टैरो साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 13 सितंबर से 19 सितंबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 सितंबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स का आना बताता है कि इस सप्ताह आप और आपके जीवनसाथी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में आपको कई प्यार भरे पल बिताने के मौके मिलेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या फिर आप जिसे पसंद करते हैं, उसके मन में भी आपके प्रति प्रेम की भावनाएं जाग सकती है।
आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट का मिलना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका ध्यान खर्च करने के बजाय धन की बचत करने पर केंद्रित होगा। संभव है कि आप केवल जरूरत की चीजों पर ही धन खर्च करते हुए दिखाई देंगे।
करियर के क्षेत्र में द वर्ल्ड कार्ड बताता है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर खुश रहेंगे। ऐसे में, आप वर्तमान नौकरी में बने रहना चाहेंगे। कार्यस्थल पर आपको नई-नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने के अनेक मौके मिलेंगे। साथ ही, इस दौरान आपको काम या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य के संबंध में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स को एक सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। यह सप्ताह आजकी स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा और साथ ही, आपको परिवार एवं दोस्तों का साथ मिलेगा। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
अफर्मेशन: मैं सफलता और खुशियों पाने का हकदार हूं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को निजी बनाए रखना पसंद कर सकते हैं। वहीं, पार्टनर को लेकर आपको हद से जलन या जरूरत से ज्यादा नियंत्रित करने से बचना होगा, अन्यथा यह रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। ऐसे में, आपका व्यवहार साथी को कैसे प्रभावित कर सकता है, इस बारे में जरूर सोचें।
आर्थिक जीवन के लिए सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आपके जीवन से धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आर्थिक जीवन में उत्पन्न समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। हालांकि, बीते समय में चल रही धन से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करें।
पेशेवर जीवन में नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यह सप्ताह आपके लिए करियर में नए अवसर, नई जिम्मेदारियां या नौकरी में बदलाव लेकर आ सकता है। अगर आप प्रमोशन की उम्मीद लगाए हुए हैं, तो आपको इस सप्ताह शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य को लेकर टू ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप अपने मन में कुछ भावनाओं को दबाकर रख सकते हैं जिन्हें आप शेयर करने को लेकर असमंजस में हो सकते हैं। ऐसे में, आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की सलाह दी जाती है, ताकि इसका असर आपकी सेहत पर न पड़ें।
अफर्मेशन: मैं अपनी मनचाही जिंदगी जीने का सामर्थ्य रखता/रखती हूं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द स्टार
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द स्ट्रेंथ
मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द स्टार प्राप्त हुआ है जो कहता हैं कि इस सप्ताह भी आप सिंगल रहेंगे और अपने दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आप का ध्यान प्यार के बजाय दोस्तो के साथ मौज-मस्ती पर केंद्रित रहेगा।
आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट का आना दर्शा रहा है कि यह सप्ताह धन से जुड़े मामले के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके पास अपने खर्चों को पूरा करने और बिलों के भुगतार के लिए पर्याप्त धन होगा। साथ ही, आप धन प्रबंधन के लिए सही योजना बना सकेंगे।
करियर को लेकर नाइट ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप अपने करियर के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी गंभीर रहेंगे और ख़ूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत और दृढ़ता से आपको सफलता मिलने के योग बनेंगे, फिर चाहे बात नौकरी हो या भविष्य में बिजनेस शुरू करने की हो।
स्वास्थ्य के संबंध में द स्ट्रेंथ का आना इस सप्ताह आपकी अच्छी सेहत और ऊर्जावान रहने की तरफ संकेत करता है। इस अवधि में आप खुद को स्वस्थ रखेंगे और एक्टिव महसूस करेंगे।
अफर्मेशन: मुझे सफलता आसानी से प्राप्त हो जाती है।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स
कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बताता है कि इस सप्ताह आपका ध्यान प्यार और परिवार से ज्यादा काम और करियर पर केंद्रित रहेगा। ऐसे में, आपको घर और निजी जीवन को देने के लिए समय की कमी रह सकती है।
आर्थिक जीवन के संबंध में नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप पैसों के मामले में थोड़े लापरवाह रह सकते हैं। ऐसे में, आपको जरूरत से ज्यादा बचत खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा आपको आगे चलकर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन की बचत करने और आर्थिक स्थिति को संभालने पर ध्यान देना होगा।
करियर में आपको एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। ऐसे में, आपकी पहली प्राथमिकता करियर रहेगा। हालांकि, आप काम में इतने व्यस्त न हों कि आप जीवन के दूसरे जरूरी पहलुओं को नज़रअंदाज़ कर दें।
स्वास्थ्य की बात करें, तो थ्री ऑफ वैंड्स का आना इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य और सेहत में सुधार की तरफ संकेत करता है। अगर आपको कोई पुराना दर्द या कोई समस्या परेशान कर रहा है, तो आप धैर्य रखें क्योंकि आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
अफर्मेशन: मैं रास्ते में आने वाली हर चुनौती को अवसर में बदलता/बदलती हूं।
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द मून दर्शाता है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए कठिन रहेगा। इस अवधि में आप रिश्ते को लेकर असमंजस में नज़र आ सकते हैं. पार्टनर के साथ बातचीत करते हुए कोई गलतफहमी या छिपी हुई बात सामने आ सकती है। अगर आपका रिश्ता नया है, तो झूठ या राज जैसी स्थिति से बचें।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आप धन का प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत, स्थिर और नियंत्रण में रहेगी जो पूरे सप्ताह अच्छी बनी रहेगी।
करियर के क्षेत्र में फोर ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप मौजूदा नौकरी में बोरियत और असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। इस समय आप दूसरों की उपलब्धियों या सफलता से खुद की तुलना करके अपनी सकारात्मक चीजों को नजरअंदाज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य में भी सुधार नज़र आ सकता है।
अफर्मेशन: मुझे अपनी क्षमताओं और अपने भविष्य पर विश्वास है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द चेरियट
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: जजमेंट
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में द चेरियट आया है जो दर्शाता है कि यह सप्ताह रिश्ते की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए अनुकूल रहेगा। आप रिश्ते में क्या चाहते हैं, यह तय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। ऐसा करने से आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
किंग ऑफ कप्स का आना आर्थिक जीवन में स्थिरता और बुद्धिमानी की तरफ संकेत करता है जो आपको धन से जुड़े मामलों में शांत बनाए रखेगी। हालांकि, ज्यादा धन कमाने की इच्छा थोड़ी कमज़ोर रह सकती है और ऐसे में, आपके प्रयासों में कमी आ सकती है।
करियर में जजमेंट कार्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह बॉस आपके काम और प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रख सकते हैं। ऐसे में, आप सावधानी से काम करे और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो आप इस परीक्षा में सफल होंगे और साथ ही, आपको मेहनत के अनुसार कामयाब मिलेगी।
स्वास्थ्य में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप सर्दी-जुकाम या किसी वायरल की चपेट में आ सकते हैं जिसके चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और गुस्से को काबू में रखें।
अफर्मेशन: मैं अपने लक्ष्य पाने के प्रति केंद्रित और समर्पित हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए ऐस ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आप प्रेम और रोमांटिक भावनाओं से भरे रहेंगे। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो वह व्यक्ति आपको प्रोपोज कर सकता है।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ कप्स बता रहा है कि निवेश के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही, अच्छी कमाई के भी योग बनेंगे।
करियर के संबंध में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र पर आप इस सप्ताह कुछ नया सीख सकते हैं। अगर आप कोई स्किल्स सीखने के इच्छुक हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।
टेन ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रह सकता है। ऐसे में, आपको खानपान और व्यायाम का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में आपको स्वस्थ होने के लिए अपने परिवार का साथ और देखभाल की आवश्यकता होगी। आपके इस समय अचानक से बीमार होने की आशंका है।
अफर्मेशन: हर दिन मैं अपने लक्ष्यों के करीब जा रहा हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में लवर्स कार्ड का आना प्रेम जीवन के लिए शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह आप और पार्टनर एक-दूसरे के करीब आएंगे। ऐसे में, आप दोनों के बीच संबंध गहरे होंगे जिसके चलते आपकी लव लाइफ मदुर रहेगी।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का प्राप्त होना धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर और तर्क के साथ फैसले लेने की सलाह दे रहा है। इस सप्ताह आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा और योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।
करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आप नौकरी में लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसका फल अब आपको मिलने लगेगा। साथ ही, आपको करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या नियमित करनी होगी। साथ ही, अनुशासन का पालन करना होगा।
अफर्मेशन: मैं सफलता पाने के लिए समझदारी भरे फैसले लेता/लेती हूं।
धनु राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: टेम्परेंस
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टेम्परेंस कार्ड आया है जो कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है। आपके रिश्ते में समस्याएं हो सकती हैं जो आपको तनाव देने का काम कर सकती हैं।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपका जीवन सुगमता आगे से बढ़ेगी। ऐसे में, आप आर्थिक रूप से सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करेंगे। इस प्रकार, यह हफ़्ता आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा।
करियर के क्षेत्र में टेम्परेंस का आना दर्शाता है कि आप सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे होंगे और आपकी नौकरी भी स्थिर होगी, जिसमें आप तरक्की प्राप्त करेंगे। आपके करियर के लिए समय सकारात्मक रहेगा।
क्वीन ऑफ कप्स बता रहा है कि यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इस दौराकन आप जिन भावनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे थे, अब उनसे बाहर आ सकेंगे और जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।
अफर्मेशन: मेरा काम मूलयवान और महत्वपूर्ण है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द डेविल
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आप शादी के बंधन में बंधने का सोच सकते हैं या फिर परिवार में होने वाली किसी शादी में भाग ले सकते हैं। इस अवधि में आप और आपके पार्टनर भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब आएंगे।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में सावधान रहना होगा। साथ ही, बड़े जोखिम उठाने से बचना होगा। इस दौरान आप धन की योजना बनाने के साथ-साथ बचत कर सकते हैं।
करियर के संबंध में पेज ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आप किसी नए कार्य या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आप भविष्य को लेकर सकारात्मक रहेंगे और आपको करियर में मनचाही तरक्की की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के संबंध में द डेविल कहता है कि इस सप्ताह गलत आदतें आपकी सेहत से लेकर निजी और पेशेवर जीवन तक प्रभावित हो सकता है। नशे जैसे मदिरा जैसी चीज़ों से बचें और अपनी जीवनशैली को संतुलित बनाए रखें।
अफर्मेशन: मैं खुले मन से नए अवसरों का स्वागत करता/करती हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में पहले जैसा प्यार और अपनापन की कमी महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपके और पार्टनर के बीच बार-बार बहस या एक-दूसरे पर आरोप लगा सकते हैं। आप इस बारे में सोच सकते हैं कि आप इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बदलाव लेकर आने जरूरी होंगे।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगा। साथ ही, आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी या बिजनेस में तरक्की हो सकती है और आपकी मेहनत अब सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
करियर में आपको पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह करियर को लेकर आपकी आपकी सोच स्पष्ट होगी। कार्यक्षेत्र में होने वाली कुछ अप्रिय घटनाएं आपको अपने करियर की दिशा समझने और लक्ष्य पर ध्यान देने में सहायता कर सकती है।
स्वास्थ्य के संबंध में पेज ऑफ पेंटाकल्स को एक शुभ कार्ड माना जाएगा जो कहता है कि यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आप अच्छी सेहत का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
अफर्मेशन: मेरी दुनिया में सब अच्छा हो रहा है।
मीन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स
करियर: सेवन ऑफ कप्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: द फूल
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह दर्शाता है कि आप आप भी दिल टूटने या ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं आ पाए हैं। लेकिन, यह सप्ताह आपके लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा और आप जीवन को एक नज़रिए से देखना शुरू कर देंगे जो आपको एक बेहतर इंसान बनाने में सहायता करेगा।
आर्थिक जीवन के लिए एट ऑफ कप्स संकेत करता है कि आप जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान होंगे। लेकिन, अब भविष्य को बेहतर बनाने पर आप ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने भय से बाहर निकलकर सुनहरे अवसरों को अपनाएं।
करियर के संबंध में सेवन ऑफ कप्स (रिवर्सड) दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका करियर स्थिर रहेगा और आप जीवन का लक्ष्य ढूंढ़ने में भी सफल रहेंगे। लगातार मेहनत करके आप लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
स्वास्थ्य में द फूल का आना बताता है कि इस सप्ताह आप तरोताज़ा महसूस करेंगे और आपकी सेहत की कमान आपके हाथ में होगी। आप स्वास्थ्य रहेंगे और चिंता की कोई बात नहीं होगी।
अफर्मेशन: मैं जो भी करता/करती हूं, उसमें सफलता प्राप्त करता/करती हूं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस सप्ताह के लिए आपको प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य में मार्गदर्शन मिलेगा।
हाँ, यह जातक को स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करता है।