कामिका एकादशी 2026: आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हम अपने लिए समय निकालना भूल जाते हैं। ऐसे में, हिंदू धर्म की कुछ विशेष तिथियां हम रूककर भगवान का स्मरण करने के अवसर प्रदान करती हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है कामिका एकादशी जिसे वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में से विशेष माना जाता है।

सावन माह में भगवान विष्णु की पूजा शुभ मानी जाती है और इसी महीने में कामिका एकादशी पड़ती है। यह दिन जगत के पालनहार का आशीर्वाद पाने और जीवन से दुखों व कष्टों के अंत के लिए श्रेष्ठ होता है। भगवान शिव के माह में आने के कारण कामिका एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे एमी, एस्ट्रोसेज एआई “कामिका एकादशी 2026‘ का यह विशेष ब्लॉग अपने पाठकों के लिए लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको कामिका एकादशी से जुड़ीं सारी जानकारी प्राप्त होगी। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कामिका एकादशी के बारे में सब कुछ।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
कामिका एकादशी 2026: तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कामिका एकादशी 09 अगस्त 2026 को पड़ेगी जो हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आती है। यह चंद्र मास की ग्यारहवीं तिथि पर आती है। इस तिथि पर किए गए धार्मिक कार्यों से नकारात्मकता का अंत, भावनात्मक असंतुलन की कमी और पूर्वजन्म के कर्मों से मुक्ति प्राप्त होती है। बता दें कि एकादशी तिथि व्रत का पारण अगले दिन अर्थात द्वादशी तिथि पर होता है।
कामिका एकादशी 2026 की तिथि: 09 अगस्त 2026, रविवार
एकादशी तिथि प्रारंभ: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से (08 अगस्त को)
एकादशी तिथि समाप्त: सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक (09 अगस्त तक)
कामिका एकादशी पारणा मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 47 मिनट से सुबह 08 बजकर 26 मिनट पर (10 अगस्त को)
अवधि: 2 घंटे 39 मिनट
नोट: उदया तिथि के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत इस साल 09 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कामिका एकादशी 2026 पर बनेगा ये शुभ योग
इस साल की कामिका एकादशी बहुत शुभ रहने वाली है क्योंकि इस दिन एक बेहद शुभ माने जाने वाला हर्षण योग बनने जा रहा है। बता दें कि कामिका एकादशी के पूरे दिन हर्षण योग रहने वाला है। हर्षण योग का प्रभाव दिन को सकारात्मक बनाने का काम करता है। हर्षण योग का अर्थ “खुशी” या “आनंद, से होता है इसलिए इस योग के दौरान किए गए शुभ एवं मांगलिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही, आपके जीवन में ख़ुशियों का आगमन होता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कामिका एकादशी 2026 का महत्व
कामिका एकादशी का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इसलिए इस दिन इनकी पूजा कल्याणकारी और पुण्यदायक होती है। कामिका एकादशी व्रत को जो जातक सच्चे मन से करता है, उन्हें अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, इसका धार्मिक महत्व तीर्थ यात्रा या गंगा स्नान से भी अधिक माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत के शुभ प्रभाव से आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं। इस दिन भक्त द्वारा की गई भगवान विष्णु की पूजा से पितृ संबंधित कष्ट भी दूर हो जाते हैं। कामिका एकादशी पर पवित्र तीर्थ स्थानों पर नदी, कुंड और सरोवर में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा में आपको तुलसी पत्तियों को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ़ आपसे प्रभु प्रसन्न होंगे, बल्कि आपके जीवन से भी सभी कष्टों का निवारण हो जाएगा। यह एकादशी आपको घोर पापों से भी मुक्ति दिला सकती है। मान्यता के अनुसार, यदि आपसे जाने-अनजाने में कोई गंभीर पाप हुए हैं, तो वह इस व्रत को भक्तिभाव और श्रद्धापूर्वक करने से आपके यह पाप नष्ट हो जाते हैं।
कामिका एकादशी व्रत के प्रभाव से भक्त शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन की प्राप्ति के लिए कामना करते हैं जिसे उन्हें मोक्ष प्राप्ति का मार्ग अग्रसर होता है। साथ ही, जातक को जन्म-मरण के चक्करों से मुक्त हो जाता है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
चातुर्मास में कामिका एकादशी 2026 का महत्व
आपको बता दें कि कामिका एकादशी हर साल चातुर्मास के दौरान पड़ती है जो बहुत शुभ मानी जाती है। चातुर्मास चार महीने की ऐसी अवधि होती है जो देवशयनी एकादशी के दिन से शुरू होकर देवउठनी एकादशी पर समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि चातुर्मास के चार महीनों की अवधि में क्षीरसागर में योगनिद्रा में रहते हैं। चातुर्मास के दौरान सभी तरह के धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है इसलिए इसका आध्यात्मिक महत्व बढ़ जाता है।
चातुर्मास के दौरान लोग अपने जीवन में अधिक अनुशासन लाने का प्रयास करते हैं। कई भक्त इस समय व्रत रखते हैं, नियमित पूजा-पाठ करते हैं, मंत्र जप करते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं जिससे मन और जीवन दोनों में सुख-शांति बनी रहती है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
कामिका एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा
हिंदू पौराणिक ग्रंथों में कामिका एकादशी का वर्णन मिलता है जब भगवान कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को कामिका एकादशी की कथा सुनाई थी।
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में एक गांव में एक जमींदार निवास करता था। एक बार उस जमींदार की एक ब्राह्मण के साथ लड़ाई हो गई और क्रोध में आकर जमींदार ने उस ब्राह्मण की हत्या कर दी। इसके पश्चात, जमींदार को अपने कृत्य पर बहुत ग्लानि हुई और वह ब्राह्मण के दाह संस्कार में शामिल होना चाहता था जिससे वह अपने इस पाप के लिए क्षमा मांग सकें, परंतु उसे इसकी अनुमति नहीं मिल पाई। ऐसे में, उस जमींदार पर ब्राह्मण हत्या जैसा घोर पाप लग गया।
पश्चाताप की अग्नि में जलते हुए उस जमींदार ने एक संत से पूछा कि वह इस पाप से किस तरह से मुक्ति प्राप्त कर सकता है? इस पर संत ने जमींदार से कहा कि उसे कामिका एकादशी का व्रत और पूजन करना चाहिए। जमींदार ने संत के कहे अनुसार कामिका एकादशी का व्रत और पूजन किया। जब रात्रि में जमींदार भगवान की मूर्ति के समीप ही सो रहा था, उस समय भगवान विष्णु उसके सपने में आए और उन्होंने उसे ब्राह्मण की हत्या के पाप से मुक्त कर उसे क्षमा कर दिया।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कामिका एकादशी 2026 व्रत की पूजा विधि
कामिका एकादशी 2026 पर व्रत की पूजा सही विधि से करने पर आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है इसलिए यहाँ हम आपको कामिका एकादशी 2026 की सही पूजा विधि प्रदान कर रहे हैं।
- भक्तजन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा शुरू करने से पूर्व घर और पूजा स्थान की साफ-सफाई करें।
- इसके बाद, शांत मन से भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें।
- अब भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र एक चौकी पर वस्त्र बिछाकर स्थापित करें और उन्हें फूल, धूप, दीप, फल व तुलसी दल अर्पित करें।
- पूजा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करते रहे।
- कामिका एकादशी पर व्रत की कथा अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए।
- इस एकादशी का व्रत आप अपनी क्षमता के अनुसार निर्जला या फलाहार रख सकते हैं।
- दिनभर भगवान का ध्यान करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- संभव हो, तो रात्रि में भगवान का भजन-कीर्तन और जागरण करें।
- अगले दिन यानी कि द्वादशी तिथि पर ब्राह्मण को भोजन कराकर और सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा देकर पारण मुहूर्त में अपना व्रत खोलें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कामिका एकादशी 2026 पर भूल से भी न करें ये काम
- कामिका एकादशी के दिन अनाज, प्याज, लहसुन, मांसाहार, मदिरा और चावल आदि के सेवन से बचना चाहिए।
- इस दौरान क्रोध, व्यर्थ के विवाद, तनाव और नकारात्मक विचारों को अपने मन में लेकर आने से बचना होगा।
- इस दिन व्यक्ति को हल्का और सात्विक भोजन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- किसी को भी अपशब्द कहने या गलत कार्य करने से बचें। साथ ही, धैर्य और विनम्रता बनाए रखें।
- अनावश्यक चीज़ों और ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से बचें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस वर्ष कामिका एकादशी 09 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।
कामिका एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
हाँ, कामिका एकादशी के व्रत में फल और दूध का सेवन कर सकते हैं।