टैरो मासिक राशिफल 2026: सितंबर

टैरो मासिक राशिफल 2026 से जानें, सितंबर के लिए सभी राशियों का भविष्यफल!

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

AstroSage Hindi Banner

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।  

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है सितंबर 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल। 

टैरो मासिक राशिफल सितंबर 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: द फूल

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ कप्स कहता है कि आपका रिश्ते के भविष्य को लेकर साथी के साथ बात करें। इस समय में आप वर्तमान समय में और पुरानी यादों के जाल में न उलझते हुए रिश्ते की दिशा तय करें।

द डेविल कहता है कि आर्थिक जीवन में आपको खर्च कम करने होंगे क्योंकि आपको आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। लेकिन इसका असर बजट पर न पड़ने दें। अगर आप बुद्धिमानी से खर्चे करेंगे, तो आप अच्छे से परिस्थितियों को संभाल सकेंगे। जरूरत पड़ने पर सहायता मांगने से न हिचकिचाएं। 

करियर में द मून का आना कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई शुरुआत की तरफ संकेत करता है। इस अवधि में आप नई नौकरी, नया आइडिया या अपना काम शुरू करने के मौके मिल सकते हैं। अवसर मिलने पर आपको लाभ उठाने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य के संबंध में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स भावनाओं को दबाकर न रखने के लिए कहता है। इस महीने आप अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें, लेकिन अपना गुस्सा दूसरों पर न निकालें। 

शुभ रंग: ब्लड रेड’

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए स्ट्रेंथ कहता है कि इस महीने आप आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे और ऐसे में, यह समय एक नए रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा कहा जाएगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर का सहयोग मिलेगा। साथ ही, आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस समय आपको शांत रहकर स्थिति को समझना होगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद लेने में संकोच न करें। 

करियर में आपको टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस माह कार्यक्षेत्र में लोग आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप, फंडिंग या कोलैबोरेशन के लिए अनुकूल रहेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में सेवेन ऑफ वैंड्स आपको सकारात्मक रहने के लिए कहता है। आपको कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से खुलकर बात करने और अपनी समस्या को गंभीरता से लेने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: सिल्वर

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना सितंबर 2026 में अपनी भावनाओं पर भरोसा करने के लिए कहता है। अगर आपको रिश्ते में कुछ गलत लगे तो उसे दबाने के बजाय खुलकर बात करें। सिंगल लोग किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें,क्योंकि सच्चे प्यार को समय लगता है।  

थ्री ऑफ कप्स बता रहा है कि इस माह आपकी सभी आर्थिक जरूरतें पूरी होती रहेंगी। भले ही पैसा खर्च होता रहे, फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगा। हालांकि, आर्थिक जीवन में आप प्रयास करना जारी रखें।

करियर में आपको थ्री ऑफ वैंड्स कहता है कि आपको अपने काम पर गर्व करना चाहिए, फिर चाहे आपको श्रेय मिले या न मिले। इस माह आपको पहचान और सराहना की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

स्वास्थ्य में आपको जस्टिस प्राप्त हुआ है जो आपको अतीत की चिंता न करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देने के लिए कहता है। भविष्य की चिंता न करें और जीवन में संतुलन बनाकर चलें।  

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: स्ट्रेंथ

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ वैंड्स बता रहा है कि इस महीने आप रिश्ते के प्रति गंभीर हो सकते हैं। शादी या फिर आपके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकों को किसी समारोह या सामाजिक मेलजोल में कोई ख़ास मिल सकता है।

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। हर चीज खुद संभालने के बजाय जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद लेने से न घबराएं। 

करियर के संबंध में स्ट्रेंथ दर्शाता है कि इस महीने कार्यक्षेत्र पर आपकी कद्र होगी। लोग आपके महत्व को समझेंगे। इस माह को वेतन में वृद्धि या प्रमोशन की मांग करने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। अगर मौजूदा नौकरी में आपको आपके काम के अनुसार वेतन नहीं मिलता है, तो आप नई नौकरी ढूंढ सकते हैं। ‘

स्वास्थ्य में आपको एट ऑफ वैंड्स कहता है कि इस माह आप स्वास्थ्य को लेकर उलझन में रह सकते हैं। ऐसे में, आप सब्र रखें, सकारात्मक रहें और अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: मिल्की वाइट 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: 

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

करियर: द हैरोफ़न्ट

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ वैंड्स आया है जो रिश्ते में टकराव और प्रतियोगिता की तरफ संकेत करता है। ऐसे में, यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जाएगा। किसी बात पर असहमति या विचार अलग होने पर अपना आपा न खोएं। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स धन से जुड़ी चिंताओं के बढ़ने की तरफ संकेत करता है। इस महीने आपको धन संबंधी फैसले भावनाओं में आकर लेने से बचें और परिस्थितयों को समझदारी से देखें। सकारात्मक रहें और भविष्य के लिए पहले से योजना बनाकर चलें। 

करियर में द हैरोफ़न्ट कहता है कि इस महीने नियमों-कायदों में रहकर काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको बदलाव या नियमों के खिलाफ जाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र पर आपको कोई मेंटर मिल सकता है जो आपका मार्गदर्शन कर सकता है। 

स्वास्थ्य को लेकर एट ऑफ वैंड्स कहता है कि आप किसी रोग या बीमारी को लेकर कन्फ्यूज नज़र आ सकते हैं। आप किसी स्वास्थ्य समस्या का जवाब न मिलने की वजह से परेशान रह सकते हैं, इसलिए अपना ध्यान रखें। 

शुभ रंग: मैजेंटा

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि एक रिश्ते को सफल और मज़बूत बनाने के लिए प्रयास और समर्पण बहुत जरूरी होते हैं। इस महीने जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन फिर भी प्रयास करते रहें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। 

पेज ऑफ वैंड्स कहता है कि आर्थिक जीवन के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। ऐसे में, आप समझदारी से फैसले लें और दीर्घकालिक योजना बनाकर आगे बढ़ें। 

करियर में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि आप अपने करियर से क्या चाहते हैं, इस बात को लेकर आप स्पष्ट हैं। लेकिन हर बात सबको बताने से बचें। संभव है कि कुछ लोग आपकी कद्र न करें इसलिए आप विवाद में पड़ने से बचें और शांति से अपना काम करें। आपको भविष्य में कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ वैंड्स बताता है कि इस माह आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का समाधान मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य रखने, सकारात्मक रहने और अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: डार्क ग्रीन

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ कप्स कहता है कि इस महीने आपके जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यह समय प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। आप जिस व्यक्ति को पसंद करते होंगे, उनसे आपको प्रपोजल भी मिल सकता है। 

आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह दर्शाता है कि पैसों के मामले में आपको भावनाओं के बजाय समझदारी और तर्क के आधार पर फैसले लेने होंगे। इस दौरान आप अचानक धन खर्च करने या जल्दबाज़ी में फैसले लेने से बचें। आर्थिक योजनाएं पहले से बनाकर चलें। 

करियर में आपको जजमेंट प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपके बॉस आपके काम को बारीकी से नजर रख सकते हैं। आपको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। मेहनत के दम पर आप इस परीक्षा में सफल होंगे और कामयाबी हासिल करेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में जजमेंट को शुभ नहीं माना जाएगा। इस माह आपको डाइट पर ध्यान देना होगा और सक्रिय रहना होगा। आप स्वस्थ होने के लिए परिवार और डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। आपको किसी अज्ञात रोग होने की भी संभावना है। 

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: फोर ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द लवर्स आया है और यह दर्शाता है कि इस महीने आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप और पार्टनर एक-दूसरे के करीब आएंगे और ऐसे में, आपसी प्रेम बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स का दर्शाता है कि इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी। आप धन से जुड़े मामलों को बहुत अच्छी तरह से संभालेंगे और पूरे महीने आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। 

फोर ऑफ कप्स बताता है कि आपको नौकरी या करियर में उदासीनता या असंतुष्टि महसूस हो सकती है। इस समय आप दूसरों की सफलता से खुद की तुलना करने या जलन के कारण अपने काम की अच्छी चीजों को नज़रअंदाज़ करने से बचें। 

स्वास्थ्य को लेकर नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस महीने आप सर्दी-जुकाम या किसी वायरल के शिकार हो सकते हैं। सितंबर का महीना सेहत के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें और अपना ध्यान रखें। 

शुभ रंग: मैरून 

धनु राशि

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में द फूल कहता है कि इस माह आप एक नए और रोमांचक रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। अगर आप एक नए रिश्ते में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो यह समय एक-दूसरे को समझने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का होगा। 

आर्थिक जीवन के लिए नाइट ऑफ पेंटाकल्स कह रहा है कि इस महीने आपको धन से जुड़े मामलों में बड़े जोखिम लेने से बचना होगा। साथ ही, आपको धन निवेश के सुरक्षित और  भरोसेमंद विकल्पों पर ध्यान देना होगा। बजट बनाकर आगे चलकर आप धीरे-धीरे अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे।

करियर में आपको पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो कहता है कि कार्यक्षेत्र पर आप अपने काम को लेकर स्पष्ट होंगे। कार्यस्थल पर होने वाली कुछ अप्रिय घटनाएं आपको अपने करियर की दिशा समझने में मदद करेगा। 

स्वास्थ्य के लिए थ्री ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा और कोई बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है। आप नियमित दिनचर्या का पालन करें और व्यायाम करें। 

शुभ रंग: पीला

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सेवेन ऑफ कप्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस माह को रिश्ते में कोई बड़ा कदम उठाने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। यह महीना ख़ुशियों से भरा रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह आदि हो सकते हैं। जो जातक गंभीर रिश्ते में हैं, वह इसे अगले पड़ाव पर लेकर जा सकते हैं।

आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस महीने आपके पास धन आना शुरू हो जाएगा और आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान वेतन में वृद्धि या फिर बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आपकी मेहनत के परिणाम अब आपको मिलने लगेंगे।

करियर में सेवेन ऑफ कप्स (रिवर्सड) का आना दर्शाता है कि नौकरी में इस महीने स्थिरता बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट होंगे और उन्हें पाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आप इसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ कप्स कहता है कि यह महीना आपके सेहत के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपको भावनात्मक परेशानियों से राहत मिलेगी और आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकेंगे। 

शुभ रंग: हल्का नीला 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स

करियर: टेम्परेंस

स्वास्थ्य: द डेविल

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ वैंड्स बतात है कि इस महीने रिश्ते में उत्साह की कमी हो सकती है या फिर आप दोनों की बहस हो सकती है या फिर आप एक-दूसरे को दोषी ठहरा सकते हैं। आप इस बात को लेकर सोच सकते हैं कि आप रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं या नहीं। रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए आवश्यक बदलाव लेकर आने होंगे।

आर्थिक जीवन के लिए एट ऑफ कप्स कहता है कि बीते समय में आपने जिन समस्याओं का सामना किया है, उनका डर अभी भी आपके मन में हो सकता है। ऐसे में, अब आपको अतीत को पीछे छोड़ते सुरक्षित आर्थिक भविष्य की तरफ आगे बढ़ना होगा। स्वयं को मिलने वाले धन प्राप्ति के अवसरों का लाभ उठाएं। 

टेम्परेंस का आना आपके करियर में प्रगति और स्थिरता को दर्शाता है। आप करियर में सही राह पर आगे बढ़ेंगे और साथ ही, आपको भविष्य में अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य में द डेविल आपको किसी भी तरह की गलत आदतों या लत में पड़ने से बचने की चेतावनी दे रहा है, क्योंकि इनका असर आपके निजी जीवन, काम और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नशे जैसी चीज़ों से दूरी बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। 

शुभ रंग: नेवी ब्लू

मीन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए ऐस ऑफ कप्स कहता है कि सितंबर 2026 के महीने में आपकी लव लाइफ प्यार और रोमांस से भरी रहेगी। इस दौरान नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जो प्रेमपूर्ण होने की संभावना है। 

आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड का आना दर्शाता है कि इस महीने आपके नया घर या कोई महंगी संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुरक्षित और स्थिर रहेगी। सितंबर का महीना कुल मिलाकर धन के मामले में अच्छा रहेगा।

करियर के संबंध में किंग ऑफ पेंटाकल्स का मिलना बताता है कि यह महीना आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। नौकरी में आप दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे और आप बॉस को अपनी मेहनत दिखा पाएंगे। अगर आपका अपना व्यापार है, तो आप इसका विस्तार कर सकते हैं और यह प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। 

टू ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस महीने आपको स्वास्थ्य और काम के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा। हालांकि, आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती हैं, लेकिन आप ऐसा करने में सक्षम होंगे। 

शुभ रंग: गोल्डन

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो रीडर बनने के लिए डिग्री जरूरी है?

नहीं, कोई भी व्यक्ति टैरो कार्ड के प्रतीकों को समझकर और अभ्यास के साथ टैरो रीडिंग सीख सकता है। 

2. टैरो डेक का चुनाव कैसे करें?

 आप अपनी पसंद और अंतर्ज्ञान के आधार पर टैरो डेक का चुनाव कर सकते हैं।

3. क्या आप अपना टैरो डेक खरीद सकते हैं?

हाँ, आप खुद का टैरो डेक खरीद सकते हैं।