कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (12 से 18 जुलाई, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातकों को अपने रोज़मर्रा के कामों को पूरा करना मुश्किल लग सकता है। साथ ही, बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपके मन में असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है। वहीं, जिन लोगों का जुड़ाव राजनीति से है, उनके लिए इस सप्ताह को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। जीवन में सफलता पाने के लिए आपका धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा। साथ ही, आपका मन अपनी नियमित जीवनशैली से हट सकता है और ऐसे में, आप भ्रमित नज़र आ सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, इस सप्ताह मूलांक 1 के जातकों को जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मधुर बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि आप दोनों के बीच आपसी समझ की कमी की वजह से मतभेद जन्म ले सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के रिश्ते से ख़ुशियाँ नदारद रह सकती हैं। आप बातों को अपने दिल में रख सकते हैं और आपको ऐसा करने से बचना होगा। रिश्ते को प्रेमपूर्ण और साथी को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए आपको रिश्ते में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना होगा।
शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो इस मूलांक के छात्रों को पढ़ाई में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह एकाग्रता की कमी हो सकती है। साथ ही, आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद रखने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए मन लगाकर पढ़ाई करना बेहद जरूरी होगा। अगर आप लॉ, फिजिक्स या केमिस्ट्री आदि विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 1 के नौकरीपेशा वालों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। साथ ही, आपको मिलने वाले कार्य इस सप्ताह कठिन हो सकते हैं जिन्हें पूरा करने में आप असफल रह सकते हैं। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने की आशंका है।
स्वास्थ्य: इन जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपके भीतर ऊर्जा और जोश की कमी रह सकती है। इसकी वजह से आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है जिसके चलते आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पीछे रह सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ आदित्याय नमः” का 108 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के तहत जन्म जातक बड़े और प्रमुख फैसले लेते समय कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं। यह आपकी प्रगति के मार्ग में समस्या का कारण बन सकता है। आपको कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। साथ ही, आपको अपने दोस्तों से कुछ समय के लिए दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको उनकी वजह से समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इन लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि आपको ज्यादा लाभ न होने की आशंका है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, मूलांक 2 के जातकों की इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ मत्तभेद या बहस होने की संभावना है जिनसे आपको बचना होगा। ऐसे में, आपको जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिठाना होगा ताकि आप उनके साथ कुछ यादगार लम्हें बिता सकें। साथ ही, आपके अपने साथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे जो आपको सुकून देने का काम करेंगे । कुल मिलाकर, यह हफ्ता प्यार और रोमांस की दृष्टि से अच्छा रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 2 को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपकी एकाग्रता क्षमता कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी जिससे आपको शुभ परिणाम मिल सकेंगे। अगर आप केमिस्ट्री या लॉ जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं . इसके परिणामस्वरूप, आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। आपको तार्किक होकर पढ़ाई करनी होगी और साथी छात्रों के बीच अपनी एक जगह बनानी होगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें तो, मूलांक 2 के जातकों के काम में कुछ कमियां रह सकती हैं जो खुद को बेहतर बनाने की राह में बाधा बन सकती हैं। काम में गलतियां होने के कारण कुछ बेहतरीन अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं इसलिए आपको अपने काम को अच्छे से करने की सलाह दी जाती है जिससे आप खुद को दूसरों से आगे रख सकें। अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो आपको प्रतिद्वंद्वियों की वजह से हानि हो सकती है। ऐसे में, आपको सावधान रहना होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 2 के जातकों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपको सर्दी-खांसी की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, आपको घुटन और नींद न आने की शिकायत रह सकती है इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 20 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
जिन जातकों का जन्म मूलांक 3 के अंतर्गत हुआ है, वह इस सप्ताह साहसिक फैसले लेते हुए नज़र आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे और संतुष्ट रहेंगे। इन लोगों का झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। साथ ही, आप मोटिवेशन से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने और मान-सम्मान पाने में सक्षम होंगे। आप खुले विचारों वाले इंसान होंगे और यह आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगा। इस समय आपको काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए फलदायी साबित होंगी।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आप अपने पार्टनर पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप एक-दूसरे से अपने विचार शेयर करेंगे जिससे आप दोनों के बीच आपसी समझ मज़बूत होगी। इस सप्ताह आप घर में होने वाले किसी मांगलिक कार्यक्रम या समारोह के बारे में जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करेंगे। इस प्रकार, आप दोनों प्रसन्न रहेंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर नज़र आएगा।
शिक्षा: मूलांक 3 के छात्रों के लिए यह सप्ताह काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा और आप अपने काम को सही तरीके से करने में सक्षम होंगे। हालांकि, इस समय मैनेजमेंट और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्र आपके लिए खास फायदेमंद रहेंगे। यह क्षेत्र आपके निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत बनाएंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 3 के जातकों को नौकरी के कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिसकी वजह से आप ख़ुश दिखाई देंगे। आप खुद को मिलने वाले इन अवसरों का लाभ उठाएंगे और साथ ही, आप अपनी क्षमताओं और योग्यताओं का भी प्रदर्शन कर पाएंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा ख़ासा लाभ होगा। हालांकि, बिज़नेस में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे और उनके लिए एक चुनौती बनकर उभरेंगे।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी फिटनेस शानदार रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर का साहस और ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह दृढ़ निश्चयी रहेंगे और ऐसे में, वह जीवन में कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इन लोगों के विदेश जाने के योग बनेंगे जो आपके लिए फलदायी रहने की संभावना है। इस हफ़्ते के दौरान आप अपनी रचनात्मक क्षमता को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे और यह आपको जीवन में अगले पड़ाव पर लेकर जाने का काम करेगी। आप कला के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस मूलांक के जातक अपनी लव लाइफ को मधुर और प्रेम से पूर्ण बनाने में सफल होंगे। इस दौरान आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझ सकेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा। यह जातक साथी के साथ रिश्ते में मिठास बनाए रख सकेंगे। साथ ही, आप रिलेशनशिप को खुशियों भरा बनाने के लिए कोई नया तरीका अपना सकते हैं जिससे आपका पार्टनर प्रसन्न हो सकता है।
शिक्षा: मूलांक 4 के जो छात्र ग्राफिक्स, वेब डेवलपमेंट जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, वह इनमें महारत हासिल करने में सक्षम होंगे। आपके भीतर कुछ नई और विशिष्ट क्षमताएं जन्म ले सकती है जो आपको बड़ी सफलता दिलाने का काम करेंगी। इसके अलावा, आप विशेष सब्जेक्ट्स में अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहेंगे जिससे आप संतुष्ट नज़र आएंगे।
पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह आप काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। इस बात की संभावना है कि आप अपना काम समय से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आपके द्वारा उठाए गए कदम कार्यक्षेत्र पर आपको आत्मविश्वास से पूर्ण बनाएंगे। साथ ही, आपको नौकरी के नए मौके भी मिल सकते हैं जो आपको ख़ुशी प्रदान करेंगे। अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो आप एक नए व्यापार में प्रवेश कर सकते हैं और किसी विशेष क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह आप सेहत को लेकर जागरूक रह सकते हैं और ऐसे में, आप ऊर्जावान रहेंगे जिससे आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। बस आपको समय पर खानपान करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपनी प्रगति के लिए मज़बूत कदम उठाने की स्थिति में होंगे। साथ ही, आपका झुकाव ट्रैवलिंग और संगीत में बढ़ेगा। आपकी रुचि खेलकूद में भी बढ़ सकती है जिसके चलते आप इनमें भाग लेते हुए नज़र आ सकते हैं। आप कुछ विशेष क्षेत्रों में महारत हासिल करेंगे और उनका उपयोग शेयर मार्केट या ट्रेडिंग आदि में करेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में इस सप्ताह मूलांक 5 वालों की पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका साथी आपको मनाने और आपकी इच्छाओं के अनुसार चलने का प्रयास कर सकता है। इस दौरान आप और जीवनसाथी दोनों मिलकर एक नई प्रेम कहानी लिखेंगे। आप दोनों के पास एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए काफ़ी समय होगा जिससे आपके रिश्ते में प्रेम और आकर्षण बना रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से, मूलांक 5 के छात्रों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा और आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। ऐसे में, आप अच्छे अंक हासिल करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपके प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उच्च अंक प्राप्त करने की संभावना है। अगर आपका जुड़ाव फाइनेंस या वेब डिजाइनिंग जैसे विषयों से है, तो आप इनमें अपनी स्किल्स दिखाने में कामयाब रहेंगे और स्वयं को बेहतर बना सकेंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और बेहतरीन काम के लिए सराहना मिलने की संभावना है। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और ऐसे मौके आपके लिए फायदेमंद होंगे जहाँ आप अपनी योग्यता और क्षमताओं को साबित कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातकों को ट्रेवल के माध्यम से सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में भी सक्षम होंगे और ऐसे में, आप बचत भी कर सकेंगे। आप नई-नई स्किल्स सीख सकते हैं जिससे आपका मूल्य बढ़ेगा। अगर यह जातक संगीत सीख रहे हैं, तो आप इसी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। आप कलात्मक बनेंगे और समय पर इसका प्रदर्शन भी कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप रिश्ते में पार्टनर के साथ ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। ऐसे में, आपके रिश्ते में आकर्षण में वृद्धि होगी और आप दोनों को एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं और आप दोनों इन पलों का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। कुछ लोगों के लिए इस अवधि में विवाह के योग भी बन सकते हैं। इस समय आप जीवनसाथी पर प्रेम की बरसात करेंगे और दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे।
शिक्षा: मूलांक 6 के जो छात्र कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इन सब्जेक्ट्स में उनका प्रदर्शन शानदार रह सकता है। आप अपनी एक अलग जगह बनाने के साथ-साथ साथी छात्रों के लिए भी एक उदाहरण बनेंगे। इन लोगों की एकाग्रता क्षमता मज़बूत रहेगी और ऐसे में, आप नई स्किल्स सीखने में सक्षम होंगे। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आप अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी क्रम में, आपको अच्छे अंकों की प्राप्ति हो सकती है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के नौकरीपेशा जातकों का शेड्यूल इस सप्ताह काफ़ी व्यस्त रह सकता है, लेकिन आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इन जातकों को अपनी पसंद और रुचि के अनुसार नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, विशेष रूप से अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए। आपको पार्टनरशिप में किसी नए व्यापार में प्रवेश करने के मौके मिल सकते हैं और इसी सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि, बिज़नेस पार्टनर का चयन करते समाय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 6 के जातकों के लिए इस सप्ताह को काफ़ी अच्छा कहा जाएगा क्योंकि इस दौरान आप एकदम फिट रहेंगे। बता दें कि आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान नहीं करेंगी जिसकी वजह आपके प्रसन्नता होगी। ऐसे में, आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहेगा। लेकिन, आपको सर्दी-खांसी जैसे रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन 33 बार “ॐ भार्गवाय नमः” का जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वालों के व्यक्तित्व में इस सप्ताह आकर्षण की कमी रह सकती है। साथ ही, आपमें असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती हैं। यह जातक खुद से भविष्य को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नज़र आ सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी आपके स्थिरता पाने की राह में समस्या बन सकती है। हालांकि, इन जातकों को छोटे से छोटा कदम उठाने के लिए अच्छे से सोच-विचार करने और योजना बनाने की जरूरत पड़ेगी। इन जातकों के लिए धर्म-कर्म के कार्यों को करना फलदायी साबित होगा और ऐसे में, आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी चमक बिखरने में सक्षम होंगे। साथ ही, मूलांक 7 के जातक अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
प्रेम जीवन: मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अपने प्रेम जीवन का आनंद लेने में नाकाम रह सकते हैं जिसकी वजह घर-परिवार में चल रही मतभेद और वाद-विवाद हो सकते हैं। ऐसे में, आपके रिश्ते से ख़ुशियाँ गायब रह सकती हैं। आपको रिश्तेदारों के साथ संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है और इसका असर आपके जीवन पर नज़र आ सकता है। इन जातकों को परेशान होने के बजाय आपको जीवनसाथी को समझते हुए आपसी तालमेल बैठाना होगा, ताकि रिश्ते में मधुरता बनी रहे। साथ ही, आपको अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं और इन पलों का आप दोनों आनंद लेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस सप्ताह को मूलांक 7 के छात्रों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जिनका संबंध लॉ और फिलॉसफी से है। इस दौरान आपके लिए मन लगाकर पढ़ाई करना और अच्छे अंक हासिल करना मुश्किल हो सकता है। आपकी याददाश्त क्षमता भी औसत रह सकती है जो उच्च अंक हासिल करे की राह में बाधा बन सकता है। हालांकि, छात्र अपनी छिपी हुई क्षमताओं का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे, लेकिन आप समय की कमी के कारण आप अच्छे से प्रदर्शन नही कर पाएंगे इसलिए आपको पढ़ाई पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ करनी होगी।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणामों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप नई-नई चीज़ें सीखेंगे जिसको वरिष्ठों और सहकर्मियों से सराहना मिलने की संभावना है। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको हानि होने की आशंका है। ऐसे में, आपको अपने बिज़नेस पर नज़र बनाए रखनी पड़ सकती है क्योंकि आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। साथ ही, आपको न लाभ और न हानि होने की स्थिति हो सकती हैं।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 7 के जातकों को त्वचा में जलन, एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके लिए समय पर खानपान बहुत जरूरी होगा जिससे आपकी सेहत बेहतर हो सकेगी। इन जातकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों में इस सप्ताह धैर्य की कमी रह सकती है जिसके चलते आप सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इन लोगों से यात्रा के दौरान कोई महंगी और कीमती वस्तु खो सकती है जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस सप्ताह इन लोगों को सावधानी बरतनी होगी और योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको इस समय जीवन के बड़े फैसले लेने से बचना होगा जैसे कोई नया निवेश करना आदि, क्योंकि आपको हानि होने की आशंका है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, इस सप्ताह परिवार में चल रही समस्याओं और गलतफहमियों की वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरी आ सकती है। ऐसे में, आपके रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल की कमी बनी रह सकती है इसलिए आपको इस पर ध्यान देना होगा और रिश्ते को सुधारने की कोशिश करनी होगी।
शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से मूलांक 8 के छात्रों के लिए इस सप्ताह को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, आपको उच्च अंक हासिल करने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप पर अत्यधिक दबाव और मेहनत के बावजूद आपको मन लगाकर परिश्रम करना होगा, फिर भी आपके अंक कम आ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप नौकरी में बदलाव करने का मन बना सकते हैं जो आपको ज्यादा पसंद न आने की संभावना है। ऐसे में, आप असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं और तनाव में रह सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो आपके सामने न लाभ और न हानि वाली स्थिति आ सकती है जिसकी वजह आपको प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली टक्कर हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपको तनाव की वजह से सिर दर्द की शिकायत रह सकती है और इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको असंतुलित खानपान के कारण आपको त्वचा में जलन हो सकती है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह संतुलित स्थिति में होंगे और ऐसे में, वह हालातों को अपने पक्ष में कर सकेंगे। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व को लेकर आगे बढ़ेंगे और आप सर्वगुण संपन्न रहेंगे। साथ ही, आप अपनी क्षमताओं का उपयोग कर सकेंगे। यह लोग ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे जो आपको मजबूत बनाएगा। मूलांक 9 के जातक समय के पाबंद, ईमानदार और साहसी होते हैं। यह लोग अपना काम जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य की कमी की वजह से मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, आप साथी का सहयोग न मिलने के कारण परेशान नज़र आ सकते हैं।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो इस सप्ताह पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसे में, आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता होगी, तब ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी। जो जातक पेशेवर कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करनी होगी। साथ ही, शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर ही आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस मूलांक के नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति एकाग्रचित और सावधान रहना होगा। ऐसा करने से ही आप कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में प्रतिद्वंद्वियों से भारी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आप पर काम का दबाव भी ज्यादा हो सकता है जिसके चलते आपको होने वाला लाभ कम रह सकता है।
स्वास्थ्य: मूलांक 9 के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इस समय कोई दुर्घटना होने की आशंका है या फिर आपको चोट लग सकती है। साथ ही, आपको हाइपरटेंशन होने की वजह से सिर दर्द हो सकता है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 9 और 11 को माना गया है।
भाग्यांक जानने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि, महीना और वर्ष को जोड़ना होता है। इन तीनों को जोड़ने पर जो अंक प्राप्त होता है, वह ही आपका भाग्यांक होता है।
अंक ज्योतिष में अंक 4 के स्वामी राहु देव हैं।