बुध मिथुन राशि में मार्गी: शुभ या अशुभ?

मिथुन राशि में बुध हुए मार्गी, इन 3 राशियों को मिलेगी करियर में तरक्की!

बुध मिथुन राशि में मार्गी: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग “बुध मिथुन राशि में मार्गी” के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेंगे। ग्रहों के युवराज के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जब बुध मिथुन राशि में मार्गी होंगे, तब इसका प्रभाव सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा। साथ ही, शेयर बाजार के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध ग्रह को ज्योतिष में सबसे छोटा ग्रह माना जाता है और चंद्र ग्रह के बाद सौरमंडल के सबसे तेज़ गति से चलने वाले ग्रहों में से एक बुध है। ऐसे में, यह दूसरे ग्रहों, राशियों और नक्षत्रों से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को एक युवा, आकर्षक और बुद्धिमान ग्रह माना जाता है। यह मनुष्य जीवन में बुद्धिमानी, याददाश्त और सीखने की क्षमता को भी नियंत्रित करते हैं। साथ ही, बुध ग्रह चीज़ों या जानकारी पर हमारी प्रतिक्रिया, तंत्रिका तंत्र, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता, वाणी, भाषा और हर तरह के संचार कौशल का भी प्रतिनिधित्व करता है। 

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह  

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह किसी राष्ट्र की बुद्धि, संचार व्यवस्था, मीडिया, ट्रेड, कॉमर्स और यातायात को भी दर्शाता है। यह बुक सेलर, पब्लिशर्स, एडिटर, डिजिटल मीडिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर और पत्रकार का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध महाराज समाचार पत्र, मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधन, रेल, टीवी, ट्रेड, कॉमर्स और एंटरटेनमेंट मीडिया आदि को भी नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा, वैज्ञानिक संस्थाएं, साहित्यिक संस्थाओं, एग्रीमेंट, ट्रीट, लिखित दस्तावेजों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के कारक भी बुध देव को माना जाता है। साथ ही, मौसम से जुड़ी भविष्यवाणियों में भी बुध ग्रह विशेष भूमिका अदा करते हैं क्योंकि जब-जब इनका राशि परिवर्तन या फिर नक्षत्र में बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव संसार में मौसम पर दिखाई देता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि का महत्व 

काल पुरुष कुंडली में मिथुन राशि को तीसरा स्थान प्राप्त है। वहीं, राशि चक्र में मिथुन राशि का आरंभ 60 डिग्री से होता है और यह 90 डिग्री तक रहती है। बता दें कि बुध ग्रह को मिथुन राशि के अधिपति देव माना जाता हैं जिन्हें बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह कहा जाता है। 

मिथुन राशि का संबंध संचार कौशल, यातायात, मीडिया, जनमत, ट्रेड, और पडोसी देशों के साथ संबंधों से होता का भी प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही, यह विज्ञापन, समाचार, छोटी यात्राओं, एग्रीमेंट, घरेलू व्यापार, सीमाओं और ट्रेवल से भी जुड़ीं है। 

बुध मिथुन राशि में मार्गी: समय और इसकी विशेषताएं

बुध देव 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और विस्तार से बात करते हैं बुध की मार्गी अवस्था संसार सहित विश्व को कैसे प्रभावित करेगी। 

  • तकनीकी समस्याएं और बार-बार आने वाली छोटी-मोटी बाधाएं अब दूर होंगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहले की तुलना में अच्छे से काम करने लगेंगे।
  • खोई हुई चाबियां या अन्य सामान जैसे मोबाइल या लैपटॉप आदि मिलने की संभावना है। 
  • बीते समय में जो यात्राएं टल गई थी या कैंसिल हो रही थी, अब उनमें कमी आएगी। साथ ही, आपकी यात्रा सुगम रहेगा। 
  • बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान मैसेज और लिखित दस्तावेजों को सही तरीके से समझा जा सकेगा। साथ ही, अब गलतफ़हमियां दूर होंगी।
  • गलत पते पर ईमेल या संदेश भेजने जैसी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और संदेश सही व्यक्ति तक पहुंचेंगे।
  • गलत ईमेल आईडी पर भेजे जाने वाले ईमेल या मैसेज जाने की समस्या अब समाप्त होगी। साथ ही, आपका सही संदेश सही व्यक्ति तक पहुंच सकेंगे।
  • आपका खोया हुआ डाटा भी बुध मार्गी के दौरान रिकवर हो सकेगा। 
  • लंबे समय से अधूरे पड़े फॉर्म और दस्तावेजों को पूरा करने का दबाव कम होगा और ऐसे में, आप कार्य व्यवस्थित तरीक़े से कर सकेंगे। 
  • प्रोफेशनल डील्स पक्की होगी। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट्स में आवश्यक बदलाव होने के बाद आप पूरे विश्वास के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकेंगे। 

बुध मिथुन राशि में मार्गी: वैश्विक स्तर पर प्रभाव 

  • बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान विश्व स्तर पर विभिन्न देशों के बीच वार्तालाप पहले की तुलना में तेज़, स्पष्ट और बेहतर होगा।
  • मीडिया, जर्नलिज्म, ब्लॉगिंग और सोशल प्लेटफॉर्म पर गतिविधियां बढ़ेंगी। 
  • इस अवधि में महत्वपूर्ण समाचार, नीतियों से जुड़ी घोषणाएं और कूटनीतिक चर्चाओं में वृद्धि हो सकती है। 
  • तकनीक, टेलीकम्युनिकेशन, एआई और डाटा आधारित क्षेत्रों में तरक्की देखने को मिलेगी।
  • मोबाइल ऐप्स, नए व्यापार और ऑनलाइन प्लेटफार्म तेज़ी से प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
  • संचार से जुड़े उपकरण और इंटरनेट आधारित सेवाओं की मांग और इस्तेमाल में बढ़ोतरी हो सकती है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू में स्थिरता बनी रह सकती है। 
  • मीडिया द्वारा दिखाई जा रही न्यूज़ में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं और बार-बार एक ही ख़बर दिखाने की समस्या का अंत होगा, बल्कि अब समाचार रचनात्मक, उपयोगी और भविष्य में पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाले होंगे। 
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सौहार्द और आपसी समझ में वृद्धि होगी। साथ ही, बहस और विवादों में कमी आ सकती है। इस समय चर्चा और समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी। 

सरकार पर प्रभाव 

  • बुध मिथुन राशि में मार्गी की अवधि में नेताओं का संचार कौशल बेहतर होगा। भरोसा जीतने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत के दूसरे तरीके अपनाए जा सकते हैं।
  • लंबे समय से रुके हुए विधेयकों और नीतिगत निर्णयों को आपसी सहमति के बाद मंजूरी मिल सकती है।
  • विवादित बयानों के बाद सरकारी की तरफ से तुरंत स्पष्टीकरण और प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

शिक्षा पर प्रभाव 

  • ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कॉल ड्रॉप और तकनीकी समस्याओं में कमी आएगी। ऐसे में, पढ़ाई के साथ-साथ संचार कौशल भी पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। 
  • सिलेबस को लेकर टीचर्स और छात्रों स्टूडेंस्ट्स के बीच कंफ्यूजन का अंत होगा। टीचर और स्टूडेंट समय और योजना को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे। 
  • बुध के मार्गी होने से अब छात्रों को परीक्षा में ग्रेड सही दिए जाएंगे। सिस्टम में व्याप्त समस्याएं दूर होने लगेंगी और परिणाम जल्द ही मिल सकेंगे। 
  • ग्रुप में बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स के दौरान गलतफहमियां कम होने लगेंगी। ऐसे में, आप साथी छात्रों के साथ मिलकर बिना किसी समस्या के काम पूरा कर सकेंगे। 

बुध मिथुन राशि में मार्गी: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, बुध मिथुन राशि में मार्गी का समय ट्रेडर्स के लिए अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से जिन्हें छोटी अवधि के लिए निवेश करना पसदं होता है। वहीं, दीर्घकालिक निवेश करने वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। 
  • एक दिन में ट्रेडिंग, तुरंत सौदे और डेरिवेटिव्स में कारोबार बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। 
  • शेयर बाजार को लेकर उत्साह और जिज्ञासा के कारण खुदरा बाजार में निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेडिंग गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। 
  • तकनीक, सॉफ्टवेयर, एआई और डेटा एनालिटिक्स से जुड़ी कंपनियों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। 
  • नए व्यापार और इनोवेशन से जुड़ी कंपनियों पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित हो सकता है। 
  • तकनीक और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

बुध मिथुन राशि में मार्गी: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही, संचार कौशल प्रभावशाली बनेगा क्योंकि बुध महाराज आपके तीसरे भाव में मार्गी होंगे। बता दें कि बुध ग्रह आपके तीसरे भाव में मार्गी होंगे जहाँ यह सामान्य रूप से  सकारात्मक परिणाम देते हैं। बुध का मिथुन राशि में मार्गी का समय विशेष रूप से सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया और संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। 

इस अवधि में छोटे भाई-बहनों, पड़ोसियों और करीबी दोस्तों के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा। साथ ही, इस समय आपको उनके साथ चल रहे मतभेदों को सुलझाने का मौका मिलेगा। हालांकि, बुध ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं जिसका संबंध मतभेद और दैनिक जीवन के संघर्ष से होता है। इसके परिणामस्वरूप, मतभेदों का समाधान होने से पहले कुछ विवाद या बहस होने की आशंका है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और अनावश्यक बहस से बचना होगा, तभी आप बुध की इस स्थिति का लाभ उठा सकेंगे।  

मेष साप्ताहिक राशिफल  

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का मिथुन राशि में मार्गी होना अत्यंत शुभ माना जाएगा। बता दें कि यह आपकी कुंडली में लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध की यह स्थिति आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाने का काम करेगी। साथ ही, स्वास्थ्य भी मज़बूत होगा। इस समय आपका सारा ध्यान व्यक्तिगत प्रगति, स्टाइल, जीवनशैली और आकर्षक दिखने पर केंद्रित होगा। साथ ही, आपकी बात करने की क्षमता भी बेहतर होगी।

हालांकि, बुध का प्रभाव चौथे भाव पर होने से आपको माता का साथ मिलेगा और परिवार में सुख और शांत बनी रहेगी। अगर आपकी कुंडली में दशा-अंतर्दशा अनुकूल चल रही हो, तो इस दौरान आपके नया वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। जो लोग नेतृत्व की भूमिका में हैं,  उन्हें समाज और अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर, बुध मिथुन राशि में गोचर व्यक्तिगत विकास, सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए अनुकूल साबित होगा। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध महाराज का मिथुन राशि में मार्गी होना बेहद शुभ कहा जाएगा जो आपको अपार धन देने वाला साबित होगा। बुध देव आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। बुध की यह स्थिति शक्तिशाली धन योग का निर्माण होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। इस दौरान आपको बीते समय में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। 

साथ ही, आर्थिक मामलों में सही सलाह मिलने से और दोस्तों, परिवारजनों और पेशेवर जीवन के लोगों के माध्यम से लाभ मिल सकता है। बुध मार्गी की अवधि में आप आर्थिक जीवन को लेकर अपनी समझ को बढ़ाएंगे। इस डॉर्कन आप कोई नया निवेश कर सकते हैं और भौतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर, यह गोचर आपकी आय, सामाजिक जीवन के संपर्क और पारिवारिक संपत्ति को मजबूत करते हुए आपकी आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाने में सहायक साबित होगा। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध देव का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके करियर और पब्लिक जीवन में सफलता लेकर आएगा। कुंडली में बुध देव आपके लिए दूसरे और लग्न भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध मिथुन राशि में मार्गी होने से कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, पहचान और प्रगति के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। 

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इस अवधि में आपको सुनहरे मौके मिलेंगे। वहीं, इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को हर कदम पर सहकर्मियों का साथ सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो उन्हें नए कस्टमर मिल सकते हैं और आप अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही, यह अवधि आपके सामाजिक छवि को मज़बूत बनाने में भी सहायता करेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध मिथुन राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सतर्क

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आपको मिलेजुले परिणाम दे सकता है। बता दें कि बारहवें भाव के स्वामी के रूप में बुध आपके बारहवें भाव में मार्गी होंगे और ऐसे में, विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। इस योग के प्रभाव से शुरू में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, खर्च बढ़ सकते हैं या हानि भी हो सकती है। लेकिन, समय के साथ यही परिस्थितियां आपको लाभ और सफलता देने का काम करेंगी। बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक यात्राओं, ध्यान और आश्रम जाने में हो सकता है। 

हालांकि, बुध मार्गी की अवधि में कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय खर्चों में वृद्धि होने के साथ-साथ आर्थिक हानि की स्थिति भी बन सकती है। पड़ोसियों और छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद, गलतफहमियां या विवाद होने की आशंका है। इसके अलावा, बुध मार्गी की वजह से आपकी वाणी प्रभावित होगी और ऐसे में, आपकी बातें अनजाने में दूसरों को आहत कर सकती हैं या आपको किसी परेशानी में डाल सकती है। ऐसे में, आपके लिए सोच-समझकर बात करना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा। अगर आप लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं या किसी सर्जरी को टाल रहे हैं, तो इस समय आपको इन मामलों पर ध्यान देना होगा। साथ ही, सही इलाज करवाना होगा। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आपके आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपको मिश्रित परिणाम देने का काम कर सकते हैं। लेकिन, यह आपके जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं। सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो बुध आपके आठवें भाव के स्वामी के रूप में आपके आठवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में, यह समय आपके मानसिक भय पर विजय पाने, गूढ़ विद्याओ या ध्यान में प्रगति पाने, उत्तराधिकारी या ससुराल पक्ष से जुड़े विवाद जो लंबे समय से चले आ रहे थे, अब वह समाप्त हो जाएंगे क्योंकि यह समय उनके समाधान के लिए अनुकूल रहेगा।

हालांकि, बुध ग्रह आपके लाभ यानी कि ग्यारहवें भाव को भी नियंत्रित करता है और ऐसे में, इनकी आठवें भाव में उपस्थिति आर्थिक जीवन के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है। बीते समय में किए गए निवेश से आपको कम लाभ मिलने का अनुमान है या फिर आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में, बुध मिथुन राशि में मार्गी की अवधि आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के बजाय आंतरिक सुधार और संपत्ति की सुरक्षा को महत्व देने के लिए श्रेष्ठ होगी। 

बुध मिथुन राशि में मार्गी: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन गणेश जी की आराधना करें और गणेश चालीसा का पाठ करें या सुनें।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और उन्हें प्रसाद के रूप में मोदक का भोग लगाएं। 
  • हरा चारा गाय को खिलाएं। 
  • किन्नरों का आदर करें और उन्हें कोई वस्तु उपहार में दें। 
  • परिवार की महिलाओं जैसे बहन और बुआ के साथ अपने रिश्ते मधुर रखें।  
  • छोटे बच्चों को कुछ उपहार में दें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बुध मिथुन राशि में मार्गी कब होगा?

बुध देव 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होंगे। 

2.  मिथुन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन के स्वामी बुध देव हैं। 

3. ग्रह का मार्गी होना किसे कहते हैं?

ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी वक्री अवस्था से पुनः आगे की तरफ चलना शुरू कर देता है, तो उसे ग्रह का मार्गी होना कहते है।