टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 23 से 29 अगस्त, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि वालों के जीवन में फोर ऑफ कप्स का आना ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपनी परेशानियों में खोया हुआ है। इस सप्ताह आप अपनी समस्याओं और भावनाओं के कारण पार्टनर को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसके चलते आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आप अपने रिश्ते को उतना ही महत्व दें जितना आप दूसरी चीज़ों को देते हैं।
आर्थिक जीवन में द हर्मिट संकेत करता है कि जल्दी पैसा कमाने वाली योजनाओं पर भरोसा करने के बजाय खुद बैठकर आर्थिक योजना बनाने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
करियर के क्षेत्र में आपको थ्री ऑफ वैंड्स मिला है जिसका संबंध ट्रेड और व्यापार से है। अगर आपके व्यापार का जुड़ाव विदेश से है यानी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है, तो यह सप्ताह आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य में आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो मानसिक रूप से स्वास्थ्य और सेहत में सुधार का कार्ड है। हालांकि, इन लोगों को किसी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, आपको ज्यादा सोचने या उदास होने से बचना होगा, क्योंकि इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
अफर्मेशन: मैं धन अर्जित करने की अपनी क्षमता पर भरोसा करता/करती हूं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स्ड)
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टू ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि यह सप्ताह आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव या भावनात्मक कंफ्यूजन लेकर आ सकता है। यह कार्ड रिश्ते के बनने या टूटने की स्थिति की तरफ संकेत कर रहा है। इस राशि के युवा जातक जो नया रिश्ता शुरू करने जा रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह रिश्ते परखने का रहेगा। अगर दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं, तो रिश्ता आगे बढ़ेगा, अन्यथा विवाद जन्म ले सकते हैं।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स्ड) बताता है कि यह सप्ताह अनुशासन के साथ योजनाओं की शुरुआत करने या जल्दी पैसा कमाने की इच्छा से आपको सावधान रहने की सलाह देता है।
करियर में फोर ऑफ कप्स का आना ठहराव, उदासीनता और प्रगति की कमी की तरफ इशारा करता है। ऐसे में, आपके करियर में बदलाव होने की आशंका है और काम की रफ़्तार सुस्त रह सकती है। अगर आप नौकरी या करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस योजना को टाल दें।
स्वास्थ्य के संबंध में द हाई प्रीस्टेस हार्मोन संतुलन और प्राकृतिक चक्रों से जुड़ा है। रिवर्स की स्थिति बताता है कि आपको हार्मोन असंतुलन, त्वचा संबंधी समस्याओं या एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
अफर्मेशन: दूसरों की मदद करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने से मेरी समृद्धि में वृद्धि होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: सेवेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द डेविल रिवर्सड
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स आया है जो सहानुभूति और भावनात्मक समझ का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन इस कार्ड का रिवर्सड मिलना भावनात्मक दूरी, ध्यान भटकने या भावनात्मक थकान का संकेत करता है। इस राशि के जो लोग रिश्ते में हैं, उनके लिए इस सप्ताह भी पिछले सप्ताह वाली परिस्थितियां जारी रहेंगी। ऐसे में, आपको अपने साथी की सेहत और भावनाओं पर ध्यान देना होगा। साथ ही, उनकी जरूरतों को नजरअंदाज करने से उनकी सेहत और आपके रिश्ते दोनों प्रभावित हो सकता है।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस रहस्य को दर्शाता है इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति या धन से जुड़े फैसलों को किसी के साथ शेयर न करने की सलाह दी जाती है।
करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ कप्स आपके पास मौजूद विकल्पों और विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवधि में आपको कई नए आइडिया मिल सकते हैं, लेकिन ज्यादा सोचने में समय निकल सकता है। इस सप्ताह करियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत और फोकस आपके लिए जरूरी होगा। नए आइडिया और प्लान बनेंगे, लेकिन उन्हें अमल में लाने में परेशानी हो सकती है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में द डेविल रिवर्सड का आना पुराने रोगों से बाहर आने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। ज्यादा तला-भूना या मीठा भोजन खाने से बचें। इन बदलावों को अपनी जीवनशैली में शामिल करें।
अफर्मेशन: मैं खुद से बिना किसी शर्त के प्यार करता/करती हूं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द एम्परेर (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द स्ट्रेंथ
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्परेर नेतृत्व को दर्शाता है, लेकिन रिवर्सड होने पर हावी होने, जिद्दी रवैये और जरूरत से ज्यादा अहंकार की तरफ संकेत करता है। हालांकि, इस राशि के लोगों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा, परंतु घमंड करने या बहस करने से बचें, अन्यथा रिश्ते में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स का आना आपको अपनी मेहनत के बल पर मिलने वाले लाभ को दर्शाता है जैसे प्रमोशन के साथ बोनस मिलना। यह अवधि लंबे समय के निवेश के लिए भी अनुकूल रहेगी।
करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ वैंड्स एक नई शुरुआत, महत्वाकांक्षा और करियर में आगे बढ़ने की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपको करियर में प्रगति, प्रमोशन या वेतन में वृद्धि मिल सकती है। काम के दौरान आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी लीडरशिप स्किल्स की सराहना होगी।
स्वास्थ्य में द स्ट्रेंथ शारीरिक ऊर्जा, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता और अच्छी सहनशक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, यह सप्ताह आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा, इसलिए आपके लिए संतुलित खानपान, व्यायाम और ध्यान करना फलदायी रहेगा।
अफर्मेशन: मैं धन कमाने के लिए हर बार सही समय पर सही जगह पर होता/होती हूं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: एट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ कप्स भावनात्मक दूरी, उदासीनता और पार्टनर द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दूरी को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन नीरस रह सकता है क्योंकि आप उनका गर्मजोशी से जवाब नहीं दे पाएगा। शादीशुदा जातकों के बीच भी मतभेद जन्म ले सकते हैं।
टू ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आपको आर्थिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने का प्रयास करना होगा या फिर आप पैसों से जुड़े मामलों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खर्च करें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। बचत करने के लिए कमाई के अन्य स्रोत ढूंढ़ने के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह आप भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की शुरुआत कर सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में एट ऑफ कप्स आपको उन चीज़ों से दूरी बनाने के लिए कह रहा है जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऐसे में, आप अपनी नौकरी से असंतुस्ट नज़र आ सकते हैं। आपको कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहेंगे, जिससे आपको संतुष्टि मिले और आप नई दिशा में आगे बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में पेज ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) का आना स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में, आपको स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से पाचन संबंधी रोग घेर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने, संतुलित भोजन करने और सक्रिय रहने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: मेरे विचार सकारात्मक है और मैं धन व खुशहाली को आकर्षित करता/करती हूं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: द चैरियट
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का आना मतभेद, अहंकार का टकराव और भावनात्मक समस्याओं की तरफ संकेत करता है। ऐसे में, आपको इस सप्ताह अपने गुस्से और अहंकार को नियंत्रित रखना होगा। इन समस्याओं की वजह से वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां जन्म ले सकती हैं इसलिए आपको शांत रहना होगा।
सिक्स ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आर्थिक जीवन की योजनाएं सफल होंगी। साथ ही, आपको आर्थिक लाभ या अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
करियर के क्षेत्र में द चैरियट का मिलना दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति और अनुशासन के साथ मिलने वाली सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह पुलिस, डिफेंस या स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहना मिलेगी।
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) लापरवाही, अधीरता या जल्दबाज़ी की तरफ संकेत करता है। हालांकि, इस सप्ताह स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन यात्रा और ड्राइविंग करते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: मैं आज़ादी से अपना जीवन जीता/जीती हूँ।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: टेंपरेंस
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना अचानक बदलाव, स्पष्टता और भ्रम दूर होने की तरफ इशारा करता है। यह सच्चाई और वास्तविकता का कार्ड है। ऐसे में, अब आपके रिश्ते से जुड़ी सभी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता भी बेहतर होगा। खुलकर और ईमानदारी से बात करने से आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आपको सतर्क रहने के लिए कह रहा है। इस अवधि में अचानक कोई खबर, नई नौकरी का ऑफर या खर्च कम करने का कोई तरीका मिल सकता है। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा और बाजार की जानकारी लेते रहें।
करियर के संबंध में द मैजिशियन का प्राप्त होना अपने काम को सही तरीके से करने, अपनी क्षमताओं का उपयोग करने और दूसरों को प्रभावित करने को दर्शाता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका शानदार संचार कौशल और मज़बूत नेतृत्व क्षमता के कारण बॉस और सहकर्मियों के बीच आपको पहचान और सम्मान मिलेगा।
टेंपरेंस संतुलन, संयम और अच्छे स्वास्थ्य का कार्ड माना जाता है, इसलिए कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। साथ ही, आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करें, अच्छा भोजन करें और कुछ समय आराम व ध्यान के लिए निकालें।
अफर्मेशन: मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लगातार नए अवसर मिल रहे हैं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड)
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ कप्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। यह कार्ड भावनात्मक संतुष्टि, पारिवारिक सुख और आपसी खुशी का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में, यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आप दोनों का रिश्ता खुशियों से भरा रहेगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन संतुष्ट और सुखद रहेगा।
थ्री ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इन जातकों ने मेहनत और समझदारी से पैसों को संभाला है इसलिए अब आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। जीवन आसान होने लगेगा जो आपकी किस्मत नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और सही आर्थक फैसलों का फल होगा।
करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि आपकी स्थिति बेहतर होगी और नौकरी में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह करियर में आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी और नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। राइटिंग, बैंकिंग, टीचिंग या काउंसलिंग से जुड़े लोगों को भी करियर में सुधार और तरक्की प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य के संबंध में क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड) का आना भावनात्मक उतार-चढ़ाव, चिंता या मानसिक तनाव की तरफ संकेत करता है जो आपकी शारीरिक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। संतुलित रहने के लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें।
अफर्मेशन: मेरा हर दिन जीवन बेहतर हो रहा है।
धनु राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: डेविल (रिवर्सड)
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स खुशी, मिलन और अपनों के सहयोग को दर्शाता है। ऐसे में, इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। अगर आप विवाहित हैं, तो यह समय पार्टनर के साथ अपनी पसंदीदा जगह घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा। जो जातक अपने रिश्ते को गंभीरता से आगे लेकर जाना चाहते हैं, तो पार्टनर को माता-पिता से मिलवाने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह धन को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। इन लोगों को अचानक से कुछ धन मिल सकता है, लेकिन भविष्य के लिए बचत कर चलना बेहतर होगा। अगर आप आर्थिक रूप से मज़बूत हैं, तो आगे की योजना बनाएं और पैसा तुरंत खर्च न करें। इससे आप भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे।
करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ वैंड्स सफलता, उपलब्धि और प्रशंसा को दर्शाता है। इस सप्ताह आप अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। टीचर्स, मेंटर्स और लाइफ कोच इस हफ्ते अपने ज्ञान और विचार शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
स्वास्थ्य के संबंध में डेविल (रिवर्सड) का आना बताता है कि यह सप्ताह उन समस्याओं से राहत लेकर आएगा जिनका आप सामना कर रहे थे। इस समय अपनी सेहत और साफ-सफाई का ध्यान रखें। ज्यादा तला-भुना या मीठा भोजन के सेवन से बचें और अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाएं।
अफर्मेशन: मैं अपने वर्तमान जीवन और आने वाले जीवन के लिए आभारी हूँ।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द लवर्स (रिवर्सड)
मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में प्रेमपूर्ण स्थिति और विवाद से पीछे हटने की जरूरत को दर्शाता है। इस सप्ताह आपको पार्टनर से बहस करने या उन पर दबाव डालने से बचना होगा। उनसे बात करें और समझने की कोशिश करें कि वह किसी परिस्थिति से गुज़र रहे हैं। उनकी वफ़ादारी पर शक न करें और एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी मज़बूत आर्थिक स्थिति के लिए आभारी बने रहें।
थ्री ऑफ वैंड्स को आपके करियर के लिए सकारात्मक रहेगा। इस कार्ड का संबंध इंटरनेशनल ट्रेड, व्यापार के विस्तार और लाभ को दर्शाता है। जो जातकक बड़ी कंपनियों या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस से जुड़े हैं, उनके के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। साथ ही, कमाई हो अधिक होने की संभावना है। मीडिया या मनोरंजन के क्षेत्र में आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जो आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा।
द लवर्स (रिवर्सड) का आना स्वास्थ्य में आपको द्वारा लिए गए गलत फैसलों और गलत आदतों की वजह से होने वाले असंतुलन को दर्शाता है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य आपके फैसलों पर निर्भर करेगा और आप कोई गलत चुनाव कर सकते हैं इसलिए आप सावधान रहें। व्यायाम करें, संतुलित भोजन करें और ध्यान करें।
अफर्मेशन: मैं ज़िन्दगी में सफलता पाने के लिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास करता/करती हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: द मैजिशियन
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द स्ट्रेंथ
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कहता है कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ के मामले आपके हाथ में रहेंगे। यह समय विवाहित लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, आपके व्यंग्यात्मक मजाक आपके रिश्ते में समस्या का कारण बन सकता है।
आर्थिक जीवन में द मागीचिअन का मिलना बताता है कि इस सप्ताह पर्याप्त धन कमाने के लिए आपके पास क्षमताएं मौजूद होंगी। इस अवधि में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके एक मजबूत आर्थिक योजना बना सकते हैं।
करियर में किंग ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो आर्थिक जीवन की समझ, सही योजना और भौतिक सफलता को दर्शा रहा है। यह समय आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। जिन जातकों का संबंध डेटा साइंस, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, नेगोशिएशन और बैंकिंग से है, उनके लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा।
स्वास्थ्य के मामले में द स्ट्रेंथ को शारीरिक ऊर्जा, सहनशक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखने और फिटनेस मेंटेन करने के लिए उत्तम रहेगा। आपको अपने ऊर्जा पर ध्यान देना होगा जिससे आप स्वस्थ बने रहेंगे।
अफर्मेशन: मैं जीवन में मौजूद समृद्धि के लिए आभारी हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द सन
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द लवर्स का आना रोमांस, आपसी आकर्षण और गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। दो लोगों के बीच बेहतरीन आपसी तालमेल रहेगा इसलिए यह सप्ताह आपकी लव लाइफ मधुर रहेगी। अगर आप अपने मनपसंद इंसान को शादी के लिए प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए यह समय सही रहेगा।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड का मिलना किसी चक्र के समाप्त होने, सफलता और लक्ष्य प्राप्ति की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपके जीवन से आर्थिक समस्याएं काम होने लगेंगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति होने के बावजूद बिना सोचे-समझे ज्यादा खर्च न करें। पैसों को लेकर सावधानी बरतें और अच्छी योजना बनाएं, अन्यथा आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
पेज ऑफ स्वॉर्ड्स करियर में ऊर्जा, सतर्कता और बुद्धिमानी का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक ऐसी अवधि की तरफ इशारा करता है जब आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है और आपके प्रदर्शन को बारीकी से देखा जा सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। यह समय अपने संचार कौशल पर काम करने, विचार व्यक्त करने और अपनी बुद्धि का उपयोग करने के लिए अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य के लिए द सन को बहुत शुभ कार्ड माना जाएगा जो उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही, आप ऊर्जावान रहेंगे इसलिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें, संतुलित भोजन करें और खुश रहें।
अफर्मेशन: मैं आय के बेहतर अवसरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा/रही हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य आदि के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
हाँ, यह स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य को दर्शाता है।