सूर्य का कर्क राशि में गोचर: नवग्रहों के जनक के नाम से विख्यात सूर्य ग्रह को वैदिक ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यह मानव जीवन को गहराई से प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं जो हर माह अपनी राशि में बदलाव करते हैं। ऐसे में, सूर्य का प्रत्येक गोचर विशेष माना जाता है और अब इसी क्रम में, सूर्य महाराज जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि जल्द ही सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिसका असर सभी राशियों और संसार पर नज़र आ सकता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “सूर्य का कर्क राशि में गोचर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
इसके अलावा, ग्रहों के राजा सूर्य महाराज कुछ राशियों को सकारात्मक और कुछ को नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। लेकिन, आप चिंता न करें क्योंकि हम अपने इस ब्लॉग में आपको सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के सरल एवं प्रभावी उपाय भी प्रदान करेंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं सूर्य गोचर के इस ब्लॉग की।
सूर्य का कर्क राशि में गोचर: तिथि एवं समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव का गोचर हर महीने अर्थात प्रत्येक 30 दिनों में होता है। इसके बाद, वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। हालांकि, सूर्य ग्रह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सूर्य कभी भी अस्त, वक्री, मार्गी और उदित नहीं होते हैं। इस प्रकार, अब यह एक साल बाद चंद्रमा की कर्क राशि में 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 26 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन अपने मित्र चंद्रमा की राशि में होगा इसलिए इनसे सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कर्क राशि में सूर्य और गुरु की होगी युति
सूर्य देव जब 16 जुलाई 2026 को चंद्र देव की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, तब यह कई ग्रहों के साथ युति करेंगे, जिससे शुभ योगों का भी निर्माण होगा। बता दें कि सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के समय वहां पहले से ज्ञान के ग्रह गुरु बैठे होंगे। ऐसे में, इन दोनों ग्रहों के एक साथ बैठने से जातकों को जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
सूर्य का कर्क राशि में प्रभाव
- सूर्य महाराज जब कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह अवधि भावनात्मक रूप से जुड़ने और अपनों प्रियजनों की परवाह करने की होती है।
- इस समय ज्यादातर लोग संवेदनशील, दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले और उनकी देखभाल करने वाले होते हैं।
- कर्क राशि में सूर्य की उपस्थिति वाले जातक अपने परिवार और घर से गहराई से जोड़ने का काम करती है। साथ ही, ऐसे जातकों को भावनात्मक स्थिरता और सुकून की बहुत आवश्यकता होती है।
- सूर्य का कर्क राशि में गोचर जातक को सुरक्षा और अपनापन महसूस करने वाली चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- यह समय मुख्य रूप से पुराने पारिवारिक समस्याओं या बचपन के घावों को समझने और उनसे उबरने के लिए श्रेष्ठ होता है। इसके अलावा, यह अवधि परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए उत्तम होती है।
- कर्क राशि में सूर्य की मौजूदगी के दौरान भावनाएं तीव्र होती हैं इसलिए कभी-कभी व्यक्ति को भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको खुद को समय देने और आत्म-देखभाल पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सूर्य ग्रह का ज्योतिषीय महत्व
जब बात आती है सूर्य के महत्व की, तो ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को अहम स्थान दिया गया है जिन्हें आत्मविश्वास, पिता, आत्मा, पद, आत्म सम्मान और सरकारी नौकरी के कारक ग्रह माना गया है। वहीं, सूर्य देव मनुष्य जीवन में करियर, अहंकार, समर्पण, जीवनशक्ति, गरिमा, सहनशक्ति और नेतृत्व क्षमता आदि को नियंत्रित करते हैं। साथ ही, मानव शरीर में इन्हें हड्डियों और दिल के कारक ग्रह माना जाता हैं।
राशि चक्र में सूर्य महाराज को सिर्फ़ एक सिंह राशि पर स्वामित्व प्राप्त है और यह इनकी मूलत्रिकोण राशि भी है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अपनी राशि सिंह में विराजमान होते हैं, तो उन्हें जीवन में शुभ फल देते हैं। बता दें कि मंगल ग्रह की राशि मेष में सूर्य देव उच्च अवस्था में होते हैं जबकि इनकी नीच राशि तुला है। कुंडली में सूर्य देव मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो आपको करियर में अपार सफलता देने के साथ-साथ उच्च पद प्रदान करते हैं। साथ ही, जातक को तेज़ बुद्धि, संतुष्टि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
सूर्य देव का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में सूर्य देव की गिनती देवी-देवताओं में होती है और इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है क्योंकि यह संसार को अपने प्रकाश से रोशन करते हैं। साथ ही, धरती पर मनुष्य समेत सभी जीव-जंतुओं को जीवन प्रदान करते हैं। सूर्य देव का वर्णन समुद्र मंथन से लेकर अनेक पौराणिक ग्रंथों में मिलता है जहाँ स्वयं भगवान राम और श्रीकृष्ण ने संसार को सूर्य देव का महत्व बताया है।
भविष्य पुराण में भगवान कृष्ण ने सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता कहा है जो पूरे जगत को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनके प्रकाश को सकारात्मकता और आत्मा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि प्रकाश से उत्पन्न हुई है और अंत में उसी में विलीन हो जाएगी। वहीं, वाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण से युद्ध के दौरान जब भगवान श्रीराम थक गए थे, तब महर्षि अगस्त्य ने उन्हें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य उपासना करने की सलाह दी थी। सूर्य पूजा से राम जी को नई ऊर्जा प्राप्त हुई और इसके बाद, उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कुंडली में सूर्य दोष से होने वाले रोग
ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव किसी पाप ग्रह से पीड़ित होते हैं, उन्हें हृदय, हड्डियों और आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, ऐसे जातकों को पित्त संबंधी रोगों के प्रति भी सावधान रहना होता है। हालांकि, चिंता न करें, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या के उपाय बताए गए हैं। यहाँ हम आपको कुछ आसान और सरल उपाय प्रदान करेंगे जिन्हें अपनाकर आप सूर्य दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पा सकते हैं।
सूर्य दोष से पीड़ित रोगों से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
- प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
- जातकों को रोज़ाना जल्दी उठना चाहिए।
- नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी पिएं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंडली में सूर्य के मज़बूत और कमज़ोर होने के लक्षण
वैदिक ज्योतिष में कुंडली के 12 भावों के आधार पर व्यक्ति के जीवन के भिन्न-भिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। इन बारह भावों में से सूर्य ग्रह को लग्न भाव के कारक माना गया है। बता दें कि कुंडली में लग्न भाव से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, ऊर्जा, मानसिकता, आशा और सम्मान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। वहीं, जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति इन भावों में से किसी भाव में बलवान होती है, तो उस भाव से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही, ऐसे जातक अधिकारी, प्रशासन, मंत्री आदि पदों पर आसीन होते हैं।
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ या कमज़ोर अवस्था में होते हैं, तब वह उस भाव से मिलने वाले परिणामों को कमज़ोर करने का काम कर सकते हैं जिनके वह अधिपति देव हैं। सरल शब्दों में कहें, तो कमज़ोर सूर्य के प्रभाव से अधिकतर उदास रहते हैं। साथ ही, आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी नज़र आ सकती है। ऐसे में, जातक अहंकारी, क्रोधी, ईर्ष्यालु, आत्म-केंद्रित और महत्वाकांक्षी स्वभाव के हो सकते हैं। सूर्य आत्मा और स्वयं के कारक ग्रह की वजह से आपका आत्मविश्वास कमज़ोर रह सकता है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय
- नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।
- प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर अक्षत, लाल फूल, और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
- रविवार के दिन तांबा, गेहूं, लाल वस्त्र, माणिक्य रत्न और गुड़ जैसी वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ होता है।
- सूर्य देव को समर्पित रविवार को स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें और सूर्य देव की उपासना करें।
- सूर्य ग्रह की कृपा प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
- संभव हो, तो रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।
सूर्य का कर्क राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होते हैं और फिलहाल…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी होते हैं और यह…(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं और ये गोचर…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य आपके धन भाव के स्वामी हैं और गोचरवश सूर्य आपके…(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य आपके राशि स्वामी होकर द्वादश भाव में जा रहे हैं। सामान्य…(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और यह…(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में लाभ भाव के स्वामी होते हैं और यह…(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में कर्म स्थान का स्वामी होकर भाग्य भाव…(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य की कुंडली में भाग्य भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान में…(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में आठवें भाव के स्वामी होते हैं और यह गोचर… (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और यह आपके… (विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में छठे भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान…(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सूर्य ग्रह 16 जुलाई 2026 को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्र देव हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह हर माह यानी कि 30 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं।