कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (25 से 31 अक्टूबर, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 वाले जातक व्यवस्थित, स्पष्ट बोलने वाले और अपने काम में कुशल होते हैं। इनमें प्रशासनिक गुण मौजूद होते हैं, जो सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। हालांकि, इस सप्ताह सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 1 वालों की इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव की वजह से बहस हो सकती है। आप अपने व्यवहार को विनम्र रखें और बातचीत के जरिए रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
शिक्षा: इस मूलांक के छात्रों को एकाग्रता की कमी की वजह से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और अंक कम आ सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए ध्यान और योग करना बेहतर साबित होगा।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 1 वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में मुश्किल हो सकती है। आप अपना टारगेट पूर करने और बेहतर परिणाम पाने के लिए पेशेवर रवैया बनाए रखें।
स्वास्थ्य: मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह पाचन और तेज सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। समय पर भोजन करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले जातक इस सप्ताह कंफ्यूज रह सकते हैं, जिसके चलते आपको सही फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है। इस सप्ताह लापरवाही के कारण धन हानि और सुनहरे अवसर हाथ से निकलने की आशंका है। सकारात्मक सोच अपनाएं और मन को स्पष्ट रखें।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ ख़ुश नज़र आएंगे जिसके चलते आप अपने रिश्ते में संतुष्ट महसूस करेंगे। आप अपने साथी के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे, जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में आप दोनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
शिक्षा- इस सप्ताह मूलांक 2 के छात्रों को मनचाहा विषय न मिलने से निराशा हो सकती है। ऐसे में, आप जो सब्जेक्ट मिल है, उसे स्वीकार करके खुद को ढालने की कोशिश करें।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें तो, इस मूलांक के नौकरीपेशा लोगों पर काम और वरिष्ठों की ओर से दबाव बढ़ सकता है। वहीं, व्यापार करने वालों को बिजनेस पार्टनरशिप में समस्याओं या फिर सही योजना का अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: मूलांक 2 के जातकों को एलर्जी के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का 20 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 वाले जातक इस सप्ताह साहस से भरे महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपको सुनहरे अवसर मिलेंगे और अपने हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे। धार्मिक यात्राएं भी लाभकारी रह सकती हैं। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, मूलांक 3 वालों का पार्टनर के साथ तालमेल और आपसी समझ बढ़ेगी। घर पर मेहमानों का आना आपको खुशी दे सकता है। इस दौरान पारिवारिक समस्याओं को जीवनसाथी के सहयोग से आप सुलझा सकेंगे।
शिक्षा: शिक्षा के संबंध में मूलांक 3 के जो छात्र मैनेजमेंट और बिजनेस स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप अपनी विशेष क्षमताओं के दम पर दूसरे विद्यार्थियों से आगे निकलने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 3 के जातकों को इस सप्ताह नौकरी में अच्छे परिणाम, प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, व्यापार करने वालों को बिजनेस में सफलता मिलने और प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस मूलांक के जातक ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे इसलिए इनकी फिटनेस अच्छी रहेगी। हालांकि, वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। ध्यान करने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: गुरुवार को भगवान शिव की फूलों से पूजा करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं और इस सप्ताह आप बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इस सप्ताह को रचनात्मक क्षमताओं को निखारने और कला के क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए अच्छा कहा जाएगा।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 4 वालों के रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। आपका हटकर अंदाज रिश्ते में खुशियां बढ़ाने का काम करेगा।
शिक्षा- इस मूलांक के छात्र ग्राफिक्स और वेब डेवलपमेंट जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। किसी स्पेशल विषय में क्षमताएं मजबूत होने से योग्यता आप संतुष्ट दिखाई देंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 4 के जातक काम समय से पहले पूरा कर सकते हैं, जिससे आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इस मूलांक के व्यापारी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं या फिर किसी फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो आप इस सप्ताह ऊर्जावान रहेंगे जिससे आपकी फिटनेस अच्छी बनी रहेगी। लेकिन, भोजन समय पर करें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातक अपनी क्षमताओं और स्किल्स को बेहतर बनाते हुए दिखाई देंगे। ये लोग बुद्धिमान होते हैं और व्यापार के प्रति इनकी रुचि बढ़ सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको मूलांक 5 वालों को जीवनसाथी के साथ यात्रा करने और प्यार ज़ाहिर करने के अवसर मिलेंगे। आपका व्यवहार रिश्ते में नजदीकी और परिपक्वता को बढ़ाएगा।
शिक्षा: मूलांक 5 के छात्रों का। प्रदर्शन मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों में बेहतरीन रहेगा। अच्छे अंक और बेहतर परिणाम आपकी क्षमताओं को सामने लाएंगे।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह मूलांक 5 के जातकों का नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथ ही, नए अवसर मिलने की संभावना है। ऐसे अवसर आपके हितों को बढ़ावा देंगे।
स्वास्थ्य: अधिक तनाव के कारण हल्की नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तनाव को नियंत्रित करने और आराम करने पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले जातकों को इस सप्ताह संतुष्टि और अपने कौशल को निखारने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी क्षमताओं को नए तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो जीवनसाथी के साथ प्यार और रोमांस बढ़ेगा। एक-दूसरे से मधुर बातें करने के अवसर मिलेंगे।
शिक्षा: कॉस्टिंग और विजुअल कम्युनिकेशन जैसे विषयों में रुचि बढ़ सकती है। स्पष्ट लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं, जिससे काम में संतुष्टि बढ़ेगी। कारोबारियों को प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: मूलांक 6 के जातक इस सप्ताह ख़ुशमिजाज रहेंगे जिससे आप फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे।
उपाय: शुक्रवार को शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातकों को इस सप्ताह आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। इस समय आपके मन में भविष्य और प्रगति को लेकर सवाल उठ सकते हैं। ऐसे में, आप जीवन में स्थिरता पाने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान दें।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं के कारण आप जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने में समर्थ नहीं होंगे।
शिक्षा- मूलांक 7 के छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में तालमेल बिठाना और अच्छे अंक लाना मुश्किल हो सकता है। आपकी याददाश्त भी सामान्य रह सकती है, इसलिए नियमित रूप से अभ्यास करें।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह मूलांक 7 के जातक नई स्किल्स सीख सकते हैं। साथ ही, आप बेहतरीन काम के लिए प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के संबंध में मूलांक 7 वालों को इस सप्ताह एलर्जी के कारण त्वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन, आपको समय पर भोजन करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों को इस सप्ताह धैर्य बनाए रखना होगा। इस दौरान आपको सफलता पाने में देरी हो सकती है। आपके किसी यात्रा के दौरान कोई कीमती सामान खोने की आशंका है, इसलिए आप सावधान रहें।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस मूलांक के लोगों को संपत्ति से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। साथ ही, इसका असर धन लाभ पर भी पड़ सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 8 के छात्रों को मेहनत के बावजूद पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए काफ़ी प्रयास करने पड़ सकते हैं। ऐसे में, नियमित अभ्यास करना जारी रखें।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह मूलांक 8 के नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए अपेक्षित पहचान नहीं मिल सकती। कारोबारियों को उचित लाभ और काम के अच्छे स्तर को बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है।
स्वास्थ्य: मूलांक 8 वालों को तनाव के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है। ऐसे में, आप पर्याप्त आराम करें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातक समय के पाबंद होते हैं और अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। इनमें कार्य प्रबंधन के गुण होते हैं, जो नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में इनकी मदद करते हैं।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेंगे आपकी ईमानदारी और अच्छा व्यवहार रिश्ते में विश्वास और नजदीकी बढ़ाने का काम करेगा।
शिक्षा: मूलांक 9 के छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपकी तार्किक सोच पढ़ाई में मदद करेगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह आप काम को तार्किक होकर करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। अगर आपका व्यापार है, तो आपकी प्रशासनिक क्षमताएं मज़बूत होने से आप ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकेंगे।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 9 वालों की सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी। आप ऊर्जावान रहेंगे।
उपाय- प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” 27 बार का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं।
यह सप्ताह 3, 4 5 और 6 मूलांक वालों को सफलता प्रदान करेगा।
आप मूलांक निकालें और उस मूलांक का अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।