मंगल का मिथुन राशि में गोचर: शुभ या अशुभ?

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: इन 4 राशियों के बनेंगे अचानक धन लाभ के योग!

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और मज़बूत इच्छाशक्ति का कारक ग्रह माना जाता है जो अब मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल देव का संबंध हमेशा से कर्म, संघर्ष और चुनौतियों का डटकर सामना करने का प्रतिनिधित्व करता है। यह ग्रह हमें अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी तरह से आगे बढ़ने और मुश्किल परिस्थितयों से हार न मानने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

AstroSage Hindi Banner

वहीं, मिथुन राशि बुद्धि, संचार कौशल और तेज़ बुद्धि की राशि मानी जाती है। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। साथ ही, यह तर्क, सीखने की क्षमता और बेहतरीन संवाद के लिए जानी जाती है। ऐसे में, जब दो अलग-अलग तरह की ऊर्जाएं एक साथ आती हैं, तो इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग “मंगल का मिथुन राशि में गोचर” के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि यह गोचर आपके लिए क्या भविष्यवाणी कर रहा है? ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर का क्या महत्व है और यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा।          

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: समय और तिथि 

मंगल देव अब वृषभ राशि से निकलकर 02 अगस्त 2026 की सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल के इस गोचर को सामान्य नहीं कहा जा सकता है, बल्कि एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना के रूप में देखा जा सकता है। मिथुन एक वायु तत्व की राशि है, जिसका जुड़ाव बुद्धि, संवाद, सीखने की क्षमता और विचारों के आदान-प्रदान से होता है। वहीं, मंगल को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है और इन्हें ऊर्जावान, साहसी और तुरंत निर्णय लेने वाले ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में , जब साहस और युद्ध के ग्रह मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं जो प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करना पसंद करती है, तो इसका प्रभाव काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल ग्रह का महत्व 

मिथुन राशि में मंगल के प्रभाव को जानने से पहले आइए मंगल ग्रह के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगल देव को ग्रहों को योद्धा माना जाता है जो शक्ति, साहस, पराक्रम, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह व्यक्ति की इच्छाशक्ति और अपने जीवन का लक्ष्य पाने के लिए संघर्ष करने को भी दर्षाता है।

बात करें मंगल ग्रह की स्थिति की, तो अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल महाराज मजबूत और शुभ स्थिति में होते हैं, तो इसका प्रभाव उस इंसान के व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ऐसे व्यक्ति साहसी, ऊर्जावान और समय आने पर तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं।

यह जातक नेतृत्व वाली भूमिकाओं को बहुत अच्छे से निभाते हैं क्योंकि मुश्किल परिस्थितियों में बड़े और साहसिक फैसले लेने से पीछे नहीं हटते हैं। यह लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मबजूत होते हैं जिसके चलते ये समस्याओं का सामना डटकर करने में सक्षम होते हैं। कुंडली में मंगल देव की शुभ स्थिति आपको मज़बूत मांसपेशियां, खेल-कूद में रुचि और प्रतिस्पर्धी स्वभाव भी प्रदान करती है जिससे आप खेल, व्यापार या किसी भी ऐसे क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जहां साहस और पहल की आवश्क्य होती है। 

वहीं दूसरी तरफ, जब कुंडली में कमज़ोर, पीड़ित या अशुभ स्थिति में होते हैं, तो जातकों को इसके परिणाम भिन्न-भिन्न तरीके से झेलने पड़ते हैं। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है और साथ ही, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वह कंफ्यूज नज़र आ सकता है। कमजोर मंगल का संबंध रक्त, मांसपेशियों और त्वचा से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी होता है। साथ ही, ऐसे जातकों को दुर्घटनाओं या छोटी-मोटी चोट लगने का खतरा बना रहता है।

मान्यताओं के अनुसार, कमज़ोर मंगल ग्रह को मज़बूत करने के लिए अनंतमूल की जड़ धारण करने या मूंगा रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि, आपको कोई भी उपाय अपनाने से पहले किसी अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषी से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कुंडली के विभिन्न भावों पर मंगल का प्रभाव 

जन्म कुंडली के भिन्न-भिन्न भावों में मंगल की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रकार का प्रभाव डालता है। 

पहला भाव: मंगल देव के प्रथम भाव में होने से व्यक्ति साहसी, आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता और खेल-कूद में रुचि रखने वाला होता है। 

दूसरे भाव:  मंगल ग्रह के दूसरे भाव में बैठे होने पर वाणी में कठोरता आ सकती है। साथ ही, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

तीसरी भाव:  कुंडली के तीसरे भाव में मौजूद मंगल महाराज आपके भीतर साहस को बढ़ाने का काम करते हैं और भाई-बहनों के साथ संबंधों को मज़बूत करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी मेहनत करता है।      

चौथा भाव: जब मंगल ग्रह आपके चौथे भाव में स्थित होते हैं, तो पारिवारिक जीवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ समस्याएं पैदा करने का काम कर सकते हैं। 

पांचवें भाव: मंगल देव की पांचवें भाव में उपस्थिति आपके बुद्धि को तेज़ और प्रतिस्पर्धी स्वभाव बनाते हैं। हालांकि, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। 

छठे भाव: छठे भाव में बैठकर मंगल महाराज अपने शत्रुओं, कर्ज़ और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे जातक प्रतिस्पर्धा और जीवन की कठिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सातवें भाव: कुंडली के सातवें भाव में मंगल ग्रह उपस्थित होने से वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, आपको रिश्ते में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता होगी। 

आठवें भाव: मंगल ग्रह की मौजूदगी आठवें भाव में स्थिति अपेक्षाकृत समस्याएं लेकर आ सकते हैं। यह अचानक होने वाली घटनाएं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं या छिपी हुई परेशानियां आपके जीवन में पैदा कर सकते हैं। 

नौवां भाव: कुंडली के नौवें भाव में मंगल ग्रह भाग्य, धर्म और पिता या गुरु के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देने का काम कर सकते हैं। 

दसवां भाव: दसवें भाव में मंगल महाराज की उपस्थिति को करियर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती, महत्वाकांक्षी और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। 

ग्यारहवां भाव: ग्यारहवें भाव में मंगल देव आपके आय में वृद्धि और लंबे समय से चली आ रही इच्छाओं को पूर्ति में सहायक होता है। 

बारहवें भाव: जब मंगल ग्रह कुंडली के बारहवें भाव में बैठे होते हैं, तब जातकों को खर्चों, नींद और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस स्थिति में व्यक्ति जल्दबाज़ी में निर्णय ले सकता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: क्या होता है अग्नि और वायु के मिलन पर?

जब मंगल की अग्नि तत्व वाली ऊर्जा मिथुन राशि की बुद्धि और संचार कौशल  से मिलती है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति की सोच और कार्य करने के तरीके पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस दौरान लोग सामान्य से अधिक सोच-विचार कर सकते हैं,  बोलते हैं और निर्णय लेने की कोशिश करते हैं। आपके भीतर दूसरों से बात करने का आत्मविश्वास बढ़ता है जिसके चलते डिबेट, नेगोशिएटर और प्रेसेंटाकतिओन को आप आसानी से पूर्ण कर पाते हैं।         

जैसे वायु अग्नि को ओर तेज़ बनाने का काम करती है, ठीक वैसे ही वायु आगे के तेज़ी से फैलने का कारण भी बनती है। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मिथुन राशि में गोचर के दौरान जल्दबाज़ी करना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। इन जातकों के लिए बिना पूरी जानकारी के निर्णय लेना, बिना सोचे-समझे कुछ कह देना या परिस्थितियों को पूरी तरह समझे बिना कदम उठाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

इसी वजह से वैदिक ज्योतिष में मंगल का मिथुन राशि में गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है। यह केवल मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं है, बल्कि इस समय मंगल की ऊर्जा को धैर्य के साथ इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, बुद्धि के साथ साहस का संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के लिए मंगल लग्न भाव और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर के… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए मंगल द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं और… (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए मंगल दशम और पंचम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ… (विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए मंगल नवम और चतुर्थ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ… (विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए मंगल अष्टम और तृतीय भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर… (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि के लिए मंगल दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और इस… (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए मंगल लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर के… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर के… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के लिए मंगल एकादश और चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए मंगल दशम और तृतीय भाव के स्वामी होते हैं और इस गोचर के… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं और इस… (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मंगल का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

मंगल देव 02 अगस्त 2026 की सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। 

2. मजबूत मंगल व्यक्ति को कौन-से गुण प्रदान करता है?

मंगल ग्रह साहस, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा, आत्मविश्वास, शक्ति और दृढ़ संकल्प का आशीर्वाद देते हैं। 

3. मिथुन राशि में मंगल का गोचर संचार क्षमता को कैसे प्रभावित करता है?

यह आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, सोचने-विचारने और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रभावित करता है।