मासिक अंक फल 2026: नवंबर

मासिक अंक फल 2026 से जानें, नवंबर का महीना आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

मासिक अंकफल नवंबर 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपके मासिक अंकफल 2026 के माध्यम से नवंबर महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल नवंबर 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए नवंबर 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार नवंबर का महीना साल का ग्यारहवां महीना होने के कारण अंक 2 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 2 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ 2 और 1 को मिलाकर देखा जाए तो अंक 3 बन रहा है। अतः चंद्र और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ गुरु का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।

AstroSage Hindi Banner

हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर शुक्र, सूर्य और बुध का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन नवंबर 2026 का महीना अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बयानबाजी को तेज करवाने का काम कर सकता है। कहीं पर कोई जन आंदोलन या सोशल मीडिया ट्रेंड्स उभर सकते हैं। किसी बड़े नेता के बयान से वैश्विक स्तर पर हलचल भी संभावित है। अर्थव्यवस्था में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारत देश में नई योजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं। युवा, मीडिया, शिक्षा या डिजिटल इंडिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। किसी बड़े नेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता, पद परिवर्तन जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय जल्दबाजी में लिए गए निर्णय कुछ नुकसान दे सकते हैं।

यह महीना घटनाओं से ज्यादा बयानों के लिए जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए नवंबर 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि नवंबर 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर के आ रहा है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। इस महीने अंक 1 और 2 आपके लिए पूरी तरह से फ़ेवर कर रहे हैं। वहीं बाकी के अंक आपके लिए औसत हैं। अनुकूल बात यह है कि कोई भी अंक इस महीने आपके विरुद्ध नहीं जा रहा है। इसलिए सामान्य तौर पर यह महीना आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकेगा। हालांकि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 4 है। अतः आपको अपने कामों को संपन्न करने के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन अनुकूल बात यह रहेगी कि मेहनत के परिणाम आपको मिलेंगे। 

व्यक्तिगत तौर पर भी स्वयं को अनुशासित रखने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि यह अंक परिवर्तन और अनिश्चितता को लेकर के जाना जाता है, अतः कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम भी हो सकते हैं। आपकी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव भी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको लीक से हटकर सोचने का मौका मिलेगा। ऐसे में यदि किसी तरीके का कोई जोखिम उठाने की जरूरत पड़े तो उस पर अच्छी तरह से चिंतन मंथन भी जरूरी रहेगा। नौकरी में कुछ ऐसे टास्क भी दिए जा सकते हैं जिसकी उम्मीद आपको नहीं रही होगी।

व्यापार व्यवसाय में आपको तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इत्यादि के माध्यम से लाभ मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस महीने आर्थिक व्यवस्थापन पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता भी रहेगी। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियों से बचने का सुझाव आपको दिया जाता है। बेहतर होगा कि आपकी बातचीत का तौर तरीका एकदम से स्पष्ट रहे। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियों से बचने की सलाह आपको दी जाती है। इन सावधानियों को अपनाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: सफाई कर्मी को उनकी जरूरत की चीजें भेंट करना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने अंक 9 आपके फेवर में नहीं है। वहीं अंक 1 भी आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। बाकी के सभी अंक आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं। इन अंकों के प्रभाव को देखते हुए इस महीने आपको क्रोध और विवाद से बचने की सलाह हम देना चाहेंगे। विशेषकर भाई बंधु और पड़ोसियों के साथ कोई विवाद न होने पाए इस बात का विशेष ख्याल रखना है। अन्य मामलों में सामान्य तौर पर आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

आपको यात्राओं के मौके मिलेंगे। अन्य मामलों में भी कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी संवाद क्षमता और बुद्धिमत्ता आपको कई जगहों पर आगे रखने का काम करेगी। ऐसे लोग जिनका जुड़ाव मीडिया, सेल्स, लेखन, मार्केटिंग या व्यापार से है, उन लोगों को इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ने की संभावनाएं हैं। आर्थिक मामले में भी सुधार होने की अच्छी उम्मीद है। फिर भी फ़िजूलखर्ची से बचने की जरूरत रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा बहुत उथल-पुथल रह सकती है लेकिन सामान्य तौर पर अनुकूलता बनी रहेगी।

प्रेम संबंधों में भी उत्साह बने रहने की उम्मीद है। वैवाहिक मामलों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकेंगे। यदि आप अपने नर्वस सिस्टम और पाचन इत्यादि का ख्याल रखेंगे तो स्वास्थ्य भी सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। यानी कि सामान्य तौर पर यह महीना आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपके फेवर में नहीं है। बाकी के अंक या तो फ़ेवर में है या फिर तटस्‍थ हैं। अतः यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर स्त्रियों से संबंधित मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

यदि आपकी सीनियर्स या बॉस कोई स्त्री है तो उसके साथ आपके संबंध अच्छे बने रहें, इस बात की पूरी कोशिश करनी है। इस महीने घर परिवार को अधिक से अधिक समय देने की आवश्यकता रहेगी। अनुकूल बात यह रहेगी कि आपको घर को सजाने संवारने का मौका भी मिलेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन संगिनी के साथ या जीवनसाथी के साथ संबंधों को मेंटेन करने की आवश्यकता रहेगी। यद्यपि कोई बड़ा नुकसान नजर नहीं आ रहा है लेकिन फिर भी थोड़ा सा वैचारिक मतभेद रह सकता है। यदि आपका काम सौंदर्य या कला से संबंधित है तो थोड़ी सी कठिनाई के बाद आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

नौकरी और व्यापार में सामान्य तौर पर स्थिरता बनी रहेगी। थोड़े से खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आमदनी भी संतुलित बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सम्मान बढ़ने की संभावनाएं हैं लेकिन यहां भी अपने ईगो को बीच में लाने से बचने की सलाह आपको दी जाती है। यदि आपको डायबिटीज जैसी शिकायत पहले से तो इस महीने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। संतुलित जीवनशैली अपनाने की स्थिति में सब कुछ संतुलित बना रह सकेगा।

उपाय: उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने अधिकांश अंक औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं जबकि कुछ एक अंक विरोध में हैं। वहीं कुछ एक अंक फेवर में भी हैं। अतः महीना आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। क्योंकि इस महीने अंक 7 सबसे अधिक प्रभाव डाल रहा है अत: यह महीना धर्म और आध्यात्म से जुड़े हुए लोगों को काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

इस महीने आप एकांत में रहना पसंद कर सकते हैं। नौकरी में भी आपकी कोशिश अपने काम पर ध्‍यान देने की रहेगी। इधर-उधर की बातों से जुड़ना आपको पसंद नहीं आएगा। व्यापार व्यवसाय में भी आप टू द पॉइंट अपने काम से काम रखेंगे। हालांकि नौकरी और व्यापार की प्रगति थोड़ी सी धीमी रह सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। यह समय आंतरिक तैयारी का है। स्वयं को आने वाले समय के लिए तैयार करना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामले में संतुलन बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सी दूरी महसूस हो सकती है लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगी। यह अनुभूति अस्थाई तौर की है। यानी कि आप अपने परिजनों से जुड़े रहेंगे लेकिन मन में थोड़ा सा विरक्ति के भाव रह सकते हैं।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से मानसिक थकान और अनिद्रा, कभी-कभार परेशान कर सकतें है, जिसे ध्यान, योग आदि के माध्यम से संतुलित किया जा सकेगा। यानी कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे रहा है, जिसे आप प्रेक्टिकल कोशिश करके एवरेज से बेहतर लेवल तक भी ले जा सकेंगे।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने अंक 8 और 9 आपकी फेवर में नहीं है जबकि अंक तीन समानता पर आपका फीवर करेगा अंक एक आपके लिए सबसे ज्यादा सपोर्ट करना चाह रहा है जबकि अंक दो आपके लिए आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। विशेष बात यह है कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव अंक 8 का है और वह आपके फेवर में नहीं है इसलिए यह महीना थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है।

हालांकि, आर्थिक मामलों के लिए इस महीने को अच्छा कहा जाएगा लेकिन जीवन में संघर्ष की मात्रा बढ़ सकती है। यह महीना आपको कुछ और जिम्मेदारियां दे सकता है और आपके धैर्य की परीक्षा भी ले सकता है। काम को लेकर दबाव रह सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी बहुत अधिक सपोर्ट नहीं करेंगे। यही कारण है कि इस महीने आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। हालांकि, मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भी इस महीने धैर्य के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। हालांकि, मेहनत के अनुरूप कमाई अच्छी हो जाएगी। यह एक अनुकूल बात है फिर भी उपलब्धियां में थोड़ा सा विलंब लग सकता है।

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य में विशेषकर उन लोगों को अधिक परेशानी देखने को मिल सकती है जिन्हें जोड़ों को दर्द या गैस जैसी कोई परेशानी अधिक रहती है। अनुशासित रहकर साथ ही साथ नियमित रहकर स्थितियों को बेहतर किया जा सकता है। यदि कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आप मेहनत के साथ उसे शुरू तो कर सकते हैं लेकिन बेहतर रहेगा की यदि उसकी शुरुआत के लिए अभी थोड़ी और प्रतीक्षा कर लें। कहने का मतलब यह है कि कठिनाई के बाद यह महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकेगा।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके फेवर में नहीं है बाकी के एवरेज या एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम देना चाह रहे हैं। यही कारण है कि यह महीना मिला-जुला रह सकता है। कुछ हद तक कठिनाई भरा भी रह सकता है। हालांकि, ऐसे लोग जिनका काम साहस से जुड़ा हुआ है उनके लिए महीना थोड़ी सी बेहतरीन दे सकता है क्योंकि अंक 9 ऊर्जा, साहस और निर्णायक कदमों को आगे बढ़ने का काम करता है। ऐसे में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं लेकिन यह परिवर्तन करना थोड़ा सा कठिन रहेगा। विषेशकरण से लोग जो स्वभाव से जल्दबाजी करने वाले हैं या गुस्सैल है उन्हें यह महीना कुछ अधिक कठिनाई दे सकता है।

वही शांत और धैर्यवान लोगों के लिए महीना औसत लेवल के परिणाम दे सकेगा। ऐसे में सबको धैर्य के साथ काम करने की जरूरत रहेगी क्योंकि धैर्य के साथ किए गए काम आपका फेवर के परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ हद तक प्रतिस्पर्धारण शक्ति है लेकिन आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी। आर्थिक मामलों में भी थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में गुस्से पर नियंत्रण रखने की स्थिति में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिए यह महीना थोड़ा सा कमजोर है विशेष कर ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर इत्यादि की शिकायतें रहती हैं। इस महीने संयम और संतुलन बहुत जरुरी रहेगा। ऐसा करने के बाद ही आप संतोष पर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने कुछ अंक विरुद्ध तो वहीं कुछ अंक आवश्यक है सिर्फ अंक तीन ही है जो आपके समर्थन में है। विशेष बात यह है कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक एक आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है।

यही कारण है कि इस महीने को भी हम मिले-जुले परिणाम देने वाला या औसत परिणाम देने वाला कह सकते हैं। यदि आप अपनी ऊर्जा पर संतुलन बनाएंगे यानी कि अपने क्रोध और गुस्से को नियंत्रित करके उसे सही दिशा में लेकर जाएंगे, तब तो यह महीना आपको और भी अच्छे परिणाम दे सकेगा यह महीना आपको कुछ नई शुरुआत करने में मदद कर सकता है।

आपके भीतर की नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है। निर्णय लेने की शक्ति भी बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। आपकी सलाह निर्णायक सिद्ध होगी। व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को नए संपर्कों के मिलने का फायदा मिलेगा। रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकेंगे। दांपत्य जीवन में आपकी भूमिका काफी अच्छी रह सकेगी लेकिन आपसी मतभेद से बचने की सलाह भी आपको दी जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिर दर्द और आंखों की समस्याएं रह सकती है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नियमित दिनचर्या ध्यान और सूर्य भगवान को जल इत्यादि देना फायदेमंद रहेगा

उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी कि इस महीने सिर्फ अंक तीन ही है जो आपके सपोर्ट में नज़र आ रहा है बाकी के अंक या तो औसत है या फिर आपके विरोध में क्योंकि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक दो आपके लिए आवश्यक परिणाम देना चाह रहा है। तो ऐसे में यह महीना आपको औसत या औसत से थोड़ा सा बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन अंक एक के विरोध को देखते हुए आपको शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।

कोई भी गैर कानूनी काम नहीं करना है। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों की सेवा करनी है। महत्वपूर्ण निर्णय में उनसे सलाह लेनी है। ऐसा करना बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक बनेगा। यह महीना भावनात्मक रूप से थोड़ा सा उतार-चढ़ाव दे सकता है आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। हालांकि, सावधानी इस बात की रखनी है कि दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते-रखते कहीं अपनी भावनाओं को आहत नहीं करवा लेना है। अकेले चलने की बजाय टीमवर्क करेंगे तो परिणाम और बेहतर रहेंगे। नौकरीपेशा लोग सीनियर्स के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश जरूर करें। व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कोई भी एग्रीमेंट तैयार करने में जल्दबाजी नहीं करनी है। आर्थिक रूप से महीना औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। हालांकि, कोई भावनात्मक निर्णय खर्च बढ़ा भी सकता है। पारिवारिक जीवन में आपकी भूमिका समझौता करने वाली रहेगी क्योंकि समझौता होने की स्थिति में ही संतुलन बनेगा फिर भी खुलकर संवाद करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के लिए हाथ से नींद में कभी मानसिक तनाव और पाचन से जुड़ी समस्याएं जिन्हें पहले से हैं उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में आप औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे

उपाय: शिव जी का अभिषेक करना अनुकूलता को बढ़ाएगा।

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए नवंबर 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 2, 3, 9 और 3 का विशेष प्रभाव रहने वाला है। यानी अंक तीन को छोड़कर बाकी सभी अंक आपके लिए आवश्यक लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। अनुकूल बात यह रहेगी कि इस महीने कोई भी ग्रह आपके विरोध में नहीं है। यही कारण है कि आप अपनी मेहनत की अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महीने का पहला हिस्सा अंक 9 की एनर्जी लिए हुए हैं। अतः महीने के पहले हिस्से में परिणाम तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे रहेंगे बाकी पूरा महीना आपको औसत या औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है क्योंकि यह महीना सबसे अधिक अंक तीन का प्रभाव लिए हुए हैं।

ऐसे में यह महीना आपको ज्ञान, विस्तार और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने का काम कर सकता है। आप अपने अनुभव और समझदारी के दम पर कई जटिल समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। शिक्षक, प्रशिक्षण, सलाह, अध्यापन जैसे कार्यों से जुड़े हुए लोगों को यह महीना विशेष अनुकूल परिणाम दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपके वरिष्ठ आपके कम से खुश रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में भी सामान्य तौर पर अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन निवेश से पहले एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बने हुए हैं। घर परिवार में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है। वैसे तो स्वास्थ्य के मामले में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है लेकिन जिन लोगों को पेट से संबंधित कोई समस्या पहले से रही है उन्हें संयमित आहार और नियमित व्यायाम करना जरुरी रहेगा। ऐसा करना अनुकूलता के ग्राफ को और बढ़ाएगा।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक 2 का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 2 के स्वामी चंद्र देव है।

2. मंगल देव का अंक कौन सा है?

मंगल देव को अंक 9 पर स्वामित्व प्राप्त है।

3. 2026 किसका वर्ष होगा?

अंक ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 सूर्य देव का वर्ष होगा क्योंकि 2026 का जोड़ करने पर अंक 1 आता है।