शुक्र का तुला राशि में गोचर: जानें राशियों पर प्रभाव

स्वराशि में शुक्र का गोचर, किन राशियों की लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें!

शुक्र का तुला राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको शुक्र गोचर से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि प्रेम के ग्रह शुक्र देव अपनी राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है और यह सूर्य से कभी भी 48 डिग्री से ज्यादा दूर नहीं होते हैं। ऐसे में, शुक्र का तुला राशि में गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों समेत देश-दुनिया पर दिखाई देगा। तो आइए अब जान लेते हैं शुक्र गोचर के बारे में सबा कुछ। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में शुक्र ग्रह 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और विलासिता के कारक ग्रह माना जाता है। इनका संबंध भगवान विष्णु की पत्नी महालक्ष्मी से माना गया है। बता दें कि शुक्र ग्रह की एक आंख है। कुंडली में शुक्र हमारी सुंदरता, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं को दर्शाता है। शुक्र ग्रह संगीत, कविता, पेंटिंग, ड्रामा, ओपेरा, रचनात्मकता और मनोरंजन से जुड़े क्षेत्रों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। 

अब शुक्र ग्रह अपनी राशि कन्या से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं जो इनकी मूल त्रिकोण राशि भी है। राशि चक्र की सातवीं राशि तुला स्त्री ऊर्जा और वायु तत्व की राशि है, इसलिए इस राशि में शुक्र की स्थिति अनुकूल मानी जाती है। यहां बैठकर शुक्र जातक को शुभ परिणाम देने का काम करते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का तुला राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं 

शुक्र देव 02 सितंबर 2026 की दोपहर 01 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। 

  • शुक्र गोचर के दौरान ट्रेवल, आर्ट, संगीत, फैशन और लक्ज़री आइटम्स पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
  • इस अवधि को शांति और समृद्धि के लिए शुभ माना जाएगा।
    सिंगल लोगों के मन में रिश्ते में आने की इच्छा प्रबल हो सकती है। 
  • जातकों के रिश्ते में आने की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • शादीशुदा जातकों के जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • इस समय को बिज़नेस पार्टनरशिप, कोलैबोरेशंस और नया काम शुरू करने के लिए अच्चा कहा जीएगा। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव

  • शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान देश आपसी सहयोग से वैश्विक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते हुए नज़र आएंगे। 
  •  इस अवधि में शांति वार्ता और विश्व सम्मेलनों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • सरकार और विश्व नेताओं को यह समय संधि, व्यापार समझौते और साझेदारी की दृष्टि से अनुकूल लगेगा।
  • शुक्र गोचर का समाय लग्जरी ट्रैवल, कला, संगीत, फैशन और लग्जरी सामान से जुड़े क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा। 
  • दुनियाभर में बड़े त्योहारों, संगीत और फैशन शो ज्यादा लोकप्रिय हो सकते हैं। 

प्रेम जीवन पर प्रभाव 

  • शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान प्रेम जीवन के रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। 
  • पार्टनर एक-दूसरे की बात समझने और मिलकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। 
  • रिश्ते में समानता, प्रयास और एक-दूसरे की देखभाल करने पर आपका ध्यान बढ़ेगा। 
  • शुक्र गोचर की अवधि में प्रेम संबंधों में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। 
  • डेटिंग में जातक गंभीर और समझदारी भरा रवैया अपनाएंगे। ‘
  • प्रेमी जोड़ें साथ में अच्छा समय बिताना, अच्छी बातचीत और सुंदर जगहों पर जाना पसंद करेंगे। 
  • सिंगल जातक नए रिश्ते में आ सकते हैं। 
  • कैजुअल डेटिंग की जगह लोग गंभीर रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। 
  • लोग रिश्ते को लेकर स्पष्टता और भविष्य की स्थिरता लेकर चलेंगे। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

शुक्र का तुला राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी कहता है कि इस समय लोग घबराकर अपने शेयर नहीं बेचेंगे। 
  • बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव के बजाय सीमित कारोबार देखने को मिल सकता है। 
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर कूटनीति को बढ़ावा देगा इसलिए कॉरपोरेट डील, जॉइंट वेंचर और बिज़नेस साझेदारी को बढ़ावा मिल सकता है। 
  • निवेशक भरोसेमंद और मज़बूत आर्थिक स्थिति वाली कंपनी में निवेश करेंगे। 

शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ   

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली के इस भाव का संबंध विवाह, जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनरशिप से होता है। ऐसे में, शुक्र का तुला राशि में गोचर शादीशुदा जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। साथ ही, पार्टनर के साथ डेट या आउटिंग पर जाने का अच्छा मौका मिलेगा। 

इस राशि के जो जातक सिंगल हैं और विवाह के इच्छुक हैं, उन्हें योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं और शादी करने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय शादी तय करने या विवाह करने के लिए अनुकूल रहेगा। दूसरे भाव के स्वामी का सातवें भाव में आना शादी में अधिक धन खर्च करने की तरफ इशारा कर रहा है। सातवें भाव से शुक्र की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी और ऐसे में, आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। 

मेष साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में प्रवेश कर जाएंगे। कुंडली का चौथा भाव माता, घरेलू जीवन, घर और वाहन का होता है। ऐसे में, शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके लिए काफी शुभ रहेगा और घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

इस अवधि में परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और मां के साथ रिश्ते में प्रेम एवं अपनापन में वृद्धि होगी। घर, कार या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल रहेगा, विशेषकर निवेश के लिए। घर को सजाने या रेनोवेशन पर धन खर्च कर सकते हैं। आ[के ग्यारहवें भाव के स्वामी चौथे भाव में गोचर करेंगे और ऐसे में, आपके पिता के रिश्तेदार या बड़े भाई-बहन आपके घर आ सकते हैं। 

इस समय आपको दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के अवसर मिलेंगे। मां के लिए धन निवेश करने का विचार भी मन में आ सकता है। शुक्र की दृष्टि आपके करियर और मान-सम्मान के भाव यानी कि दसवें भाव पर होगी। इस प्रकार, यह समय वर्क फ्रॉम होम या लक्ज़री से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए शानदार रहेगा। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं। कुंडली में लग्न भाव शरीर और व्यक्तित्व से होता है जबकि आठवां भाव अनिश्चितता का होता है। ऐसे में, शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान आप अपनी सुंदरता और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देंगे जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करेंगे। लोगों को आप आकर्षक दिखाई देंगे और ऐसे में, आप आरामदायक जीवन व्यतीत करते हुए नज़र आएंगे।

हालांकि, शुक्र आपके आठवें भाव के स्वामी भी हैं और ऐसे में, इनका यह गोचर आपके जीवन में कुछ अचानक होने वाली घटनाएं या अनिश्चिता लेकर आ सकता है। गूढ़ विज्ञान और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शुक्र लग्न भाव के स्वामी के रूप में आपके सातवें भाव को भी प्रभावित करेंगे जो बिज़नेस पार्टनरसिप और विवाह से होता है।

शुक्र का तुला राशि में गोचर का समय वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए शुभ कहा जाएगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने और रिश्ते को मजबूत करने के आपको अवसर मिलेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और नई बिजनेस पार्टनरशिप शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव योगकारक ग्रह हैं जो आपके दसवें और पांचवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो आपके करियर और नौकरी का होता है। शुक्र का तुला राशि में गोचर आपको कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बनाने का काम करेगा। आप काम के स्थान को बेहतर बनाने पर धन खर्च कर सकते हैं। 

शुक्र का यह गोचर नए ग्रेजुएट्स के लिए करियर को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। फैमिली बिज़नेस करने वालों को इस दौरान बच्चों का सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्र की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी, जिससे आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। आप नया घर या नई कार ले सकते हैं या घर की सजावट व रेनोवेशन पर खर्च कर सकते हैं। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र योगकारक ग्रह हैं जो आपके नौवें भाव (त्रिकोण भाव) और चौथा भाव (केंद्र भाव) के स्वामी भी हैं। अब शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके नौवें भाव में होगा और यह भाव भाग्य, पिता, गुरु, लंबी यात्रा और तीर्थ यात्रा से जुड़ा है। आपके लिए यह राशि परिवर्तन सामान्य रूप से काफ़ी अच्छा रहेगा। आपको ऐसा महसूस होगा कि भाग्य आपके साथ हैं।  इन जातकों को हर कदम पर पिता और गुरु का साथ मिलेगा। इस अवधि में माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा या कोई धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। 

घर-परिवार का माहौल भी प्रेमपूर्ण बना रहेगा। शुक्र आपके नौवें भाव में बैठकर तीसरे भाव पर डाल रहे होंगे जो छोटे भाई-बहन, शौक और छोटी दूरी की यात्राओं का भाव है। इस समय आप अपने शौक पूरे करने पर धन खर्च कर सकते हैं। इन लोगों के रिश्ते छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे और आप उनके साथ छोटी यात्रा या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सतर्क 

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र महाराज आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके बारहवें भाव में जा रहे हैं। कुंडली में बारहवें भाव का संबंध विदेश, खर्च और नुकसान से होता है। ऐसे में, शुक्र का तुला राशि में गोचर कुंडली में अपनी स्थिति के आधार पर आपको भिन्न-भिन्न परिणाम दे सकता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र अपनी राशि में विराजमान है, तो यह समय एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। 

इस अवधि को ध्यान और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी अनुकूल कहा जाएगा। हालांकि, लग्जरी और मनोरंजन पर अधिक धन खर्च हो सकता है। सातवें भाव के स्वामी का बारहवें भाव में होना आपके पार्टनर की सेहत और उनके साथ आपके रिश्ते के लिए कठिन रह सकता है। साथ ही, बिजनेस पार्टनरशिप में भी विवाद बने रह सकते हैं। कुंडली में दशाएं अनुकूल होने पर पार्टनर के साथ विदेश जाने के योग बन सकते हैं। बारहवें भाव में बैठकर यह आपके छठे भाव को प्रभावित करेंगे जो स्वास्थ्य का भाव माना जाता है। ऐसे में, स्वास्थ्य से जुड़े रोग या किसी महिला से जुड़े विवाद रह सकते हैं। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव का संबंध अचानक से होने वाली घटनाओं, रहस्यों और गूढ़ विज्ञान से है। सामान्य रूप से आठवें भाव में शुक्र का गोचर बहुत शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन यह अपनी राशि में होंगे, फिर भी यह आपके जीवन में परेशानियां बढ़ाने का काम कर सकते हैं। 

शुक्र गोचर की अवधि में पार्टनर के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आपके ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर रहेंगे। इस समय को गूढ़ विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस समय आप कोई नया कोर्स शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, तीसरे भाव के स्वामी के रूप में शुक्र के आठवां भाव में होने से छोटे भाई-बहनों के साथ आपके विवाद हो सकते हैं। इस दौरान आपको यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मदिरा या तले-भुनी चीज़ों के सेवन से बचें। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

शुक्र का तुला राशि में गोचर: प्रभावी उपाय 

  • शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और उन्हें कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें। 
  • गाय की सेवा करें और गाय को मिश्री-भात खिलाएं।
  • शुक्रवार के दिन मंदिर में शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। 
  • घर में सफेद या हल्की गुलाबी फूल लगाएं और उनकी देखभाल करें। 
  • रिश्ते में परेशानी होने रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट धारण करें या फिर आप बेडरूम में रोज क्वार्ट्ज लवबर्ड्स रख सकते हैं। 
  •  व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
  •  घर के आसपास स्वच्छता और वातावरण सकारात्मक रखें। 
  • महिलाओं का सम्मान करें और उनकी आलोचना करने से बचें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.शुक्र का तुला राशि में गोचर कब होगा?

शुक्र देव  02 सितंबर 2026 की दोपहर 01 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। 

2. शुभ शुक्र आपको जीवन में क्या लाभ देता है?

शुभ शुक्र आपके जीवन में प्रेम, समृद्धि, सुविधाएं और सुख लेकर आता है। 

3. शुक्र का रत्न कौन सा है?

शुक्र का संबंध हीरा, वाइट ज़िरकॉन और ओपल से माना जाता है।