप्ताह कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।