टैरो मासिक राशिफल 2026: जुलाई

टैरो साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 जुलाई, 2026): जानें किन 3 राशियों के लिए रहेगा ये सप्ताह लकी?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 जुलाई, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 05 से 11 जुलाई, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 जुलाई, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: ऐस ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए लवर्स कार्ड कह रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में प्रेम और आपसी तालमेल में वृद्धि होगी। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। साथ ही, एक-दूसरे पर विश्वास करने से भावनात्मक रूप से रिश्ता मज़बूत होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। 

आर्थिक जीवन के लिए टू ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप अपने प्रयासों को धन कमाने की दिशा में सही तरीके से नहीं लगा रहे होंगे। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं, तो आपको आय के अन्य स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

करियर में आपको ऐस ऑफ कप्स मिला है जो संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं में कमी आ सकती है। इस दौरान आपको सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार सुधारने की सलाह दी जाती है। जो जातक खुद का व्यापार करते हैं, उन्हें बिज़नेस को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। 

स्वास्थ्य में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। आप अपनी दिनचर्या को नियमित रखें और अपना ख्याल रखें। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में प्राप्त सभी चीज़ों के लिए आभारी हूँ। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। आप दोनों भावनात्मक रूप से करीब आएंगे जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और संतुष्टि बनी रहेगी। साथ ही, जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। 

आर्थिक जीवन में द चैरियट का मिलना कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी बचत में भी वृद्धि होगी। हालांकि, इस दौरान आप किसी शुभ कार्य पर पैसा ख़र्च सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने से संबंधित योजनाएं भी बना सकते हैं।

करियर में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का आना बताता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में चल रही उत्पन्न समस्याओं का अंत होगा। अगर आप व्यापार करते हैं, तो हालात आपके पक्ष में रहेंगे। 

द हर्मिट का मिलना दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, सप्ताह के दूसरे भाग में अत्यधिक व्यस्त या फिर तनाव में रह सकते हैं। इस दौरान आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

अफर्मेशन: मैं दृढ़, मजबूत और सक्षम हूं।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: डेथ

मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बताता है कि यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको रिश्ता सफल होने की प्रबल संभावना है। आप साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।   

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि यह सप्ताह आर्थिक रूप से उता-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा बचत करने का प्रयास करना चाहिए और बेकार के खर्चों से बचें। 

करियर में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि इस सप्ताह आप नौकरी में अपनी सूझबूझ, प्रभावशाली बातचीत और कूटनीतिक व्यवहार से समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। इस समय आपके कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रह सकता है। आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं, लेकिन आपको यह फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। 

डेथ कार्ड का आना संकेत करता है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सावधान रहना होगा। इस अवधि में आपको इन्फेक्शन या इन्फेक्शन से जुड़े रोग घेर सकते हैं, इसलिए आपको अपनी दिनचर्या नियमित रखनी होगी। साथ ही, आपको खानपान का भी ध्यान रखना होगा। 

अफर्मेशन: मैं स्वयं के साथ प्रेम और करुणा से भरा व्यवहार करता/करती हूँ। 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स  

करियर: टेम्परेंस

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो इस सप्ताह रिश्ते में संदेह या गलतफहमियों से बचने के लिए कह रहा है। ऐसे में, आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है इसलिए एक-दूसरे पर विश्वास रखें। जिन जातकों का विवाह हो गया है, उन्हें अपने रिश्ते में सुख-शांति का अभाव महसूस हो सकता है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की कमियां निकालने का प्रयास कर सकते हैं। 

आर्थिक जीवन के लिए नाइन ऑफ कप्स का आना शुभ माना जाएगा। यह कार्ड धन-समृद्धि की तरफ इशारा कर रहा है। आपके जीवन में उत्पन्न धन से जुड़ीं समस्याओं का इस सप्ताह अंत हो जाएगा। साथ ही, आप बचत करने में भी सक्षम होंगे और आपको आय के नए स्रोतों से भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप नया घर या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। 

करियर के क्षेत्र में टेम्परेंस का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में संतुलन, सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। इस अवधि में आपको करियर में प्रगति देखने को मिलेगी और आपको सहकर्मियों का साथ हर कदम पर मिलेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अपने संपर्कों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आप अचानक से बीमार हो सकते हैं इसलिर आपको अपना ध्यान रखना होगा। भारी और तला-भुना खाना से बचें।

अफर्मेशन: मैं चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखता/देखती हूं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द हर्मिट

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में कंफ्यूजन पैदा हो सकती है। ऐसे में, आपको हर फैसला धैर्य के साथ लेना होगा और किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करें। शादीशुदा जीवन में आपके और साथी के बीच गलतफ़हमियां जन्म ले सकती हैं। 

आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। लेकिन, काफ़ी समय से रुके आर्थिक कार्य आपके पूरे हो सकते हैं। आपके नया वाहन या नई संपत्ति के योग बन सकते हैं। इन जातकों को अपने रिश्तेदारों से सहायता की प्राप्ति होगी। 

करियर के संबंध द हर्मिट मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको कार्यों में किए गए प्रयासों के मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां पहले की तुलना में बेहतर रहेंगी। आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाना होगा। आप अपना काम ईमानदारी से करें और दूसरों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपनी खुशी का स्वयं जिम्मेदार हूं।   

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटकॉल्स 

करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स\

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको गुस्सा और आवेग से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है इसलिए एक-दूसरे को सुनने का प्रयास करें।

नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का आना संकेत देता है कि इस सप्ताह आर्थिक जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। इस दौरान आपकी योजनाओं, मेहनत और सकारात्मक सोच के माध्यम से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। बचत में भी वृद्धि होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपके द्वारा की गई मेहनत आपको शुभ फल दिला सकती है। 

करियर के क्षेत्र में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो कहता है कि इस सप्ताह आप अपने सपनों और आइडिया को हकीकत में बदलने में सक्षम होंगे। यह समय अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें और उनके साथ अच्छा व्यवहार रखें। 

टेन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको कमर दर्द, नसों या रक्त से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित रखने का प्रयास करें। 

अफर्मेशन: मैं आत्मविश्वास, आत्मसम्मान से पूर्ण और आंतरिक संतुलन बनाकर चलता/चलती हूँ। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: द एम्प्रेस

स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आया है जो इस सप्ताह रिश्ते में उत्पन्न वैचारिक मतभेद की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल कम रह सकता है और खुशियाँ भी नदारद रह सकती हैं। वहीं, इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में विवाद जन्म ले सकते हैं। ऐसे में, आपको रिश्ते में अहंकार लेकर आने से बचना होगा।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स का आना संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। बचत में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे और इस दौरान आपको नई योजनाओं से धन लाभ होने के भी अवसर प्राप्त होंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद भी आप कोई फैसला लें। 

द एम्प्रेस कार्ड का मिलना कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रगति की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह अपने कार्यों को योजना बनाकर करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप अपने कार्यों को सही तरीके से करें और ऐसे में, आपके पदोन्नति के योग बन सकते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो यह सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, किंग ऑफ वैंड्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। शारीरिक रूप से फिट होने से आपका झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगा। 

अफर्मेशन: मैं ख़ुशियों की हकदार हूँ और उन्हें खुले दिल से अपनाता/अपनाती हूं। 

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स 

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्स आया है जो इस सप्ताह आपके मन में कल्पनाओं और कंफ्यूजन को दर्शाता है। साथी के साथ रिश्ते में भावनात्वक गहराई के साथ-साथ आकर्षण में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के सिंगल जातकों को नए लोगों से मिलने या फिर नए रिश्ते में आने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के बीच खुशी और आपसी तालमेल बना रहेगा। 

फोर ऑफ वैंड्स का आना आपके आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक माना जाएगा। नई संपत्ति खरीदने की योजनाएं बन सकती हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। अगर आप योजना बनाकर कार्य करेंगे, तो आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। 

करियर में फाइव ऑफ वैंड्स का आना प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए अपने काम पर विशेष ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य के मामलों में एट ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपको अनावश्यक तनाव से बचना होगा। इस दौरान खानपान में थोड़ी सावधानी बरतें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। 

अफर्मेशन: मैं अपने दिल की आवाज़ सुनता/सुनती हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स में प्राप्त हुआ है जो इस सप्ताह प्रेम संबंधों में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इन परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्ते में तनाव बढ़ने की आशंका है। विवाहित जातकों के जीवन में चल रहे मतभेदों का समाधान हो सकता है।

टेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आर्थिक जीवन के संबंध में लंबे समय से किए गए प्रयास अब स्थिरता और संतुष्टि के रूप में आपको परिणाम दे सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास आपको सफलता दिला सकते हैं। हालांकि, संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह आशा और नई दिशा की तरफ संकेत कर रहा है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी साथ ही, आप जीवन में नई संभावनाओं या नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं। साथ ही, आपको बेहतरीन के लिए काम की सराहना मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने कार्य को प्रैक्टिकल होकर करना होगा। 

स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ वैंड्स आया है जो बता रहा है कि अगर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो इसका प्रभाव आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। इस दौरान आपको शरीर में दर्द, सिरदर्द, नसों में कमजोरी या थकान जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए आवश्यक होगा। 

अफर्मेशन: मेरे पास हर समस्या का सामना करने की शक्ति है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में द टॉवर मिला है जो बता रहे हैं कि इस सप्ताह प्रेम जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपसी तालमेल को बेहतर बनाने का प्रयास करें और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। घर-परिवार में चल रही समस्याओं का प्रभाव नकारात्मक रूप से आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए रिश्ते में सामंजस्य,बनाकर चलना होगा। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स आपको प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी होगी। संपत्ति से जुड़े विवादों से बचने का प्रयास करें और अगर कोई विवाद चल रहा है, तो उसे जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें। 

करियर में आपको थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि कार्यक्षेत्र में अज्ञात शत्रुओं या प्रतिस्पर्धियों की वजह से आपको कुछ नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में, आपको हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें उम्मीद से कम लाभ मिल मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दूसरों पर छोड़ने के बजाय स्वयं उनको पूरा करें। 

नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना कहता है कि इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यह कार्ड बता रहा है कि आपको परेशान करने वाली स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिर दर्द या नींद न आना आदि का कारण आपका हद से ज्यादा सोचना हो सकता है। साथ ही, मन में बसा किसी तरह का भय भी इसकी वजह हो सकता है। ऐसे में, आपको हर तरह के रोगों से बचने के लिए तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

अफर्मेशन: मैं शांति और सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ/हुई हूं। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को रिश्ते में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा और रिश्ते में खुशियां बढ़ेंगी।

आर्थिक जीवन में आपको नाइन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि यह सप्ताह आर्थिक जीवन के लिए प्रगति लेकर आएगा। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आपको मनचाहा धन लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होने की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबबूत होग।

सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप काफ़ी व्यस्त रह सकते हैं। इस दौरान स्थान परिवर्तन या कार्यक्षेत्र में बदलावों के योग भी बन सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें भविष्य में लाभ के संकेत मिल सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

स्वास्थ्य में आपको क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। स्वस्थ शरीर आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने ब्रह्मांड द्वारा निर्धारित समय पर विश्वास करता/करती हूँ। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि आपको रिश्ते में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना होगा। बता दें कि आपके रिश्ते में किसी तीसरे की दखलंदाज़ी आपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती है।

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी रुचि निवेश और धन से जुड़े मामलों में बढ़ सकती है। लंबे समय से अटकी हुई आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। ऐसे मामलों को शांतिपूर्वक तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।

करियर के संबंध में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का मिलना दर्शाता है कि यह लोग सहयोग, टीमवर्क और सफल पार्टनरशिप का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों का हर कदम पर साथ प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कार्यशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।

स्वास्थ्य में द हर्मिट का आना थकान और रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको सर्दी, बुखार और कमर दर्द की शिकायत रह सकती है।

अफर्मेशन: मैं साहसी और निडर हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो के तीन सूट कार्ड के नाम बताएं?

पेज ऑफ पेंटाकल्स, किंग ऑफ वैंड्स और नाइट ऑफ कप्स। 

2. क्या टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी हमेशा सटीक होती है?

टैरो की भविष्यवाणी जातक की जानकारी पर निर्भर करती है। 

3. माइनर अर्काना के तीन कार्ड्स के नाम बताएं?

फोर ऑफ कप्‍स, फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स और थ्री ऑफ वैंड्स।