मासिक अंक फल 2026 के माध्यम से सितंबर महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल सितंबर 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए सितंबर 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार सितंबर का महीना साल का नौवां महीना होने के कारण अंक 9 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 9 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ 9 और 1 को मिलाकर देखा जाय तो अंक 10 यानी कि 1 बन रहा है।

अतः मंगल और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ दोबारा से सूर्य का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर मंगल, सूर्य और सूर्य का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन सितम्बर 2026 का महीना देश दुनिया के मामले में महत्वपूर्ण, परिवर्तनकारी और निर्णायक रह सकता है। क्योंकि सितंबर 2026 सार्वभौमिक रूप से सूर्य का महीना होगा, जो नेतृत्व, सरकार, नई शुरुआत, निर्णय, अहंकार और शक्ति जैसे मामलों के लिए जाना जा सकता है। देश दुनिया में सरकार के कुछ फैसले सख्त रह सकते हैं। कुछ देशों में नेतृत्व का परिवर्तन भी हो सकता है। इस्तीफा या नई नीतियों की घोषणा भी संभावित है।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
राष्ट्र अध्यक्षों और शासकों का रवैया अहंकारी तथा आक्रामक रह सकता है। भारतवर्ष की बात की जाय तो यहां सरकार के फैसले साहसिक और बड़े लेवल के रह सकते हैं। प्रशासन में शक्ति और अनुशासन के भाव मजबूत होंगे। नए कानून, योजनाएं और सुधार लागू हो सकते हैं। भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई वाली स्थितियां रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यद्यपि स्त्रियों से जुड़े हुए मामलों में कहीं-कहीं से लापरवाही वाली खबरें भी देखने को मिल सकती हैं।
आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए सितंबर 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि सितंबर 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर के आ रहा है और सबसे पहले हम चर्चा करते हैं मूलांक 1 की।
मूलांक 1
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए सितम्बर 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि इस महीने अंक 6 आपके फेवर में नहीं है जबकि अंक 9 आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है। बाकी सभी अंक आपके फेवर में हैं। क्योंकि अधिकांश अंक आपके फ़ेवर में हैं, उसमें भी विशेष बात यह कि सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक २ भी आपके फेवर में है। इसलिए सामान्य तौर पर यह महीना आपके फ़ेवर में रहेगा। छोटी-मोटी विसंगतियों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।
इस महीने भावनात्मक रूप से संतुलित रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप संयम के साथ काम करेंगे और तार्किक मामलों में भावनाओं का प्रभाव नहीं पड़ने देंगे तो लगभग अधिकांश मामले आपके फेवर के परिणाम दे सकेंगे। विशेषकर रिश्तो की गलतफहमी को दूर करने में यह महीना सहायक बन सकता है। साझेदारी के कामों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दिला सकता है। धैर्य के साथ काम करेंगे तो अन्य मामलों में भी परिणाम अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी के सहयोग की आवश्यकता महसूस हो सकती है।
प्रयास करने पर वह सपोर्ट आपको मिल भी जाएगा। भावनात्मक रूप से स्थिर रहने पर रिश्तों की गलतफहमी दूर हो सकेगी। जब भी कार्यक्षेत्र या सामाजिक मामलों से जुड़ा कोई निर्णय लेना हो तो उस समय भावुक होकर निर्णय नहीं लेने हैं बल्कि तार्किक और वरिष्ठों की सलाह के अनुसार निर्णय लेने उचित रहेंगे। मानसिक तनाव से भी बचना है। इन सावधानियों को अपनाकर इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: शिव जी का अभिषेक करना अनुकूलता को बढ़ाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 2
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी की अंक 9 आपकी फेवर में नहीं है। कोई अंक 1 आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकेगा जबकि बाकी के अंक आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। इसका मतलब यह है कि यह महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकेगा या यूं भी कह सकते हैं कि महीना आपको काफी हद तक बेहतर परिणाम दे सकेगा।
यह महीना सामाजिक मामलों में आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। यदि आप किसी भी तरह से क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो भी इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों से सुंदर सहयोग आपको मिल सकेगा। यह महीना आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सहायक बनेगा। बात शिक्षा की हो या फिर किसी तरह के एडवाइस की। आप इन मामलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। धार्मिक क्षेत्र में भी आपका जुड़ाव बढ़ेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव भी कर सकेंगे।
यदि व्यर्थ के अहंकार से बचेंगे और संयमित रूप से बातचीत करेंगे तो पारिवारिक मामलों में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिजन आपकी बात मानेंगे। अंक 1 की अधिकता और उसका विशेष सपोर्ट न मिलाना आपके भीतर आलस्य के भाव को बढ़ा सकता है। आलस्य से बचेंगे और प्रशासनिक लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएंगे तो परिणाम और अच्छे रहेंगे। अंक 9 के विरोध को देखते हुए व्यर्थ के गुस्से से बचना है। भूमि और भवन इत्यादि से संबंधित मामलों में धैर्य पूर्वक काम करना है। भाई और पड़ोसियों के साथ संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश करनी है। इन सावधानियों को अपनाकर इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 3
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि केवल अंक 9 ही है जो इस महीने खुलकर आपका सपोर्ट करना चाहेगा। अंक 1 और 4 आपके लिए औसत हैं जबकि अंक 5 और 6 आपके विरोध में हैं। अतः यह महीना कुछ हद तक कठिनाइयों से युक्त रह सकता है। क्योंकि अंक 4 इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डाल रहा है और उसका स्वभाव ही है हार्ड वर्क करवाना, इसलिए इस महीने आपको बहुत सारे कामों में तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
पर्सनल लेवल पर अनुशासित रहने की स्थिति में यह महीना बेहतर परिणाम दे सकेगा लेकिन अनुशासन की कमी कठिनाइयों के लेवल को बढ़ा सकती है। यह महीना अचानक से बदलाव भी दे सकता है। नौकरी अथवा व्यापार में अस्थिरता के कुछ भाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए लोग या ऑनलाइन काम करने वाले लोग इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन उन लोगों को भी इस महीने सजग रहने की आवश्यकता तो रहेगी ही रहेगी। क्योंकि इस महीने कुछ धोखे या फ्रॉड भी हो सकते हैं।
ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोग साइबर फ्रॉड से बचने की कोशिश करें। किसी अजनबी के कहने पर कोई निवेश न करें। फोन इत्यादि पर भी चतुराई से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। यथासंभव कोर्ट कचहरी से दूर रहने का प्रयास करेंगे तो परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। अंक 9 का सपोर्ट इस बात का संकेत है कि प्रशासन और पुलिस आपका फेवर करेंगे। ईश्वर न करें कि आपको किसी ऐसी स्थिति से गुजरना पड़े लेकिन यदि कोई ऐसी स्थिति आती है, जहां पर पुलिस और प्रशासन की आवश्यकता पड़ती है तो आप उनका सहयोग ले सकते हैं। नंबर 9 आपको उनके माध्यम से फायदा पहुंचाने का काम करेगा। भाई बंधु और पड़ोसी भी आपके सहयोग में तत्पर रहेंगे। कहने का मतलब यह है कि सजग रहेंगे तो किसी तरीके की कोई समस्या आएगी ही नहीं।
उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 4
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि इस महीने अंक 1 और 6 आपके फेवर में नहीं हैं जबकि अंक 9 आपके लिए औसत परिणाम दे रहा है। ऐसे में सिर्फ 5 ही है जो आपको सपोर्ट कर रहा है। हालांकि अंक 5 इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डाल रहा है और 5 आपको सपोर्ट कर रहा है। इसलिए कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
इस तरह से हम इस महीने को मिले-जुले परिणाम देने वाला कह सकते हैं। संतुलन बिठाकर चलने की स्थिति में यह महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम भी दे सकेगा। अंक 5 का सपोर्ट इस महीने कुछ मामलों में तेजी लाने का भी काम करेगा। यानी कि काम स्पीडली कंप्लीट होंगे, नए कनेक्शंस भी बन सकते हैं। ऐसे लोग जो मार्केटिंग मीडिया इत्यादि से जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में संतुलन बिठाकर चलने की स्थिति में अच्छा लाभ भी मिल सकता है।
यात्राएं भी हो सकेंगी और कुछ अच्छी डील्स भी आपके हिस्से में आ सकेंगी लेकिन महिलाओं और वरिष्ठ लोगों का सम्मान बहुत जरूरी रहेगा। यदि आप किसी महिला या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से डील कर रहे हैं, विशेष कर ऐसा व्यक्ति जिसकी उम्र आपके पिता की उम्र के लगभग हो तो उन लोगों के साथ बहुत ही सावधानी से निर्वाह करने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करेंगे तो न केवल सकारात्मक परिवर्तन का लाभ ले सकेंगे बल्कि अपने काम धंधे में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करके आमोद प्रमोद का अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।
मूलांक 5
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि यह महीना आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। वहीं अंक 9 यह संकेत दे रहा है कि बेवजह के क्रोध से बचने की जरूरत रहेगी। अंक 5 के बारे में कहा जाता है कि यह जीवन को संतुलित करने का काम करता है, तो यदि अंक 5 के प्रभाव को आपने पूरी तरह से मैनेज कर रखा है।
यानी कि आप हर मामले में संतुलन बिठाकर चलते हैं, तब तो कोई दिक्कत ही नहीं है लेकिन यदि क्रोध और आवेश अभी भी आप पर प्रभावी रहते हैं तो इन मामलों में जागरूकता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। यह महीना घर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ इंजॉय करने का महीना है। तो ऐसे में बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश भी इस महीने कामयाब रहेगी। साथ ही साथ घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी हो सकता है अथवा किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंध के लिए भी इस महीने को काफी अच्छा कहा जाएगा। अलबत्ता इस मामले में भी आवश्यकता से अधिक भावुक होने से बचने की सलाह आपको दी जाती है।
विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने का मामला हो या फिर वैवाहिक जीवन से जुड़ा हुआ मामला। लगभग अधिकांश मामलों में यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कला से संबंधित मामला हो या फिर लग्जरियस आइटम से संबंधित मामला; इन मामलों में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अलबत्ता इन प्राप्तियों के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। मनोरंजन और होटल व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देख सकता है। नौकरी और व्यापार में स्थिरता के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकते हैं। अत: आर्थिक मामले में संतुलन बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मूलांक 6
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी की अंक 9 इस महीने फेवर में नहीं है। बाकी के ज्यादातर अंक आपके लिए एवरेज परिणाम देना चाह रहे हैं। वहीं अंक 6 आपको अपने लेवल पर पूरा सपोर्ट देना चाहेगा। इसलिए इस महीने आपको भी क्रोध और विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। बाकी अन्य मामलों में आप अपने प्रयत्न के अनुरूप परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। क्योंकि अंक 7 आत्म चिंतन और आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ अंक माना जाता है। तो ऐसे में यह महीना रिलाइजेशन के दृष्टिकोण से अच्छा माना जाएगा।
आपको किसी व्यक्ति के बारे में जानना हो या किसी विशेष लक्ष्य को समझना हो तो इन मामलों में यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। हो सकता है कि इस महीने आप बहुत ज्यादा भीड़भाड़ को पसंद न करें। अकेले बैठकर सोने की कोशिश करें, यह स्वाभाविक गुण होगा। यानी कि आपके भीतर किसी तरह के नकारात्मकता नहीं आएगी बल्कि मंथन के लिए कुदरत आपको अकेले बैठने का इरादा दे सकती है और इस एकांतवास से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तुलनात्मक रूप से धीमापन रह सकता है लेकिन कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है।
यह समय आंतरिक तैयारी का समय है। आप आर्थिक मामलों में संतुलन बिठा सकेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ भी शायद कम जुड़ाव का एहसास हो। इस समय यदि स्वास्थ्य में कमजोरी का अनुभव हो तो अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। थोड़ा सा ध्यान योग करें, इससे स्थितियां संतुलित हो सकेंगी।
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
मूलांक 7
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि आपके लिए भी अंक 9 इस महीने अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। वहीं अंक 1 आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। बाकी सभी अंक आपके फेवर में नजर आ रहे हैं। इसलिए अधिकांश मामलों में इस महीने आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर यदि आप क्रोध पर संयम रखेंगे, किसी से विवाद नहीं करेंगे और विवादास्पद परिस्थितियां निर्मित होने पर संयमित रहकर काम करेंगे तो फिर आप नकारात्मकता को नियंत्रित करके परिणामों को और भी अच्छे लेवल पर ले जा सकेंगे। सामान्य तौर पर यह महीना आपको कर्म प्रधान बन सकता है।
यानी कि आप भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर यकीन कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी इस महीने आपको मिल सकती हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके धैर्य की परीक्षा लेना चाह रहा है। यदि आप तैयार रहेंगे तो आप उस परीक्षा में सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा दबाव रह सकता है लेकिन मेहनत के फल धीरे-धीरे मिलते रहेंगे और फ़ेवर के परिणाम मिलते रहेंगे। सरकारी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अत: किसी भी तरीके के लापरवाही नहीं बरतनी है। आर्थिक मामलों में यह महीना आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। भले ही आर्थिक उपलब्धियां में कुछ विलंब देखने को मिले लेकिन अच्छी उपलब्धियों के योग बने हुए हैं।
पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ने की योग बन रहे हैं। क्योंकि इस महीने अंक 8 आप पर सबसे अधिक प्रभाव डाल रहा है। तो ऐसे में जोड़ों का दर्द या थकान की शिकायत रह सकती है। इन सभी स्थितियों को देखते हुए आपको हर एक मामले में अनुशासन और नियमितता की आवश्यकता रहेगी। भले ही स्वास्थ्य का मामला हो या फिर कार्यक्षेत्र का मामला, सभी मामलों में अनुशासित रहकर आपको कार्य करना है। क्योंकि ऐसा करने पर परिणाम बेहतर हो सकेंगे।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। यानी कि दो बार रिपीट हो रहा अंक एक आपकी फेवर में नहीं है बाकी के सभी अंक आपके लिए औसत लेवल के परिणाम दे रहे हैं। यानी कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। क्रोध या विवाद की स्थिति में या फिर सेल्फ रिस्पेक्ट को लेकर महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
इस महीने शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। बाकी अन्य मामलों में महीना सामान्य तौर पर आपको आपके प्रयासों के अनुरूप परिणाम दे सकेगा। अंक 9 का सर्वाधिक प्रभाव इस बात का संकेत है कि यह महीना आपके भीतर अच्छी ऊर्जा देना चाहेगा। आपके भीतर का साहस बढ़ेगा और आपके कई कदम निर्णायक साबित होंगे। क्योंकि अंक 9 से मिलने वाली ऊर्जा बड़ी मात्रा में रहेगी, इसका सबसे अच्छा उपयोग आप अपने पेंडिंग पड़े हुए कामों को कंप्लीट करने में कर सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने के बाद आपको नए काम मिलने वाले हैं।
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से भी यह महीना थोड़ा सा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में गुस्से पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। वैसे स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा लेकिन जिन लोगों को ब्लड प्रेशर इत्यादि की शिकायत है, उन्हें जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। वाहन इत्यादि सावधानी से चलना है। जिससे चोट खरोच इत्यादि लगने का भय न रहे। संयम और संतुलन के साथ चलेंगे तो यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकेगा।
आपका साहस और आपका धर्य आपके लिए अच्छे सहयोगी बनेंगे। यानी कि यह महीना आपके प्रयत्नों के अनुरूप आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। बस कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता रहेगी, जिनका उल्लेख हमने किया है। यानी की क्रोध और विवाद से बचेंगे तो सामान्य तौर पर इस महीने आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए सितंबर 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 9, 1, 5 और 6 का प्रभाव दे रहा है। वैसे तो अंक 1 को काफी अच्छे परिणाम देने वाला अंक माना गया है लेकिन इस महीने अंक 1 आप पर तीन तरह से प्रभाव डाल रहा है और दोनों ही काफी ऊर्जावान अंक माने गए हैं। अंक 1 सूर्य का अंक है वहीं आपका मूलांक 9 मंगल का अंक है। दोनों के भीतर इतनी अधिक ऊर्जा होती है कि यदि उस पर संतुलन न जाय तो नुकसान भी हो सकता है।
इसलिए इस महीने को हम मिले-जुले परिणाम देने वाला कहेंगे। क्योंकि अंक 5 और 6 आपको कोई विशेष सपोर्ट नहीं दे रहे हैं ऐसे में इस महीने संतुलन बनाने की बहुत जरूरत रहेगी। स्त्रियों से संबंधित मामले में भी बहुत ही सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप इस तरह की कुछ सावधानियां अपना लेते हैं तो फिर अन्य मामलों में यह महीना आपको अच्छे परिणाम देगा। क्योंकि अंक 1 के माध्यम से सूर्य ग्रह आपके आत्मबल को बढ़ाने का काम करेगा, आपके भीतर की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा, व्यापार व्यवसाय में नए संपर्क देकर आपको फायदा कराना चाहेगा।
अटके हुए प्रोजेक्ट दोबारा से स्पीड पकड़ सकते हैं। इन सबके बीच अहंकार और जल्दबाजी से बचने की जरूरत रहेगी। संबंधों के बीच में अहंकार को नहीं आने देंगे तो रिश्ते नाते भी अच्छे बने रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिर दर्द, आंखों में थकान, ब्लड प्रेशर जैसी कुछ समस्याएं जिन्हें पहले से हैं; उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। बाकी अन्य लोगों को औसत परिणाम मिलते रहेंगे।
उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष मासिक राशिफल वह भविष्यवाणी होती है जो व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके मूलांक की गणना करके बनाई जाती है। इसके माध्यम से आने वाले महीने में करियर, धन, स्वास्थ्य, रिश्ते और जीवन की अन्य परिस्थितियों के बारे में संकेत प्राप्त होते हैं।
अपना मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़ें। उदाहरण के लिए यदि आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है तो 1+9 = 10 और 1+0 = 1 होगा। इसलिए आपका मूलांक 1 माना जाएगा।
अंक ज्योतिष के अनुसार सितंबर साल का नौवां महीना है, इसलिए इस महीने पर अंक 9 (मंगल ग्रह) का विशेष प्रभाव रहेगा। साथ ही वर्ष 2026 का कुल योग 1 होने के कारण सूर्य ग्रह का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।