कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (30 अगस्त से 05 सितंबर, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह बहुत व्यवस्थित रहेंगे और पेशेवर तरीके से अपने काम को करेंगे जिससे आपको सफलता पाने में सहायता मिलेगी। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे आपका शेड्यूल काफ़ी व्यस्त रह सकता है। साथ ही, आप धार्मिक यात्राएं करते हुए नज़र आ सकते हैं जो आपके लिए काफ़ी फलदायी रह सकती हैं। यह जातक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 1 वालों का रिश्ता अपने जीवनसाथी के साथ मधुर बना रहेगा क्योंकि आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ की गई बातचीत आपको ख़ुश कर सकती है। साथ ही, इस दौरान आप उनके साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं जो आपके लिए यादगार रहने का अनुमान है। आप दोनों मिलकर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे और हर समस्या को साथ में सुलझाने में सक्षम होंगे। आप अपने साथी को जीवन में महत्व देंगे और ऐसे में, आप दोनों दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे।
शिक्षा: शिक्षा को देखें, तो मूलांक 1 के छात्र इस सप्ताह पढ़ाई के संबंध में कोई सकारात्मक कदम उठाएंगे। साथ ही, वह पेशेवर रूप से पढ़ाई करते हुए दिखाई देंगे। मैनेजमेंट और फिजिक्स जैसे विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना भी आपके लिए हितकारी साबित होगा और ऐसे में, आप उच्च अंक हासिल करने में सक्षम होंगे। आप अपने साथी छात्रों को पीछे छोड़ आगे निकल सकते हैं।
पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो आपका प्रदर्शन नौकरी में बेहतरीन रहेगा। अगर आप पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो आपको आउटसोर्सिंग के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय मूलांक 1 वालों को पार्टनरशिप में आने के अवसर मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। साथ ही, बिज़नेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह सप्ताह मूलांक 1 के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह आपका उत्साह होगा। नियमित रूप से व्यायाम करना आपको फिट बनाए रखेगा और ऐसे में, आप एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातक जीवन के बड़े फैसले लेते हुए भ्रमित नज़र आ सकते हैं जो आपके विकास के मार्ग में बाधा बन सकता है। ऐसे में, आपको कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। इस सप्ताह आपके लिए दोस्तों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा क्योंकि उनकी वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस हफ़्ते आपके लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि वह आपके लिए ज्यादा लाभदायी नहीं रहेगी।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का अपने पार्टनर के साथ विवाद या बहस हो सकती है जिससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाना होगा ताकि आप दोनों का रिश्ता रोमांटिक बना रहेगा। साथ ही, आपके तीर्थयात्रा पर जाने की नौबत आ सकती है जिससे आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो इस सप्ताह पढ़ाई में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि आपकी एकाग्र क्षमता कमज़ोर रह सकती हैं। ऐसे में, आपको पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। अगर आप केमिस्ट्री या लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्छा प्रदर्शन करने के मार्ग में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए मन लगाकर पढ़ाई करना जरूरी होगा ताकि आप अपने साथी छात्रों के बीच अपनी एक अलग जगह बना सकें।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें काम में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है जो प्रगति पाने के मार्ग में समस्या बन सकता है। इन सब समस्याओं की वजह से आपके हाथ से नौकरी के सुनहरे अवसर निकल सकते हैं इसलिए आपको अपने काम में सुधार लाकर खुद को दूसरों से बेहतर साबित करना होगा, ताकि आप सहकर्मियों से आगे बने रहे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है जिसकी वजह प्रतिद्वंद्वियों से भारी टक्कर मिलन हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, मूलांक 2 के जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपको सर्दी-खांसी की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, आपको नींद न आने और घुटन की शिकायत रह सकती है जो आपके लिए समस्या बन सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का 20 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातकों को झुकाव अध्यात्म के प्रति हो सकता है। इस सप्ताह आत्म-प्रेरणा आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी जो आपको अपनी पहचान बनाने और मान-सम्मान हासिल करने में सहायता करेगी। यह जातक खुले विचार वाले होते हैं जिससे आप अपनी रुचि को आगे बढ़ा सकेंगे। इस दौरान आपको यात्रा ज्यादा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए फलदायी साबित होगी।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह अपने पार्टनर पर प्यार की बरसात करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप उनसे अपने विचार शेयर करते हुए नज़र आ सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच आपसी समझ मज़बूत होगी। परिवार में होने वाले किसी फंक्शन को लेकर आप अपने जीवनसाथी के साथ बातें करने में व्यस्त रह सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
शिक्षा: मूलांक 3 के छात्रों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है, लेकिन फिर भी आप शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इन जातकों के लिए मैनेजमेंट और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्र फलदायी साबित होंगे। यह क्षेत्र आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने का काम करेंगे जिससे आप सही निर्णय ले सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो यह सप्ताह मूलांक 3 के जातकों के लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आ सकता है जिससे आप प्रसन्न दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, आप अपनी क्षमताओं का उपयोग अच्छे से कर सकेंगे। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपके नया बिज़नेस शुरू करने के योग बन सकते हैं जो आपको काफी अच्छा लाभ दे सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे और उनके लिए एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में, आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे जो आपकी सेहत को मज़बूत बनाए रखने का काम करेगा। आप सकारात्मक रहेंगे और यह आपके लिए फलदायी साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातकों के भीतर इस सप्ताह असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है जिसके चलते आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में नाकाम रह सकते हैं। इन जातकों के लिए इस समय लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा क्योंकि आपका काम न बनने का अनुमान है। इसके अलावा, आपको जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेते समय बड़ों की सलाह लेना जरूरी रहेगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 4 वाले इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के विवाद या बहस में पड़ सकते हैं जिसकी वजह कोई गलतफ़हमी हो सकती है। ऐसे में, आपको अपने रिश्ते में आपसी तालमेल बिठाना होगा ताकि आपका रिश्ता मज़बूत बना रहे। साथ ही, आप दोनों के बीच अहंकार के कारण विवाद हो सकता है जिनसे आपको बचना होगा, तब ही आपका रिश्ता मधुर बना रह सकता है।
शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों का ध्यान इस सप्ताह पढ़ाई से भटक सकता है और ऐसे में, आपकी एकाग्र क्षमता कमज़ोर रह सकती है। आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिनमें आपका ज्यादा से ज्यादा समय बीत सकता है। आप खुद को पढ़ाई में अटका हुआ महसूस कर सकते हैं जिसके चलते आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं जिसकी वजह आपके द्वारा काम में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलना हो सकता है। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, उन्हें बिज़नेस में की गई डील्स से पर्याप्त मुनाफा न मिलने की आशंका है। साथ ही, आप पार्टनरशिप में आ सकते है, लेकिन इस समय यह फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहने की आशंका है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को इस सप्ताह पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको पैरों और कंधों में दर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है इसलिए आपके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना फलदायी रहेगा। इसके अलावा, आपको रात में नींद न आने की शिकायत हो सकती है जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन माता दुर्गा के लिए हवन करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातकों का मान-सम्मान समाज में बढ़ेगा और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आप आय में वृद्धि के लिए प्रयास करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप किसी सामाजिक समारोह और कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 5 के जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और आलोचना करने से बचें क्योंकि ऐसा करके आप पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के बीच विवाद हो सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 5 के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सीए बैंकिग की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह जातक परीक्षा पास करने में सफल रहेंगे। साथ ही, इनका प्रदर्शन पढ़ाई में शानदार रहेगा, विशेष रूप से बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र पर आत्मविश्वास और साहस से भरे रहेंगे। साथ ही, आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। अगर आपका संबंध मार्केटिंग, सोशल मीडिया या कंसल्टेशन जैसे क्षेत्रों से है जहाँ संचार कौशल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, तो निश्चित रूप से आपको इसका लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में, दवाइयों पर होने वाला आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखने, संतुलित आहार लेने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन गाय को गुड़ और गेहूं की रोटी खिलाएं।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास और साहस से भरे रहेंगे। इस दौरान आप ऊर्जावान और रचनात्मक रहेंगे जिससे आप अपने आइडियाज़ को बेहतर तरीके से दूसरों के सामने रख पाएंगे। इस समय आप एक स्टेज परफॉर्मर की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे जिससे आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो मूलांक 6 के जातकों को अपने रिश्ते में पार्टनर पर ध्यान देना होगा। साथ ही, आपको उनकी भावनात्मक जरूरतों को नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा क्योंकि इसका असर साथी की सेहत और आपके रिश्ते दोनों को प्रभावित कर सकता है।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो मूलांक 6 के जिन जातकों का संबंध डिजाइनिंग, आर्ट्स, क्रिएटिविटी, एक्टिंग या स्टेज परफ़ॉर्मर जैसे क्षेत्रों से हैं, तो वह इस सप्ताह रचनात्मक आइडिया से भरे होंगे। ऐसे में, आप अपने क्षेत्रों में एक अलग छाप छोड़ेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह को एक्टर्स, थिएटर आर्टिस्ट्स, एंकर और स्टेज परफॉर्मर्स के लिए शानदार कहा जाएगा। इस समय सबकी निगाहें आप पर टिकी होंगी और आपको ऑडियंस से तारीफ मिलेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे आर्थराइटिस या आंखों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, महिलाओं को हार्मोनल या मेनोपॉज से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 24 बार जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ विवाद में पड़ सकते है। ऐसे में, आपको अपने शब्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना होगा क्योंकि आपकी वाणी कठोर हो सकती है और दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम कर सकती है।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो मूलांक 7 के जातकों को अपने गुस्से और अहंकार को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपना गुस्सा नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: मूलांक 7 के जिन छात्रों का जुड़ाव पॉलिटिकल साइंस, ह्यूमन रिसोर्सेज या हिस्ट्री जैसे विषयों से है, तो उनका प्रदर्शन इस सप्ताह शानदार रहेगा। हालांकि, इन जातकों को अपने विचारों को सही तरीके से दूसरों के सामने रखने में समस्या का अनुभव हो सकता है। ऐसे में, आपके लिए निराश न होते हुए अपने मेंटर एवं टीचर से सहायता लेना बेहतर रहेगा।
पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह आप प्रभावशाली लोगों के साथ नए संपर्क बना सकते हैं। करियर में वह आपकी सहायता करेंगे और सही दिशा में आगे बढ़ने में आपका मार्गदर्शन करेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 7 वाले ऊर्जावान और जोश से भरे रहेंगे। आपके भीतर की ऊर्जा की वजह से आप जल्दबाज़ी में फैसले लेते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपको अपनी ऊर्जा पर नियंत्रण रखने की सलहा दी जाती है ताकि आप मानसिक रूप से शांत रह सकें।
उपाय: भगवान हनुमान को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों का रवैया अपने जीवन के प्रति थोड़ा सुस्त रह सकता है। यह लोग कभी-कभी अपना धैर्य खो सकते हैं इसलिए आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। इस मूलांक वाले अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और उन्हें आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 8 के प्रेमी जोड़ों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपका अहंकार आप दोनों के बीच विवादों की वजह बन सकता है। ऐसे में, आपका रिष्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है इसलिए आपको मतभेदों और विवादों से बचने की सलाह दी जाती है ताकि रिश्ते में मधुरता बनी रहे।
शिक्षा: मूलांक 8 के छात्रों के लिए यह समय काफ़ी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने मार्ग में आने वाली समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आपको एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह आपका मान-सम्मान मज़बूत रहेगा जो कभी-कभी अहंकार में बदल सकता है। ऐसे में, आपको अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहना होगा और दूसरों द्वारा की जाने वाली आलोचना को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। इस समय आपके भीतर का घमंड आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा ख़ास नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको सेहत को नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा और समय पर दवाई लेनी होगी। साथ ही, आपको नियमित रूप से व्यायाम करनी होगी और संतुलित भोजन करनका होगा ताकि आप खुद को फिट रख सकेंगे।
उपाय: शनिवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातक अपने कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रह सकते हैं औ इनका सारा ध्यान रिश्ते पर केंद्रित हो सकता है। ऐसे में, इनके लिए सिद्धांतों और मूल्यों पर चलना होगा। हालांकि, इन लोगों को गुस्सा जल्दी आ जाता है जिस पर इन्हें नियंत्रण रखना होगा।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस दौरान अहंकार और क्रोध आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सत्ता है इसलिए आपको साथी के साथ बहस और विवाद में पड़ने से बचने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 9 के छात्र इस सप्ताह का पूरा इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे जिससे आप अपनी शिक्षा को बेहतर बना सकेंगे। यह जातक जो भी पढ़ेंगे, उसे अच्छे से पढ़ सकेंगे और आपकी एकाग्रता क्षमता मज़बूत होगा। साथ ही, आपको आसपास मौजूद लोगों से बह सहयोग की प्राप्ति होगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इन जातकों के लिए इस सप्ताह प्रगति, पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। इस दौरान आप ऊर्जावान बने रहेंगे और आपके भीतर नेतृत्व क्षमता मज़बूत होगी।
स्वास्थ्य: मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह आपके लिए खुद को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी फिटनेस और ऊर्जा को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। ऐसे में, आप खुद को समय दें जिससे आपको सकारात्मक प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” का 21 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष अंकों की सहायता से भविष्यवाणी करने की प्राचीन विद्या है।
अंक ज्योतिष में अंक 1 को सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है।