टैरो साप्ताहिक राशिफल 06 सितंबर से 12 सितंबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 06 सितंबर से 12 सितंबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 सितंबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द वर्ल्ड
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स (रिवर्सड) आया है जो बताता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। इस दौरान छोटी-मोटी बातें भी बड़ी लगने लगेंगी और कोई पुरानी नाराजगी भी आप मन में लेकर बैठे सकते हैं। कठिन मामलों पर बातचीत होने से तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह खुद पहल करने से परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं।
आर्थिक जीवन में आपको ऐस ऑफ कप्स मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह आर्थिक जीवन में नई शुरुआत करने या कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार, सकारात्मक परिणाम या फिर आय को बढ़ाने का जरिया प्राप्त होगा। धन से जुड़ी पुरानी चिंता को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
करियर के क्षेत्र में थ्री ऑफ कप्स का आना कनेक्शन और टीमवर्क से आधारित मिलने वाली जीत को दर्शाता है। इस सप्ताह काम में टीमवर्क, नेटवर्किंग और दूसरों का सहयोग मिलना आपके लिए फलदायी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बेहतरीन काम के लिए पहचान और सराहना मिलेगी जो आपको टीम वर्क के माध्यम से मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य के संबंध में द वर्ल्ड कहता है कि इस सप्ताह सेहत के संबंध में कोई अध्याय समाप्त हो सकता है। आपके जीवन में चल रही कोई परेशानी या अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस अवधि में नियमित दिनचर्या अपनाने से आप तन और मन से बेहतर महसूस करेंगे।
अफर्मेशन: ब्रह्मांड की अच्छी चीज़ें मेरी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द लवर्स
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने फैसलों और आत्मसम्मान पर कायम बने रहें। छोटी-मोटी गलतफहमियों को बड़ा न बनने दें। अगर आपको खुद को साबित करने की जरूरत महसूस हो रही है, तो आपको तनाव लेने के बजाय शांत रहने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स बता रहा है कि इस समय आपके ऊपर पैसों को लेकर चारों तरफ से दबाव बना रह सकता है। खर्चों को लेकर आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े बदलाव के बजाय छोटे-छोटे बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
करियर में नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। हालांकि, इस हफ़्ते सप्ताह की शुरुआत धीमी रह सकती है, लेकिन आगे चलकर आपको सराहना या अच्छा परिणाम मिलने के योग बनेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
द लवर्स का मिलना इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के लिए सही विकल्प चुनाव करने के लिए कहता है। आपको आराम, खान-पान और अच्छी आदतों में संतुलन बनाए रखना होगा और अति से बचें। सही फैसले लेने से आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता/आती हूं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: टेम्परेंस
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में द हैंग्ड मैन का आना रुकावट नहीं बल्कि थोड़ा ठहरकर सोचने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह किसी नतीजे पर पहुंचने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि आपका साथी आपके जीवन में महत्व को जानने का इंतजार कर सकता है या फिर वह ओवरथिंकिंग कर सकते हैं। ऐसे में, आप शांत रहें और खुलकर बात करें।
आर्थिक जीवन के लिए द हर्मिट बता रहा है कि आप अपने खर्चों और जरूरतों पर नज़र डालते हुए समझने का प्रयास करें कि क्या आपके लिए जरूरी है और क्या नहीं। इस दौरान आप जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय शांत होकर आर्थिक स्थिति पर विचार करें।
करियर में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का आना दर्शाता है कि यह यह सप्ताह कंफ्यूजन से भरा या मिलाजुला रह सकता है। इस अवधि में आपकी योजनाएं अधूरी या फीडबैक न मिलने की संभावना है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना होगा और पूरी जानकारी मिलने तक किसी चीज पर अपनी सहमति न दें।
स्वास्थ्य के संबंध में टेम्परेंस का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। आप पर्याप्त पानी पिएं, दिनचर्या संतुलित रखें और अति से बचें। आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे बदलाव अधिक फलदायी साबित होंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने प्रति दया का भाव रखता हूं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द सन (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: टेम्परेंस
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में द सन (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आपके रिश्ते में प्यार और उत्साह दोनों मौजूद हैं, लेकिन आप दोनों के बीच होने वाली कोई गलतफहमी, समय की कमी या ओवरथिंकिंग रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको अपने ने मन की भावनाओं को समझने की आवश्यकता होगी और दूसरों द्वारा कहीं गई बातों पर ध्यान न दें।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून कहता है कि आर्थिक जीवन में परिस्थितियां बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही होंगी। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव आ सकते हैं जो नए अवसर या सुधार के रूप में आएंगे। साथ ही, कोई रुकी हुई चीज के आगे बढ़ने की संभावना है।
करियर में टेम्परेंस का आना बताता है कि इस सप्ताह काम की रफ़्तार शांत और स्थिर रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में अलग-अलग जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। शुरुआत में प्रगति धीमी लगेगी, लेकिन परिणाम लंबे समय तक बने रहेंगे।
स्वास्थ्य के संबंध में आपको नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको चिंता, हद से ज्यादा सोचने की वजह की से तनाव, बेचैनी या नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप तनाव का कारण समझकर उसे कम करने का प्रयास करें।
अफर्मेशन: धन का प्रवाह मेरे जीवन में सुगम बना रहता है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस कहता है कि इस सप्ताह आपको अपने मन की आवाज सुननी होगी और उन पर भरोसा करना होगा। आपके सामने कोई छिपी हुई बात या अनकही भावना आ सकती है, लेकिन पूरी बात को जानने या समझने से पहले आप किसी भी निष्कर्ष न पहुंचें।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स कहता है कि कि धन से जुड़े मामले में आपका आत्मविश्वास और सही कदम उठाना आपके लिए फलदायी साबित होगा। निवेश करना, नई डील या बातचीत जैसे मामलों में आप आगे बढ़ें और छोटे-मोटे लाभ के अलावा आप बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
करियर में द स्टार का आना जीवन की नकारात्मकता में आशा की किरण को दर्शाता है। इस सप्ताह आपको मुश्किल दौर के बाद अच्छी खबर, किसी काम का फीडबैक या नई दिशा मिल सकती है। ऐसे में, आप सकारात्मक बने रहें और छोटी-मोटी समस्याओं से निराश न हों।
स्वास्थ्य को लेकर फोर ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार और स्थिरता आएगी। अच्छी नींद लेना, पर्याप्त पानी पीना, हल्का-फुल्का व्यायाम और शांत माहौल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में आप खुद को ज्यादा थकाने से बचें।
अफर्मेशन: मैं सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता/करती हूं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि इस समय आपके लिए रिश्ते में स्थिरता और आत्मसम्मान जरूरी होगा। इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनकी स्वतंत्र रहने की भावना को समझे। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर से पर्यात स्पेस और प्रेम मिलेगा।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। यह आपको आपकी मेहनत या किसी शॉर्ट-टर्म प्रोजेक्ट के माध्यम से मिल सकते हैं जो आपको लाभ देने का काम करेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कुछ भी खरीदने से बचें।
फाइव ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह काम में अलग-अलग प्राथमिकताएं और विचारों की वजह से थोड़े मतभेद जन्म ले सकते हैं। ऐसे में, आपको शांत और सही तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है, जल्द ही आपकी मेहनत सबको नजर आएगी।
स्वास्थ्य में जजमेंट का आना कहता है कि यह समय खुद की सेहत पर ध्यान देने और जरूरी बदलाव का होगा। इस अवधि में आपको किसी टेस्ट का रिजल्ट मिल सकता है या फिर आपका सामना ऐसी किसी परिस्थिति से हो सकता है जिसे आप काफ़ी समय से टालते आ रहे थे। आप ऐसी आदतें अपनाएं जो आपको स्वस्थ होने में सहायता करें।
अफर्मेशन: आज मेरी दुनिया में सब कुछ अच्छा है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है, फिर चाहे वह बातचीत, कोई दुख पहुँचाने वाला कमेंट या कष्ट पहुंचाने वाली सच्चाई सामने आ सकती है। भावनाओं को दबाने के बजाय प्यार और ईमानदारी से बात करें, ताकि रिश्ते में सुधार हो सके।
टेन ऑफ वैंड्स का आना दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके अपने कंधों पर धन से जुड़ी जिम्मेदारियों का बोझ काफी ज्यादा महसूस हो सकता है। ऐसे में, आपको हर जिम्मेदारी अपने ऊपर न लेने की सलाह दी जाती है। जो काम या खर्च आप टाल सकते हैं, उन्हें कुछ समय के लिए रोक दें।
करियर के लिए फोर ऑफ स्वॉर्ड्स को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह काम में खुद पर ज्यादा दबाव डालने के बजाय आराम और ब्रेक लेना आपके लिए जरूरी होगा। शांत होकर अपने को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
फाइव ऑफ कप्स बता रहा है कि इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से थके रह सकते हैं या फिर किसी बात की चिंता या कोई पुरानी याद परेशान कर सकती है। ऐसे में, आप अपनी ऊर्जा, नींद और मूड का ध्यान रखें। साथ ही, आप अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें।
अफर्मेशन: मैं खुद पर भरोसा करता/करती है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द मैजिशियन
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द मैजिशियन का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह प्रेम जीवन में आपकी पहल और आत्मविश्वास काम आएगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आपके द्वारा उठाया गया सही कदम जैसे खुलकर बात, मैसेज या कोई छोटा-सा प्रयास रिश्ते में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
क्वीन ऑफ कप्स का मिलना दर्शाता है कि इस सप्ताह धन से जुड़े फैसलों पर भावनाओं का असर पड़ सकता है। आपको यह समझना होगा कि आप सुख-सुविधाओं, पश्चाताप या किसी के प्रति लगाव में जरूरत से ज्यादा खर्च तो नहीं कर रहे हैं। आप मन की आवाज़ सुनें और शांत होकर फैसला लें।
करियर में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि प्रगति, आत्मनिर्भरता और सम्मान को दर्शा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं जिससे आपको शांति का एहसास होगा।
फोर ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आप अपनी ऊर्जा को बचाकर रखें। आपको शरीर में अकड़न या तनाव महसूस हो सकता है इसलिए खुद को आराम दें। इस समय आपके लिए पर्याप्त नींद, हाइड्रेट रहना, धूप लेना और आराम करना फलदायी रहेगा।
अफर्मेशन: मैं आत्मविश्वासी, समझदार और सफल व्यक्ति हूं।
धनु राशि
प्रेम जीवन: टेम्परेंस
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टेम्परेंस कार्ड आया है जो कहता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में शांति और संतुलन बना रहेगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी समझदार और परिपक्व व्यक्ति से हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह एक-दूसरे से खुलकर बात करके समस्याएं सुलझाएंगे।
सिक्स ऑफ वैंड्स का मिलना आर्थिक जीवन में प्रगति प्राप्त होने की तरफ संकेत करता है। इस दौरान कार्यों में की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको धन लाभ हो सकता है, रिफंड मिल सकता है या अचानक से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह अपनी उपलब्धियों को कम न समझें।
करियर के क्षेत्र में क्वीन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपकी समझदारी, संवेदनशीलता और दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता आपके लिए फलदायी साबित होगी। आपको अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करना होगा। साथ ही, आपके ऊपर से काम का तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है।
टू ऑफ पेंटाकल्स का आना स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। इस अवधि में आपको स्वयं को बदलते शेड्यूल के अनुसार ढालना होगा। साथ ही, पर्याप्त नींद, पानी और संतुलित भोजन लें। खुद को पर्याप्त आराम भी दें।
अफर्मेशन: मुझे सुगमता से प्रेम प्राप्त होता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ कप्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: द लवर्स
मकर राशि वालों को प्रेम जीवन के लिए पेज ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में व्यावहारिकता और स्थिरता बढ़ेगी। आप इस दौरान कुछ रोमांटिक करने के बजाय एक-दूसरे को समझने, एक-दूसरे पर भरोसा करने और छोटे-छोटे वादों को पूरा करने पर ध्यान दें। कोई मैसेज और गहरी बातचीत आपके रिश्ते को मज़बूत बना सकते हैं।
आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह धन से जुड़े फैसलों पर भावनाओं का असर दिखाई दे सकता है। आप खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए खर्च करने से बचें और इस बात पर ध्यान दें कि पैसा कहां जा रहा है। आप अपने मन की आवाज़ सुनें, लेकिन सोच-समझकर फैसले लें।
करियर के संबंध में आपको ऐस ऑफ कप्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका काम भावनात्मक उतार-चढ़ाव की वजह से परेशान हो सकता है। इस अवधि में आपका कोई प्रोजेक्ट अटक सकता है या काम में उत्साह की कमी महसूस हो सकता है। स्थिति को बेहतर करने के लिए बदलाव, सीमाओं या खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य के संबंध में द लवर्स आपसी तालमेल और सही चुनाव की तरफ संकेत करता है। अगर आप भावनाएं और जीवनशैली एक-दूसरे के अनुरूप नहीं हैं, तो आपके लिए सही रास्ता अपनाना जरूरी होगा। आप स्वास्थ्य में संतुलन बनाकर चलें और आप ऊर्जावान भी बने रहेंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों के लिए आभारी हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द एम्पेरर
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपको अपनी लव लाइफ पर ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको जल्दबाजी या गुस्से करने से बचना होगा। साथ ही, आपको रिश्ते में धैर्य रखना होगा। आप रिश्ते में यह सोचते हुए नज़र आ सकते हैं कि आप रिश्ते में जितना दे रहे हैं, उतना वापस मिल रहा है या नहीं। यह समय पार्टनर को परखने का होगा।
आर्थिक जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपको धन के मामले में धैर्य और अनुशासन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। ऐसे में, आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। इस दौरान आपको जल्दबाज़ी करने के बजाय संयम बरतना होगा।
करियर की बात करें, तो फाइव ऑफ कप्स का आना काम में निराशा या किसी बात को लेकर पछतावे को दर्शा रहा है। हालांकि, आप इसे अंत नहीं मान सकते हैं। इस अवधि में किसी नुकसान या देरी को स्वीकार करते हुए उससे बाहर निकलने का प्रयास कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए खुलकर बात करना या फिर अपने काम के तरीक़े को बदलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
स्वास्थ्य के लिए द एम्पेरर कहता है कि इस सप्ताह सेहत के संबंध में अनुशासन और नियमितता आवश्यक है। आपको इस समय पर्याप्त नींद लेना, पानी पीना और रोज़मर्रा की दिनचर्या पर ध्यान देना होगा। इन जातकों को खुद के लिए सीमाएं तय करें और असंतुलित आदतों के बजाय स्थिर और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।
अफर्मेशन: मैं कृतज्ञता का भाव अपनाता/अपनाती हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो आप लव लाइफ में आगे बढ़ने की तरफ संकेत करता है। रिश्ते में दोनों अपने भविष्य और इच्छाओं को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके भविष्य के प्लान को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं, उनकी ऐसी रुचि ऐसे व्यक्ति में हो सकती है जिसके साथ वे भविष्य की कल्पना कर सकें।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स आया है और यह कहता है कि इस सप्ताह आर्थिक जीवन में स्थिरता और सुरक्षा बनी रहेगी। इस दौरान आपकी आय नियमित रूप से बनी रहेगी, परिवार का साथ मिलेगा और संयुक्त संपत्ति से लाभ मिल सकता है। इस समय आप जल्दबाज़ी में पैसा कमाने के बजाय लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देंगे।
करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह कार्यों में देरी, अधूरी बातें या कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इन परिस्थितियों को असफलता न समझें। हालांकि, करियर में आगे बढ़ने से पहले जरूरी कागज़ी कामों या लिए गए फैसले को पूरा करने आपके लिए जरूरी होगा।
स्वास्थ्य के संबंध में किंग ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपनी दिनचर्या संतुलित बनी रहेगी और नियमित रूप से व्यायाम करना, पानी पीना एवं अच्छी आदतों पर ध्यान देना होगा। अगर आप सही दिनचर्या अपनाएंगे, तो आपकी थकान दूर हो सकेगी।
अफर्मेशन: मेरे पास भविष्य को देखने के लिए बहुत कुछ है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल में आपको प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
हाँ, यह जातक को स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करता है।